Blog

  • पंजाब : Meet Gun House की चोरी हुई ट्रेस, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो   

    तरनतारन: एसएसपी अश्वनी कपूर के दिशा निर्देशों पर मीत गन हाउस पर हुई चोरी को ट्रेस करते हुए स्थानीय पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चरणजीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी कक्का कंडियाला, कृष्ण सिंह उर्फ ​​गोरा पुत्र बलविन्दर सिंह वासी गुरु तेग बहादुर नगर तरनतारन के रूप मे हुई है। 

    एसएसपी कपूर ने बताया कि 28 फरवरी को मनमीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी दीप एवेन्यू ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका अमृतसर बाईपास पर Meet Gun House है। जो सुखविंदर कौर पत्नी जगजीत सिंह निवासी ग्रीन एवेन्यू से किराये पर लिया हुआ है। वह गन हाउस को रोजाना नहीं  खोलता है।

    20 फरवरी की दोपहर शिकायतकर्ता ने गन हाउस बंद कर दिया था। जिसके बाद उसने 28 फरवरी गन हाउस खोला, तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।  चोर द्वारा दुकान से 16 राइफल 12 बोर डबल बैरल, 4 रिवाल्वर 32 बोर, 1 पिस्टल 32 बोर, 1 राइफल 30.06, 12 बोर के 15 राउंड, 315 बोर राइफल के  23 राउंड, 32 बोर रिवॉल्वर के 20 राउंड चुराए गए थे। 

    जिस पर कारवाई करते हुए सीआईए स्टाफ की टीम ने उक्त आरोपियों को चुराई हुई कुछ बंदूकों सहित काबू किया है। पुलिस आरोपियों से बाकि असले के संबंध मे पूछताछ कर रही है।

  • J&K में Snowfall, Landslide से 3 मौ+त, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और  हिमस्खलन से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग जो कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ती है पर कई जगहों पर भूस्खलन और हिमस्खलन के बाद मार्ग अवरुद्ध हो गया है। जम्मू-कश्मीर में पिछले 3 तीनों से भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसके कारण जगह-जगह लैंडस्लाइड और एवलांच की घटनाएं हो रही हैं। वहीं जम्मू के रियासी में एक कच्चा मकान लैंडस्लाइड के कारण ढह गया। इसमें एक महिला और उसके 3 बच्चों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। दूसरे दिन बंद है। रामबन जिले के ढालवास इलाके में लैंडस्लाइड के कारण सड़क पर मलबा जमा है। मुगल रोड पर शनिवार (2 मार्च) को एवलांच हुआ। यहां फंसे 7 ट्रैकरों का मैकेनिकल विभाग ने रेस्क्यू किया।

    इधर, मैदानी इलाकों में आंधी-बारिश और वज्रपात का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में शनिवार (2 मार्च) को बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। झांसी में देर शाम ओले गिरे। राज्य के 50 जिलों में और गरज के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट है।

    पंजाब और हरियाणा में भी कल पूरे दिन बारिश और ओलावृष्टि हुई। हरियाणा के 46 शहरों में आज भी बारिश और ओले का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ 70-60 KM की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश के गुना, अशोक नगर और शिवपुरी समेत कई जिलों में कल आंधी-बारिश और ओले गिरे। भोपाल, हरदा और मुरैना में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर-रीवा समेत 20 जिलों में बादल छाए रहने और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।

  • अवैध शराब की तस्करी पर हुई कार्रवाही, लाखों की बीयर जब्त, देखें वीडियो

    अजमेर :   पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए एक मिनी ट्रक और पिकअप जीप से अवैध बीयर की 587 पेटी बरामद कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। अवैध बीयर की बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई गई है। दोनों ही आरोपी चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम मोतीपुरा-निजामपुरा रोड़ पर एक आयशर मिनी ट्रक व एक पिकअप खड़ी है। मिनी ट्रक में भरी बीयर की पेटियां पिकअप में खाली की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो पुलिस टीम को वहां दोनों वाहन खड़े दिखे।

    लेकिन पुलिस जीप को देखकर मौके पर वहां मौजूद तस्कर खेतों की तरफ भाग गए। जिनका पुलिस ने पीछा भी किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनों वाहनों की जांच की तो मिनी ट्रक और पिकअप जीप में थर्माकोल के खाली कार्टूनों के नीचे बीयर की पेटियां भरी हुई पाई गई। जिन्हें पुलिस टीम ने वाहन सहित जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों में से कुल 587 बीयर की पेटियां बरामद की।  पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

  • पंजाब : चोर ने मंदिर में की बेअदबी, देखें वीडियो

    पटियाला : पंजाब में चोरी की वारदातें आए दिन सामने आती रहती है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि अब चोर धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है। ऐसा ही एक मामला पटियाला के भद्सो रोड स्थित खालसा नगर में देखने को मिला। जहां शिरडी साईं मंदिर में चोर ने मंदिर का गेट तोड़ अंदर घुस के गोलक चोरी करके फरार हो गए।

    मीडिया से बात करते हुए मंदिर के प्रधान ने कहा कि इससे पहले भी एक बार चोरों की तरफ से इस मंदिर में दस्तक दी गई थी। दोबारा एक बार फिर चोर की तरफ से गोलक से लगभग 25 हजार रुपया लेकर रफू चक्कर हो गया। हम प्रशासन से विनती करते हैं कि चोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनको इंसाफ दिया जाए। इतना ही नहीं चोर जूते पहन कर मंदिर के अंदर में घुस गया।
  • पंजाब: BDPO, SEPO और वरिष्ठ सहायकों के हुए तबादले, पढ़ें सूचि

    चंडीगढ़: आगामी लोक सभा चुनावो को लेकर पंजाब सरकार की ओर से तबादलों का दौर जारी है।

  • इस एयरपोर्ट पर हुआ बड़ा बदलाव, 7 फ्लाइट्स हुई बंद

    नई दिल्ली : जयपुर सहित देशभर के सभी एयरपोर्ट पर मार्च महीने के आखिरी रविवार यानी 31 मार्च से फ्लाइट्स का समर शेड्यूल लागू हो जाएगा। इस दौरान देश-दुनिया के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट संचालन के समय में बदलाव किया जाता है। लेकिन जयपुर एयरपोर्ट पर इस बार समर शेड्यूल में हवाई यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। क्योंकि कई शहरों के लिए हवाई सेवाओं का संचालन बंद हो जाएगा। यात्रियों को दिल्ली या मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट्स लेनी पड़ेगी। दरअसल जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अभी देश के 22 शहरों और 4 अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए रोजाना औसतन 62 फ्लाइट्स का संचालन है। जयपुर एयरपोर्ट पर भी इस बदलाव के तहत 7 फ्लाइट्स बंद हो जाएंगी। इनमें कुछ शहर तो ऐसे हैं, जहां के लिए एक-एक फ्लाइट ही चल रही हैं।

    दरअसल अभी जयपुर से आगरा, अयोध्या, जैसलमेर और गुवाहाटी के लिए मात्र एक-एक फ्लाइट का ही संचालन है। ऐसे में एकमात्र फ्लाइट बंद होने से इन शहरों के लिए आवागमन कठिन हो जाएगा। अयोध्या की फ्लाइट 1 फरवरी से शुरू हुई थी और मात्र 2 माह में ही बंद हो जाएगी। 30 मार्च के बाद स्पाइसजेट एयरलाइन अयोध्या की इस फ्लाइट के लिए टिकट बुक नहीं कर रही है। वहीं मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद और पंतनगर शहरों के लिए भी एयर कनेक्टिविटी में कमी आएगी। भुवनेश्वर और रांची के लिए जयपुर से कोई एयर कनेक्टिविटी नहीं है। जयपुर से पहले भुवनेश्वर के लिए सप्ताह में 3 दिन फ्लाइट संचालित होती थी।

  •  प्रेमिका ने घर बुलाकर प्रेमी का गुप्तांग काट सड़क पर फेंका

    बिहार: बक्सर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक शख्स को प्रेमिका ने प्राइवेट पार्ट काट दिया. किसी तरह युवक वहां से भागकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा. प्राथमिक उपचार के दौरान सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

    यह मामला डुमरांव थाना क्षेत्र के चतुरशालगंज का है. मामले की जानकारी देते हुए युवक के भाई ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह डुमरांव के चतुरशालगंज में एक लड़की के बुलाने पर उसके घर गया था. लड़की ने ही उसके भाई की यह हालत की है.फिलहाल उनका इलाज जिला मुख्यालय स्थित वीके ग्लोबल हॉस्पिटल में चल रहा है. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, डॉक्टर ने बताया कि युवक का प्राइवेट पार्ट काटा गया है. ऑपरेशन हो चुका है. यूरिनरी पाइप आदि को जोड़ दिया गया है. अभी उन्हें निगरानी में रखना होगा.

    डुमरांव पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मामले की जांच की जा रही है. परिजनों का आरोप है कि लड़की ने घर बुलाकर युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

  • दूल्हे की गाड़ी बारातियो सहित नहर में गिरी, देखें वीडियो

    मोतिहारी : बारात लेकर जा रही दूल्हे की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दूल्हे की गाड़ी अनियंत्रित हो कर नहर में जा गिरी। गाड़ी में सवार दूल्हे सहित 5 लोग को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को बाहर निकाला गया। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर-कोटवा रोड की है। घटना के संबंध ने गाड़ी चला रहे ड्राइवर अनमोल कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज स्थित बालथी गांव से बारात लेकर कोटवा थाना क्षेत्र के चितरीया जा रहा थे। गाड़ी में दूल्हा समेत पांच लोग सवार थे। इसी दौरान केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर कोटवा रोड में हाजीपुर टर्निंग के समीप मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।

    नहर में गाड़ी पलटने के बाद पानी के तेज बहाव में कार बहने लगी और कार में सवार लोग शोर मचाने लगे। तब तक पीछे से आ रही बारात की अन्य गाड़ियां भी पहुंची। सभी ने शोर मचा कर स्थानीय ग्रामीण से मदद मांगी, फिर सभी ने मिल कर पानी में बह रहे कार को काफी मशक्कत के बाद रोका। फिर शीशा तोड़कर दूल्हा समेत गाड़ी में सवार पांचों लोगों को बाहर निकाला। फिर दूल्हा को दूसरी गाड़ी से लड़की वालों के यहां भेजा गया

  • पंजाब : 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो  

    फिरोजपुर : पुलिस ने कार सवार दो नशा तस्करों को भारी मात्रा मे नशीले पदार्थ गिरफ्तार किया है।  आरोपियों की पहचान हीरा सिंह निवासी गांव कमाला मिड्‌डू और आरोपी अनमोलप्रीत सिंह निवासी गांव दुल्लो सिंह वाला के रूप में हुई है।

     एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि CIA स्टाफ के एसआई सुखेदव सिंह पुलिस पार्टी के साथ शेरखां के बस अड्‌डा के पास पहुंचे, तो इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि आरोपी हीरा और आरोपी अनमोलप्रीत नशे की खेप लेकर सफेद रंग की स्विफ्ट कार जीरा की ओर से आ रही है।


    सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर उक्त कार को रोक कर  दोनों आरोपियों से 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क को खंगालने मे जुट गई है।

  • पंजाब : कार और रिक्शा की भीषण टक्कर, मौ’त

    मोगा : शहर के कोट इसे खा में तेज रफ्तार कार ने रिक्शा वाले को टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मे शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान भान सिंह के रूप हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

    जांच अधिकारी मेजर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे रमन सिंह ने मामला दर्ज कराया है कि उसके पिता रिक्शा चलाते थे और जब वह धर्मकोट रोड से कोट आ रहे थे तो धमकोट की तरफ से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मेरे पिता को टक्कर मार दी। कार चालक कार लेकर मौके से भाग गया। शव को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रमन सिंह के निर्देश पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।