Blog

  • तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, मां-बेटे की मौ’त

    नई दिल्ली: एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में बाइक के फिसलकर डिवाइडर से टकरा जाने की वजह से महिला और उसके बेटे की मौत हो गई पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली शांति देवी और उनके बेटे राहुल के रूप में हुई है

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सनलाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन को शनिवार देर रात सराय काले खां में एक सड़क दुर्घटना को लेकर कॉल मिली थी जांच के दौरान यह भी पता चला कि दुर्घटना तब हुई जब मां-बेटे अपने घर से आईटीओ की ओर जा रहे थे, अधिकारी ने कहा महिला पीछे बैठी हुई थी

  • DDA का बडा एक्शन, शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा के अरबो के फार्महाउस पर चला बुलडोजर

    नई दिल्ली:  विकास प्राधिकरण (DDA) का बुलडोजर एक्शन जारी है. डीडीए ने दिवंगत शराब कारोबारी और रियल एस्टेट डेवलपर पोंटी चड्ढा उर्फ गुरदीप सिंह के करीब 400 करोड़ रुपये के फार्महाउस को ध्वस्त कर दिया. विकास प्राधिकरण के मुताबिक फार्महाउस दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में 10 एकड़ में फैला हुआ था. बता दें कि 2012 में इसी फार्महाउस पर अपने भाई हरदीप चड्ढा के साथ हुई गोलीबारी में पोंटी चड्ढा की मौत हो गई थी.

    दिल्ली विकास प्राधिकरण ने दावा किया है कि वह सरकारी भूमि पर अनधिकृत कब्जे को फिर से हासिल करने और अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का अपना अभियान जारी रखेगा. डीडीए के मुताबिक हमने जमीन का लगभग आधा हिस्सा यानी 5 एकड़ को फिर से हासिल कर लिया है. जबकि शेष भूमि पर बनी मुख्य इमारत को ढहाने का काम चल रहा है.

    डीडीए का यह अभियान अनधिकृत कब्जे और अवैध भूमि अतिक्रमण के खिलाफ चल रही कार्रवाई का एक हिस्सा है. जनवरी 2024 की शुरुआत में भी उत्तर पूर्वी दिल्ली में इसी तरह का विध्वंस अभियान चलाया गया था. 13 से 17 जनवरी तक उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी में चलाए गए इस कार्यक्रम में कई वाणिज्यिक शोरूम, बैंक्वेट हॉल, एक होटल और एक गोदाम को ध्वस्त कर दिया गया था. ये सभी अवैध ढांचे करीब 4 एकड़ सरकारी जमीन पर फैले हुए थे.

    डीडीए ने कहा कि अवैध निर्माणों को ध्वस्त करना और सरकारी भूमि को मुक्त कराने का अभियान जारी है. इसके जरिए एक सख्त संदेश दिया जा रहा है कि चाहे कोई भी व्यक्ति कितना भी हाई-प्रोफाइल क्यों न हो, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और अनधिकृत निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

  • पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने शाहबाज शरीफ

    नई दिल्ली: पाकिस्तान में शाहबाज शरीफ देश के 24वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्हें नेशनल असेंबली में 201 सांसदों का साथ मिला। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, PTI समर्थक उम्मीदवार उमर अयूब के लिए 92 सांसदों ने वोट किया। नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक ने नतीजों की घोषणा की। शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के PM चुने गए हैं। इससे पहले वह साल 2022 में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद प्रधानमंत्री बने थे।

    वहीं इमरान खान के समर्थन वाले सांसद अब सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (SIC) पार्टी का हिस्सा हैं। उन्होंने इमरान खान के अप्रूवल के बाद उमर अयूब को PM पद का उम्मीदवार बनाया था। ये PTI के जनरल सेक्रेटरी और पूर्व राष्ट्रपति अयूब खान के पोते हैं। अयूब खान के कार्यकाल के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 की जंग हुई थी।

  • चलती बस में लगी आग, जाने मामला, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: मुजफ्फरपुर में चलती बस में आग लग गई थी। इस बस में 54 लोग सवार थे। जो महागठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए बस से पटना आ रहे थे। रात करीब 9 बजे बस पश्चिम चंपारण से खुली थी। रात 11 बजे मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नारियार पहुंची। तभी बस में शॉर्ट-सर्किट के कारण चिंगारी निकलने लगी, लेकिन इसकी भनक चालक को नहीं लगी। वो वाहन चलाता रहा। कुछ देर बाद चिंगारी आग की लपटों में बदल गई। घुआं निकलने लगा। धुआं देख सभी डर गए। आनन-फानन में बस पर सवार सभी समर्थक नीचे उतरे। जिसके बाद चालक ने बस को सड़क किनारे लगा दिया।

    समर्थकों और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की, पर कोई फायदा नहीं हुआ। आग की लपटें और तेज होती गई। स्थानीय लोगों ने मोतीपुर थाना की पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। जब दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक बस पूरी तरह से जल गई। घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ। मोतीपुर थाना अध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि पटना में रैली में शामिल होने के लिए एक बस जा रही थी। जिसमें 54 समर्थक बैठे हुए थे। अचानक बस में आग लग गई। जिस कारण बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

  • होम लोन पर छूट और बचाएं टैक्स! 31 मार्च से पहले निपटा लें ये काम

    नई दिल्लीः मार्च का महीना शुरु हो चुका है, और जैसा कि सभी जानते ही हैं कि यह फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होता है। तो ऐसे में कई कामों को निपटानें की डेडलाइन होती है। अगर आपने भी अपने पैसों से जुड़े कई काम नहीं निपटाएं हैं तो उनको आज ही पूरा कर लें। टैक्स सेविंग्स से लेकर आधार अपडेट और फास्टैग केवाईसी तक कई जरूरी काम आप आज ही निपटा लें।

    Tax Planning के बिना फाइनेंशियल प्लानिंग करना है मुश्किल, जानिए क्यों | how  to do tax saving planning know details - Hindi Goodreturns

    फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए टैक्स सेविंग का ऑप्शन सलेक्ट करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2024 है। 31 तारीख तक आपको अपनी इनकम के मुताबिक, टैक्स बचाने के लिए सही स्कीमों में निवेश करना जरूरी है। अगर आप 31 मार्च के बाद निवेश करते हैं तो आपको टैक्स छूट का फायदा नहीं मिल पाएगा।

    Budget 2022 Expectation: होम लोन के मूल पर छूट को 80C से किया जाए बाहर,  रियल एस्टेट सेक्टर की डिमांड - budget 2022 expectation home loan principal  increase tax benefits on home

    अगर आप होम लोन पर छूट का फायदा लेना चाहते हैं तो आपके पास में 31 मार्च तक का समय है। एसबीआई की तरफ से होम लोन पर छूट के लिए स्पेशल स्कीम चलाई जा रही है। इस स्कीम का फायदा लेने के लिए आपका सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए।

    RBI का नया फैसला: 29 फरवरी के बाद भी जारी रहेंगी Paytm Payments Bank की  सेवाएं,

    रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट बैंक की सर्विसेज की कई सुविधाओं की समयसीमा को बढ़ा दिया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक, 29 फरवरी 2024 से पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नई जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया था। फिलहाल अब इस समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 मार्च 2024 कर दी गई है।

    देश में 60 फीसदी आधार कार्ड हो सकते हैं लॉक, नहीं कर पाएंगे इस्‍तेमाल, कहीं  इसमें आपका भी तो नहीं है! - Aadhar card cannot be updated after getting KYC  done know

    UIDAI की तरफ से फ्री अपडेशन की सुविधा शुरू की गई है, जिसका फायदा आप 14 मार्च 2024 तक ले सकते हैं। इस तारीख के बाद में आपको आधार कार्ड में अपडेट के लिए शुल्क देना होगा।

    FASTag KYC अपडेट की समय सीमा बढ़ाई गई, नई तारीख की घोषणा, जानें कैसे आसानी  से फास्टैग को अपडेट किया जा सकता है

    अब आप फास्टैग केवाईसी को 31 मार्च तक पूरा कर सकते हैं। इसकी डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है।

  • पंजाब : युवक को विदेश जाकर कॉफी पीनी पड़ी महंगी, मौत, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : गांव गंधार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीन महीने पहले ही यहां के युवक मनी की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और आज यहीं के रहने वाले कमलजीत सिंह सिविया (25) की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 2 दिन पहले ही वह अपने गांव गांधार से दिल्ली एयरपोर्ट जाकर कनाडा के लिए रवाना हुआ था। कनाडा पहुंचने के बाद उन्होंने अपने परिजनों से भी बात की कि मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं। वहां पहुंच कर उन्होंने कॉफी पी ही थी कि उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

    मृतक युवक माता-पिता का इकलौता पुत्र और दो बहनों का भाई था। गंधार गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मृतक के पिता अंग्रेज सिंह ने बताया कि उनका परिवार एक साधारण किसान परिवार है और उनके पास बहुत कम जमीन है। उन्होंने बताया कि कमलजीत सिंह दो साल पहले कनाडा गया था और अब दो माह के लिए गांव गंधार आया था। वहीं मृतक युवक कमलजीत सिंह के शव को पंजाब लाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों ने पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

  • जालंधर-कपूरथला रोड़ पर स्कॉर्पियों और ट्रक की टक्कर में 2 की मौ+त, देखें वीडियो

    कपूरथला, ENS : थाना सदर कपूरथला में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार 5 युवक हरियाणा के करनाल में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। ये हादसा जालंधर जाते वक्त हुआ। हादसे में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जगदीप सिंह और हरप्रीत सिंह ने बताया कि मनजिंदर सिंह, दिलप्रीत सिंह, तरनवीर सिंह, सुभाष और बलजिंदर सिंह करनाल से एक शादी समारोह के बाद कपूरथला की ओर आ रहे थे, जब वे जालंधर रोड पर साइंस सिटी के पास पहुंचे तो खड़े ट्रक से उनकी स्कॉर्पयों की टक्कर हो गई। जिसके चलते मनजिंदर सिंह पुत्र हरनेक सिंह जो पंजाब पुलिस में कर्मचारी है और दिलप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह जो आरसीएफ कपूरथला में कर्मी है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तरनवीर सिंह, सुभाष और बलजिंदर सिंह वासियान आरसीएफ बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया।

  • ਪੰਜਾਬ : 25 ਯਾਤਰੀਆਂ ਦਾ ਜੱਥਾ ਆਬੂ ਧਾਬੀ ‘ਚ ਬਣੇ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਲਈ ਹੋਇਆ ਰਵਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ੍ਰੀ ਦੁਰਗਿਆਣਾ ਮੰਦਿਰ ਤੋਂ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ੍ਰੀ ਗੋਬਿੰਦ ਯਾਤਰਾ ਸੇਵਾ ਸੰਘ ਦੇ 25 ਯਾਤਰੀਆਂ ਦਾ ਜੱਥਾ ਅੱਜ ਆਬੂਤਾਬੀ ਵਿਖੇ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਇਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸ੍ਰੀ ਗੋਬਿੰਦ ਯਾਤਰਾ ਸੇਵਾ ਸੰਘ ਦੇ ਆਗੂ ਤੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਆਬੂ ਤਾਬੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾ ਹਿੰਦੂਆਂ ਦਾ ਧਾਰਮਿਕ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਬਣਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਤੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੇ ਮਨ ਚ ਬੜਾ ਚਾਅ ਸੀ ਕਿ ਉਹ ਅਬੂ ਧਾਬੀ ਚ ਬਣੇ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਕੇ ਆਉਣ।

    ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ 25 ਯਾਤਰੀਆਂ ਦਾ ਜੱਥਾ ਅਪੁਤਾ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਕੁਝ ਦਿਨ ਉਹ ਦੁਬਈ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣਗੇ ਅਤੇ ਦੁਬਈ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧਾਰਮਿਕ ਸਥਾਨ ਤੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਪਰਿਆਟਕ ਸਥਾਨਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 7 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਇਹ ਯਾਤਰਾ ਭਾਰਤ ਵਾਪਸ ਪਰਤੇਗੀ।

  • जालंधरः कोरियर की आड़ मे विदेश भेजी जा रही थी 5 किलो अफीम, 3 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा नशो के ख़िलाफ़ चलाई गई मुहीम के तहत DGP गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व मे कमिशनरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ की टीम ने अंतराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए है। 5 किलो अफीम सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    जिसकी जानकरी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि नशा तस्कर कोरियर के जरिए यूके, यूएएस, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में तस्करों को नशा भेज रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

    डीजीपी इस खेप के कोरियर की एक वीडियो भी जारी की है। जिसमे देखा जा सकता है कि कोरियर के ऊपर कनाडा के शहर अल्बर्टा का पता और रमनदीप कौर का नाम लिखा है। तस्करो द्वारा इस खेप को कोरियर मे बड़ी चालाकी से पैक किया गया था।

  • डेढ़ साल की बच्ची की टैंक में गिरने से मौ’त

    मोहाली : सेक्टर 89 में एक डेढ़ साल की बच्ची खेलते खेलते पानी के स्टोरेज टैंक में गिर गई । जिससे परिवार अनजान था, कुछ देर बाद जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिवार ढूंढने लगा। इधर-उधर सभी जगह देखा लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पिता को शक हुआ कि कहीं उसकी बच्ची पानी के स्टोरेज टैंक के अंदर तो नहीं चली गई।जिसे देख उसने बाल्टियों से टैंक का पानी निकालना शुरू कर दिया। जब पानी थोड़ा रह गया तो उसकी बच्ची दिखाई दी। जिसे उठाकर और तुरंत स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे तुरंत मोहाली के सिविल अस्पताल फेज-6 में ले जाने के लिए कहा कि सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया। 

    मृतक बच्ची जाह्नवी के पिता विकास कुमार ने बताया कि वह काम से घर लौटा था। उस दौरान उसकी पत्नी बर्तन धो रही थी और उनकी बेटी जाह्नवी कहीं दिखाई नहीं दे रही थी। इसके बाद उन्होंने उसे आसपास देखा लेकिन कुछ पता नहीं चला इसके बाद वह पड़ोसियों के पास भी गए लेकिन उन्हें भी कुछ नहीं पता था। इस दौरान उनकी नजर खुले पानी के अंडरग्राउंड टैंक पर पड़ी। उन्हें शक हुआ की बच्ची कहीं इसमें तो नहीं गिर गई, जब उसके अंदर से पानी निकलना शुरू किया तो बच्ची अंदर ही पड़ी थी।