Blog

  • जालंधर : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ’त

    जालंधर, ENS: महानगर के दोमोरिया पुल के पास रेलवे ट्रैक पर अमृतसर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के ट्रेन की चपेट में आने के बाद ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी और ट्रेन करीब पौना घंटा खड़ी रही। जिसके बाद ट्रैक के गार्ड में घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई करके शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस को जांच के दौरान युवक के पास से कोई भी टिकट या पहचान पत्र नहीं मिला। वहीं ट्रेन के ड्राइवर के मुताबिक युवक रेल लाइनें पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया था।

  • जालंधर : घने कोहरे के कारण गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

    जालंधर : महानगर में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं ताजा मामला पठानकोट चौंक के पास से सामने आया है।

    जहां गाड़ी के भीषण हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए HP Ortho Hospital में भर्ती करवाया गया है।

  • आज का राशिफल, 14 जनवरी  2024

    आज का राशिफल, 14 जनवरी 2024

    आज पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 8 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। आज सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा। आज लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिए ईमेल आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

    वृष राशि : आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दांपत्य रिश्ते आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम हो सकती है। सरकारी ऑफिस में काम करने का आज प्रमोशन हो सकता है। आज आपकी पारिवारिक समस्यायें दूर हो जाएगी। सिविल इंजीनियर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। कोई बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकती है। व्यापारी वर्ग को आज धन लाभ होगा।

    मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन पल लेकर आएगा। ऑफिस में आज काम बढ़ सकता है। मौसम असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। अगर किसी मित्र से आपकी अनबन हुई है तो आज फ्रैंडशिप करने के लिए अच्छा दिन है। इस राशि के विवाहित आज किसी पार्क में टहलने के लिए जाएंगे तो रिश्ते मजबूत बनेगें। संगीत में रुझान को आज अच्छा ऑफर मिल सकता है। बिजनेस कार्य में बढ़ोत्तरी होगी।

    कर्क राशि : आज आपका मन स्थिर रहेगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से खुश होकर कोई बुक गिफ्ट कर सकते हैं। सहकर्मी आपके पक्ष में रहेंगे। आज किसी दूसरे के काम में बेवजह अपनी राय न दें। आपके लिए अच्छा होगा। अगर आज कोई मित्र आपकी प्रशंसा कर रहा है तो सावधान रहिये। स्वास्थ्य आज पहले से ठीक रहेगा। इस राशि के पोस्टमैन के लिए आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नत के अवसर प्राप्त होगा। कई दिनों से चल रही किसी समस्या का आज समाधान मिलेगा।

    सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन पल लेकर आएगा। व्यापारी वर्ग को आज धनलाभ होगा। आज आपकी पारिवारिक समस्यायें दूर हो जाएगी। सिविल इंजीनियर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। इस राशि के विवाहित आज किसी पार्क में घुमने के लिए जाएंगे तो रिश्ते मजबूत बनेंगे। राजनीतिक कार्यों में रुझान का आज मानसम्मान बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे। महिलाएं आज कुछ ऑनलाइन आर्डर करेंगी।

    कन्या राशि: आज का आज दिन काफी फायदेमंद रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में पहले से काफी सुधार आएगा। स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते है। आपके व्यवहार से आपके पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते है। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज परिवार के साथ समय बितायेंगे। दोस्तों के सहयोग से आप कोई बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको फायदा होगा। आज आपको मिलने वाले प्रेम और सम्मान अन्य दिन की अपेक्षा अधिक रहेगा।

    तुला राशि : इस राशि के लोगों को आज धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। उन्हें अपने ननिहाल या मायके की तरफ से खुशखबरी मिलने के योग बने हुए हैं। आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनीयर्स की तरफ से पॉजीटिव रिसपॉन्स मिलेगा। इस राशि के लोग आज भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं। जो आगे चलकर कारगर साबित होगा।

    वृश्चिक राशि : आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपसे मिलने आपके घर आ सकता है। आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की अवश्यकता है। आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। आज आपका धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आज जॉब सर्च करने को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिल सकता है। छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे।

    धनु राशि : आज आपके करीबी आपको अचानक गिफ्ट देकर चकित कर सकते हैं। किसी कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा। आज आप अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के लोग आज बिजनेस में सोच-समझकर फैसला लें इससे आपको सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों को अपने करियर के प्रति अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस के विवादों में आपको जीत मिलने के आसार बन सकते हैं।

    मकर राशि: आज का दिन मनोकामना पूरी करने वाला है। आज आपको अपने लोगों के बीच अपनी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा। आज आपके दुश्मन आपसे दूर ही रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमनें जा सकते है। बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आर्किटेक का काम करने के काम की तारीफ होगी। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। लेकिन मेहनत जरी रखने की जरूरत है।

    कुंभ राशि : आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। संतान की सफलता आपको प्रसन्न कर सकती है। इस राशि के लोगों के व्यापार में आज दो गुना वृद्धि होगी। आप अगर घर में कोई परिवर्तन संबंधी कोई निर्णय लेना चाहते है तो आपके लिए अच्छा दिन है। बिजनेसमैन के लिए भी आज का दिन शुभ है। इस राशि के लोगों का झुकाव आज अपने परिवारजनों के प्रति होगा। आज आप लोगों से मिलने पर साकारात्मक बातों का ही प्रयोग करें।

    मीन राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आज आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। आज आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। लवमेट को मनाने के लिए एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी। ऑफिस में आपके कार्यों की तारीफ होगी। बॉस आपकी पदोन्नति करने का मन बनाएंगे।

  • पंजाबी गायक पर FIR दर्ज

    फतेहगढ़ साहिब: पंजाबी सिंगर सतविंदर बुग्गा के खिलाफ फतेहगढ़ साहिब में मामला दर्ज हो गया है।उनका भाई के साथ जमीनी विवाद चला आ रहा है।23 दिसंबर 2023 को बुग्गा की भाभी की मौत हो गई थी। इसी मामले में उन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ है। FIR में बुग्गा के साथी हजारा सिंह और हरविंदर सिंह का भी नाम है।

    भाई दविंदर सिंह भोला ने आरोप लगाया था कि सतविंदर ने झगड़े में उसकी पत्नी अमरजीत कौर को धक्का दिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। अमरजीत को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को मृतक घोषित कर दिया।

  • स्कूलों को लेकर अब 20 जनवरी तक नए आदेश हुए जारी

    चंडीगढ़: कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर स्कूल टाइमिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 20 जनवरी तक यू.टी. चंडीगढ़ के किसी भी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त नीजि स्कूलों में 8 कक्षा तक फिजिकल मोड में कोई कक्षा नहीं होगी। स्कूल इन कक्षाओं के अपने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर सकते हैं।

    यू.टी. चंडीगढ़ के सभी सरकारी व सरकारी एडिड और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए 20 जनवरी 2024 तक स्कूल विद्यार्थियों के लिए स्कूल सुबह 9.30 से पहले नहीं खुलेंगे और शाम 4.00 बजे से पहले बंद नहीं होंगे। स्कूलों को इन कक्षाओं के लिए समय निर्धारित करते समय विशेष रूप से सुबह और देर शाम को होने वाली ठंड और बच्चों द्वारा स्कूल आने-जाने में लगने वाले समय को ध्यान में रखना चाहिए। स्कूल अपने कर्मचारियों के लिए समय को तदनुसार नियंत्रित कर सकते हैं और सभी संबंधितों को सूचित करना होगा।

  • बददी अस्पताल में  मरीजों को चाय -ब्रेड की सेवा की प्रतिदिन की सौगात

    सर्व सहायता संगठन ने जनता के सहयोग से मिलकर किया सेवा कार्य प्रारंभ

    बददी/सचिन बैंसल: सर्व सहायता संगठन ने ठंड को देखते हुए बददी के सरकारी अस्पताल में चाय व ब्रैड की व्यवस्था की है।बददी सरकारी अस्पताल मे सुबह मरीजों की लाइन लग जाती है उनके लिए हर वर्ष सर्व सहायता संगठन शीतकालीन सत्र में चाय बिस्किट ब्रेड की सेवा प्रदान करता है ।शनिवार को संगठन के अध्यक्ष कपिल शर्मा के नेतृत्व में भी चाय की सेवा का शुभारंभ हुआ।संगठन के अध्यक्ष कपिल शर्मा व सेवादार मदन गोपाल गुप्ता ने कहा ठंड के कारण काफी मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसको ध्यान में रखते हुए हमारी पूरी टीम इस कार्य के लिए हर वर्ष सभी के सहयोग से चाय बिस्किट ब्रेड की सेवा का आयोजन करती है। इस आयोजन में क्षेत्रीय निवासी भी अपना भाग लेते हैं और अपनी शादी का सालगिरह जन्मदिन आदि खुशियों के मौके पर इस सेवा के इंस्टॉल पर जाकर अपनी सेवा देते हैं जिससे प्रतिदिन 300 से 350 मरीजों व उनके तीमारदारों को इसका लाभ मिलता है ।वहां पर एक सेवा का पात्र भी लगाया गया है अगर कोई अपनी स्वेच्छा से सेवा करना चाहता है तो वह भी सेवा दे सकता है । इस कार्य का संचालन मदन गोपाल गुप्ता के देख रेखा मे किया जाएगा। अगर कोई अपना सहयोग देना चाहते हैं तो सरकारी अस्पताल के निकट मदन गोपाल गुप्ता जी से संपर्क कर सकते हैं हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक सहयोग पहुंचा जा सके इस अवसर पर मौजूद रहे । इस अवसर पर डॉ भजन, हितेश बिंदल, मदन गोपाल गुप्ता, विंध्याचल चौरसिया, विक्की जैन, कुलभूषण, करमचंद, मल्ली, विवेक कुमार, कुलभूषण, परमजीत, धमेंद्र सरकारी हॉस्पिटल बददी समस्त स्टॉप आदि सदस्य मौजूद रहे।

  • खड़ोल से तलमेहड़ा सड़क का भूमिपूजन संपन्न

    2.20 करोड़ रूपए खर्च होंगे निर्माण पर


    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा की करमाली पंचायत से रौणखर तलमेहड़ा सड़क का मार्ग प्रशस्त हो गया है। लोहड़ी पर्व पर कुटलैहड़ से विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बहु प्रतीक्षित सड़क का भूमि पूजन किया। इस उपलक्ष पर भुट्टो ने कहा कि जैसे ही सड़क के लिए जरूरी 2 करोड़ 20 लाख का प्रावधान पूरा हुआ हमने कार्य शुरू करवा दिया। उन्होंने दावा किया कि यह सड़क अगले एक वर्ष में पूरी हो जाएगी और पिछले 25 सालों से जनता की ठहरी हुई मांग पूरी हो जाएगी। इस मौके पर बही करमाली, अरलु, खरयालता, चराड़ा व दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो को सम्मानित भी किया। भुट्टो ने कहा कि मैने चुनाव के दौरान वादा किया था कि यह मार्ग बनाकर ही अगली बार चुनाव में आउंगा। इस सड़क से कुटलैहड़ और चिंतपुर्णी विधानसभा क्षेत्र एक हो जाएंगे। हटली, अरलू और तलमेहड़ा के समाज के बीच सदियों से एक रिश्ता रहा है। जब दुनिया पैदल चलती थी तब ये दोनों इलाके एक जैसे लगते थे लेकिन जैसे ही सड़कों के जाल बिछे तब से इन इलाकों में दूरी उत्पन हो गई थी। यह सड़क सदियों के रिश्तों को फिर से एकसूत्र में पिरोने का कार्य करेगा। भुट्टो ने कहा कि करमाली अरलू जसाना हटली आदि दर्जनों पंचायतों के हजारों परिवारों को इस सड़क का सीधा लाभ मिलेगा। और जनता तलमेहड़ा जोल बडूही सोहारी अंब से सीधी जुड़ेगी। इस मौके पर राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश संयोजक सुरिंदर ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा,कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण शर्मा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, अजय शर्मा, रेंज ऑफिसर अंकुश, डिप्टी रेंजर बाल किशन शर्मा, ठाकुर किशोरी, प्रधान महिंद्र राणा, उपप्रधान अरुण मनकोटिया, चमन लाल फोरमैन के अलावा असंख्य लोग मौजूद रहे।

  • जालंधरः  VJ Gas Agency में हुई लाखों रुपए की लूट की CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वही गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा की व्यवस्था बढ़ाई गई है, लेकिन इसके बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वह घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे। ताजा मामला लंबा पिंड के पास विजय गैस एजेंसी से सामने आया है। जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक चोर एजेंसी से 2 लाख की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि एजेंसी के कर्मियों का कहना है कि हमलावरों के पास तेजधार हथियार और पिस्तौल थे। हालांकि पुलिस इस मामले की पुष्टि नहीं कर रही है।

  • वसोली में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित 

    ऊना/ सुशील पंडित : नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी संतोखगढ़ की और से शनिवार को वसोली में नेहरू युवा केंद्र ऊना युवा सेवा एबंम खेल मंत्रालय द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप से सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस के बसन ने उपस्थिति दर्ज करवाई उन्होंने अपने संबोधन में चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशा व शराब पीकर वाहन न चलाने, उचित दूरी बनाकर चलने, जेब्रा क्रासिग पर वाहन की गति धीमी करने व पैदल यात्रियों को चलने का अवसर देने, सड़कों पर लगे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने, दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाने, वाहन तेज गति से न चलाने के लिए जागरूक किया गया इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की और से रत्न चंद,नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी की फिल्ड ऑफिसर ललिता शर्मा, सुनीता मरोल,वलविंद्र कौर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे

  • जालंधरः VJ Gas Agency में हुई लाखों रुपए की लूट, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वही गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा की व्यवस्था बढ़ाई गई है, लेकिन इसके बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वह घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे। ताजा मामला लंबा पिंड के पास विजय गैस एजेंसी से सामने आया है।

    जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक चोर एजेंसी से 2 लाख की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।