Blog

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, एक घायल, देखें CCTV

    आरोपियों की तालाश में छापेमारी जारी 

    अमृतसरः मशहूर 88 फीट रोड पर पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाने का मामला सामने आया है। जिसके चलते प्रवासी युवक बब्लू ने गुरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी पर गोलियां चलाई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। मीडिया से बात करते हुए पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने कहा कि 2021-22 में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसका राजीनामा हो गया था। इस मामले को लेकर बब्लू से उसकी पुरानी दुश्मनी थी।

    आज बब्लू उस पर गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बब्लू चोरी और डकैती की वारदाते करता है। घटना को अंजाम देने के बाद वह कुछ दिनों के लिए शहर से गायब हो जाता है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि परिवार के सदस्यों ने इसे बेदखल किया हुआ है। पीड़ित गुरप्रीत ने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से इस पर जल्द काबू पाने के लिए न्याय की मांग करते हैं, उन्होंने कहा कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मौके पर पीड़ित की मां सरबजीत कौर ने कहा कि हमारा लड़का घर से दवा लेने गया था और गली के लड़कों ने आकर हमें बताया कि बॉबी के गोली लगी है।

    उन्होंने कहा कि जब हमने जाकर देखा तो वह गोली लगने से बॉबी घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हैं, ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि यह पुरानी रंजिश का मामला है। इनका पहले भी झगड़ा हुआ था जिसके चलते आज आरोपियों ने गुरप्रीत पर गोली चला दी। घायल गुरप्रीत को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है। दोषियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

  • खड्ड कॉलेज में मतदाता जागरुकता पर नारा लेखन  

    एनएसएस कैंप का पांचवा दिन

    ऊना/सुशील पंडित :राजकीय महाविद्यालय खड्ड में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत ग्रुप लीडर्स  रिया द्वारा मां सरस्वती  पूजन,वंदना  व गणेश स्तुति से हुई  । चौथे दिवस की रिपोर्ट रूबी द्वारा प्रस्तुत की गई । तत्पश्चात रिया द्वारा  प्रस्तुत आज का विचार”यदि तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो  “पर चर्चा हुई । वेबी, निकिता शर्मा, वंदना ,गुरबख्श,वंदना,अंजलि, मोहित, पर्व ,शिवानी,रोमिता, तनिक्षा, रितिका , सुनैना,स्वयंसेवियों ने इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये । तत्पश्चात मतदाता जागरूकता अभियान को मध्य नजर रखते हुए नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें सभी स्वयंसेवियों ने भाग लिया । कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आरती ने विद्यार्थियों द्वारा लिखे गए नारों को लेकर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारा वोट बहुत कीमती है हमें हमें योग्य व्यक्ति को अपना मत देना चाहिए मतदान वाले दिन खुद भी मतदान करें तथा लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। चाय पान के पश्चात स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर लगाए गए पौधों को संबारा तथा उन्हें खाद व पानी दिया तथा स्वच्छता अभियान चलाया ।

    बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित डॉ राजकुमार शर्मा   ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया ।उन्होंने विद्यार्थियों को अपना उद्देश्य निश्चित करने के लिए प्रेरित किया तथा उद्देश्य को पाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। आज का वक्तव्य विद्यार्थियों के लिए बहुत ही प्रेरणादाई रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा  ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । स्वयंसेविका अंजलि ने मंच संचालन किया तथा सुनैना ने सबका धन्यवाद व्यापित किया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर रविराज  तथा प्रोफेसर वीरेंद्र, हरीश शर्मा तथा आशा देवी भी कार्यक्रम में उपस्थित रही ।

  • जालंधरः हेरोइन और अवैध हथियारों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर शाहकोट पुलिस ने हेरोइन और अवैध हथियारों  के साथ 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 302 ग्राम हेरोइन, 6 पिस्तौल और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख निवासी थाना लोहिया, आकाशदीप सिंह उर्फ मूसा और हरप्रीत सिंह उर्फ दीपू निवासी न्यू दीप नगर हैबोवाल लुधियाना के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि और खुलासे हो सकें। पुलिस कप्तान जसरूप कौर ने बताया कि शाहकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर यादवेन्द्र सिंह का टीम के एएसआई बूटा राम को सूचना मिली थी कि तीनों आरोपित नशा और अवैध हथियारों को लाकर अलग अलग ज़िलों में सप्लाई कर रही है जिसके बाद उनकी टीम ने नाकेबंदी के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 302 ग्राम हेरोइन, छह पिस्तौल और दो मोटरसाइकिल बरामद किए है। 

  • DAV College के BSC Final Year की स्टूडेंट की मौ+त 

    चंडीगढ़ः सेक्टर 10 में डीएवी कॉलेज की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाया था। बताया जा रहा है कि छात्रा हिसार की रहने वाली थी और यहां बीएससी फाइनल ईयर में थी। बता दें कि छात्रा यहां हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 

    मृतक छात्रा की पहचान साक्षी ढांडा के रूप में हुई है। फिलहाल छात्रा की बॉडी को सेक्टर 16 स्थित अस्पताल में पहुंचाया गया है। यहां पर पुलिस अभी परिवार से संपर्क कर रही है। वहीं परिवार के आने के बाद छात्रा का पोस्टमार्टम करके उसे परिवार को सौंपा जाएगा। 

  • पंजाब : दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    पठानकोट : कभी-कभी किसी की छोटी सी लापरवाही किसी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला पठानकोट के पुला चौक पर, जहां एक व्यक्ति ने दुकान के बाहर पड़ी टोकरी में आग लगा दी और आग दुकान के अंदर फैल गई। दुकान के अंदर पड़ा कॉस्मेटिक का सामान जल गया। राख हो गया। इस संबंध में जब दुकानदार से बात की तो उसने बताया कि सुबह मुझे फोन आया कि मेरी दुकान के अंदर आग लग गई है।

    जब मौके पर पहुंच कर देखा तो बाहर किसी ने कूड़े को आग लगाई हुई थी। जिसकी लपटें दुकान के अंदर तक जा पहुंची। जिससे दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि उसका करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

  • जालंधरः कल CM मान करोड़ों के विकास कार्यों की करेंगे शुरूआत

    DC विशेष सारंगल और SSP मुखविंदर भुल्लर ने लिया जायजा

    नकोदरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 28 फरवरी को नकोदर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की शुरूआत करने के लिए पहुंच रहे है जिसमें मातृ-शिशु स्वास्थ्य संभाल केंद्र का उद्घाटन भी शामिल है। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और एस.एस.पी. मुखविंदर सिंह भुल्लर ने आज यहां प्रशासकीय अधिकारियों के साथ समागम वाले स्थान का दौरा करते हुए तैयारियों और प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से सभी आवश्यक प्रबंधों की निजी तौर पर निगरानी करने को कहा ताकि समागम उचित ढंग से पूरा किया जा सके।

    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समागम वाले स्थान पर आम लोगों की आसान एंट्री, बैठने का प्रबंध, सफाई, मैडीकल दल, फायर बिग्रेड, बिजली स्पलाई और अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे है और प्रशासन द्वारा प्रबंधों के मामले में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। एस.एस.पी. मुखविंदर सिंह भुल्लर ने मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक पुलिस तैनाती, ट्रैफिक व्यव्स्था, पर्याप्त पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

  • बड़ी खबरः लोकसभा चुनाव के लिए AAP पार्टी ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें Live

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी इस बार INDIA गठबंधन का हिस्सा है और वह राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने जा रही है। इसके मद्देनजर दोनों पार्टियों में सीट शेयरिंग पहले ही हो चुकी है, जिसके मद्देनजर आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। AAP ने दिल्ली के लिए सभी चारों उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

    सभी जिन चार उम्मीदवार को लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया है, उनमें से तीन वर्तमान में AAP के विधायक हैं। वहीं हरियाणा की कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने यहां से सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी की घोषणा के मुताबिक नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार और साउथ दिल्ली सहीराम को उम्मीदवार बनाया गया है। चारों उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के पुराना कार्यकर्ता और नेता रहे हैं। इन पर अब पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भरोसा जताया है। इनमें से सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार और सहीराम आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।

    दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने बताया कि पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जो INDIA गठबंधन के लिए सीट जीत सकते हैं। पार्टी ने अभी तक सभी राज्यों में 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए भी जल्द नामों का ऐलान किया जाएगा। महाबल मिश्रा कांग्रेस के पूर्व सांसद हैं और 2022 के दिल्ली नगर निगम चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्हें पार्टी ने अब पश्चिमी दिल्ली से मैदान में उतारने का फैसला किया है।

    महाबल मिश्रा पश्चिमी दिल्ली से एक बार सांसद रहे हैं और उसके पहले द्वारका सीट से तीन बार विधायक भी रहे हैं। दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के वोटरों पर महाबल मिश्रा की काफी अच्छी पकड़ है और पश्चिमी दिल्ली मैं बड़ी संख्या में पूर्वांचल वोटर भी रहते हैं। महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे और फिलहाल द्वारका सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।

  • पंजाब : सड़कों के निर्माण कार्य का किया गया उद्घाटन, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब सरकार की ओर से पंजाब की जनता को हर सुविधा देने के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे है। वही जिले में सड़कों की हालत सुधारने ओर चार बाईपास की सड़कों की रिपेयर करने और कुछ जगह पर नई सड़कें बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। इसको लेकर पंजाब के लोक निर्माण ओर बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जिले के धर्मकोट निहाल सिंह वाला और मोगा में चार बाई पास सड़कों के पुनर्निर्माण करने का चारों जगह पर उद्घाटन किया।

    वही करीब 76 किलोमीटर सड़कों के लिए 46 करोड़ रूपए की लागत आएगी वही जल्दी ही मोगा के मिनी सेक्ट्रीएट में अधिकारियों के लिए कम पड़ रही जगह को देखते हुए वहा पर दो और नई मंजिल के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपए की ग्रांट मंजूर की जिसका कुछ ही दिनों में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

  • पंजाबः Just Fly Visa Consultant फर्म का लाइसेंस हुआ रद्द

    मोहालीः अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विराज श्यामकरन तिड़के द्वारा पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा 6 (1) (ई) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए मैसरज जस्ट फ्लाई वीजा कंसल्टेंट्स फर्म का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी विराज श्यामकरण तिड़के ने बताया कि मैसरज जस्ट फ्लाई वीजा कंसल्टेंट्स एस.सी.एफ. नंबर 103, केबिन नंबर 05, टॉप फ्लोर, फेज 11, मोहाली मालिक गुरप्रीत सिंह पुत्र छिंदरपाल सिंह निवासी गांव वस्ती चाहल, डाकघर मालनवाला, वार्ड नंबर 12, जीरा, जिला फिरोजपुर-152021 निवासी हाउस नंबर 426, फेज 11एस.ए.एस.नगर को कंसल्टेंसी कार्यों के लिए लाइसेंस जारी किया गया था, जो 20 अगस्त 2023 को समाप्त हो गया है।

    अधिनियम/नियमों के तहत निर्धारित प्रोफार्मा के अनुसार, ग्राहकों की सूचना सहित उनसे चार्ज की गई की फीस की जनकारी, जिनक फर्म द्वारा सर्विस दी गई है, इस बारे रिपोर्ट भेजने और फर्म के द्वारा की जाने वाले विज्ञापन/सेमिनार आदि  संबंधी जानकारी भेजने के लिए पत्र के जरिये लाइसेंसी को हिदायत की गई थी। उक्त मासिक सूचना एवं अर्धवार्षिक सूचना न भेजने की स्थिति में पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा 6(1)(ई) के तहत नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण सहित रिपोर्ट को लेकर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिया गए थे।

    फर्म के मालिक ने इस कार्यालय को सूचित किया कि उन्होंने फर्म मैसरज जस्ट फ्लाई वीजा कंसल्टेंट्स का कार्यालय छोड़ दिया है और कंसल्टेंसी कार्य के लिए उन्हें दिनांक 21.08.2018 को जारी  लाइसेंस की तिथि भी 2.08.2023 को समाप्त हो गई है। पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट की धारा-5(2) के अनुसार, लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए, लाइसेंस की समाप्ति की तारीख से 2 महीने पहले, ऑनलाइन आवेदन करने के बाद चेकलिस्ट के साथ फॉर्म 3 इस कार्यालय में जमा किया जाना चाहिए, लेकिन अधिनियम के अनुसार /नियम फर्म के मालिक द्वारा लाइसेंस नवीनीकरण हेतु कोई आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है।

    अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा 6(1)(ई) के तहत फर्म के कार्यालय पते पर एक पत्र जारी करते हुए इस कार्यालय में उपस्थित होने और दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया था। यह नोटिस तहसीलदार को प्रस्तुत करने के लिए लिखा गया था। कार्यालय के पते और आवासीय पते पर भेजा गया नोटिस बिना डिलीवर हुआ प्राप्त हुआ और तहसीलदार मोहाली की तमिल रिपोर्ट के अनुसार, मैसरज जस्ट फ्लाई वीजा कंसल्टेंट्स का कार्यालय बंद कर दिया गया है और आवासीय पते पर इस नाम का कोई आवेदक/कार्यालय नहीं है।

    अत: लाइसेंस अवधि समाप्त होने के बाद लाइसेंसधारी द्वारा नोटिस दिये जाने के बावजूद लाइसेंसधारी ने मासिक रिपोर्ट नहीं भेजी, काफी समय बीत जाने के बाद भी लाइसेंस बहाल करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी। लाइसेंसधारक द्वारा पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा 6(1)(ई) के तहत उल्लंघन करने पर इस फर्म का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त/रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अधिनियम के अनुसार उक्त लाइसेंसधारी/फर्म/साझेदारी अथवा उसके लाइसेंसधारी/निदेशक/फर्म किसी भी प्रकार की शिकायत आदि के लिए हर प्रकार से जिम्मेदार होंगे तथा उसकी क्षतिपूर्ति के लिए भी जिम्मेदार होंगे।

  • वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से महिला हेड कांस्टेबल की मौ’त

    हरियाणा : करनाल रेलवे स्टेशन पर लाइन क्रॉस करते वक्त वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। महिला पुलिसकर्मी रामनगर की तरफ दवाई लेने के लिए जा रही थी। मृतका की पहचान नीलम के रूप में हुई है। वह जीआरपी करनाल में अपनी सेवाएं दे रही थी, लेकिन टेंपरेरी तौर पर उनकी पोस्टिंग नेवल में थी, जहां पर वह ट्रेनिंग सेशन दे रही थीं।14 साल पहले ही महिला पुलिस में भर्ती हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 38 वर्षीय नीलम की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूटा है। परिजनों की माने तो नीलम कैथल के पाई गांव की रहने वाली थी और 17 साल पहले उसकी शादी शेरगढ़ टापू निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी।

    शादी के 3 साल बाद ही नीलम पुलिस में भर्ती हो गई थी। नीलम का एक लड़का है, जो 12वीं में पढ़ता है और 12वीं के एग्जाम देने के लिए गया हुआ था। परिजनों के मुताबिक नीलम सहित वे 3 बहने हैं। नीलम की दूसरी बहन की भी शादी शेरगढ़ टापू में ही हुई है। नीलम का एक भाई भी था, जिसकी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है और तीन साल पहले नीलम की माता की भी मौत हो गई थी। नीलम के पिता भी शेरगढ़ टापू में बेटी के पास ही रहते हैं।  GRP करनाल में हेड कॉन्स्टेबल तैनात थी।