Blog

  • जालंधर : घर से सामान लेने गई महिला लापता, परिवार ने पुलिस को ढूंढने की लगाई गुहार

    जालंधर, ENS: घर से बेटे के साथ बाजार में सामान लेने गई महिला घर वापस नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस को उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। भोगपुर के रहने वाले मंदीप सिंह ने बताया कि सात साल पहले उसकी शादी प्रभजोत कौर से हुई थी और उसका सात साल का बेटा है।

    बीते दिनी वह घर से बाज़ार सामान लेने के लिए बेटे को साथ लेकर गई लेकिन वह वापस नहीं लौटी। उसने बताया कि उसने खुद आस पास परिवारिक सदस्यों से पता किया, लेकिन पत्नी और बेटे का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी उसे ढूंढने की गुहार लगाई गई है।

  • पंजाब : प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट कर लूटी नगदी, जाने मामला

     लुधियाना : बीती रात इस्लाम गंज शनि मंदिर के बाहर कुछ युवकों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को घेर लिया। मारपीट कर उन लोगों ने उससे नकदी छीन ली। घायल अवस्था में पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर अपने घर पहुंचा और परिवार को सारी बात बताई। जिसके बाद परिजन घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

    जानकारी देते हुए पीड़ित खजानचंद ने कहा कि वह मुस्ताकगंज का रहने वाला है। शनि मंदिर के बाहर होली का प्रोग्राम चल रहा था। वह प्रोग्राम देखने रुक गया। इतने में कुछ युवक आए, जिन्होंने उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। उसने जब शोर मचाया और उन्हें रोकना चाहा तो उन लोगों ने बीच सड़क उसके साथ जमकर मारपीट की। उसकी बाजू पर डंडों और रॉड से वार किए।

    आसपास के लोगों ने बदमाशों से उसे छुड़वाया। खजानचंद ने कहा कि उसने किसी के मकान का सौदा करवाया था, लेकिन बात नहीं बनी। जिस कारण वह 25 हजार एडवांस वापस देने जा रहा था। जिन लोगों को एडवांस वापस देना था, वह अपने घर नहीं थे। इसी कारण वह शनि मंदिर के पास होली खेलते लोगों को देखने रुक गया था। इस मामले संबंधी वह थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत देगा।

  • पंजाब : सड़क हादसे में मां- बेटी की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : शहर के कसूरी गेट चौक के पास देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार मां और उसकी 6 साल की बेटी को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार मां- बेटी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से घर लौट रही थी।

    मरने वाली बच्ची की उम्र 6 साल और उसकी मां की उम्र करीब 30 साल थी। जानकारी के अनुसार ट्रक ने मोटरसाइकिल को साइड मार दी और जैसे ही ट्रक की साइड लगी तो बाइक सवार युवक का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल पर सवार मां-बेटी नीचे गिर गई।

    जिसके बाद ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से बच्ची और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चौक पर खड़े पुलिसकर्मियों और खड़े लोगों के सामने हुआ। पुलिसकर्मियों ने ट्रक ड्राइवर का पीछा कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • रिक्शा पर जा रही महिला की बालियां छीन लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    पंचकूला : शहर में महिलाओं के कानों से सोने की बालियां छीनने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीती रात को सेक्टर 16 में रिक्शा से घर जा रही महिला के कानों से बाइक सवार झपटमारों ने सोने की बालियां छीनने का मामला सामने आया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    सेक्टर 14 पुलिस ने मामला दर्ज आरोपियों की तलाश जुट गई है। दो सप्ताह में ये तीसरी वारदात है। पुलिस एक भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सेक्टर 16 निवासी अनिता ने बताया कि वे अपनी दुकान सेक्टर 9 से अपने घर रिक्शा से जा रही थी। जैसे ही व अपने घर पहुची।

    तो बाइक सवार उसका पीछा करते हुए उसके घर तक आ आ गए और उसके बाद एक युवक बाइक से उतरकर रिक्शा पर चढ़कर उसके कानों से दोनों बालिया छीनकर मौके से फरार हो गए। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर सेक्टर 16 की चौकी के पुलिस अधिकारी और क्राइम ब्रांच के तीनों टीमें मौके पर पहुंची और आसपास पर लगे सीसीटीवी चेक किया गए।

  • बॉक्स ऑफिस पर ‘शैतान’ का चला जादू, जाने कितनी हुई कलेक्शन

    नई दिल्ली: अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म में आर माधवन का खलनायक रोल लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। ‘शैतान’ की रिलीज को दो हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं और आज भी इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। चलिए जानते हैं कि अजय देवगन और आर माधवन की ‘शैतान’ ने 17वें दिन देशभर में कितने करोड़ की कमाई की है। अजय देवगन और आर माझवन की फिल्म शैतान ने तीसरे शुक्रवार को ‘2.4 करोड़, तीसरे शनिवार को 4.5 करोड़ की कमाई की और रिपोर्ट के मुताबिक, ‘शैतान’ ने 17वें दिन 4.50 करोड़ का शानदार बिजनेस किया। देशभर में फिल्म की अब तक की टोटल कमाई 125.70 करोड़ हो चुकी है। अब ये मूवी तेजी से 150 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है।

    इस फिल्म की बात करें तो ‘शैतान’ की कहानी एक खुशहाल परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। फैमिली में सब उलट-पलट हो जाता है जब विलेन की एंट्री होती है। फिल्म में दिखाया गया है कि वनराज कश्यप (आर माधवन) कबीर (अजय देवगन) की बेटी को अपने वश में कर लेता है और उसे अपने इशारों पर नचाना शुरू कर देता है। चर्चा है कि मेकर्स बहुत जल्द ‘शैतान’ का सीक्वल भी लेकर आ सकते हैं ।

  • भस्म आरती के दौरान लगी आग, 13 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

    उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। गर्भगृह में होली के दिन हो रही भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से आग फैल गई और इससे 13 लोग झुलस गए। झुलसने वाले लोगों में पुजारी और सेवक शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। महाकाल मंदिर में भस्मारती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, मनोज पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा और चिंतामन गेहलोत सहित अन्य कई लोग घायल हो गए।
    इस घटना के दौरान सीएम मोहन यादव के बेटे और बेटी भी मंदिर में मौजूद थे। दोनों भस्मारती दर्शन करने गए थे। दोनों सुरक्षित हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। साथ ही घायलों के स्वस्थ होने की कामना की। उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भस्म आरती के दौरान गुलाल का भी प्रयोग किया जाता है। भस्म आरती के दौरान गर्भ गृह के अंदर कपूर की आग भभक गई थी, जिसे अंदर मौजूद 13 पुजारी झुलस गए हैं। जिला अस्पताल में वह लोग भर्ती हैं उनका इलाज किया जा रहा है। ज्यादा गहरे घाव नहीं हैं, सभी स्टेबल हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। मंदिर में दर्शन सुचारू रूप से चालू है। मंदिर में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

    महाकाल मंदिर के गर्भग्रह मे हुई आगजनी के दौरान आग भस्मारती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत, कमल जोशी, सत्यनारायण सोनी, रमेश, शुभम, विकास, मनोज शर्मा, सोनू राठौर, राजकुमार बैस, मंगल सहित अन्य सेवक व पुजारी झुलस गए। आग उस समय लगी जब रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान पुजारी कपूर से महाकाल की आरती भी कर रहे थे। अचानक आग भभकी और ऊपर लगे फ्लैक्स को अपनी चपेट में ले लिया। इसी फ्लेक्स का जलता हुआ हिस्सा नीचे आ गिरा। जिससे आग की चपेट में आकर पुजारी और सेवक झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया‌

    घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा अस्पताल पहुंचे। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, 6 पुजारी और सेवको को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में उस समय हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवतः गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। उधर, रंग-गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई।

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

  • जालंधर-अमृतसर हाईवे पर ट्राला और एक्टिवा में भीषण टक्कर, देखें वीडियो

     ​​​​​​7 वर्षीय बच्ची की मौ’त, 3 गंभीर घायल

    जालंधर,ENS :  जालंधर-अमृतसर हाईवे पर करतारपुर के पास ट्राला ने एक्टिवा को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक्टिवा सवार 7 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पिता गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। घटना में बच्ची की मां और उसके एक भाई को कोई चोट नहीं आई, क्योंकि वह सड़क किनारे गिर गए थे। वहीं, पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पूरा परिवार एक्टिवा पर सवार होकर गांव काहलवां की ओर से करतारपुर की ओर जा रहा था।

    मृतक बच्ची की पहचान सहजजीत कौर पुत्री इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। मां बलवीर कौर और छोटे भाई 5 वर्षीय सुखजीत सिंह निवासी धन्नोवाली, रामा मंडी की पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। जिसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना करतारपुर के एसएचओ सुखपाल ने बताया, जब वह मौके पर पहुंचे तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। हादसा करतारपुर के गांव काहलवां से सटे सराए खास पिंड के पास हाईवे पर हुआ।

    प्राथमिक जांच में पता चला है कि एक्टिवा सवार परिवार को एक 18 टायर वाले ट्राले ने टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद पिता और एक बच्ची सड़क पर गिर गए। वहीं मां और दूसरा बच्चा रोड साइड गिरे। जिससे ट्राले का पिछला चक्का बच्ची के ऊपर से निकल गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल करतारपुर में भर्ती करवाया गया।

  • चुनाव आचार संहिता के दौरान 56 लाख की नकदी बरामद, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : इंदौर के थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र के चोइथराम मंडी चौराहे पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बनाई गई FST प्रभारी टी एस बघेल और थाना राजेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में चेकिंग के दौरान देर रात तीन बजे 56 लाख रुपए का कैश जब्त किया गया।

    एडिशनल डीसीपी जोन 4 आलोक शर्मा ने बताया कि उक्त राशि का परिवहन सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी MP09 ZS 9594 me किया जा रहा था। कैश ले जाने वाले ने पूछताछ में अपना नाम शराब व्यवसायी रमेश चंद्र राय s/o हरदास राय निवासी 501, शेखर प्लाजा विजय नगर इन्दौर बताया।

    रमेश राय द्वारा पूछताछ में बताया गया कि यह पैसा उसके शराब कारोबार का है जो धार जिले की विभिन्न शराब दुकानों कलेक्ट कर इंदौर लाया जा रहा था। फिलहाल पैसा जब्त कर लिया गया है।

  • पंजाब : 700 मुलाजिम उतरे सड़कों पर, 50 से अधिक लगे नाके, जाने मामला

    लुधियाना :  आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंगों के त्यौहार में किसी तरह का खलल न पड़े इसलिए हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 50 से अधिक नाकाबंदियां शहर में है। ट्रैफिक नियमों की पालना न करने वालों के चालान किए जाएंगे। नाकाबंदियों में उन लोगों को घेरा जाएगा दो लोग सड़कों पर हुड़दंग मचाएंगे या ट्रैफिक नियमों की पालना नहीं करेंगे।

    कई नाकाबंदियों पर एल्को मीटर भी लगाए जा रहे है ताकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों को भी पुलिस पकड़ सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़कों की बजाए अपने परिवारों के साथ घरों में होली का त्यौहार मनाए।

    पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिकों को भी सख्त आदेश दिए है कि यदि किसी ने कोई होली का समारोह आयोजित करना है तो वहां हुक्का बिल्कुल नहीं इस्तेमाल होना चाहिए। प्रमुख कालेजों, पीजी के बाहर बाइकों पर चक्कर लगाने वाले मनचलो के लिए विशेष पीसीआर दस्ते तैनात है। कई जगहों पर डीजिटल सीसीटीवी वाली पीसीआर की गाड़ियां तैनात की गई है

  • लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने जारी की 5वीं सूची

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। सूची में राजस्थान की दो लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। पार्टी ने राजस्थान में जयपुर से अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। यहां से सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया गया है। इसके अलावा राज्य की दौसा सीट से मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की महाराष्ट्र की चंद्रपुर लोकसभा सीट से प्रतिभा सुरेश धानोरकर को मैदान में उतारा है। 

    बता दें कि अब तक 187 उम्मीदवारों का ऐलान किया जा चुका है। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस की चौथी सूची जारी की गई थी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी थी। इससे पहले 21 मार्च को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया था। कांग्रेस की पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।