Blog

  • जालंधरः करार खां मोहल्ले में कुत्तों को लेकर हुआ खूनी टकराव, देखें वीडियो

    जालंधरः करार खां मोहल्ले में कुत्तों को लेकर हुआ खूनी टकराव, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमार: महानगर के मोहल्ला करार खां में आवारा कुत्तों को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला है। दरअसल, आवारा कुत्तों को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों में आवारा कुत्तों को लेकर पहले तो काफी बहसबाजी हुई, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्ष एक-दूसरे से हाथापाई करने लगे। इस हादसे में 3 युवक घायल हुए है।

    बताया जा रहा है कि घायल युवकों के सिर पर गंभीर चोटे आई है। जिनके उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों की ओर से आवारा कुत्तों को लेकर जमकर हाथापाई की गई। 

  • पंजाबः इस जिले में माहौल तनावपूर्ण, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः इस जिले में माहौल तनावपूर्ण, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    जीराः फिरोजपुर के जीरा में शराब फैक्टरी को बंद करवाने को लेकर धरना जारी है। पुलिस मुलाजिमों के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जीरा में आज भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। दरअसल, पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करने के बाद एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण होता दिखाई दे रहा है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस के द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीयां बरसाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर शराब फैकटरी को बंद करवाने को लेकर बड़ी गिनती में किसान बसों में सवार होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। बताया जा रहा है कि जीरा शराब फैक्टरी के बाहर किसान यूनियन बेरिगेट तोड़ कर आगे बड़ रहे थे। इस दौरान किसानों ने बेरीकेड्स खेतों में फैंक दिए। किसानों ने बेरीकेड्स के तौर पर वहां पर बसें खड़ी कर दी हैं।

    बताया जा रहा है कि मुलाजिमों पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की गई। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए 10 जिलों की पुलिस धरने वाली जगह पर तैनात है। इस दौरान एसएसपी स्थिति को संभालने में डटे हुए हैं। इसी दौरान पुलिस द्वारा किसान यूनियन को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन किसानों के ना रूकने पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। 

    बता दें कि हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए थे कि शराब फैक्टरी से 300 मीटर की दूरी पर धरना लगाया जाए। 300 मीटर की दायरे में धारा 144 लागू की गई थी। दूसरी तरफ फैक्टरी खुलवाने का आदेश दिया गया था। जिक्रयोग्य है कि फैक्टरी का दूसरा गेट खुलवाने के बाद यह बवाल बढ़ा है। दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा ने मीटिंग का ऐलान किया था जिसमें कोई बड़ी रणनीति तैयार की जानी थी। बता दें कि पिछले 4-5 महीने से स्थानीय लोगों द्वारा शराब फैक्टरी के बाहर धरना दिया जा रहा था। उनकी मांग थी कि शराब फैक्टरी को बंद करवाय जाए। 

  • पंजाबः सड़क हादसे में 3 सगी बहनों की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः सड़क हादसे में 3 सगी बहनों की मौत, देखें वीडियो

    मरने वाली 4 से 7 वर्षीय की है बच्चियां

    फाजिल्काः शहर में देर रात सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां इस दर्दनाक हादसे में 3 सगी बहनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि तीनों सगी बहने की मौत हो गई।

    मामले की जानकारी देते हुए फाजिल्का की ढानी खरास के रहने वाले सुल्तान सिंगा अपनी तीन बच्चियों को उनकी नानी के घर से लेकर वापस अपने घर जा रहा था तभी पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि मरने वाली बच्चियों की उम्र 4, 6 और 7 साल है। इस हादसे में एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को फाजिल्का के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

    वहां से डॉक्टरों ने दो को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। आज सुबह अन्य दो बच्चियों की भी मौत हो गई। पुलिस की तरफ से पिकअप वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • जालंधरः लतीफपुरा मामला, सरकार के खिलाफ किसानों का पुतला फूंक प्रदर्शन, देखें वीडियो 

    जालंधरः लतीफपुरा मामला, सरकार के खिलाफ किसानों का पुतला फूंक प्रदर्शन, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुणः मॉडल टाउन स्थित लतीफपुरा में कोर्ट के आदेशों पर इप्रूवमेंट ट्रस्ट और निगम प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर आज किसानों ने रोष मार्च निकाला है। किसानों और लतीफ पुरा के स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। किसानों ने अर्थी सजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके जमकर इस मामले की निंदा की है।

    बता देंकि कुछ दिन पहले लतीफपुरा में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद यहां पर कई राजनीतिक पार्टियां लोगों का हाल जानने पहुंच रही है। हालांकि सरकार की ओर से लतीफपुरा में बेघर हुए लोगों को 2बीएचके फ्लैट देने की बात कही जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर एमपी सिमरजीत मान ने आप सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा थाकि सरकार जो 2 बीएचके फ्लैट की बात कर रही है वह 20 साल पुराने है, जिनकी हालत खस्ता हो चुकी है।

  • पंजाबः 12 IAS अधिकारियों को मिला एडिशनल चार्ज, देखें लिस्ट

    पंजाबः 12 IAS अधिकारियों को मिला एडिशनल चार्ज, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के लगातार तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट में 12 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः लापता युवक के कंकाल नाले से बरामद, ऐसे हुई पहचान

    पंजाबः लापता युवक के कंकाल नाले से बरामद, ऐसे हुई पहचान

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के कोटभाई गांव के 20 वर्षीय हरमनदीप सिंह के मर्डर के बाद एक और मर्डर का खुलासा हुआ है। दरअसल, पुलिस जब हरमनदीप सिंह की हत्या के मास्टरमाइंड नवजोत को भुल्लर गांव में लेकर गई तो वहां से पुलिस को एक मानव कंकाल बरामद हुआ है बताया जा रहा है कि इस हत्या के पीछे भी नवजोत का ही हाथ है। हरमनदीप सिंह के अपहरण और हत्या के आरोपी नवजोत को बीते रविवार को लखनऊ हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद पुलिस लगातार नवजोत से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस जब सोमवार को नवजोत को भुल्लर गांव के पास चांदभान नाले के पास लेकर गई तो वहां से एक मानव कंकाल बरामद हुआ बताया जा रहा है कि यह मानव कंकाल गुरी संघर गांव के रहने वाले निर्मल सिंह का है। 19 मार्च को निर्मल का अपहरण कर लिया गया था।

    मानव कंकाल के जूते से उसके परिजनों ने निर्मल सिंह की पहचान की है। अब कंकाल की डीएनए टेस्ट कराने की मांग की जा रही है। कंकाल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया गया था और फिर रस्सी से उस शव को घसीटकर नाले के पास फेंक दिया गया था। कंकाल के पास से एक जंग लगी कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है। निर्मल के परिवार का आरोप है कि निर्मल के अपहरण के मामले में वो 25 मार्च को नवजोत को पुलिस के पास भी ले गए थे। लेकिन पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। 

    फरीदकोट आईजीपी पीके यादव ने भी दावा किया था कि हरमन और निर्मल दोनों की हत्या का मास्टरमांइड नवजोत ही है। हरमन की हत्या के बाद नवजोत तीन दिसंबर को दुबई भाग गया था, लेकिन जब वो लखनऊ के रास्ते वापस आया तो उसे हवाईअड्डे से ही गिरफ्तार कर लिया था और गिद्दड़बाहा की अदालत में भी पेश किया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने उसे 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। नवजोत राजस्थान के दुल्लापुर केरी गांव का रहने वाला है और कोटभाई गांव में अपने मामा के घर रहता था। वो निर्मल सिंह का रिश्तेदार है। पुलिस अब हरमन और निर्मल दोनों की हत्या का मास्टरमांइड मानकर नवजोत से पूछताछ करने में जुटी है और जल्द ही कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।

  • पंजाब: सरकारी कॉलेज की दीवार पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे, कांग्रेस को चेतावनी, देखें वीडियो

    पंजाब: सरकारी कॉलेज की दीवार पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे, कांग्रेस को चेतावनी, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब का माहौल खराब करने के लिए शरारती अनसरों द्वारा खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे जा रहे है। वहीं आज श्री मुक्तसर साहिब स्थित सरकारी कॉलेज की दीवार पर खालिस्तान के नारे लिखे मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, लिखा गया है कि इंदिरा को खालिस्तान जिंदाबाद ने हरा दिया और अब राहुल हारेंगे। सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी और कॉलेज प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दीवारों पर लिखे नारे मिटा दिए। इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

    इससे पहले बठिंडा में गुरु नानक देव थर्मल प्लांट से सटी दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए थे। सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली। इसके साथ ही बठिंडा शहर में मंडल वन अधिकारी कार्यालय की बाहरी दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे मिले। ये नारे स्प्रे पेंट से लिखे गए थे।

    बता दें कि पंजाब का माहौल खराब करने के लिए शरारती तत्वों द्वारा दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे जा रहे हैं। हाल ही में पंजाब के कई शहरों में खालिस्तान के पक्ष में नारे लिखे जाने की घटनाएं हुई थीं। आमतौर पर ये नारे किसी भी सरकारी या सार्वजनिक स्थान के पास लिखे जाते हैं, जबकि शरारती तत्वों द्वारा एक मंदिर की दीवार पर खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाने की घटना सामने आई है।

  • जालंधरः Flying Feathers Study Visa पर GST विभाग की दबिश

    जालंधरः Flying Feathers Study Visa पर GST विभाग की दबिश

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर के एजीआई बिल्डिंग की ग्राउंड फ्लोर में स्थित Flying Feathers Study Visa center पर जीएसटी विभाग ने दबिश दी है। जीसएटी विभाग द्वारा Flying Feathers Study Visa center पर सुबह 11 बजे से कार्रवाई की जा रही है। विभाग Flying Feathers Study Visa center के दस्तावेज खंगालने में जुटी हुई है। एक घंटे से अधिक समय हो गया है विभाग की ओर से मामले की जांच जारी है। हालांकि इस दौरान विभाग की ओर से मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी जा रही।

  • पंजाबः घर से AK-56 राइफल और मैगजीन बरामद, वॉशिंग सेंटर का मालिक काबू

    पंजाबः घर से AK-56 राइफल और मैगजीन बरामद, वॉशिंग सेंटर का मालिक काबू

    डिसमिस किए गए इंस्पेक्टर का नाम आया सामने

    बटाला: जिले की पुलिस ने काबू किए चोर की निशानदेही पर घर से एके 56 असॉल्ट राइफल और मैगजीन बरामद की है। इस मामले की जांच आगे बढ़ी तो इसमें डिसमिस किए गए इंस्पेक्टर नारंग सिंह का नाम सामने आया है, जो इस समय होशियारपुर जेल में बंद है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पुलिस ने पवन कुमार नाम के चोर को पकड़ा था। पुलिस चोरी के मामलों में उससे पूछताछ कर रही थी, तभी चोर ने उन्हें एक एके 56 के बारे में भी जानकारी दी।

    जिसे उसने बैंक कॉलोनी स्थित एक घर में छिपा रखा था। पुलिस ने जब चोर पवन से सख्ती से पूछा तो उसने चोरी की जगह एक कार वॉशिंग सेंटर का नाम लिया। पुलिस ने पवन कुमार की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए कार वॉशिंग सेंटर के मालिक दीप राज को हिरासत में ले लिया। दीपराज ने पूरे रहस्य से पर्दा उठाया और डिसमिस किए जा चुके इंस्पेक्टर नारंग सिंह का नाम सामने आया।

    ​​​​​​​दीपराज ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे यह हथियार पूर्व इंस्पेक्टर नारंग ने जेल जाने से पहले सौंपे थे। केंद्रीय जेल होशियारपुर में जाने से पहले इंस्पेक्टर नारंग ने उसे एके 56 संभाल कर रखने के लिए दी थी। पुलिस का कहना है कि एके 56 के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अब डिसमिस इंस्पेक्टर नारंग को पूछताछ के लिए लाया जा सकता है।

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, क्रिसमस शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने रूट किए डायवर्ट

    जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, क्रिसमस शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने रूट किए डायवर्ट

    जालंधर/वरुणः महानगर क्रिसमस को लेकर निकाली जा रही शोभायात्रा के चलते पुलिस ने रूट डायवर्ट किए है। ये रूट जालंधर से नकोदर या अन्य स्थानों की तरफ जाने वालों वाहनों के लिए होंगे। यह शोभायात्रा टीवी टावर के पास खांबड़ा में स्थित मुख्य चर्च “चर्च ऑफ शाइन एंड वडर्स” से शुरू होकर शहर के हर चौक से गुजरेगी।

    क्रिश्चियन भाईचारे द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा सुबह खांबड़ा स्थित मुख्य चर्च “चर्च ऑफ शाइन एंड वडर्स” से शुरू होगी और इसके बाद जीटी रोड से वडाला चौक, रविदास चौक, अड्डा भार्गव कैंप, नकोदर चौक (अंबेडकर चौक), लवली स्वीट्स वाले रोड से भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), कंपनी बाग चौक (श्री राम चौक), लव-कुश चौक से वाया फगवाड़ा गेट मार्केट, भगत सिंह चौक पर पहुंचेगी। भगत सिंह चौक से खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर, माई हीरां गेट और भगवान वाल्मीकि गेट से होते हुए पटेल चौक पर जाकर संपन्न होगी।

    ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शोभायात्रा को लेकर सुबह 10 बजे से शहर के सभी रूट डायवर्ट कर दिए जाएंगे। नकोदर से जालंधर की तरफ आने वाले छोटे वाहनों के लिए रूट प्रतापपुरा से सिटी इंस्टीट्यूट और वहां से क्यूरो माल, समरा चौक वाला तय किया गया है। नकोदर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों के लिए नकोदर पुली से जंडियाला-जमशेर होते हुए मैकडोनल्ड से वाया रामामंडी-पीएपी वाला रूट तय किया गया है। इसी तरह जालंधर शहर से नकोदर जाने वालों को भी पीएपी-हवेली अंडरपास से वाया जमशेर-जंडियाला वाला रूट तय किया गया है।