Blog

  • पंजाब: घर में घुसी I-20 कार, गाड़ी के खुले एयर बैग

    लुधियाना: नीला झंडा रोड के नजदीक गंदा नाला पुली पर बने एक घर में तेज रफ्तार I-20 कार घुस गई। हादसे का कारण कार चालक के सामने रिक्शा चालक आना रहा। पहले कार रिक्शा से टकराई, जिससे स्टीयरिंग का संतुलन बिगड़ा गया। इस बीच कार घर में जा घुसी। घर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसा के दौरान गाड़ी के एयर बैग खुल गए। घायल युवक की पहचान शुभम के रूप में हुई है। शुभम खन्ना का रहने वाला है। यहां वह राम नगर अपने रिश्तेदार के घर लोहड़ी का त्योहार मनाने आया था। शुभम को लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला गया। खून से लथपथ युवक को लोगों की मदद से सीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया। युवक का जबड़ा बुरी तरह से टूट गया है।

  • फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के अध्यक्ष चिरंजीव ने किया शुभारंभ

    एनयूजे इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा ने बताया त्यौहारों का महत्व

    बददी मोतिया प्लाजा में धूमधाम से मनाई गई लोहडी


    बददी/सचिन बैंसल: लोहडी का त्यौहार बददी बरोटीवाला में धूमधाम से मनाया गया। बददी के मोतिया प्लाजा में लघु उद्योग संघ कार्यालय के बाहर लोहडी जलाकर पूरे विश्व सहित भारत और हिमाचल की मंगल कामना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ फेडरेशन आफ इंडिायन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर ने किया जबकि लघु उद्योग संघ के महामंत्री संगठन अनिल मलिक व एनयूजे इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा मुसाफरु विशेष तौर पर उपथित रहे। चिरंजीव ठाकुर ने कहा कि आज बी.बी.एन का नाम उद्योग जगत के कारण है और लाखों लोगों को यहां रोजगार मिला हुआ है। हमने इस नाम को बरकरार रखना है और इसको आगे बढ़ाने में हर छोटे बडे व्यक्ति का बराबर का योगदान है। अनिल मलिक ने लोहडी के कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को त्यौहारों का महत्व बताया और कहा कि हमें हर त्यौहार मिलजुल कर आपसी सौहार्द से मनाना चाहिए। त्यौहार का अर्थ ही यही होता है कि वर्ष भर की पुरानी बातों को भूलकर सबसे प्यार से रहना और अपने लक्ष्य को हासिल करने के प्रति सजग होना। इस अवसर पर रोड सेफटी कलब के प्रधान सुरेंद्र अत्री, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष सतीश ढूंढवा, अजय कुमार, सपना रावत, अमर सिंह ठाकुर, रमन ढिंढोरा, मनजीत सिंह, आशीष गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    कैपशन-बददी में आयोजित लोहडी कार्यक्रम का आगाज करते उद्योग संघ के पदाधिकारी।

  • दीपक यादव को मिला ओवरआल बैस्ट छात्र का खिताब

    शिवालिक सांइस स्कूल खरूणी ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह


    समारोह में मुख्य अतिथि ने नवाजे मेधावी छात्र


    बददी/सचिन बैंसल: शिवालिक सांइस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरूणी ने शुक्रवार को अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में सेवानिवृत शिक्षा उपनिदेशक श्रवण कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने सर्वप्रथम सरस्वती वंदना प्रस्तुत की उसके बाद अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर किए गए। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने साल्सा, जर्मन डांस, रशियन डांस, फलावर डांस, अंबरेला डांस, भारत नाट्यम, ओनम डांस, स्पेनिश, पीकाक डांस, नाटी, डांडिया, बंगाली डांस व पंजाबी भांगडा आदि प्रस्ततुत कर अभिभावकों का भरपूर मनोरंजन किया। स्कूली विद्यार्थियों ने महिला सशक्तीकरण, सेव द एनिमल एवं चंद्रयान-3 पर बेहतर प्रस्तुति देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रधानाचार्या समेंथा सैनी ने विद्यार्थियों को शिक्षा से जुडी अहम जानकारी प्रदान करते हुए उनका पालन करने की अपील की।


    इस अवसर पर दीपक यादव को ओवलआल बैस्ट स्टुडेंट आफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। जबकि अनुज और विनय को बैस्ट वालिंटियर का खिताब दिया गया। इसके साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता, शिक्षा एवं चिल्ड्रन सांइस कांग्रेस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्कृष्ठ छात्रों को भी सम्मानित किया गया।नालागढ खंड शिक्षा अधिकारी अनोख सिंह व यूडाईज के जिला समन्वयक गोविन्द ठाकुर ने वशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लिया। इसके अलावा रामशहर ब्लाक एमआईएस शिवेंद्र कौशल व पटा ब्लाक एमआईएस हरीश कुमार, बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सैनी, स्थानीय पंचायत उप प्रधान हरदेव सिंह,  स्कूल की एमडी नवजोत सैनी, उप प्रधानाचार्या बिक्रम चंद, आशा ठाकुर, हेमराज शर्मा, कपिल ठाकुर, गणेश शर्मा, नरेश ठाकुर, तरसेम कुमार, दीपचंद, सुनैना, किरण बाला, बबीता चंदेल, सामनाए स्वाति, परमजीत कौर, अश्वनी कुमार, दीप पाठक, सतीश कुमार सहित अन्य कई अध्यापक गण मौजूद रहे।

  • 104 प्रवासी मजदूरों के दांत जांचे

    कारितास इंडिया ने ज्योति किरण निर्मला निकेतन संस्था की ओर से बद्दी में लगाया जांच शिविर

    बददी/सचिन बैंसल: कारितास इंडिया ने ज्योति किरण निर्मला निकेतन संस्था के साथ मिल कर  प्रवासी लोगों के लिए दंत चेकअप कैंप लगाया। जिसमें  104 प्रवासी लोगों के दांतों की जांच कर उन्हें साफ करने की तरीके भी बताए। भोजिया डेंटल कालेज के डॉ. अभिजीत अवस्थी, डॉ. शशि कांत, मिस पर्ल, मिस साक्षी ने रोगियों की जांच कर उन्हें दवाई वितिरत की गई। संस्था की निदेशक मिस मेरी ने बताया कि कैंप में 104 प्रवासी लोगों को दांतों के सही रखरखाव के लिए उन्हें  जागरूक किया गया। संस्था की ओर से हर जरूरमंद को टूथ पेस्ट व ब्रश भी बांटे गए। दंत चिकित्सकों ने  शिविर के दौरान सही तरीके से ब्रश से दांत साफ करने का डेंमो भी दिया। शिविर में मिस कल्पना, जगरानी, रोहित व धीरज ने शिवर को सफल बनाने में सहयोग किया। 
  • बाल रक्षा भारत संस्था ने पुरूष शौचालय, प्रतिक्षा क्षेत्र व हैंड वाशिंग स्टेशन का किया शुभारभ

    बददी/सचिन बैंसल:  बाल रक्षा भारत संस्था ने माँडलेज इंडिया फूडज कंपनी के सहयोग से हेल्थ सिस्टम सट्रेंथनिंग एवं ईट राईट अभियान के प्रसार, सांझाकरण  कार्यशाला का संयोजन किया। इस मौके पर पुरूष शौचालय, प्रतिक्षा क्षेत्र व हैंड वाशिंग स्टेशन का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि बीएमो  डा. मुक्ता रस्तोगी  ने रीबन काट कर स्वास्थ्य एवं  कल्याण केंद्र ढेला में पुरुष शौचालय, प्रतिक्षा क्षेत्र, हैंड वाशिंग स्टेशन इत्यादि को उद्घाटन कर जन समुदाय को  उपयोग के लिए  स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र को सुपूर्द किया। उसके बाद  बाल रक्षा भारत के प्रतिनिधियों ने हेल्थ सिस्टम् सट्रेंथनिंग एवं ईट राईट स्कूल परियोजनाओं के अंतर्गत  स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों व  प्राथमिक पाठशालाओं में मांडलेज  के सौजन्य से किये गये विभिन्न कार्यों  पर प्रकाश डाला ।बाल रक्षा भारत की ओर से  छ: स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों ढेला, गुल्लरवाला, रेडू़- झिडि़वाला, खेड़ा, वारियां  एवं छियाछी के नवनीकृत कर और माडल स्वास्थ्य  केन्द्र बना कर समुदायों को स्वास्थ्य संबंधी सभी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा गया है। इनमें स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ होने के साथ साथ सामुदायिक सहयोग में वृद्धि हुई है । 20 सरकारी स्कूलों का ईट राईट अभियान में पंजीकरण किया और इससे जन जीवन में स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ी है।  इसके साथ ही आगामी परियोजनाओं  की रुपरेखा पर मंथन किया गया।


    कुछ स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों को स्वास्थ्य विभाग ने कायाकल्प पुरस्कार दिये हैं और कुछ एक का राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के लिये नामांकित किया गया है। संस्था ने इसके लिये मुख्य अतिथि व अतिथिगणों की ओर से कार्य शाला में प्रोत्साहन पुरस्कार देकर  स्वास्थ्य कल्याण केंद्रों  पीएचसी जोघों, बरुणा , गोयला  पन्नर, दभोटा, साई, नंड तथा स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों भोगपुर, छियाछी, रेडू़, वारियां, गुल्लरवाला एवं ढेला आदि के स्टाफ  का मनोबल बढ़ाया।  कार्यक्रम के अंत में बाल रक्षा भारत के मुख्य प्रतिनिधि मींटू देवनाथ ने सभी अतिथिगणों का अभार जताया तथा सभी समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिये स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभागों और मांडलेज की तरह अन्य कई उद्योगों को परस्पर सहयोग करने का आग्रह किया और बाल रक्षा भारत के आगामी समय में मांडलेज के सहयोग से  सामाजिक विकास  के प्रति वचनबद्धता की बात की। इस मौके पर   नालागढ, लोक प्रतिनिधि की तरफ से कुलदीप कौर, ढेला की प्रधान नीलम चौधरी,  प्लांट डायरेक्टर मनीष लाले,  मुख्य प्रबंधक बलराम बरारे,  प्रदीप कुमार मिश्रा, मींटू  देवनाथ,  धनंजय  राऊत और जसबिंदर कौर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

  • पंजाबः दुकान में शॉपिंग दौरान पर्स से 35 हजार रुपए लेकर महिलाएं फरार, देखें CCTV 

    अमृतसरः अजनाला शहर में चोरी और डकैती की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शहर में एक महिला को पॉकेटमार महिलाओं ने अपना निशाना बनाया है। दरअसल, दुकान में शॉपिंग करने गई महिला के पर्स से चोर महिलाओं ने पैसे चुरा लिए। उन्होंने बैग को काटकर 35000 रुपए निकाल लिए। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं पीड़ित महिला तीन दिन से इंसाफ के लिए भटक रही है। पीड़ित महिला पलविंदर कौर ने बताया कि वो कपड़े खरीद रही थी।

    इसी दौरान वह कपड़े खरीदने के बाद पैसे देने लगी, तभी उसने देखा कि उसके बैग में पैसे नहीं थे और पर्स पर ब्लेड से वार किया गया था। उसके बाद उन्होंने दुकान का सीसीटीवी चेक किया। जिसमें दो अन्य महिलाएं उसके पर्स के साथ छेड़छाड़ करती दिख रही हैं। सीसीटीवी में दिख रहा है कि कैसे पीड़ित महिला पहले से दुकान के अंदर समान देख रही। महिला के पर्स को काटकर चुपके से पैसे निकाल रही है।पीड़ित ने बताया की उन्होंने एसबीआई बैंक से 35000 रुपए निकाले और उसके बाद सीधा दुकान पर जैकेट खरीदने पहुंच गई।

    चोर महिलाएं बैंक से ही उसका पीछा कर रही थीं ।जब मौका मिला तो उसके पर्स में से बैंक की कॉपी के साथ पैसे निकाल लिए। अजनाला पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला की मांग है कि जल्द से जल्द ऐसी महिलाओं के समूह को पकड़ा जाए और उसे इंसाफ दिया जाए। महिला तीन दिन से पुलिस थाने का चक्कर लगा रही है और इंसाफ के लिए भटक रही है लेकिन इंसाफ नहीं मिला।

  • पंजाब : पतंग कारोबारी से लूट, पिस्टल के बल पर एक्टिवा और नगदी छीनी

    लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पंजाब में चोरी और लूट के मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। चोरी और लूट की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। पतंग कारोबारी से एक्टिवा सवार 3 बदमाशों ने कैलाश चौक के नजदीक पिस्टल की नोक पर लूट की। कारोबारी की पत्नी ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्तौल निकाल कर दंपती पर तान दी। उन्हें धक्का देकर बदमाश उसकी एक्टिवा छीनकर फरार हो गए। एक्टिवा में उसके पूरे दिन की सेल के करीब 4 से 5 लाख रुपए पड़े थे।

    पीड़ित कारोबारी ने थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कारोबारी के बेटे नवीन ने कहा कि उनकी दुकान दरेसी सीता माता मंदिर के सामने है। कल पूरे दिन पतंग बेचकर करीब 4 से 5 लाख रुपए की सेल की थी। देर रात दरेसी रोड पर कुछ युवक झड़प करने लगे। पूरे बाजार में हुड़दंग मच गया। इस दौरान जल्दबाजी में उन्होंने पूरे दिन की सेल एक लिफाफे में डालकर पिता नवल किशोर को दी।

    नवल पत्नी चंचल के साथ एक्टिवा पर जब घर जाने लगे तो कैलाश चौक के नजदीक एक्टिवा सवार 3 बदमाश आए। उन्होंने उसके पिता की एक्टिवा में टक्कर मारी। नवल जब तक एक्टिवा संभाल पाते एक बदमाश ने उन पर हथियार तान दिया। मां चंचल ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उन्हें भी धक्का दिया।

    बदमाशों ने उसके पिता नवल पर पिस्तौल तान दी। गाली-गलौज करते हुए तीनों युवक उनकी एक्टिवा लेकर फरार हो गए। नवीन के मुताबिक उन्हें शक है कि दरेसी रोड पर जो झड़प हुई है, उसी दौरान कुछ लोग उसके पिता का पीछा कर रहे होंगे, जिन्होंने कैलाश चौक के अंधेरे में उसके पिता को रोककर लूट लिया। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः इस मामले में तुरंत प्रभाव से BDPO निलंबित

    चंडीगढ़ : ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के निर्देशों के अनुरूप विभाग ने ममदोट के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सरबजीत सिंह की सेवाएं तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दी हैं। सरबजीत सिंह को कल विजिलेंस ब्यूरो ने सरपंचों से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। निलंबन अवधि के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फिरोजपुर का कार्यालय होगा। इस बीच भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने पुष्टि की कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा।

  • पंजाब : पुलिस ने ड्रग तस्करों की गाड़ियां की जब्त, देखें वीडियो

    बठिंडा :  नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने ड्रग तस्करों की गाड़ियां जब्त की। एसएसपी बठिंडा ने कहा कि आज हमारे पास 2 ड्रग तस्कर है। जिनके खिलाफ टेंट पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज किए गए हैं। एक कार की कीमत ढाई लाख रुपये और दूसरी कार की कीमत सवा 2 लाख रुपये है।

    पिछले दिसंबर से अब तक हमने ड्रग तस्करों की 1 करोड़ 88 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। कुल मिलाकर हमने 24 ड्रग तस्करों को उनकी संपत्ति जब्त करने के लिए दिल्ली भेजा है। जिनमें से हमने दस ड्रग तस्करों की संपत्ति फ्रीज कर दी है। पुलिस की ओर से नशे के सौदागरों के खिलाफ आगे भी इसी तरह से कार्रवाई जारी रहेगी।

  • धुंध का कहर : बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर

    बठिंडा : सरदूलगढ़ आ रही बस की ट्रॉले से भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें सरदूलगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरदूलगढ़ के नजदीक सरदूलहेवाला में उस समय माहौल अफरा-तफरी का हो गया। जब बठिंडा से सरदूलगढ़ आ रही फ्रेंड्स कंपनी की बस सांग कौर के कारण ट्रॉले से टकरा गई। टक्कर इतना भयानक था इस हादसे में बस की छत उड़ गई। 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई।

    घायलों को ​​​​​​​सरदूलगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस के कंडक्टर और यात्रियों ने बताया कि बस बठिंडा से सरदूलगढ़ आ रही थी, तभी सरदूलगढ़ के पास एक ट्राली चालक सड़क पर अपना ट्रॉले रिवर्स कर रहा था। जिससे बस टकरा गई। जिसमें लगभग 9 यात्रीं घायल हो गई। जिन को आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया