Blog

  • पंजाबः चोरो के हौसले बुलंद, शोरूम को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    पंजाबः चोरो के हौसले बुलंद, शोरूम को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद 

    पठानकोट/अनमोलः ज़िला पठानकोट में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उनको किसी का भी खौफ नहीं है, आए दिन पठानकोट में चोरी की वारदातें हो रही हैं ऐसा ही कुछ बीती रात भी देखने को मिला जहां पर चोरों की ओर से डलहौजी रोड पर स्थित एक शोरूम को निशाना बनाया गया जहां से चोरों ने एक लाख रुपैया नगदी व सामान चोरी कर लिया। जिसकी सूचना शोरूम के मालिक को सुबह लगी जिसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जिसके बाद पूरी चोरी की वारदात का खुलासा हुआ जिसमें 3 चोर जो कि सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है जो चोरी करने के बाद मौके से फरार हो गए फिलहाल पुलिस ने शोरूम के मालिक के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस बारे में बात करते हुए शोरूम के मालिक ने बताया कि उन्हें सुबह ही पता चला कि उनके शोरूम का शटर टूटा हुआ है जिसके बाद जब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि शोरूम से करीब एक लाख रुपैया नगदी व कुछ सामान चोर चोरी करके ले गए हैं जिनकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है पीड़ित ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    इस बारे में जब मौके पर पहुंचे तफतिशी पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि शोरूम में चोरी हुई है जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल तीन चोर सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। 

  • पंजाबः BSF के जवानों ने फायरिंग कर मार गिराए 2 ड्रोन, 2 किलो हेरोइन की जब्त, देखें वीडियो

    पंजाबः BSF के जवानों ने फायरिंग कर मार गिराए 2 ड्रोन, 2 किलो हेरोइन की जब्त, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने पाकिस्तानी तस्करों की दो कोशिशों को नाकामयाब किया है। एक ही रात में बीएसएफ ने दो पाक ड्रोन गिराने में सफलता हासिल की है। दोनों ड्रोन एक ही तरह के हैं। वहीं ड्रोन से बीएसएफ के जवानों ने हेरोइन की खेप भी बरामद की है। ड्रोन मिलने की घटना के बाद से ही इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ ने यह दोनों ड्रोन अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत आते उधर धारीवाल और रत्न खुर्द एरिया में गिराए हैं। बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार पहले ड्रोन शुक्रवार रात 8.55 बजे गांव उधर धारीवाल के करीब मंडराता दिखाई दिया। जिसके बाद जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी।

    फायरिंग के बीच ड्रोन की आवाज बंद हो गई। लोकेशन पर सर्च किया गया तो वहां से ड्रोन बरामद किया गया। अब इलाके में सर्च चलाया गया है, ताकि ड्रोन द्वारा लाई गई खेप का पता चल सके। वहीं, दूसरा ड्रोन रत्न खुर्द एरिया में मिला। यहां भी रात 9.55 बजे ड्रोन की आवाज सुनाई दी। बीएसएफ के जवानों ने आवाज की तरफ फायर किया तो ड्रोन की आवाज बंद हो गई। सर्च के दौरान ड्रोन खेतों में गिरा मिला।

    बीएसएफ की तरफ से रत्न खुर्द एरिया में गिराए गए ड्रोन से दो किलो हेरोइन की खेप भी बरामद की है। ड्रोन इसी खेप को डिलीवर करने जा रहा था। इसे पीले रंग के पैकेट में डाल ड्रोन के नीचे बांधा गया था। फिलहाल बीएसएफ ने खेप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पकड़ी गई खेप की इंटरनेशनल वैल्यू 15 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। बीएसएफ की तरफ से गिराए गए दोनों ड्रोन एक ही तरह के हैं। यह क्वार्डकॉपर डीजेआई मेट्रिक्स 300 आरटीके है। जिसे पाकिस्तानी तस्कर छोटी व कम वजन की खेप को सरहद पार करवाने में करते हैं। यह खेप 3 से 5 किलो तक का वजन उठाने में सक्षम हैं।

  • पंजाबः हाजिरी पूरी ना करने पर छात्रों ने डंडों से किया प्रोफेसर पर हमला, तोड़े हाथ-पैर

    पंजाबः हाजिरी पूरी ना करने पर छात्रों ने डंडों से किया प्रोफेसर पर हमला, तोड़े हाथ-पैर

    चंडीगढ़ः यूनिवर्सिटी में हाजिरी पूरी न करने पर 5-6 छात्रों ने मिलकर एक प्रोफेसर पर डंडों से हमला कर हाथ और पैर की हड्डी तोड़ डाली। असिस्टेंट प्रोफेसर इरशाद मलिक को गंभीर हालत में जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है। यह मामला 17 मई की शाम 4:30 बजे का है। खरड़ सिटी पुलिस ने आरोपी छात्र पुनीत यादव और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में पुनीत यादव और अरलिल को गिरफ्तार कर लिया है। ओमेगा सिटी खरड़ में रहने वाले प्रो. इरशाद मलिक पिछले 10 साल से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। इरशाद मलिक की कक्षा में पढ़ने वाला छात्र पुनीत यादव अपनी हाजिरी पूरी करवाने के लिए कई दिनों से दबाव डाल रहा था लेकिन प्रोफेसर ने यूनिवर्सिटी के नियमों का हवाला देते हुए ऐसा करने से मना कर दिया था। 

    बीते 17 मई की शाम को इरशाद मलिक यूनिवर्सिटी से छुट्टी के बाद अपने साथी अमनप्रीत तांगड़ी के साथ उनकी कार से घर लौटे। ओमेगा सिटी के बाहर कार से उतरकर वह पैदल अपने फ्लैट की ओर बढ़ने लगे तभी 5-6 युवकों ने घेर लिया। इन युवकों ने अपने हाथों में डंडा ले रखा था और कपड़े से मुंह ढक रखा था। इन्होंने अचानक इरशाद मलिक पर हमला कर दिया। इनमें से एक हमलावर पुनीत यादव को इरशाद मलिक ने पहचान लिया। पुनीत यादव ने डंडे से इरशाद मलिक के सिर पर वार किया जिसे बचाने के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे कर दिया। हमले में इरशाद मलिक की बाएं हाथ और दाएं टांग की हड्डी टूट गई और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटे आई हैं।

    इसी बीच इरशाद मलिक ने जान बचाने के लिए शोर मचाया, जिसे सुनकर सड़क से गुजर रहे लोग इकट्ठे हो गए। लोगों की भीड़ जुटती देख युवक इरशाद मलिक को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल इरशाद मलिक को तुरंत सरकारी अस्पताल खरड़ ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते प्राथमिक चिकित्सा के बाद जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया।

  • आज का राशिफल, 20 मई 2023

    आज का राशिफल, 20 मई 2023

    आज का राशिफल, 20 मई 2023

    वृष: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। विवेक का प्रयोग करें। आय बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
    मिथुन: घर-परिवार की चिंता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी।
    कर्क: लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी।
    कन्या: बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। विवाद से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। दूसरों की बातों में न आएं। धैर्य रखें, समय सुधरेगा।
    तुला: सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। झंझटों में न पड़ें। ईर्ष्यालु सक्रिय रहेंगे।
    वृश्चिक: उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।
    मकर: अनावश्यक जोखिम न लें। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत को प्रा‍थमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा।
    कुंभ: मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें।
    मीन: घर-परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन के साथ समय व्यतीत होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोध होगा। काम करते समय लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। थकान तथा कमजोरी महसूस होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
  • आज सुबह इन 4 जगहों पर NIA ने की रेड

    आज सुबह इन 4 जगहों पर NIA ने की रेड

    श्रीनगर: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े मामलों में शनिवार सुबह जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिलों में चार जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुस्सू, राजपोरा, अवंतीपोरा और त्राल में एनआईए की छापेमारी जारी है।

    अधिकारियों के मुताबिक, एनआईए के अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी भी छापेमारी अभियान में शामिल हैं।

  • इस दिन तापमान में आएगी गिरावट , तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    इस दिन तापमान में आएगी गिरावट , तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    चंडीगढ़ : गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के बाद अगले तीन दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 23 मई से राहत के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले हफ्ते की शुरुआत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 23 और 24 मई को बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा। पंजाब में शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई।

    वहीं हरियाणा में अगले तीन दिन तीन डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि कुछ शहरों में तापमान 45 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 23 मई रात तक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 26 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। दोनों विक्षोभ मिलने के कारण 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश होगी।

  • IAS महिला अधिकारी से छेड़छाड़ और धमकाने के आरोप में IRS गिरफ्तार

    IAS महिला अधिकारी से छेड़छाड़ और धमकाने के आरोप में IRS गिरफ्तार

    नई दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की महिला अधिकारी से छेड़छाड़ व धमकाने के आरोप में पुलिस ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी सोहेल मलिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अधिकारी के दफ्तर पहुंचकर उन्हें धमकाने लगा था। संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सोहेल को देर रात को गिरफ्तार कर लिया था।

    पुलिस के मुताबिक, सोहेल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने मामले पर चुप्पी साधी हुई है। वहीं, एक आला अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला अधिकारी कोरोना के दौरान आरोपी के संपर्क में आई थी।

    लेकिन, अब उससे बातचीत बंद करना चाहती थी। आरोपी वीरवार को उनके दफ्तर पहुंचा और धमकाया। जब उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट की, तो आरोपी ने रात को महिला अधिकारी के घर परफ्यूम भेजकर केस को वापस लेने के लिए धमकाया। दोबारा शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दफ्तर से लैपटॉप व अन्य सामान भी जब्त किया गया है। आरोपी अधिकारी दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात है।

  • अस्पतालों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 दिनों के लिए किए सील, लगाया 20-20 हजार रुपए जुर्माना

    अस्पतालों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 दिनों के लिए किए सील, लगाया 20-20 हजार रुपए जुर्माना

    दुर्ग: कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अम्बे हॉस्पिटल और एस.एस. हॉस्पिटल पर 20-20 हजार रूपए जुर्माने से दण्डित किया है। साथ ही आदेश जारी के 30 दिवस पूर्ण होने के उपरांत ही संस्था संचालन सी.एम.एच.ओ की अनुमति पश्चात सुनिश्चित करने कहा है। ज्ञात हो कि अंबे हॉस्पिटल पावर हाउस भिलाई एवं एस.एस. हॉस्पिटल छावनी चौक भिलाई के द्वारा एलोपैथी चिकित्सक के नाम से आयुर्वेद चिकित्सकों से चिकित्सकीय उपचार किया जाना पाया गया है।

    जांच हेतु नामित अधिकारी डॉ. आर.के. खण्डेलवाल द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन अनुसार एस.एस. अस्पताल नंदिनी रोड छावनी चौक भिलाई एवं श्री अम्बे हॉस्पिटल पावर हाउस भिलाई में ओपीडी सेवायें आयुर्वेदिक चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है, जो कि अधिनियम 2010 एवं 2013 का उल्लंघन है।

    एस.एस. अस्पताल संचालक डॉ. आर.के. गुप्ता भिलाई और श्री अम्बे हॉस्पिटल पावर हाउस के संचालक डॉ. शिवाजी प्रसाद द्वारा नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर नर्सिंग होम एक्ट के तहत 20-20 हजार रूपये जुर्माने से दण्डित किया गया है। दण्डित जुर्माना राशि 5 दिवस के भीतर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग में संचालित नर्सिंग होम एक्ट शाखा में सुपरवाइजरी अथॉरिटी सी.जी. नर्सिंग होम एक्ट दुर्ग के नाम से जमा करना होगा।

  • जालंधरः पार्टी में पैसे मांगने पर हुआ हंगामा, युवकों ने पैलेस में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    जालंधरः पार्टी में पैसे मांगने पर हुआ हंगामा, युवकों ने पैलेस में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के थाना 2 के अंतर्गत आते प्रभाकर पैलेस में चल रही पार्टी के दौरान हंगामा हो गया। पार्टी में आए हुए युवक पैलेस में तोड़फोड़ कर वहां से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पैलेस के मैनेजर मोटू कपूर निवासी बस्ती शेख ने बताया कि उनके पैलेस में शादी का प्रोग्राम का था। जिसकी पार्टी ने बुकिंग फीस पहले दे दी थी। अब जब उनसे बिजली का बिल मांगा गया तो वह हगांमा करने लगे। इस दौरान पार्टी में मौजूद युवकों ने मैनेजर के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और ऑफ़िस के शीशे भी तोड़ दिए। पीड़ित ने बताया कि हमले के दौरान वह गंभीर रूप में जख्मी हो गया। जिसे घायल अवस्था में उसके साथियों ने इलाज के लिए  सिविल अस्पताल में पहुंंचाया। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना 2 की पुलिस को दे दी है। 

  • जालंधरः अवैध शराब और हेरोइन सहित 2 गिरफ़्तार

    जालंधरः अवैध शराब और हेरोइन सहित 2 गिरफ़्तार

    जालंधर,वरुण/हर्षः पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक मामले में सीआईए स्टाफ की पुलिस ने अवैध शराब सहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे मामले में लंबा पिंड चौक के पास से एक व्यक्ति को 15 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने व्यक्ति के कब्जे से 12 पेटी अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जसवंत सिंह निवासी माणक राय, भोगपुर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान आदर्श नगर के पास मौजूद थी

    उन्हें गुप्त सूचना मिली कि जसवंत सिंह अपनी गाड़ी में सवार होकर शराब की सप्लाई देने के लिए कपूरथला से जालंधर की ओर आ रहा है जहां सीआईए स्टाफ की टीम ने  आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह पेटी McDowell और छह पेटी first choice कि बरामद की है सीआईए स्टाफ़ ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित के खिलाफ इससे पहले भी एक्साइज एक्ट के मामले दर्ज है।

    वहीं दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ की ने लंबा पिंड चौक के पास से एक व्यक्ति को 15 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान इदरीश वर्मा उर्फ़ सौरभ के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ की टीम नाकेबंदी के दौरान लंबा पिंड के पास मौजूद थी, जहां उन्हें जंडूसिंघा रोड की तरफ़ से पैदल आता व्यक्ति देखकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके क़ब्ज़े से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस ने आरोपित के ख़िलाफ़ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।