आज सुबह इन 4 जगहों पर NIA ने की रेड

श्रीनगर: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े मामलों में शनिवार सुबह जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिलों में चार जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुस्सू, राजपोरा, अवंतीपोरा और त्राल में एनआईए की छापेमारी जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक, एनआईए के अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी भी छापेमारी अभियान में शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *