Blog

  • पंजाबः हनीट्रैप में फंसकर व्यक्ति ने की खुदकुशी, फोन को हैक कर जुटाई जानकारी, देखें वीडियो 

    पंजाबः हनीट्रैप में फंसकर व्यक्ति ने की खुदकुशी, फोन को हैक कर जुटाई जानकारी, देखें वीडियो 

    फिरोज़पुर : पंजाब में लगातार आम लोग हनी ट्रैप और मोबाइल हैकर्स व ब्लैकमेलरो के ट्रैप में फसकर लाखो रुपये की ठगी का शिकार हो चुके है और कई लोग तो इसमें फसकर परेशान हो कर आत्महत्या कर अपनी जान भी गवा चुके है ऐसा ही एक मामला जिला फ़िरोज़पुर के कस्बा मुदकी से सामने आया है। जहां 42 वर्षीय  प्रभजीत सिंह भी हनी ट्रैप में फस गया जिसको मोबाइल हैकर उसको ब्लैकमेल कर उससे लाखो रुपये हेठ चुके थे उसके पास से ओर पैसों की मांग कर रहे थे जब उसके पास उनको देने के लिए ओर पैसे नही रहे तो उसको मजबूरन अपने ही घर के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर अपनी जीवन लीला सम्पात करनी पड़ी। उसकी मौत के बाद परिवारिक सदस्यों को उसके घर से मिले एक सुसाइड नोट से सारी घटना के बारे में पता चला कि प्रभजीत सिंह कुछ मोबाइल हैकरों के जाल में फस गया था और उनके द्वारा ब्लैकमेल करने से परेशान होने के बाद उसने आत्म हत्या की है।

    परिवार द्वारा इसकी सारी जानकारी पुलिस को दी गई है जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने परिवार के बयानों पर 174 की कारवाई कर दी पीड़ित परिवार ने आज प्रेस वार्ता कर ये मांग कर रहा है कि प्रभजीत को आत्महत्या के लिए परेशान करने वाले लोगो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बनती सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए मगर पुलिस पारिवारिक सदस्यों को आगे की कारवाई करने की बात कह रहा है मगर परिवार का कहना है कि अगर जल्द आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई न की गई तो आरोपी ओर किसी ओर को इस जाल में फसकर आत्महत्या के लिए मजबूर करेगे ।

    परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है मृतक प्रभजीत सिंह के दो छोटे बच्चे है और प्रभजीत सिंह एक गैंस सिलेंडर एजंसी में मैनेजर की नोकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था मगर उसके फ़ोन पर आए एक फ़ोन के बाद प्रभजीत सिंह मोबाइल हैकरों के जाल में फसता चला गया और सब कुछ गवाने के बाद मजबूरन उसको आत्महत्या करनी पड़ी अब उसकी पत्नी अपने पति की मौत के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए दर बा दर की ठोकरे खानी पड़ रही है। 

    पीड़ित परिवार द्वारा इंसाफ़ की माँग को लेकर की गई प्रेस वार्ता के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में जरुर आया मगर अभी तक पुलिस के हाथ बिलकुल ख़ाली है जिसके कारण पत्रकारों के कैमरे के आगे कुछ बोलने के लिए पुलिस प्रशासन तयार नहीं है ।

  • पंजाबः 7वीं की छात्र से स्कूल के नाबालिगों ने किया दुष्कर्म

    पंजाबः 7वीं की छात्र से स्कूल के नाबालिगों ने किया दुष्कर्म

    चंडीगढ़ः सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ 5 लड़कों द्वारा कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पांचों आरोपियों में से चार स्कूल के छात्र हैं, जबकि एक आरोपी बाहरी है। सभी आरोपी नाबालिग हैं। इसके अनुसार, इन घटनाओं ने अलग-अलग स्थानों पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है।

    बताया गया है कि तीन आरोपी नौवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन उस समय चुप्पी के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। हालांकि, बाद में इस मामले की जांच की गई और सभी आरोपियों को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। आरोप है कि सभी ने नाबालिक छात्रा को ब्लैकमेल करके उसके साथ बलात्कार किया था। यह सत्यापित हुआ जब पीड़िता ने स्कूल के एक शिक्षक को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस के समक्ष लाया

  • पंजाब से बड़ी खबर: नहीं पकड़ा गया बरगाड़ी बेअदबी मामले का साजिशकर्ता संदीप बरेटा, पुलिस से हुई चूक

    पंजाब से बड़ी खबर: नहीं पकड़ा गया बरगाड़ी बेअदबी मामले का साजिशकर्ता संदीप बरेटा, पुलिस से हुई चूक

    फरीदकोट: बरगाड़ी बेअदबी मामले में फरीदकोट पुलिस द्वारा जारी एलओसी के आधार पर बेअदबी मामले में आरोपी संदीप बरेटा के विवरण से मेल खाते नई दिल्ली निवासी ओम प्रकाश के पुत्र संदीप बरेटा को हिरासत में लेने के संबंध में इमीग्रेशन अधिकारियों, बंगलौर हवाईअड्डे से अनापत्ति प्राप्त हुई थी। मामले की तुरंत गहनता से जांच की गई। पता चला कि बेंगलुरू हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया व्यक्ति बेअदबी मामले में वांछित आरोपी हरियाणा के सिरसा निवासी संदीप बरेटा नहीं है। इसका खुलासा एसएसपी ने किया है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, उस शख्स का नाम और उसका के पिता का नाम संदीप बरेटा से मिलते हैं जिस कारण यह गलतफहमी हुई है। एसएसपी ने कहा कि हमारी टीम बिना किसी को गिरफ्तार किए वापिस लौट रही है।

  • आप सासंद के सहयोगियों के परिसरों सहित कई ठिकानों पर ईडी की रेड

    आप सासंद के सहयोगियों के परिसरों सहित कई ठिकानों पर ईडी की रेड

    नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं सांसद संजय सिंह के कुछ सहयोगियों के परिसरों सहित कई ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। ‘आप’ नेता ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए कहा कि उनके दो सहयोगियों अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा के परिसरों पर संघीय एजेंसी छापेमारी कर रही है।

    सूत्रों ने बताया कि करीब छह स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल कुछ आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। जिन लोगों के यहां छापेमारी की जा रही है, उनमें से कुछ सिंह से संबद्ध है। राज्यसभा के सदस्य सिंह ने कुछ समय पहले केंद्रीय वित्त सचिव को पत्र लिखकर ईडी निदेशक, आबकारी नीति मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी तथा एक सहायक निदेशक के खिलाफ इस जांच के संबंध में कथित रूप से ‘‘ झूठे और अपमानजनक दावे’’ करने के लिए मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी।

    ईडी से जुड़े सूत्रों ने तब बताया था कि एजेंसी ने 20 अप्रैल को अदालत में एक आवेदन दाखिल किया था, जिसमें आरोप पत्र में संजय सिंह के नाम से संबंधित ‘‘टंकण संबंधी/लिपिकीय’’ त्रुटि ठीक करने की मांग की गई है। एजेंसी के सूत्रों ने बताया था कि आरोपपत्र में सिंह का नाम चार बार आया है, जिसमें से एक संदर्भ गलत था क्योंकि उनका नाम राहुल सिंह के स्थान पर ‘‘अनजाने में’’ टंकित हो गया। मामला अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण एवं कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश की थी। इसके बाद ईडी ने भी पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था। ईडी और सीबीआई का आरोप है कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के तहत शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए सांठगांठ करने का मौका दिया गया और कुछ कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया, जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी। हालांकि, ‘आप’ ने इन आरोपों का खंडन किया है।

  • पंजाबः सीएम मान के हलके में कॉमनवेल्थ गेम्स के ब्रॉन्ज मेडल विनर बॉक्सर पर तेजधार हथियारों से हमला

    पंजाबः सीएम मान के हलके में कॉमनवेल्थ गेम्स के ब्रॉन्ज मेडल विनर बॉक्सर पर तेजधार हथियारों से हमला

    संगरूरः मुख्यमंत्री भगवंत मान के जिला संगरूर में गुंडागर्दी की घटना सामने आई है। यहां कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज अमनदीप सिंह पर एक कार में सवार लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल अवस्था में अमनदीप को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अमनदीप सिंह की हालत ठीक है। मिली जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश के चलते यह हमला हुआ है। वहीं, अमनदीप के बयान पर संगरूर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ इरादतन हत्या व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना सिटी प्रभारी मालविंदर सिंह ने बताया कि हरदितपुरी, गुरदितपुरी, कृष्णपुरी और मणि निवासी ​​हरिपुरा बस्ती संगरूर और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    थाना सिटी पुलिस के अनुसार मुक्केबाज अमनदीप सिंह निवासी शिवम कॉलोनी संगरूर ने बयान दर्ज कराया है कि वह स्कूटरी से स्टेडियम में अभ्यास करने जा रहा था, तभी वह सीएल टावर के सामने हनी सैलून के पास पहुंचा तो एक कार में सवार मणि, हरदितपुरी गुरदितपुरी और दो अन्य युवकों ने उसे घेरकर उस पर लोहे की रॉड और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लोगों के जमा होने के कारण हमलावर गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित खिलाड़ी ने कहा कि उस पर यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग रिंग में प्रैक्टिस करने आने वाले बच्चों को वह फ्री में ट्रेनिंग देते थे और गुरदितपुरी बॉक्सिंग कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा लेकिन बच्चे उनसे सीखना पसंद करते थे, जिसके चलते गुरदत्तपुरी उनसे रंजिश रखने लगे थे।

  • आज का राशिफल, 24 मई 2023

    आज का राशिफल, 24 मई 2023

    आज का राशिफल, 24 मई 2023

    मेष: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
    वृष:कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।
    मिथुन: धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
    कर्क: बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें।
    कन्या: रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
    तुला: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें।
    वृश्चिक: व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।
    मकर: किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें।
    कुंभ: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
    मीन: आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें।
  • जालंधरः 1 बजे तक बिजली रहेगी बंद

    जालंधरः 1 बजे तक बिजली रहेगी बंद

    जालंधर, वरुण/हर्ष: 66 केवी टांडा रोड फीडर की मरम्मत को लेकर आज सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। फीडर के अधीन आने वाले इलाके रेरू, बचिंत नगर, न्यू बचिंत नगर, सराभा नगर, जीएम एन्क्लेव, रमनीक एवेन्यू में बिजली बंद रहेगी।

  • अनुपमा सीरियल के मशहूर ऐक्टर का निधन

    अनुपमा सीरियल के मशहूर ऐक्टर का निधन

    मुंबई: टीवी इंडस्ट्री से एक और शॉकिंग न्यूज आई है। बुधवार सुबह ही एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। अब एक और दिग्गज एक्टर अलविदा कह गए हैं। फेमस एक्टर नितेश पांडे अब हमारे बीच नहीं रहे। 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट आने की वजह से उनकी मौत हो गई।

    नितेश पांडे की मौत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स नम आंखों से एक्टर को अंतिम विदाई दे रहे हैं। उनके लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि एक हंसता मुस्कुराता चेहरा आज उनके बीच नहीं है। अनुपमा शो के लीड एक्टर सुधांशु पांडे ने नितेश की मौत पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड था। उन्हें अभी तक एक्टर की मौत पर भरोसा नहीं हो रहा है। अनुपमा शो के दौरान उनकी बॉन्डिंग हो गई थी। दोनों वेब शोज, फिल्मों और ओटीटी कंटेंट पर खूब बातें किया करते थे। कुछ समय पहले ही सेट पर दोनों की आखिरी मुलाकात हुई थी। एक्टर ने कई हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था। फिल्म ओम शांति ओम में उन्होंने शाहरुख खान के असिस्टेंट का रोल निभाया था। वे फिल्म बधाई दो, रंगून, हंटर, दबंग 2, बाजी, मेरे यार की शादी है, मदारी जैसी फिल्मों में दिखे थे। टीवी शोज की बात करें तो उन्होंने साया, अस्तित्व…एक प्रेम कहानी, हम लड़कियां, इंडियावाली मां, हीरो- गायब मोड ऑन में अपने उम्दा काम से सभी का दिल जीता था।

  • जालंधर: हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर युवक का काटा हाथ

    जालंधर: हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर युवक का काटा हाथ

    जालंधर, वरुण/हर्ष : सूर्या ऐनक्लेव में देर रात बाइक पर जा रहे युवक को तेजधार हथियारों से 12 से 15 युवकों ने घेरकर हमला कर दिया। तेजधार हथियारों से उसके सिर पर कई घाव हुए। इस हमले में युवक का हाथ कटकर बाजू से अलग हो गया। हमलावरों ने इतनी क्रूरता दिखाई कि युवक की आंखें तक नोच डाली। सिविल अस्पताल में बाजू से अलग हुए हाथ लेकर पहुंचे घायल युवक को मरहम पट्टी करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अमृतसर के लिए रेफर कर दिया है।

    बाजू से अलग हुए हाथ के बारे में डॉक्टरों के कहना है कि यदि समय पर मेडिकल कॉलेज में पहुंच जाए तो यह सर्जरी कर जुड़ भी सकता है। सिविल अस्पताल में पहुंचे सूर्या ऐनक्लेव निवासी शिवम भोगल ने पुलिस को बताया कि वह देर रात करीब 10 बजे घर से बाइक पर निकला था। घर से कुछ दूरी पर ही पहले बैठे 10-15 युवकों ने उसे घेर लिया। उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

    इसके बाद जब वह चिल्लाया तो लोग घरों से निकल कर बाहर आए। लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। हालांकि हमला किसी पुरानी रंजिश में किया गया या फिर मामला कुछ और था इसके बारे में फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

  • दुखद खबर : सड़क हादसे में इस मशहूर टीवी अभिनेत्री की मौत

    दुखद खबर : सड़क हादसे में इस मशहूर टीवी अभिनेत्री की मौत

    उत्तराखंड : टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया है। आदित्य सिंह राजपूत की मौत से संभल रही टीवी इंडस्ट्री को फिर एक बार जोर का झटका लगा है, साराभाई वर्सेस साराभाई सीरियल में रोसेश साराभाई की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की मौत हो गई है। फिल्म के प्रोडूसर जेडी मजीठिया ने इस बात की पुष्टि की है।

    जेडी मजीठिया ने इंस्टाग्राम पर भी वैभवी के लिए एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी में जेडी लिखते हैं कि “अब भी विश्वास नहीं हो रहा है। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस और मेरी अच्छी दोस्त वैभवी उपाध्याय का निधन हुआ था। वैभवी को साराभाई सीरियल की जैस्मिन के नाम से भी जाना जाता था। नार्थ में उनका एक्सीडेंट हुआ है और उनका परिवार मुंबई में उनका पार्थिव लेकर आने वाला है। सुबह 11 बजे उनपर अंतिम संस्कार किए जाएंगे। रेस्ट इन पीस वैभवी”