Blog

  • कल से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, आम आदमी के जीवन पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव

    कल से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, आम आदमी के जीवन पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव

    नई दिल्ली: जुलाई का महीना लगभग समाप्त होने को आ गया है। आज के बाद कल से अगस्त का महीना शुरू हो जाएगा। हर महीने की तरह इस बार भी अगले महीने से कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। ये ऐसे बदलाव हैं जो सीधे आपके पॉकेट पर असर डालेंगे। इन बदलावों में गैस की कीमत, बैंक‍िंग स‍िस्‍टम, ITR, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना में होनेवाला अपडेट शामिल है। 

    1. बैंक ऑफ बड़ौदा ने बदला चेक से पेमेंट का नियम

    यदि आपका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) में है तो ध्यान दें कि 1 अगस्त से बैंक ऑफ बड़ौदा में चेक द्वारा भुगतान करने के नियम बदल जाएंगे। आरबीआई (RBI) ने बैंक ऑफ बड़ौदा को गाइडलाइन जारी किया था। गाइडलाइन के अनुसार 5 लाख रुपये या इससे अधिक के अमाउंट वाले चेक के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू कर दिया गया है। इसके तहत बैंक को चेक से जुड़ी जानकारी SMS, नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप से देनी होती है।

    2. PM Kisan के लिए KYC का बदलेगा नियम

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना की केवाईसी के लिए भी आपको 31 जुलाई का वक्त दिया गया है। 1 अगस्त से किसान केवाईसी नहीं कर सकेंगे। किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी अपनी ekyc करवा सकते हैं​​​​। इसके अलावा घर बैठे ऑनलाइन पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्‍यम से ईकेवाईसी करा सकते हैं। बता दें कि, किसानों की सहूलियत के लिए केंद्र सरकार की तरफ से ई-केवाईसी की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने का ऐलान किया गया था। ई-केवाईसी की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। इससे पहले ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 मई थी।

    3. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का फायदा लेने के लिए आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपनी फसल का बीमा करवाना होगा। इसकी रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। उसके बाद रजिस्ट्रेशन नहीं होगा और आप इस योजना से वंचित रह सकते हैं। आपको बता दें कि यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकता है। 

    4. बदल सकती है एलपीजी की कीमतें

    आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतें बदलती है। ऐसे में इस बार भी 1 अगस्त से गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव होने की संभावना है। कंपनियां इस बार घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव कर सकती हैं। बता दें, पिछली बार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

    5. 1 अगस्त से भरना होगा जुर्माना

    आपको बता दें कि अगर आपने अब तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है तो 31 जुलाई से पहले कर लें वरना 1 अगस्त से आपको जुर्माना भरना होगा। 31 जुलाई के बाद ITR फाइल करने पर लेट फीस देनी होगी। अगर आयकरदाता की कर योग्‍य आय 5 लाख रुपए तक या इससे कम है तो उसे 1 हजार रुपए लेट फीस के रूप में चुकाने होंगे। अगर टैक्‍सपेयर की टैक्‍सेबल आय 5 लाख रुपए से ज्‍यादा है तो उसे 5 हजार रुपए लेट फीस देनी होगी। 

  • डीपनेक ड्रेस में मलाइका के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखें Video…

    डीपनेक ड्रेस में मलाइका के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखें Video…

    नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिमेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी हॉटनेस और फिटनेस के लिए बॉलीवुड में मशहूर हैं। मलाइका अरोड़ा के लुक अकसर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक लुक सुर्खियों का सबब बना हुआ है। आपको बता दें मलाइका अरोड़ा के फोटो सोशल मीडिया पर अकसर वायरल होते रहते है। एक्ट्रेस अकसर कभी जिम को कभी किसी ईवेंट में स्पॉट हो ही जाती हैं। फिलहाल मलाइका अरोड़ा की ब्लैक ड्रेस वाले वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    सामने आए इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपनी ड्रेस से काफी परेशान दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका की डीपनेक ड्रेस के सामने एक शख्स हाथ से कुछ इशारा करता है इसके बाद मलाइका अपने ड्रेस ठीक करती हैं। ड्रेस ठीक करने के बाद मलाइका अपना सर भी पकड़ती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

    मलाइका अरोड़ा के लुक की बात करें तो वह डीप नेक में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक ब्लैक कलर की नेट ड्रेस पहनी हुई है। अपने लुक को चार चांद लगाने ले लिए मलाइका ने अपने बालों को पीछे किया हुआ है। उनकी वॉक को उनकी हील्स और बेहतर बना रही हैं।

  • जालंधरः मक्कड़ मोटर्स के घर हुई 50 लाख की चोरी के मामले में भाजपा नेता मोनू पुरी के खिलाफ मामला दर्ज, फरार

    जालंधरः मक्कड़ मोटर्स के घर हुई 50 लाख की चोरी के मामले में भाजपा नेता मोनू पुरी के खिलाफ मामला दर्ज, फरार

    जालंधर/अनिल वर्मा। जालन्धर से बड़ी खबर है यहां अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी आढ़ती सैल के जरनल सैकटरी मुकेश पुरी उर्फ मोनू पुरी के खिलाफ पूर्व विघायक सरबजीत सिंह मक्कड़ के भाई भुपिंदर सिंह मक्कड़ ने 50 लाख रुपये और डायमंड के गहने चोरी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं जिसकी शिकायत पुलिस कमिशनर को दी गई थी बाद में मामले की जांच थाना भारगो कैंप की ओर से की गई जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश पुरी उर्फ मोनू पुरी वासी काजी मुहल्ला, बकरीयां चौक के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

    मिली जानकारी अनुसार जालन्धर हाईवे पर स्थित मक्कड़ मोटर्स के मालिक भुपिंदर सिंह मक्कड़ के साथ मोनू पुरी का पैसों का लेन देन चल रहा था और भुपिंदर सिंह की ओर से मोनू पुरी के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था जिसमें 30 लाख का लेन देन बकाया था मोनू के मुताबिक उसने सारा पैसा भुपिंदर को वापिस कर दिया था और गिरवी रखे प्राप्टी के कागज लेने के लिए उन्होने घर बुलाया था जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह बेबुनियाद है और मेरी छवि खराब की जा रही है। 

    उधर भुपिंदर सिंह ने कहा कि मोनू का उनके घर पिछले काफी समय से आना जाना था और वह उनके घर का अच्छा वाकिफ था। बीती 16 जुलाई को भुपिंदर अपनी पत्नी और नाती के साथ घर में तो आरोपी पुरी उनके घर आ गया। सपरिवार वे बेडरूम में चाय पी रहे थे। इस दौरान पता चला कि माता वैष्णो देवी से लौटते वक्त उनकी साली पूर्व पार्षद गुरविंदर कौर मिंटू का मुकेरियां के पास एक्सीडेंट हो गया और उन्हें श्री मन अस्पताल में लाया गया। सूचना मिलने पर भुपिंदर सिंह अपने पत्नी के साथ तुरंत श्री मन अस्पताल पहुंचे। जब परिवार घर से निकला तो वे अपने लॉकर को ताला लगाना भूल गए। तब मक्कड़ का नाती घर पर ही था। देर शाम वापस आने पर वे अपने कमरे में गए तो लॉकर खुला हुआ था। अंदर पड़ा सारा कैश और डायमंड के गहने गायब थे। जब अपने नाती से पूछा कि घर में कौन आया था कि तो उसने कहा कि मोनू पुरी अंकल घर में ही थी। भुपिंदर के जाने के बाद वे उनके बेडरूम में बैठे हुए थे।

  • आईपीएस संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर…

    आईपीएस संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर…

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को दूसरी बार सेवा विस्तार नहीं मिल पाया। अब उनकी जगह तमिलनाडु कैडर के आईपीएस संजय अरोड़ा नए दिल्ली पुलिस आयुक्त होंगे। आज 31 जुलाई को राकेश अस्थाना का दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर अंतिम दिन था। उससे पहले ही गृह मंत्रालय की ओर से संजय अरोड़ा को नया पुलिस आयुक्त नियुक्त कर दिया गया है।

    दिल्ली पुलिस में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी गैर यूटी कैडर के आईपीएस को दिल्ली पुलिस का मुखिया बनाया गया। उनको केंद्र सरकार के बेहद करीबी माना जाता था। संजय अरोड़ा को पुलिस आयुक्त बनाने के अब यह साफ हो गया की यूटी कैडर का सबसे बड़ा 1988 बैच के आई पीएस को दिल्ली पुलिस आयुक्त बनने का सपना अधूरा रह जायेगा। इस कैडर में वर्तमान में चार आईपीएस हैं।

    गुजरात कैडर के 1984 बैच के आइपीएस दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना का कार्यकाल आज 31 जुलाई को खत्म हो रहा था। आयुक्त पद पर रहते हुए अस्थाना ने दिल्ली पुलिस को बेहतर दिशा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वर्षों से एक ही ढर्रे पर चलने वाली दिल्ली पुलिस के कामकाज में अमूल चूक बदलाव लाकर अस्थाना ने इस बल को और मजबूत व पेशेवर बनाने की दिशा में एक के बाद कई मजबूत फैसले लिए थे। उन्होंने दिल्ली पुलिस को एक नई दिशा दी, जो महकमे में चर्चा का विषय बना रहा था।

    सरकार से मजबूत संबंध होने, उनकी कार्यशैली व कामकाज के तौर तरीके से माना जा रहा है कि उन्हें दोबारा भी दिल्ली पुलिस में सेवा विस्तार दिया जा सकता है अथवा इससे भी बड़ा कोई पद मिल सकता है मगर ऐसा न हो सका। उनका कार्यकाल खत्म होने का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा था दिल्ली पुलिस ही नहीं केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात यूटी कैडर के समस्त आइपीएस की निगाहें गृह मंत्रालय के निर्णय पर टिकी हुई थी। अब उन सब पर विराम लग गया है।

  • 3 कांग्रेस विधायकों को सोनिया गांधी ने किया निलंबित, जाने क्या है मामला…

    3 कांग्रेस विधायकों को सोनिया गांधी ने किया निलंबित, जाने क्या है मामला…

    रांची. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखंड के 3 विद्यायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है. जामताड़ा के इरफान अंसारी, खिजरी के राजेश कच्छप और कोलेबिरा के नमन विक्सल कोंगाड़ी को निलंबित किया गया है . कैश कांड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष ने 24 घंटे के अंदर ये करवाई की है. शनिवार को पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के तीनों विधायक को उनकी गाड़ी में नोट की गड्डियों के साथ हिरासत में लिया था .

    इस घटना को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को अपदस्थ करने के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है . इसको लेकर रांची के अरगोड़ा थाना में भी मामला दर्ज कराया गया है. ऐसा पहली बार नहीं है जब राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को अपदस्थ करने का मामला सामने आया है. इससे पहले भी दो बार इस मामले में FIR दर्ज हो चुका है.

    इधर कांग्रेस के तीन विधायकों के कैश के साथ पकड़े जाने के बाद से ना सिर्फ पार्टी के अंदर , बल्कि प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज है . कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा है कि धन – बल – षड्यंत्र के दम पर बीजेपी सत्ता हासिल करना चाहती है . ये लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है . लगातार इस तरह की कोशिश देश भर में हो रही है.

    वहीं अविनाश पांडेय के अनुसार विधायकों के इस कृत्य के लिये कांग्रेस अध्यक्ष ने तीनों विधायकों निलंबित किया है. भविष्य में अगर ये सब कुछ इसी तरह चलता रहा , तो इन्हें पार्टी से निष्काषित भी किया जाएगा .

  • पंजाबः BSF के DG से मिले CM भगवंत मान, सीमा सुरक्षा को लेकर की चर्चा

    पंजाबः BSF के DG से मिले CM भगवंत मान, सीमा सुरक्षा को लेकर की चर्चा

    चंडीगढ़ : पंजाब में आए दिन सीमा पर ड्रोन के जरिए हथियार और नशे की खेप बरामद हो रही है। ऐसे में सीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान बीएसएफ के डीजी पंकज कुमार सिंह से मिले। इस दौरान उन्होंने पंजाब में सीमा सुरक्षा को लेकर चर्चा की।

    सीएम मान ने कहा कि हमारी सरकार और बीएसएफ दोनों ही सीमा पार ड्रोन के जरिए ड्रग और हथियारों के गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए गंभीर हैं। आने वाले समय में पंजाब विरोधी ताकतों के साथ हम सख्ती से निपटेंगे।

  • 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, अगले 3 दिनों तक हो सकती है भारी बारिश

    11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, अगले 3 दिनों तक हो सकती है भारी बारिश

    शिमला. हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है. मौसम विभाग ने यहां रविवार 31 जुलाई से लेकर मंगलवार 2 अगस्त तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी ने राज्य के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है.

    हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही इस बारिश के कारण यहां अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी शिमला में रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

    इससे पहले शिमला में शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (IGMC) सहित कई घरों में पानी घुस गया. इस कारण लोगों को अस्पताल से बाहर आना पड़ा. वहीं इस भारी बारिश के कारण मंडी-पठानकोट एनएच सहित घटासनी-बरोट हाईवे भी जलमग्न हो गया. इस कारण कई वाहन घंटों जाम में फंसे रहे.

    राज्य के विभिन्न जिलों में शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण यहां 25 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी. इनमें कुल्लू की 15, चंबा की 3, लाहौल स्पीति और सोलन की 2-2 सड़कों के अलावा बिलासपुर, कांगड़ा व मंडी की एक-एक सड़क शामिल है.

    इसके अलावा यहां ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंडी जिले में 15, चंबा व कुल्लू में एक-एक ट्रांसफार्मर खराब है. वहीं सिरमौर में 9, चंबा में 3 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं.

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल दो गैंगस्टरों से जेल में मारपीट…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल दो गैंगस्टरों से जेल में मारपीट…

    बठिंडा। सिद्धू मूूसेवाला हत्याकांड के शार्प शूटरों तक गाड़ी पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले गैंगस्टर सारज मिंटू उर्फ सारज संधू और बाबी महलोत्रा उर्फ सागर से बीती 30 जुलाई को केंद्रीय जेल बठिंडा में मारपीट की गई है। यह मारपीट बठिंडा जेल में ही बंद गैंगस्टर जोगिंदर सिंह व गैंगस्टर पलविंदर सिंह की तरफ से की गई है। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों गैंगस्टरों का करीब 10 दिन पहले किसी बात को लेकर सारज मिंटू उर्फ सारज संधू और बाबी मल्होत्रा उर्फ सागर से झगड़ा हुआ था।

    बीती 30 जुुलाई शनिवार को जब जेल में बंदी खोली गई, तो चारों गैंगस्टर आमने-सामने हो गए और सारज मिंटू उर्फ सारज संधू और बाबी महलोत्रा उर्फ सागर से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। लड़ाई का पता चलने पर जेल अधिकारियों ने बीच बचाव करते हुए चारों गैंगस्टरों अलग-अगल कर बैरक में बंद कर दिया और मामले की सूचना थाना कैंट पुलिस को दी गई।

    थाना कैंट पुलिस ने केंद्रीय जेल बठिंडा के सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट सुरिंदरपाल सिंह की शिकायत पर मारपीट करने वाले गैंगस्टर जोगिंदर सिंह व पलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं उनका पुलिस प्रोडेक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करने की तैयारी पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब: आप पार्षद की गोलियां मारकर हत्या

    पंजाब: आप पार्षद की गोलियां मारकर हत्या

    मलेरकोटला: मलेरकोटला में ‘आप’ पार्षद को लेकर बहुत दुखद खबर सामने आई है। मलेरकोटला के ‘आप’ पार्षद का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया है। ‘आप’ पार्षद अकबर भोली सुबह जिम जा रहे थे तब 2 बदमाशों की ओर से इस वारदात को अंजाम दिया गया। अकबर भोली वार्ड नं. 18 के एम.सी. थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमालवर फरार हो गए हैं। आपको बता दें कि पार्षद अकबर भोली के बड़े भाई की भी हत्या की गई थी।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। इस वारदात होने के बाद लोगों में सहम का माहौल है। जिक्रयोग्य है कि सरेआम हत्या को अंजाम देना अपने आप में सवाल खड़ा करता है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। मामले को लेकर पुलिस गहराई से जांच में जुटी हुई है। 

  • कई जिलों में हिली धरती, लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके

    कई जिलों में हिली धरती, लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके

    पटना. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से है जहां रविवार की सुबह राज्य के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बिहार के बेगूसराय, किशनगंज, कटिहार, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा अररिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, सुपौल, लखीसराय और मुंगेर में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार की सुबह 8 बजे के करीब सभी लोगों को अचानक से भूकंप के झटकों का एहसास हुआ.

    हालांकि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी, इस कारण मामूली झटकों की वजह से अधिकांश लोगों को इसका आभास नहीं हो पाया है. कटिहार में भी भूकंप के हल्के झटके लोगों ने महसूस किए हैं. दरअसल रविवार को अहले सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है. इसके पहले शनिवार की देर रात को भी कई इलाकों में बारिश हुई है. फिलहाल भूकंप की खबरों के बीच कहीं से भी किसी अनहोनी की खबर नहीं है.

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई. इसका केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू से 147 किमी दक्षिण पूर्व में था. भूकंप की वजह से फिलहाल किसी भी तरह से नुकसान की कोई खबर नहीं है.