जालंधरः दिन दिहाड़े Alpha Scan Center के बाहर बाइक ले फरार हुए चोर

कुछ मीटर दूरी पर लगा रहता है पुलिस का नाका 

जालंधर/वरुणः महानगर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ती ही जा रही है। वहीं कल पीएम नरेंद्र मोदी के ब्यास दौरे से पहले ही पुलिस की सिक्योरिटी के दावों की पोल खुलकर सामने आई है। दरअसल, पीएम मोदी के दौरे से पहले शहर में पुलिस की ओर से चौकसी बढ़ाई गई है। लेकिन इन सबके बावजूद चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि पुलिस के नाके से कुछ मीटर दूरी पर खड़े बाइक को चुराकर ले गए। यह घटना कपूरथला चौक के निकट अल्फा स्कैन सेंटर की है। जहां अल्फा स्कैन सेंटर के बाहर खड़े बाइक को चोर चुराकर फरार हो गए।

अल्फा स्कैन सेंटर के टेक्नीशियन मनप्रीत सिंह ने स्कैन सेंटर के बाहर अपनी बाइक खड़ी की हुई थी। जिसे आज चोर लेकर फरार हो गए। पीड़ित मनप्रीत ने बताया कि वह रोजाना की तरह लैब के बाहर अपना बाइक लगाकर गया था। आज दोपहर के समय जब उसने बाहर आकर देखा तो उसका बाइक वहां नहीं था। घटना की सूचने मिलने पर थाना 2 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। हैरानी की बात यह है कि कुछ ही मीटर दूर पुलिस नाके की परवाह ना करते हुए चोर दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *