Blog

  • मिशन रिपीट में पंच परमेश्वर की रहेगी अहम भूमिका: सुमीत

    मिशन रिपीट में पंच परमेश्वर की रहेगी अहम भूमिका: सुमीत

    डबल इंजन की सरकार को बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधि करें योजनाओं का व्याख्यान

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल भाजपा के सह मीडिया प्रभारी व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमीत शर्मा का कहना है कि इस बार रिवाज बदलने में पंच परमेश्वर अपनी अहम भूमिका निभाएंगे और प्रदेश में फिर से जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार का गठन करेंगे।

    यह बात उन्होंने कुटलैहड़ मण्डल में आयोजित भाजपा के पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।इस अवसर पर विधायक व मंत्री वीरेन्द्र कंवर, ज़िला प्रभारी विनोद ठाकुर, ज़िला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, महामंत्री राज कुमार पठानिया,मण्डल अध्यक्ष तरसेम शर्मा, विजय शर्मा मौज़ूद रहे।

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुमीत शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विश्वास कि इस बार प्रदेश में सरकार नहीं बल्कि रिवाज बदलना है और भाजपा मानती है कि रिवाज बदलने में पंच परमेश्वर अपनी अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। 

    सुमीत ने कहा कि वर्तमान जयराम सरकार को केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग के कारण प्रदेश के आम जनमानस के लिए ऐसी योजनाओं को क्रियान्वयन करने का अवसर मिला है जिससे कि बेसहारा लोगों को प्रदेश की जयराम सरकार सहारे के रूप में उभर कर सामने आई है। उन्होंने कहा यह डबल इंजन की सरकार का ही कमाल है कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की योजनाओं के कारण आज प्रदेश की शत प्रतिशत जनता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से किसी न किसी योजना के की लाभार्थी बनी है।

    वॉर्ड सदस्य, प्रधान,उप प्रधान, बीडीसी और जिला परिषद के प्रतिनिधियों को भाजपा ने पंच परमेश्वर का नाम दिया है। यह वे लोग हैं जो जनता के साथ सीधे तौर पर जुड़े होते हैं। ये लोग भाजपा सरकार व संगठन की नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे।

    सुमीत ने चुने हुए पंचायत प्रतिनिधियों से अपने विधायक के साथ मिलकर काम करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि कुछ चुने हुए प्रतिनिधि विवादों में घिर जाते हैं, जिसका खामियाजा संगठन को भुगतना पड़ता है। पंचायतों के प्रतिनिधि कई घरेलू विवादों के कारण लोगों से दूर हो जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे इसका विशेष ध्यान रखें और अपने क्षेत्र की जनता को एक समान नजरों से देखते हुए विकास के कार्य करवाएं। ऐसे प्रतिनिधियों का हर जगह मान-सम्मान होता है।

    वहीं प्रशिक्षण वर्ग में अपने संबोधन में जिला भाजपा संगठन प्रभारी विनोद ठाकुर ने प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वह इन योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने और योजनाओं के लाभार्थियों को संगठन के साथ जोड़ने के काम को सकारात्मकता से करें। वहीं स्थानीय विधायक व मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा गत साढ़े 4 वर्षों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकासात्मक कार्यों का विस्तृत ब्यौरा गांव व पंचायत सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा और उनसे निवेदन किया कि भाजपा सरकार को रिपीट करने के लिए वह अपना शत प्रतिशत और इमानदारी के साथ योगदान तय करें।

  • विकास कार्यों के लिए बकाया धनराशि का शीघ्र उपयोग करें पंचायतें: वीरेंद्र कंवर

    विकास कार्यों के लिए बकाया धनराशि का शीघ्र उपयोग करें पंचायतें: वीरेंद्र कंवर

    समूर कलां में आयोजित किया गया पंच परमेश्वर सम्मेलन, ग्रामीण विकास मंत्री रहे मुख्यतिथि

    ऊना/सुशील पंडित: ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास परियोजनाओं व 15वें वित्तायोग क बकाया धन राशि को अति शीघ्र उपयोग किया जाए, ताकि विकास कार्यों का क्षेत्र की जनता को सही समय पर लाभ प्राप्त हो सके। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने समूर कलां में आयोजित पंच परमेश्वर सम्मेलन के दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही।

    वीरेंद्र कंवर न कहा कि वर्तमान सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश भर में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं तथा विकास के लिए कभी भी धन की कमी आड़े नहीं आई है। ग्राम पंचायतों में विकास को गति प्रदान करने के लिए गत वर्ष शुरू किए गए एक वर्ष पांच काम अभियान से ग्रामीण क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिली है। इस मुहिम के तहत ऊना जिला में के गत एक वर्ष के दौरान 80 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं जबकि हिमाचल प्रदेश में इस मुहिम के तहत गत एक वर्ष में 250 करोड़ पर खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वास्तव में गांधी जी के सपनों के भारत को साकार किया है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ स्वरोजगार तथा लघु उद्योग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सरकार के किए प्रयासों से आज प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर बनकर सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे विकास के साथ-साथ न्यायिक शक्तियों का भी जनहित में उपयोग करें, ताकि आम व्यक्ति को सुगम न्याय प्राप्त हो सके।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि गत साढ़े 4 वर्षों के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 220 करोड़ रुपए सड़कों पर खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बरनोह में साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन क्षेत्रीय पशु अस्पताल का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है, जिसके आरंभ होने से न केवल कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र बल्कि ऊना जिला के सभी किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा। इसके अलावा समूर खड्ड पर 20 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सिंचाई डैम को शिवा प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है, जिससे भविष्य में क्षेत्र के किसानों की हजारों कनाल भूमि सिंचित होगी।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 11-15 अगस्त तक प्रदेश के सभी हिस्सों में स्थानीय युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों द्वारा प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से राष्ट्रभक्ति की गाथाओं को गाकर आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत किया जाएगा।

    इससे पूर्व कुटलैहड़ भाजपा के मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता व ऊना जिला भाजपा प्रभारी विनोद ठाकुर तथा जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा ने भी पंच परमेश्वर सम्मेलन में जन प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

    इस अवसर गुरदयाल सिंह, धर्मजीत सिंह, जिला ऊना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सूरम सिंह, हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी मदन राणा, हिमफैड निदेशक चरणजीत शर्मा,  निदेशक मिल्क फेड राजेंद्र मलांगड़, कुटलैहड़ भाजपा मंडल कार्यालय सचिव राजेंद्र रिंकू, पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा व उपाध्यक्ष जमीत सिंह ठाकुर, कुटलैहड़ भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बांका, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार कश्यप, खंड विकास अधिकारी ऊना रमनवीर चौहान सहित कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि गण तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

  • जालंधरः संक्रमण फिर बरपाने लगा कहर, आज फिर मिले कोरोना मरीज

    जालंधरः संक्रमण फिर बरपाने लगा कहर, आज फिर मिले कोरोना मरीज

    जालंधर (वरुण)। कोरोना फिर से पैर पसारने लगा है। जिले में प्रतिदिन कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। लेकिन लोग इसकी बिना परवाह किए बिना मास्क घूम रहे हैं और मरीजों की संख्या में दिन ब दिन बढ़ौतरी होती जा रही है। जिला जालंधर में आज 75 नए कोरोना मरीजों के मिलने का समाचार है। फिलहाल कोरोना से संक्रमित किसी भी मरीज के मरने का समाचार नहीं है। 

  • हर घर फहराएं तिरंगा ध्वज, मगर झंडे से जुड़े नियमों का भी रखें ध्यान

    हर घर फहराएं तिरंगा ध्वज, मगर झंडे से जुड़े नियमों का भी रखें ध्यान

    ऊना/सुशील पंडित: देश की आन बान शान और गौरव का प्रतीक तिरंगा ध्वज लोगों में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करता है। इस बार आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा ध्वज लगाने के लिए हर घर तिरंगा नाम से राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, ऐसे में तिरंगे ध्वज से जुड़े नियमों का पूरी तरह से ध्यान रखना भी आवश्यक है। 
    उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि पहले झंडे को लगाने से संबंधित नियम काफी सख्त थे, लेकिन फ्लैग कोड के कुछ नियमों को बदला गया है, जिसके बाद अब राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को दिन और रात, दोनों समय फहराया जा सकता है। पहले तिरंगा सिर्फ सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराया जा सकता था। इस बदलाव के बाद अब आम लोग, निजी संगठन या संस्थान दिन और रात तिरंगा फहरा सकते हैं। 
    उन्होंने कहा कि तिरंगा फहराते हुए इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि ध्वज जमीन या पानी के संपर्क में न आए। झंडे पर कुछ भी नहीं लिखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त, कटे-फटे या फिर उड़े रंगों वाला अस्त-व्यस्त ध्वज नहीं फहराना चाहिए। जब राष्ट्रध्वज क्षतिग्रस्त या बदरंग हो जाए या फिर कट फट जाए, तो उसे एकांत में पूर्ण सम्मान के साथ जलाकर या दफना कर नष्ट करना चाहिए, ताकि तिरंगे की गरिमा बनी रहे। 
    राघव शर्मा ने कहा कि किसी वाहन, रेलगाड़ी, नाव या हवाई जहाज में तिरंगा ध्वज नहीं लगाया जा सकता। सिर्फ संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के वाहन में ही इसे लगाने की अनुमति है। ऐसे में ध्वज से जुड़े इन नियमों का ध्यान रखना अति आवश्यक है। तिरंगे ध्वज का अपमान करने पर तीन साल की कैद अथवा जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
  • खेलते समय 11 साल के बच्चे ने गलती से चला दी गोली, नाबालिग की मौत…

    खेलते समय 11 साल के बच्चे ने गलती से चला दी गोली, नाबालिग की मौत…

    लखनऊ : एक 10 साल के लड़के को 11 साल के एक लड़के ने गलती से गोली मार दी, जिसने लुका-छिपी का खेल खेलते समय भरी हुई बंदूक का इस्तेमाल किया था। घटना कौशांबी जिले में करारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। ‘आरोपी’ लड़का एक स्थानीय राजनेता का बेटा है। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पी. हेमराज मीणा ने कहा कि शाम करीब सात बजे तीन बच्चे, जिनमें एक के पिता के पास पिस्तौल थी और 10 वर्षीय पीड़ित, पड़ोस के एक नौ वर्षीय लड़के के साथ खेल रहे थे।

    घर एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी का था, जो आरोपी लड़के का पिता है। एसपी ने कहा, इस बीच, एक गोली की आवाज सुनी गई और पड़ोसी खून से लथपथ 10 साल के बच्चे को देखने के लिए अंदर भागे, जबकि गोली मारने वाला लड़का जोर-जोर से रो रहा था। तीसरा बच्चा बिस्तर के नीचे छिपा हुआ था। एसपी मीणा ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि खेलते समय लड़के ने अलमारी से पिस्टल निकाल ली और गलती से गोली चला दी।

    उन्होंने कहा, फोरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं और घटना की विस्तृत जांच की जाएगी। घटना के वक्त आरोपियों के माता-पिता घर पर नहीं थे। पड़ोसियों ने हमें बताया कि तीनों दोस्त थे और नियमित रूप से एक साथ खेलते थे।

  • प्रो. राम कुमार ने बढेड़ा व टाहलीवाल में पशु चिकित्सालय के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया

    प्रो. राम कुमार ने बढेड़ा व टाहलीवाल में पशु चिकित्सालय के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विस क्षेत्र के तहत बढेड़ा तथा टाहलीवाल में पशु चिकित्सालय खोलने को प्रदेश मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने पर प्रो. राम कुमार ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर का आभार व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हरोली की हर मांग को पूरा किया है। पूबोवाल की जनसभा में उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सामने इस मांग को रखा था, जिसे प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया है। सरकार के इस फैसले से क्षेत्र के पशु पालकों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। 
    एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में किसानों की सुविधा के लिए अनेकों कदम उठाएं हैं, ताकि किसानों को भरपूर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए ही प्रदेश सरकार बीटन में 2.87 करोड़ रुपए की लागत से गौ-अभ्यारण्य बना रही है।  
    उन्होंने कहा कि गौ-अभ्यारण्य 540 कनाल भूमि पर बनाया जा रहा है, जिसमें 6 शैड बनाए जाएंगे और चार किमी लंबी बाड़बंदी की जाएगी, जिसमें 500 से अधिक बेसहारा गौवंश को रखने की सुविधा मिलेगी। सरकार के इस कदम से जहां किसानों फिर से खेतीबाड़ी से जुड़ेंगे, वहीं सड़क से बेसहारा गौवंश को हटाकर उन्हें आश्रय प्रदान किया जाएगा।
  • पंजाब में कल रहेगा चक्का जाम, ये हाईवे रहेंगे बंद

    पंजाब में कल रहेगा चक्का जाम, ये हाईवे रहेंगे बंद

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा डिपुओं में खड़ी 500 के करीब बसों को चलाने के स्थान पर ठेके पर ली जा रही किलोमीटर स्कीम की बसों का रोडवेज-पनबस व पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन ने कड़ा विरोध करते हुए संघर्ष का ऐलान किया है जिसके तहत 1 अगस्त को पंजाब का नैशनल हाईवे जाम किया जाएगा। इसके लिए फिलहाल जालंधर के रामा मंडी व पी.ए.पी. का चयन किया गया है। वहीं, 2 अगस्त को पी.आर.टी.सी. हैड ऑफिस में भूख हड़ताल शुरू होगी। हाइवे जाम में पंजाब के 27 डिपुओं में से जालंधर के साथ लगते 7 डिपुओं के कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

    हाइवे जाम करने के बाद भी सरकार नहीं जागी तो पंजाब में 3 अलग-अलग स्थानों पर हाइवे जाम करने का फैसला लिया गया है। इसी संबंध में यूनियन की प्रदेश स्तरीय मीटिंग बुलाई गई जिसमें पंजाब के सभी डिपुओं के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर अपने विचार रखे।

    वक्ताओं ने कहा कि रोडवेज-पनबस व पी.आर.टी.सी. पिछले समय के दौरान घाटे में चल रही है लेकिन इसके बावजूद सरकार द्वारा डिपुओं में धूल फांक रही बसों को चलाने के प्रति कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। सरकार पिछले 15-20 सालों से कच्चे तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने के प्रति कोई कदम नहीं उठा रही है जिससे यूनियन में रोष व्याप्त है।

    जालंधर डिपो-1 के प्रधान गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डिपो-2 के प्रधान सतपाल सिंह सत्ता, महासचिव रणजीत सिंह, चाणन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा 219 बसें किलोमीटर स्कीम के जरिए डाली जा रही हैं, जिसका लाभ प्राइवेट ठेकेदार ले जाएंगे व विभाग को होने वाली इंकम का नुक्सान होगा।

  • पंजाबः 8 मशहूर प्राइवेट डॉक्टरों को गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी

    पंजाबः 8 मशहूर प्राइवेट डॉक्टरों को गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी

    अमृतसर : गैंगस्टरों ने लगातार दहशत का माहौल बनाया हुआ है। आए दिन किसी न किसी बड़े ओहदेदार लोगों को फोन पर जान से मारने की या फिरौती मांगने की धमकियां दी जा रही हैं। ऐसा ही एक और मामला अमृतसर में सामने आया है, जहां पर 8 मशहूर प्राइवेट डॉक्टरों से फिरौती मांगी गई है और फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकियां दी गई हैं।

    बता दें कि अमृतसर के 8 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। फोन करने वाला खुद को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड का राइट हैंड बता रहा है और कह रहा है कि मैं विक्की बराड़ बोल रहा हूं। 

  • वीरेंद्र कंवर एमसी पार्क ऊना में करेंगे राखी उत्सव मेले का शुभारंभ

    वीरेंद्र कंवर एमसी पार्क ऊना में करेंगे राखी उत्सव मेले का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर 1 अगस्त को प्रातः 9 बजे आईपीएच रेस्ट हाऊस थानाकलां में जन समस्याएं सुनेंगे। तदपश्चात प्रातः 11.30 बजे एमसी पार्क ऊना में राखी उत्सव मेले का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

  • पंचायत उप चुनावः पंचायत समिति सदस्य व 11 पंचायतों में वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए

    पंचायत उप चुनावः पंचायत समिति सदस्य व 11 पंचायतों में वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में हो रहे पंचायत उप-चुनाव में पंचायत समिति सदस्य टकोली सहित 11 ग्राम पंचायतों में वार्ड मेंबर निर्विरोध चुने गए हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि 30 जुलाई को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। ऐसे में ग्राम पंचायत धतोल, सोहारी, टकोली, कुठेड़ा खैरला, धर्मशाला महंता, हलेड़ा बिलना, लोअर पंजावर, धर्मपुर, ईसपुर, लोअर बसाल तथा समूर कलां में वार्ड सदस्य का चुनाव निर्विरोध हुआ है। 
    राघव शर्मा ने कहा कि अब ग्राम पंचायत करमाली में उप प्रधान पद, ग्राम पंचायत डीहर, बड़ूही, मलांगड़, पंजावर, बालीवाल तथा चताड़ा में वार्ड पंच के लिए उप चुनाव होने हैं, जिसके लिए वोटिंग 10 अगस्त को होगी तथा उसी दिन को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।