ऊना/ सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना की छात्रा कार्यकर्ताओं ने ऊना शहर स्थित सदर पुलिस थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर भाई-दूज पर्व मनाया। इस में मुख्य रूप से स्टूडेंट फॉर सेवा के ज़िला संयोजक अरूण कौशल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान हमारी सेवा मे हर मोर्चे पर 24 घंटे मुस्तैद हैं इस के लिए हम सभी तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं। हम सब जानते है कि देश की आंतरिक सुरक्षा पुलिस के हाथ मे है तो समाज को आगे आकर इनका सम्मान करना चाहिए और ज़िम्मेदारी से नियमों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर सदर पुलिस मे तैनात हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल सतिन्द्र, कांस्टेबल माईकल ठाकुर, कांस्टेबल दीपक परमार, कांस्टेबल विशाल ठाकुर, कांस्टेबल रविनद्र कुमार, कांस्टेबल सादिक मोहम्मद आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं विद्यार्थी परिषद की ओर से राधिका व अम्बिका छात्राएँ उपस्थित रही।
Leave a Reply