Blog

  • पंजाबः पूर्व DGP की बढ़ी मुश्किलें, जानें मामला 

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आरोप है कि उन्होंने रेप के एक आरोपी और भगोड़े को संरक्षण दिया था। इसके अलावा उन पर अपनी सुरक्षा के लिए 40 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात करने का भी आरोप लगा है। दरअसल, पंजाब सरकार ने पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के खिलाफ जांच पूर्व जज को सौंप दी है।

  • पंजाबः पैट्रोल के बाद गैस सिलेंडर को लेकर मची होड़

    लुधियानाः पंजाब भर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत होने से लोगों में आहाकार मच गई है। वहीं अब मिली जानकारी के मुताबिक घरेलू और कमर्शियल गैस की सप्लाई को लेकर हाहाकार मचनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि गैस कंपनियों की रिफाइनरी से सप्लाई नहीं मिलने के कारण एजेंसियों के हालात बिगड़ने शुरू हो गए है। वहीं सुबह से कई पंपों में पेट्रोल-डीजल मिलना बंद हो गया है। जिससे लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। 

  • पेट्रोल पंप पर तेल खत्म होने के लगे पोस्टर

    चंडीगढ़ः सेक्टर 4 स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया है। पेट्रोल पंप की ओर से पोस्टर लगा दिया गया है कि डीजल और पेट्रोल खत्म हो गया है। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के चलते चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल पंप बंद हैं। पेट्रोल और डीजल पंपों पर तेल की कमी के कारण पंपों के बाहर उनके बंद होने की घोषणा करते हुए पोस्टर लगा दिए गए हैं। अब कई पंपों पर पेट्रोल-डीजल नहीं है। पेट्रोल पंप मालिक का कहना है कि कल शाम से पेट्रोल पंप पर तेल नहीं है और सप्लाई भी नहीं आ रही है, जिसके कारण उन्हें पेट्रोल पंप बंद करना पड़ा है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कार में मारी टक्कर, देखें CCTV 

    लुधियानाः 33 फुट रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी द्वारा कार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार 33 फुटा रोड, चंडीगढ़ रोड का रहने वाला है और साउथ सिटी से घर लौट रहा था। पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार ने बताया कि वे एक समारोह में शामिल होने के लिए साउथ सिटी से 33 फीट रोड स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी आई और उनकी गाड़ी में टक्कर मार दीय़ जिससे उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में उन्हें भी चोटें आईं। महिला ने बताया कि उनके साथ एक छोटा बच्चा भी शामिल था, जिसके सिर में चोट आई है। जिसकी वह सिटी स्कैन करवाने जा रहे है।

    महिला का आरोप है कि स्कॉर्पियो गाड़ी का ड्राइवर नशे में था और उसने ज्यादा मात्रा में नशा कर लिया था। महिला ने कहा कि कि उसकी गाड़ी के टायर खुलने के बावजूद भी वह बिना टायर के गाड़ी चलाता रहा। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो आगे जाकर रुकी लेकिन उनका ड्राइवर स्कॉर्पियो से उतरकर वहीं खड़ा रहा और उसने आकर हमारा हाल पूछना भी मुनासिब नहीं समझा। दुर्घटना में उनके परिवार के सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए और उनका इलाज कराया गया। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना को दे दी  है और रात को पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे व मामले की जांच में जुट गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे स्कॉर्पियो ड्राइवर कट मारकर कार को टक्कर मारी।

  • जालंधरः पैट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, कई जगह तेल हुआ खत्म, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक, डंपर और बस चालक सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं पैट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है। दूसरी ओर कई पंपों पर डीजल खत्म हो गया है तो कहीं पैट्रोल और डीजल दोनों खत्म हो गए है। इस दौरान कई लोगों में पैट्रोल-डीजल ना मिलने को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक रविदास चौंक के पास स्थित पैट्रोल पंप पर पैट्रोल-डीजल दोनों बंद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिन पेट्रोल पंपों पर तेल बचा है, वहां पर लोगों की ज्यादा भीड़ होने के कारण उन्हें बंद कर दिया गया। भीड़ इतनी बढ़ गई है कि पेट्रोल पंपों के बाहर बैरिकेडिंग करनी पड़ रही है। अपने वहानों में लोग दूर-2 से पेट्रोल और डीजल भरवा के लिए एक दूक्का पंपों पर पहुंच रहे हैं।

    बता दें कि हड़ताल के कारण सब्जी, पेट्रोल-डीजल जैसी बुनियादी चीजों की सप्लाई करने वाली ट्रांसपोर्ट सेवाएं भी ठप पड़ती जा रही हैं। देश के अलग-अलग शहरों में लोग परेशान हो रहे हैं। केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक, डंपर और बस चालक सड़कों पर उतर आए हैं। सब्जी, पेट्रोल-डीजल जैसी बुनियादी चीजों की सप्लाई करने वाली ट्रांसपोर्ट सेवाएं भी ठप पड़ती जा रही हैं। देश के अलग-अलग शहरों में लोग परेशान हो रहे हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने वाले लोग घंटों तक बस स्टॉप पर बसों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहन नहीं मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल की सप्लाई भी बाधित होने के कारण कई पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म होने की बात सामने आ रही है, जिसके बाद पेट्रोल पंप और गैस स्टेशन पर ईंधन भरवाने वाले वाहनों की कतारें लग रही हैं।

    दरअसल, केंद्र सरकार ने हिट एंड रन को लेकर नए कानून बनाए हैं, जिसके तहत अगर कोई ट्रक या डंपर चालक किसी को कुचलकर भागता है तो उसे 10 साल की जेल होगी। इसके अलावा 7 लाख रुपये जुर्माना भी देना होगा। पहले इस मामले में कुछ ही दिनों में आरोपी ड्राइवर को जमानत मिल जाती थी और वो पुलिस थाने से ही बाहर आ जाता था। हालांकि, इस कानून के तहत भी दो साल की सजा का प्रावधान था। लेकिन नया कानून लागू होने के बाद दोषी को अब दस साल जेल में रहना होगा। ट्रक और डंपर चालक इस कानून का ही विरोध कर रहे हैं। अब तक हादसा होने पर ड्राइवरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 यानी लापरवाही से वाहन चलाने, 304ए यानी लापरवाही से मौत और 338 यानी जान जोखिम में डालने के तहत केस दर्ज किया जाता रहा है, लेकिन नए कानून में मौके से फरार होने वाले ड्राइवर के खिलाफ 104(2) के तहत केस दर्ज होगा। पुलिस या मजिस्ट्रेट को सूचित ना करने पर उसे 10 साल की कैद के साथ जुर्माना भी देना होगा।

    यदि आज शाम तक हड़ताल खत्म न हुई तो प्रदेश के आधे से ज्यादा पेट्रोल पंप सूख जाएंगे। वहीं दूसरी ओर बठिंडा में भी हड़ताल की वजह से पेट्रोल पंपों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यहां प्रदर्शनकारी चालकों ने चेतावनी दी कि अगर उक्त कानून को वापस न लिया गया तो वे अपनी हड़ताल को तीन दिन से बढ़ाकर अनिश्चितकालीन कर देंगे। सुनाम में मंगलवार सुबह से ही लोगों में पेट्रोल और डीजल को लेकर हाहाकार मच गया। यदि जल्द ही हड़ताल खत्म नहीं हुई तो प्रदेश के आधे पेट्रोल पंप ड्राई हो जाएंगे इसी बीच विभिन संगठनों ने हड़ताल को तुरंत खत्म कराने की मांग की है। करियाना मर्चेंट एसोसिएशन के अजय मस्तानी, सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन के जिला प्रतिनिधि वरिंदर कौशिक, किसान नेता दरबारा सिंह, यूथ जैन प्रतिनिधि अविनाश जैन आदि ने कहा कि यदि हड़ताल लंबी खींची तो रोजमर्रा की वस्तुओं की भी किल्लत होगी जिससे आम लोगों के हित प्रभावित होंगे।  

    पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार बंसल ने बताया कि तेल टैंकर चालकों की हड़ताल के कारण पहले दिन ही पेट्रोल पंपों पर असर देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि शाम तक राज्य के सभी पेट्रोल पंप बड़े स्तर पर इससे प्रभावित हो सकते हैं। ऑल पंजाब ट्रक यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू ने कहा कि पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत करने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन इसका कोई हल नहीं किया गया। इसके चलते सोमवार को यूनियन ने हाईवे जाम कर दिया था। यूनियन ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं पूरी होती तो प्रदर्शन और बड़े स्तर पर लेकर जाया जाएगा।

  • इंसानियत शर्मसार! एंबुलेंस नहीं मिली तो मरीज को ठेले पर लेकर पहुंचे अस्पताल, देखें वीडियो

    एटाः यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कितने भी निर्देश दें पर अधिकारियों के कान पर जूं भी नहीं रेंगता है। एटा में ऐसा ही एक मामला सामने आया। जहां एंबुलेंस की देरी ने मरीज की जान ले ली। परिजन मरीज को ठेला गाड़ी पर अस्पताल लेकर पहुंचे पर उसकी मौत हो गई। पटियाली गेट निवासी अमन ने बताया उसके 50 वर्षीय पिता सब्जी बेचने का कार्य करते थे। सोमवार को दोपहर के समय वह सब्जी की दुकान से घर पहुंचे। इस दौरान बेड पर बैठ गए और परिजन से बातचीत कर रहे थे। अचानक से बेड पर बैठे-बैठे गिर गए। घर में मौजूद लोगों द्वारा उन्हें उठाकर बेड पर लिटाया गया। लेकिन वह कुछ बोले नहीं, बेहोश हो चुके थे।

    मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए तीन बार 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया गया, लेकिन उधर से कहा गया कि लोकेशन नहीं मिल रही है। इस पर वह पिता को सब्जी की ठेल से लेकर दोपहर करीब एक बजे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने देखा और मृत बता दिया। मृतक के परिजन का कहना था कि अगर एंबुलेंस पहुंच जाती तो उनकी जान बच सकती थी। जिले में एंबुलेंस की आए दिन शिकायत हो रहीं थी। इस पर डीएम ने टीम लगाकर एंबुलेंस की रात को पड़ताल कराई। टीम को एंबुलेंस में समय आदि को लेकर कई खामियां मिली। यहां तक कि ईएमटी व चालकों का तबादला आदि किया गया। लेकिन इसके बाद भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रहीं है। सीएमओ  डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि हथठेल से मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंचा। एंबुलेंस उसे लेने नहीं पहुंची मामला गंभीर है। इसको दिखवाया जाएगा। कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें, महंगा तेल बेचने के लग रहे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः ट्रक ड्राइवरों ने ‘हिट एंड रन’ मामलों से संबंधित नए कानून के विरोध में आवाजाई ठप्प कर दी है। ट्रक ड्राइवर की हड़ताल का असर देखने को मिला। लुधियाना के कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो चुका है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगी हुई है और कुछ लोगों द्वारा पेट्रोल पंप के मालकिन द्वारा महंगा पेट्रोल बेचने के भी आरोप लगाए गए हैं। जिनका स्पष्टीकरण देते हुए भी मलिक नजर आए।

    बताया जा रहा है कि बस एवं ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ बनाए गए नए कानून के विरोध में विभिन्न ड्राइवर एसोसिएशनों द्वारा पंजाब भर के तेल डिपुओ पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके कारण राज्य भर के पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई प्रभावित होने लगी है। जानकारी के मुताबिक लुधियाना में 45 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं और आज 100 फीसदी सभी पंपों पर पेट्रोल व डीजल खत्म होने की संभावना बनी हुई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦੇ ਆਗਮਨ ‘ਤੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਪਸਰਿਆ ਸੋਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਜਿੱਥੇ ਪੂਰਾ ਦੇਸ਼ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦੇ ਆਗਮਨ ਤੇ ਜਸ਼ਨ ਮਨਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਓਥੇ ਹੀ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਸਾਡੇ ਭਾਰਤ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਸਪੂਤ ਜੋਕਿ ਪਿਛਲੇ 12 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਫੌਜ ਦੀ ਆਈ.ਟੀ.ਬੀ.ਪੀ. ਵਿੱਚ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਿਭਾ ਰਹੇ ਸੀ, ਕਾਂਸਟੇਬਲ ਜੀਡੀ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਹੋ ਗਿਆ। ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਪਿੱਛੇ ਰੋਂਦੇ ਵਿਲਕਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਨਵਜੰਮੀ ਢਾਈ ਕੂ ਮਹੀਨਿਆਂ ਦੀ ਧੀ ਨੂੰ ਅਲਵਿਦਾ ਆਖ ਗਏ।  


    ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਨੇੜੇ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਧੋਬੜਾ ਵਿੱਚ ਸੋਗ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਬਟਾਲੀਅਨ ਦੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਸੀ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੋਕਿ ਛੁੱਟੀ ਤੇ ਘਰ ਆਏ ਹੋਏ ਸਨ, ਦਾ ਡੇਂਗੂ ਕਾਰਨ ਦੇਹਾਂਤ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬਟਾਲੀਅਨ ਵਲੋਂ ਓਹਨਾਂ ਨੂੰ ਆਖਰੀ ਸਲਾਮੀ ਵੀ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀ ਗਈ।

     

  • जालंधरः ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल से पंपों पर पेट्रोल की किल्लत, लगी लंबी लाइनें, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब में ट्रक यूनियनों की हड़ताल के कारण चीजों की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है और पेट्रोल-डीजल की कमी बढ़ने लगी है। ट्रक ड्राइवरों ने ‘हिट एंड रन’ मामलों से संबंधित नए कानून के विरोध में आवाजाई ठप्प कर दी है।  इसे देखते हुए तेल खत्म होने के डर से पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है।

    लोग वाहनों की टंकियां फुल करवाने के लिए लाइनों में लगे दिखाई दे रहे है। पंप मालिकों ने भी लोगों से अपील की है कि वह वाहनों का कम इस्तेमाल करें। राज्य के कई पेट्रोल पंप ड्राई होने के किनारे पहुंच चुके है पर आने वाले दिनों में होने वाली दिक्कत से बचने के लिए लोगों को पंपों पर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि रुटीन के मुकाबले हर व्यक्ति अधिक तेल डलवा रहा है, जिस कारण खपत में अधिक वृद्धि हुई है। 

  • भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक का हुआ निधन

    लखनऊः भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में राष्ट्रीय संगठक के नाते किसान मोर्चा का काम देख रहे हृदयनाथ सिंह का मंगलवार को प्रातः डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। उनके शव को अंतिम दर्शन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के उनके पैतृक गांव अमावा खुर्द में होगा।

    हृदयनाथ सिंह झारखंड में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा काशी और ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री रहे। इससे पहले वह अयोध्या और झांसी के विभाग प्रचारक रहे। हरदोई और पीलीभीत के जिला प्रचारक भी रहे। आपातकाल के दौरान उन्होंने काम किया और जेल भी गए। जौनपुर के निवासी हृदयनाथ सिंह गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) से जुड़े। इसके बाद वह आरएसएस के प्रचारक बन गए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।