Blog

  • दर्दनाक हादसाः होली खेलने जा रहे 3 युवकों की मौत, दो की हालत नाजुक 

    दर्दनाक हादसाः होली खेलने जा रहे 3 युवकों की मौत, दो की हालत नाजुक 

    मथुराः होली के दिन यूपी के मथुरा में भीषण सड़क हादसा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने की खबर सामने आई है। इस ट्क्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे से मृतकों के घर पर होली के दिन मातम पसर गया। वहीं, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    मिली जानकारी के मुताबिक हादसा कल दोपहर मघेरावाले हनुमान मंदिर के पास हुआ। मृतकों की पहचान जैत थाने के तोष गांव निवासी 25 वर्षीय हेमंत, 36 वर्षीय हुकम सिंह और 28 वर्षीय महेश के रूप में हुई है. ये सभी होली खेलने के लिए बाइक से निकले थे।

  • पंजाब : बच्चों की लड़ाई को लेकर चले तेजधार हथियार, 4 बच्चे घायल, देखें वीडियो

    थाने के बाहर लगाया धरना, माहौल तनावपूर्ण

    पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    लुधियाना : संधू कॉलोनी में उस वक्त दहशत का माहौल पैदा हो गया जब छोटे बच्चों की लड़ाई ने खूनी रूप ले लिया। इसबंदी घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित पक्ष ने बताया कि आज दोनों पक्ष फैसले के लिए इकट्ठे हुए थे। जिसके चलते किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के युवक ने बाहर से लड़कों को बुला लिया।



    आरोप है कि उनके पास तेजधार हथियार थे और उन्होंने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। इस घटना में 4 बच्चों को गंभीर चोटें आईं है। हमले में घायल चारों बच्चों का सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

    मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने बताया कि बच्चों की लड़ाई में मामला खूनी झड़प में हो गया है। उचित कार्रवाई की जायेगी। वहीं बताया जा रहा है कि घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने के बाहर धरना लगा दिया। इसके बाद वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा।

  • आज का राशिफल, 26 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 26 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज रात 10 बजकर 17 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। बीती रात 3 बजकर 6 मिनट पर बुध मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष-

    आज का दिन अच्छा रहेगा। अकारण शुरू हुई बाधाओं का अन्त अपने आप ही हो जाएगा। आज आपके ननीहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अचानक से आपको किसी धार्मिक कार्य में सहयोग देने का अवसर मिलेगा। जिसे करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। बच्चे माता पिता के साथ अपनी दिल की बात शेयर करेंगे। जिससे आपकी समस्याओं का समाधान जल्द ही हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ बहार पार्क मे टहलने का भी मन बनेगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 6

    वृष- 

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर पर थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आज किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी हो सकती है। इसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। आज पड़ोसियों के साथ मिलकर कोई सामाजिक कार्य मे सहयोग देंगे। इससे लोगों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज किसी रिश्तेदार के घर घुमने जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। माता पिता के आशिर्वाद से आज जो भी काम शुरू करेंगे। उसे जल्द ही पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की होना निश्चित है।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 7

    मिथुन- 

    आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज बड़ों से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरूरत है। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लायेंगे तो आपको अच्छा खासा फायदा होगा। कोई भी नया बिजनेस शुरू करने से पहले अनुभवी लोगो से सलाह जरूर ले। संयम व धैर्य के साथ अपने काम पर ध्यान लगायें तो आपके लिए अच्छा होगा। आज किसी समाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। 

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 6

    कर्क- 

    आज का दिन मिली-जुली प्रतीक्रिया वाला रहेगा। आज किसी मेहमान के घर आने का योग है जिससे आप घर के कामो में थोड़ा बिजी रह सकते हैं। आज कोई नया बिजनेस शुरू करने से पहले किसी की सलाह जरूर ले लें। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके लेखन कार्यों की सराहना बड़े तौर पर होगी। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरूआत भी कर सकते हैं। आज ईमानदार लोगो की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से निपटा सकते हैं। कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 1

    सिंह- 

    आज आपका दिन सामन्य रहेगा। आज ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ वाद विवाद की स्थिती बन सकती है, आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। बच्चों के स्वास्थ्य में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी अच्छे डाक्टर की सलाह से आगे बढ़ने की जरूरत है। छात्रों के लिए आज दिन परिश्रम के अनुरुप नहीं रहेगा। आज बेहतर परिणामों के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी।

    शुभ रंग- सफेद

    शुभ अंक- 8

    कन्या-  

    आज आपका दिन खुशियाँ लेकर आया है। आपके मन में कोई योजना चल रही है उससे आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आज आपके ज्यादातर काम जो अधूरे थे वो पूरे हो जाएंगे। आपने आत्मविश्वास के दम पर सोचे हुए सारे काम पूरे कर सकते हैं और करेंगे भी। कारोबारीयो को काम के लिए कोई छोटी यात्रा भी करनी पढ़ सकती है। न्यायालय कामों में आज आप सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 6

    तुला- 

    आज आपका दिन सामान्य लाभ देने वाला रहेगा। आज किसी के मामलों में दखल देने से बचें। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं। आपका लगाया हुआ धन फंस भी सकता है। आज आपका प्रिय दोस्त आपको जो सलाह दें उसे मान लें। किसी भी तरह की परेशानी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करें। आज घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। बच्चों के पढ़ाई को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बच्चों को सही ढ़ग से गाइड करने की जरूरत है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    वृश्चिक- 

    आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप सबसे पहले खुद के कामों का निपटारा करेंगे। आप के सभी रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पूरा दिन तरोताजा महसूस करेंगे। प्राइवेट जॉब  के लिए आज का दिन प्रमोशन लेकर आ सकता है। आज किसी पर तुरंत भरोसा ना करें। कुछ लोग इसका गलत फायदा भी उठा सकते हैं। सुख समृद्धि मिलेगी।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 9

    धनु- 

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। अपने आप को सही साबित करने में आज आपको मुश्किल नहीं होगी। आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरूर बरते। किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात भी कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आप संयोग वश किसी काम को पूरा नहीं कर पाएं हो तो आज के दिन उसे पूरा कर लेना ही सही रहेगा।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 4

    मकर-

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कोर्ट-कचहरी के कामों का निपटारा तुरंत हो जायेगा। किसी सरकारी वकील का सहयोग भी आपको मिलेगा। इंजीनियरिंग की फिल्ड से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन परिवर्तन करने वाला रहेगा। आज आप जॉब चैंज भी कर सकते हैं। आज माता के स्वास्थ्य में पहले से थोड़ा सुधार आएगा। सही ढ़ग से नियमित उपचार कराने की जरूरत है। आज अपनी आगे की प्लानिंग को लोगों के साथ शेयर करने से बचना होगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 2

    कुंभ- 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका मन सामाजिक कार्यों में अत्यधिक लगेगा। आज विद्यार्थि अपने प्रिय शिक्षको की मदद से मन पसंद विषय में दाखिला ले सकते हैं। आज का दिन अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। आज आपको किसी अपने की बात का बुरा लग सकता है। किसी भी ऐसी बात को दिल पर ना लें। आज धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर आपको मिल सकता है। घर के वृद्ध सदस्यों को आवश्य लेकर जाएं। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 8

    मीन- 

    राशि  आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो निश्चित समय पर पूरा होगा। आज करियर से संबंधित नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आपकी किसी नए फर्म में नौकरी भी लग सकती है। कामर्स के विद्यार्थी आज मार्केट से जुड़े विषयों में दाखिला ले सकते हैं। ऑफिस में बहुत पहले से चल रही समस्या आज समाप्त हो जायेगी। आज आपके बॉस आपको प्रोत्साहित करेगें। बिजनेस अच्छा चलेगा। धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ का ध्यान रखने की जरूरत है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 1

  • पंजाब : बच्चों की लड़ाई को लेकर चले तेजधार हथियार, 4 बच्चे घायल, देखें वीडियो

    थाने के बाहर लगाया धरना, माहौल तनावपूर्ण

    पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    लुधियाना : संधू कॉलोनी में उस वक्त दहशत का माहौल पैदा हो गया जब छोटे बच्चों की लड़ाई ने खूनी रूप ले लिया। इसबंदी घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित पक्ष ने बताया कि आज दोनों पक्ष फैसले के लिए इकट्ठे हुए थे। जिसके चलते किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के युवक ने बाहर से लड़कों को बुला लिया।

    आरोप है कि उनके पास तेजधार हथियार थे और उन्होंने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। इस घटना में 4 बच्चों को गंभीर चोटें आईं है। हमले में घायल चारों बच्चों का सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

    मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने बताया कि बच्चों की लड़ाई में मामला खूनी झड़प में हो गया है। उचित कार्रवाई की जायेगी। वहीं बताया जा रहा है कि घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने के बाहर धरना लगा दिया। इसके बाद वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा।

  • BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की फॉर्च्यूनर हुई चोरी

    नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर कार सर्विस के लिए दिल्ली के गोविंदपुरी गया था। 19 मार्च को ही सर्विस सेंटर से ही फॉर्च्यूनर कार चोरी हो गई। ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।

    पुलिस कार की तलाश में जुटी है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में वाहन चोरी की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस पर एक मीडिया रिपोर्ट भी सामने आया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हर 14 मिनट में एक वाहन चोरी की घटना होती है।

    ऐसा ही  ACKO ने वाहन चोरी की घटनाओं पर आधारित ‘थेफ्ट एंड द सिटी 2024’ का अपना दूसरा संस्करण कुछ दिन पहले जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि 2022 और 2023 के बीच भारत में वाहन चोरी की घटनाओं में 2.5 गुना बढ़ोतरी हुई है।

  • लुधियाना: कोल्ड ड्रिंक पीला कर महिला से हुआ रेप, मामला दर्ज

    आरोपी ने वीडियो बना ब्लैकमेल कर लिए गहने और नकदी

    लुधियाना: महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर शरीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि  बेसुध होने के बाद व्यक्ति ने महिला की न्यूड तस्वीरें खिंच वीडियो बनाई। महिला ने आरोप लगाया कि उससे जबरी शारीरिक संबंध भी बनाए गए। जिसके बाद व्यक्ति उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। यातना ही नहीं उसने एटीएम का कार्ड ब्लेकमेल कर लिया और नकदी निकलवा ली।

    जानकारी देते हुए पीड़ित प्रीती (काल्पनिक) ने पुलिस को शिकायत मे बताया कि वह राम नगर की रहने वाली है। आरोपी विजय पांडे से उसकी पहचान थी, जिसने महिला को यमुना नगर की दुकान छुड़वाने के बहाने मई 2023 में आचार वाली गली ढोलेवाल बुलाया। विजय उसे अपने मोटरसाइकिल पर बैठा राजा ढाबा हैबोवाल ले गया। जहा पहले से होटल में कमरा बुक किया था।

    जिसके बाद विजय ने कोल्ड ड्रिंक मे नशीली पदार्थ मिला दिया। पीड़िता के मुताबिक वह कोल्ड ड्रिंक बेसुध हो गई।  जिसका फायदा उठाकर आरोपी विजय पांडे ने महिला साथ जबरदस्ती कर न्यूड तस्वीरें खींच वीडियो बनाई। कुछ दिन बाद जब उसे वह ब्लेकमेल करने लगा, तो महिला ने उसका विरोध किया। विजय उसके परिवार को मारने की धमकियां देने लगा।

    पीड़िता ने कहा कि विजय ने उसके पति और सास का एटीएम कार्ड ले लिया और उससे भी पैसे निकलवाए। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने आरोपी विजय पांडे निवासी नीला झंडा रोड हरगोबिंद नगर रोड के खिलाफ धारा IPC 376,384 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • बौलः मोटरसाइकिल सवार की कार से टक्कर

    बौलः मोटरसाइकिल सवार की कार से टक्कर

    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा तहसील के बौल के पास रविवार को मोटरसाइकिल सवार कार से टकरा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना शहर की वागमाता कालोनी के सचिन कुमार पुत्र सतीष कुमार ने बंगाणा पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि रविवार को जिस समय वह हमीरपुर जा रहा था तभी जोगीपंगा मोड़ बौल में एक मोटरसाइकिल गलत दिशा में जाते हुए एक कार से टकरा गया। कार से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि यह हादसा मोटरसाइकिल चालक द्वारा लापरवाही से बाइक चलाने के कारण हुआ है। पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। 
  • पंडोगाः अवैध शराब की बोतलें बरामद

    पंडोगाः अवैध शराब की बोतलें बरामद

    ऊना/सुशील पंडित: जिला के पंडोगा चैकपोस्ट के पास रविवार को पुलिस ने दो अलग अलग लोगों से अवैध शराब की 20 बोतलें बरामद की हैं। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध शराब की एक खेप हरोली पुलिस ने जब्त की जिसमें टक्का गांव के रहने वाले गगनदीप शर्मा पुत्र प्रदीप कुमार शर्मा को देसी शराब की 12 बोतलों के साथ पकड़ा है। जबकि पंडोगा में ही दूसरी कार्रवाई में गगरेट पुलिस ने डंगोह खास के राजू पुत्र पीरूदीन से संतरा ब्रांड की 8 बोतलें बरामद की हैं। दोनों के विरुद्ध गगरेट और हरोली थानों में आवकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। 
  • उपायुक्त ने जाना मैड़ी हादसे के घायलों का कुशलक्षेम

    प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर मृतकों के परिजनों को दिए 25-25 हजार,घायलों को 10-10 हजार
    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचकर मैड़ी हादसे के घायलों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने घायलों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन को सभी घायलों की समुचित देखभाल के निर्देश दिए।
    बता दें, सोमवार सुबह (25 मार्च) 5.30 बजे मैड़ी मेले में चरण गंगा में पवित्र स्नान के समय पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण हुए हादसे में 2 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों  को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना  रेफर कर दिया गया तथा अन्यों का ईलाज अम्ब अस्पताल में चल रहा है। उपायुक्त ने बताया कि हादसे में मृतकों को 25-25 हजार तथा घायलों को 10-10 हजार रुपए  की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।
    हादसे में मृतकों की पहचान बिल्ला सुपुत्र केवल सिंह निवासी रोड़ीकपूर जिला फरीदकोट व बलबीर चंद सुपुत्र बतना राम निवासी फरीदपुर जिला जालंधर के रूप में हुई है।
    इसके अलावा अस्पताल ऊना से मिली जानकारी के मुताबिक रघुबीर सिंह सुपुत्र बिल्लू सिंह निवासी रोड़ी कपुरा ज़िला फरीदकोट उम्र 30 जिस पीजीआई रैफर कर दिया गया है। जबकि बलवीर सिंह सपुत्र बाला राम निवासी निदाना डाकघर खेड़ ज़िला ज़िन्द हरियाणा और साधुराम सुपुत्र रामकुमार  गांव व डाकखाना पाली तहसील जुलाना जिला जींद हरियाणा निवासी का ईलाज सिविल अस्पताल ऊना में चल रहा है।
    अस्पताल अंब से मिली जानकारी के मुताबिक घायल गोविंद सुपुत्र देव राज निवासी बरणाला, धर्मेंद्र सिंह सुपुत्र जसपाल सिंह निवासी सोल ज़िला तरनतारण, हरपाल सिंह सुपुत्र शेर सिंह निवासी अमृतसर, बबलू सुपुत्र लाली निवासी पिंड बराड़ अमृतसर और अंग्रेज सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी भराड़ तहसील अजनला ज़िला अमृतसर का ईलाज अंब अस्पताल में चल रहा है।
    एसडीएम अम्ब विवेक महाजन ने बताया कि लैंडस्लाइड वाले स्थल को प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा श्रद्धालुओं को नहाने की सुविधा के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
  • पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    मोगा : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। समाज सेवा सोसायटी की और से सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मृतक की पहचान यशपाल (40) के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे साहिल ने कहा के मेरा चाचा दवाई लेने के लिए जा रहा था।

    लाइन क्रोस करते वक्त वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी देते हुए समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह सन्यासी ने कहा कि हमें सूचना मिली थी के ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    वहां जब पहुंचे वहा पता चला के व्यक्ति का नाम यशपाल है। वह दवाई लेने के लिए जा रहा है। लाइन क्रोस कर रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में शव को रखवा दिया है। पुलिस की ओर से कार्रवाही की जा रही है।