Blog

  • जालंधरः दिन दिहाड़े Alpha Scan Center के बाहर बाइक ले फरार हुए चोर

    जालंधरः दिन दिहाड़े Alpha Scan Center के बाहर बाइक ले फरार हुए चोर

    कुछ मीटर दूरी पर लगा रहता है पुलिस का नाका 

    जालंधर/वरुणः महानगर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ती ही जा रही है। वहीं कल पीएम नरेंद्र मोदी के ब्यास दौरे से पहले ही पुलिस की सिक्योरिटी के दावों की पोल खुलकर सामने आई है। दरअसल, पीएम मोदी के दौरे से पहले शहर में पुलिस की ओर से चौकसी बढ़ाई गई है। लेकिन इन सबके बावजूद चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि पुलिस के नाके से कुछ मीटर दूरी पर खड़े बाइक को चुराकर ले गए। यह घटना कपूरथला चौक के निकट अल्फा स्कैन सेंटर की है। जहां अल्फा स्कैन सेंटर के बाहर खड़े बाइक को चोर चुराकर फरार हो गए।

    अल्फा स्कैन सेंटर के टेक्नीशियन मनप्रीत सिंह ने स्कैन सेंटर के बाहर अपनी बाइक खड़ी की हुई थी। जिसे आज चोर लेकर फरार हो गए। पीड़ित मनप्रीत ने बताया कि वह रोजाना की तरह लैब के बाहर अपना बाइक लगाकर गया था। आज दोपहर के समय जब उसने बाहर आकर देखा तो उसका बाइक वहां नहीं था। घटना की सूचने मिलने पर थाना 2 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। हैरानी की बात यह है कि कुछ ही मीटर दूर पुलिस नाके की परवाह ना करते हुए चोर दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। 

  • पुलिस ने पकड़ा 61 किलो सोना, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 24 करोड़ 

    पुलिस ने पकड़ा 61 किलो सोना, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 24 करोड़ 

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अम्व-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पड़ते गांव पतेहड़ में एक कार में करीब 62 किलो सोना बरामद किया है। हालांकि सोने के संबंधित दस्तावेज पूरे पाए गए है।लेकिन सूचना मिलने पर आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरी जांच पड़ताल के बाद ही पुलिस ने गाड़ी को रवाना किया। उक्त सोने की कीमत करीब 24 करोड़ बताई जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के चलते थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया की अगुवाई में आरक्षी मुनीश कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों ने गांव पतेहड़ में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान अम्व की तरफ से आ रही कार को पुलिस टीम ने रूटीन चेकिंग के रोका तो उसमें से 54,59 किलो ग्राम होने की ईंटें व करीब 6.7 किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद किए। जिससे मामला आबकारी एवं कराधान विभाग से जुड़ा होने के चलते पुलिस टीम ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। जिसके बाद आबकारी एवं कराधान विभाग विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच उक्त कार से बरामद उक्त सोने की खेप के संबंध में जांच पड़ताल की और कार सवार व्यापारी द्वारा दस्तावेज पेश करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
  • पंजाबः जाने शिवसेना नेता सुधीर सूरी के कत्ल को लेकर क्या बोले डीजीपी गौरव यादव 

    पंजाबः जाने शिवसेना नेता सुधीर सूरी के कत्ल को लेकर क्या बोले डीजीपी गौरव यादव 

    चंडीगढ़: अमृतसर में शिवसेना नेता की हत्या को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि शिवसेना नेता सुधीर सूरी गोपाल मंदिर के विवाद को लेकर धरने पर बैठे थे। इस दौरान आरोपी संदीप सनी ने अपने लाइसेंस वाले .32 बोर के पिस्तौल से सुधीर सूरी को गोलियां मार दी। डीजीपी ने बताया कि वहीं मंदिर के पास ही हमलावर की गारमेंट की दुकान है।

    हमने आरोपी संदीप को लाइसेंसी हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं, अमृतसर में स्थिति नियंत्रण में है। वहीं डीजीपी पंजाब ने लोगों से अपील भी की है कि वह सोशल मीडिया पर कोई गलत अफवाह न फैलाए और पंजाब का माहौल खराब न करें। प्रैस कांफ्रैंस के दौरान डीजीपी गौरव ने बताया कि हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

    घटना के पीछे कौन है, जांच की जा रही है, आरोपी ने 5 राऊंड किए। आरोपी के पास लाइसैंसी पिस्तौल थी, जिससे फायरिंग की गई है। वहीं लोगों से शखांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं डीजीपी का कहना है कि वह घटना का जायजा लेने अमृतसर जा रहे हैं। 

  • पंजाब से बड़ी खबरः सुधीर सूरी के कत्ल से गुस्साए हिंदू नेताओ ने किया हाईवे बंद, देखें वीडियो

    पंजाब से बड़ी खबरः सुधीर सूरी के कत्ल से गुस्साए हिंदू नेताओ ने किया हाईवे बंद, देखें वीडियो

    अमृतसर : जिल में आज दोपहर शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मार हत्या कर दी गई। सुधीर सूरी आज गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान पुलिस के सामने सुधीर सूरी पर लाइसेंसी रिवालवर से मंदिर से सामने दुकानदार संदीप सिंह द्वारा गोलियां चला दी गई। अस्पताल में उपचार दौरान हिंदू नेता सुधीर सूरी की मौत हो गई।

    इस घटना दौरान मौके पर ही संदीप को लाइसेंसी रिवाल्वर सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से गुस्साए हिंदू नेताओं ने हाईवे पर वाहन खड़े कर रास्ते को बंद कर दिया गया और खुद धरने पर बैठ गए। हिंदू नेताओ द्वारा खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद डीजीपी गौरव यादव अमृतसर के लिए रवाना हो गए है। कुछ ही देर में इस घटना को लेकर गौरव यादव प्रेस कॉफ्रेंस कर मामले को लेकर खुलासा कर सकते है।

  • कुटलैहड़ की जनता मेरा परिवार 20 बर्षों से जनता के सुख दुःख में रहा साथ:कँवर

    कुटलैहड़ की जनता मेरा परिवार 20 बर्षों से जनता के सुख दुःख में रहा साथ:कँवर

    कांग्रेस के पास नहीं भाजपा के विकास का विकल्प, केवल सत्ता सुख भोगने के लिए लड़ती है कांग्रेस

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा में अपने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र कंवर ने कहा है कि भाजपा ने अभूतपूर्व विकास करवाया है जिसका कांग्रेस के पास कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने घनेटी, ठठूँ, मटियाणा, बुहाणा, कोकरा, चरोली, चमबोया, खेरियाँ, डीहर, राजपुरा में चुनाव प्रचार कर अपने लिए समर्थन मांगा। कँवर ने कहा कि 2003 से लगातार मुझे कुटलैहड़ की जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। और 20 बर्षो से कुटलैहड़ की जनता के साथ उनके सुख दुख में बरावर का हिस्सेदार रहा हूँ। कुटलैहड़ की जनता मेरा परिवार है। और दिन रात कुटलैहड़ के परिवार के लिए ओर उनके विकास के लिए बरावर खड़ा रहा हूँ। कँवर ने कहा कि बिरोधी पार्टी जो कुटलैहड़ की जनता को भ्रमित करने का प्रचार करके जनता में भ्रांतियां फैला रहे है। उन्हें भी कुटलैहड़ की जनता भली प्रकार से जानती है।

    उन्होंने अपने कार्य काल में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्य व प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच रखी। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल व वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों की तुलना करते हुए कहा कि नेता व नीति विहीन कांग्रेस के पास भाजपा के विकास का कोई विकल्प नहीं है। कँवर ने कहा कि बीते 5 बर्षो में कुटलैहड़ में विकास के नए आयाम हमने स्थापित किये है। और कुटलैहड़ विस क्षेत्र को बिकास का मॉडल बनाने का काम किया है। और कुटलैहड़ की जनता के बिश्वास पर खरा उतरने का काम किया है। लेकिन बिरोधी दलों को कुटलैहड़ का विकास नजर नहीं आ रहा है। और भ्रमित करने के लिए जनता को अलग अलग ब्यान देकर गुमराह किया जा रहा है। कँवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के जिस भी गांब पँचायत में बिरोधी दल प्रचार करने के लिए बड़ी बड़ी गाडियो में घूम रहे हैं। यह सड़के पक्के रास्ते ओर एम्बुलेंस रोड़ बीते 5 बर्षो में बनाये गए है। लेकिन बिरोधी दल बिना सोचे जनता को भाषण दे रहे हैं। कि कुटलैहड़ में कोई बिकास नहीं हुआ है। लेकिन जनता सब कुछ देख रही है। 
  • एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई,घर से पकड़ी अवैध शराब

    एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई,घर से पकड़ी अवैध शराब

    ऊना /सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग ने संयुक्त नशा विरोधी अभियान के तहत पैनी नजर रखे हुए है।  इसी कड़ी में आबकारी एवं कराधान विभाग को गुप्त सूचना मिली कि अम्ब रोड़ पर स्थित सव्जी मंडी के पास  स्थित घर में शराब की खेप पड़ी हुई है। अगर छापेमारी की जाए तो वह बरामद हो सकती है।
    आबकारी विभाग कमिश्नर यूनुस की अगुवाई में एवं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस घर में दबिश दी। यहां पुलिस को मौके से अंग्रेजी और देसी शराब की पेटियां बरामद हुई। जिनमें 1672 बोतल शराब, 592 अध्धे ,172 पव्वे व 108 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आबकारी एवं कराधान विभाग एवं पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों  को काबू किया गया। उपरोक्त व्यक्तियों की पहचान निखल राणा निवासी माटो उमरा डाकखाना बनी तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा व हाल निवासी केयर टेकर राजीव राणा अम्व रोड़ नजदीक पुरानी सब्जी मंडी ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए  पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध एचपी आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • पंजाबः हिंदू नेता सुधीर सूरी के कत्ल की Exclusive Video आई सामने, देखें वीडियो 

    पंजाबः हिंदू नेता सुधीर सूरी के कत्ल की Exclusive Video आई सामने, देखें वीडियो 

    अमृतसर : शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोली मार हत्या कर दी गई। गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान गोपाल मंदिर के नजदीक शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान व हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी को पर गोलियां चलाकर कत्ल कर दिया गया। वहीं सुधीर सूरी के कत्ल की एक्सलूसिव वीडियो सामने आई है। वीडियो में आप देख सकते है कि धरने पर बैठे सुधीर सूरी का पुलिस के सामने गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया।

    इस कत्ल के तार अमृतपाल सिंह से जुड़ रहे है। दरअसल, सुधीर सूरी कत्ल केस के पकड़े गए आरोपी की मौके पर कार भी बरामद हुई है, जिसका नंबर पी.बी.02 CT9997 है, इस कार को शिवसैनिकों ने तोड़ दिया है। इस कार पर वारिस पंजाब के संगठन का स्टीकर लगा है। यह संगठन दीप सिद्धू से संबंधित संगठन है, जिसे अब अमृतपाल सिंह चला रहा है। कार के पीछे भिंडरावाले की फोटो भी लगी हुई है।

  • 4 पुरुष अपनी पत्नियों के साथ लंबे समय से करते थे ये गंदा काम 

    4 पुरुष अपनी पत्नियों के साथ लंबे समय से करते थे ये गंदा काम 

    सिंगापुर: नींद की दवा देकर 4 लोगों ने अपनी पत्नियों की अदलाबदली की। ये चारों लोग ऑनलाइन मिले थे। इनके खिलाफ महिलाओं का यौन शोषण करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। हाल ही में चारों पुरुषों को दोषी करार दिया गया। सभी की सजा का ऐलान अगले साल होगा। डेलीस्‍टार के मुताबिक, यह शर्मनाक मामला सिंगापुर में सामने आया। चारों पतियों पर आरोप है कि नींद की दवा Dormicum देकर ये लोग पत्नियों की अदलाबदली कर शारीरिक संबंध बनाते थे। हालांकि, इस घटना को लेकर तीन और लोगों को आरोपी बनाया गया था। चारों महिलाएं जब नशे में होती थीं तो उनके वीडियो भी रिकॉर्ड करते थे।

    चारों पतियों की ओर से ये सिलसिला लंबे वक्त तक चला। वहीं, इस मामले में आरोपियों की पहचान जाहिर नहीं की गई है क्योंकि इससे उनकी पत्नियों की पहचान भी जुड़ी हुई है। सुनाई के दौरान इन्हें K, 45; L, 53; M, 45; और N, 37 कोड से संबोधित किया गया। 
    रिपोर्ट के मुताबिक, K और M को 19 से 23 साल के बीच सजा सुनाई जा सकती है. N को 17 से 21 साल के बीच जेल में रहने की सजा सुनाई जा सकती है. वहीं L को 11 से 16.5 के बीच जेल में रहना पड़ सकता है।

    इस जघन्‍य अपराध में 41 साल के J को भी सजा सुनाई जा सकती है। वह इस घटनाक्रम में ‘मुख्‍य शख्स’ बताया गया है। सिंगापुर की स्‍थानीय मीडिया ने इस शख्‍स की सेक्‍सुअल असॉल्‍ट में सीधी भागीदारी होने की जानकारी नहीं दी है। लेकिन यह जांच के दायरे में है। महिलाओं को 2010 से 2018 के बीच यौन शोषण का शिकार बनाया गया था। ये सभी आरोपी ऑनलाइन फोरम ‘सैमीबॉय’ पर मिले थे। J नाम का शख्‍स पुरुषों को ड्रग्‍स देता था, उसी ने नींद की दवा Dormicum आरोपी पुरुषों को उपलब्‍ध करवाई थी। ऐसे हुआ ‘वाइफ स्‍वैपिंग’ का पर्दाफाश J की पत्‍नी ने सबसे पहले पति के मोबाइल फोन में कुछ फोटो देखे थे. J ने K से ‘वाइफ स्‍वैपिंग’ को लेकर बात की थी। वहीं M ने सेक्‍सुअल एक्टिविटी को लाइवस्‍ट्रीम कर दिया और वीडियो बना लिया। P ने L की पत्‍नी को नींद की दवा देकर रेप करने की कोशिश की थी, लेकिन वह जाग गई। P को 3 साल की सजा सुनाई गई थी।

  • पंजाब से बड़ी खबरः हिंदू नेता के कत्ल की इस ग्रुप को सौंपी गई थी जिम्मेदारी

    पंजाब से बड़ी खबरः हिंदू नेता के कत्ल की इस ग्रुप को सौंपी गई थी जिम्मेदारी

    अमृतसर : शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोली मार हत्या कर दी गई। गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान गोपाल मंदिर के नजदीक शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान व हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी पर युवकों द्वारा गोलियां चलाकर उनका कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने हमला करने वाले दुकानदार संदीप सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि संदीप ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई थी।

    इस घटना को लेकर डीजीपी गौरव यादव कुछ ही देर में अमृतसर पहुंच रहे है। वहीं इस हत्या को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खालिस्तान टैरर ग्रुप के आतंकवादियों को सूरी की हत्या की जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि आतंकवादी रंधावा और नीटा को यह काम सौंपा गया था। इसके लिए हथियार भी मुहैया करवाए गए थे। 

  • पंजाबः पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 आरोपियों से हथियारों की बड़ी खेप की बरामद

    पंजाबः पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 आरोपियों से हथियारों की बड़ी खेप की बरामद

    आरोपियों के बड़े गैंगस्टरों के साथ है लिंकः एसएसपी

    मोहाली: पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। मोहाली पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू करके उनसे हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। मोहाली के एसएसपी ने प्रेस कान्फ्रेंस दौरान बताया कि उन्होंने मध्य प्रदेश के सिंधवा से हथियारों की यह बड़ी खेप बरामद की है। हथियारों के साथ उन्होंने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

    उन्होंने कहा कि आरोपियों से 30 और 32 बोर के हथियार बरामद हुए हैं। इस दौरान यह जानकारी सामने आई है कि इन आरोपियों के बड़े गैंगस्टरों के साथ लिंक है और हथियारों के लिए उनके साथ डील करते थे। एसएसपी मोहाली ने कहा कि आरोपियों को 5 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। रिमांड के दौरान गहराई से पूछताछ की जाएगी। इनके नेकसस तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

    पूछताछ दौरान बड़े खुलासे होने की संभावना है। बता दें कि मोहाली पुलिस ने बड़े स्तर पर सफलता हासिल हुई की है। पुलिस ने 20 से ज्यादा पिस्तौलों सहित खतरनाक हथियार बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी ये अवैध हथियार मध्य प्रदेश से लेकर आ रहे थे। मध्य प्रदेश बार्डर नजदीक मोहाली पुलिस ने कार्रवाई की है।