Blog

  • पंजाबः पुलिस ने 2 किलोग्राम हेरोइन सहित 2 को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस ने 2 किलोग्राम हेरोइन सहित 2 को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोज़पुर : पंजाब के जिला फिरोजपुर में पुलिस ने 2 दोषियों को काबू कर उनसे 2 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले को लेकर एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने प्रेस कान्फ्रेस के दौरान बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी की जयपाल सिंह वासी खेमकरण जिला तरनतारन हेरोइन बेचने का काम करता है, जो अपनी कार पर हेरोइन बेचने के लिए फिरोजपुर आ रहा है। 

    पुलिस ने नाकाबंदी के दोषियों को काबू कर उनसे 1 किलो हेरोइन बरामद की गई और उसके दूसरे साथी से भी 1 किलग्राम हेरोइन सहित  काबू कर लिया गया। इन दोषियों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई हुई है और आने वाले समय में इन तसकरों से पूछताछ के दौरान और भी  खुलासे हो सकते हैं।

  • पंजाब : लड़ाई झगड़े में दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो 

    पंजाब : लड़ाई झगड़े में दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा/राजेश : ज़िला फगवाड़ा के जीटी रोड चक्र हकीम के पास लड़ाई झगड़े में 2 लोग घायल हो गए, जिनको घायल अवस्था में उनके परिवारिक मेंबरों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनकी पहचान प्रदीप कुमार पुत्र रेशम लाल वासी संतोखपुरा और नितिन पुत्तर मक्खन बासी आशा पार्क पलाई रोड के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार ने बताया कि मैं कपूरथला से गाड़ी लोड करके अपने घर चक्कर कि उनके पास गाड़ी लेकर खड़े थे कि उनके गाड़ी के पास मोटरसाइकिल सवार ने आकर दूसरे लड़के को मोटरसाइकिल मार दिया जब वह पूछने के लिए उतरे तो उनके  साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया और आधा दर्जन के करीब लड़कों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया जिन को घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर वह जेरे इलाज है ।

  • पंजाबः खेतों में लगी आग, जिंदा जला व्यक्ति

    पंजाबः खेतों में लगी आग, जिंदा जला व्यक्ति

    अमृतसरः अजनाला तहसील में स्थित गांव लोपोके,चौगावां रोड सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास खेतों में लगी आग से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लोपोके, चौगावां मार्ग पर खेतों में लगी आग के कारण सड़क पर आग की लपटें और धुआं दिखाई दे रहा था। जिस वजह से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति लोपोके की ओर से आ रहा था तभी वह आग की चपेट में आ गया।

    आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपेट में आने से व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गया। लोपोके थानाध्यक्ष मुख्तियार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। खबर लिखे जाने तक मृत व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। आसपास के लोगों ने उक्त व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया लेकिन नहीं बचा सके।

  • पंजाब : दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक जख्मी अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

    पंजाब : दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक जख्मी अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

    फगवाडा/राजेश : फगवाड़ा के प्रेमपुरा मोहल्ले में दो मोटरसाइकिलो की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल व्यक्ति को उसके परिवारिक मेंबरों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर घायल की पहचान हरप्रीत वासी  प्रेमपुरा मोहल्ला फगवाड़ा के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरप्रीत ने बताया कि वह एस.बी.एस. नगर से कुछ सामान लेने के लिए गया हुआ था, जब वह वापस आया तो रास्ते में एक मोटरसाइकिल सवार ने उसको टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया उसके परिवारिक मेंबरों की सहायता से उसे  फगवाड़ा  के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया

  • शादी दौरान मातम में बदली खुशिया, अधिकारी की मौत 

    शादी दौरान मातम में बदली खुशिया, अधिकारी की मौत 

    बालोद: देशभर में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। गांव-गली मोहल्ले से शहनाई की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं, शादी समारोह की रस्मों से जुड़े कई वीडियो और खबरें भी सामने आ रहे हैं। इन खबरों और वीडियो में कुछ हंसी मजाक से भरे मजेदार होते हैं तो कुछ विवादित भी होते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सामने आया है। जहां एक युवक स्टेज पर डांस कर रहा है और अचानक वो बैठ जाता है। स्टेज पर बैठते ही वह अपने नाक को पकड़ता है और तेजी से सांस लेता है। लेकिन थोड़ी ही देर बाद हो चित्त होकर गिर जाता है। फिर बगल में डांस कर रहा युवक देखता है और उसे उठाने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी होती है।

    मिली जानकारी के अनुसार ये मामला डोंगरगढ़ का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिलीप राउतकर पूर्व में दल्लीराजहरा माइन्स में एमएसडीएस में अधिकारी के पद पर कार्यरत था। हाल ही में उसकी भतीजी की शादी हुई। लेकिन शादी के दौरान दिलीप राउतकर की डांस करते वक्त मौत हो गई। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि दिलीप राउतकर की मौत कैसे हुई? फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

  • पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, देखें वीडियो 

    पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, देखें वीडियो 

    फगवाडा/राजेश: ज़िला फगवाड़ा सतनामपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक 53 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस व्यक्ति की पहचान अनुराग शर्मा पुत्र सुरेश कुमार शर्मा वासी आदर्श नगर सतनामपुरा फगवाड़ा के रूप में हुई है।

  • पंजाबः पिकअप और जगाड़ू रेहड़ी की भयानक टक्कर में 1 की मौत, कई घायल

    पंजाबः पिकअप और जगाड़ू रेहड़ी की भयानक टक्कर में 1 की मौत, कई घायल

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के गिद्दड़बाहा इलाके के गांव भलाईआना में वीरवार सुबह पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर जगाड़ू रेहड़ी से टकराती हुई दीवार से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। हादसे में रामचंद्र (75) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। जिसमें हरि सिंह (60), रोशन (60), छत्रनाथ (43), बलवीर राम (70), सुभाष (60), रोहित (43), संत राम (53), पप्पी राम (40) और कुलार नाथ (54)  घायल हुए जबकि इस हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनेश का सिविल अस्पताल श्री मुक्तसर साहिब में इलाज चल रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार मुक्तसर के पास मंडी लखेवाली में सुबह करीब 7 बजे एक पिकअप गाड़ी में सवार 11 लोग लखेवाली से बठिंडा जा रहे थे। जब पिकअप भलाईआना के पास पहुंची तो सामने से एक जगाड़ू रेहड़ी आ रही से भिड़ंत हो गई। जगाड़ू के टकराने के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इनमें से 9 लोगों को बठिंडा के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डाॅ. नवरोज ने बताया कि आज सुबह हुए हादसे में घायल हुए 10 लोगों को सिविल अस्पताल श्री मुक्तसर साहिब लाया गया, जिनमें से 5 लोगों को गंभीर चोटें आईं और 5 लोगों के हाथ-पैर में चोटें आईं, जो कि है बठिंडा रेफर किया गया है।

  • पंजाबः विजीलैंस ने रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार 

    पंजाबः विजीलैंस ने रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार 

    अमृतसरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के उद्देश्य से वीरवार को राजस्व हलका राजिया, तहसील अजनाला, जि़ला अमृतसर में तैनात पटवारी काबल सिंह को 6,000 रूपए की रिश्वत माँगने और स्वीकार करने के आरोप में रंगे हाथों काबू कर लिया। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पटवारी को गाँव धालीवाल कलेर, तहसील अजनाला के निवासी परगट सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी अपने रिश्तेदारों से संबंधित भूमि के उत्तराधिकार में सुधार करने के लिए 6,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है। शिकायत में आरोप की पुष्टि करने के बाद अमृतसर रेंज से विजीलैंस की एक टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पटवारी को 6,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। दो आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में उसके पास से रिश्वत के 6,000 रुपए भी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विजीलैंस पुलिस अमृतसर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

  • उद्योग में हुआ गैस रिसाव नजदीकी स्कूल के 10 बच्चे बेहोश

    उद्योग में हुआ गैस रिसाव नजदीकी स्कूल के 10 बच्चे बेहोश

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना की सीमा से सटे नया नंगल  अजौली मोड़ से सनौली रास्ते पर स्थित एक उद्योग पीएसीएल में गैस का रिसाव हो गया। जिस कारण उद्योग के साथ लगते निजी स्कूल के 10 बच्चे बेहोश हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सभी बेहोश हुए बच्चों को नजदीकी नंगल के अस्पताल में पहुंचाया है। हालांकि उद्योग में गैस का रिसाव कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

    प्राप्त जानकरी के अनुसार नया नंगल स्थित एक उद्योग पीएसीएल में अचानक ही गैस का रिसाव होना शुरू हो गया, जिस कारण उद्योग के साथ लगती पाठशालाओं जिनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनौली, संतोषगढ़, अजौली मोड़ ,राजकीय माध्यमिक पाठशाला बिनेवाल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पहुना, मलूकपुर, सनौली पाठशालाओं में उपनिदेशक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने जिला प्रशासन व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की टीम ने उपरोक्त स्थलों की स्थिति का जायजा लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनौली के 5 बच्चों को सांस लेने में दिक्कत सिर दर्द व अन्य लक्षणों के महसूस होने पर चिकित्सा विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार मुहैया करवाया गया। उप निदेशक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सनौली व साथ लगते सभी स्कूलों को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया तथा समस्त कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि बच्चों का अन्य किसी को भी अगर कोई दिक्कत आती है तो तुरंत चिकित्सा विभाग को संपर्क करें ताकि किसी भी प्रकार का कोई नुकसान ना हो सके।
    वहीं पंजाब सीमा से सटे गांवों के स्कूलों में आपात स्थिति घोषित करते हुए बच्चों को छुट्टी कराई गई है। 

  • पार्किंग में खड़ी वैन में हुआ धमाका, धूं-धूं कर जलीं कई गाड़ियां, देखें वीडियो

    पार्किंग में खड़ी वैन में हुआ धमाका, धूं-धूं कर जलीं कई गाड़ियां, देखें वीडियो

    मिलान:  इटली के मिलान में वीरवार को बड़ा धमाका हो गया। पार्किंग में खड़ी वैन में धमाका होने से कई गाड़ियों में आग लग गई। चश्मदीद ने बताया कि Auxological Institute के पास खड़े ऑक्सीजन ‘टैंक वाली वैन में लगे विस्फोट होने के कारण ये घटना हुई है। स्थानीय मीडिया La Repubblica के मुताबिक, वैन में विस्फोट होने से पांच कार में आग लग गई है।

    फिलहाल एजेंसियों जांच में जुटी हुई हैं। लोगों को वहां से जल्द से जल्द बाहर निकाला जा रहा है। फिलहाल ब्लास्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है। ब्लास्ट के दौरान कई गाड़ियां एकसाथ खड़ी थी। लिहाजा ब्लास्ट के कारण एक के बाद एक गाड़ियां जल उठीं। धमाके की इंटेंसिटी बहुत ज्यादा थी। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसमान में बहुत बड़े दायरे में काला धुएं का गुबार नजर आ रहा है। मिलान रोम के बाद इटली का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

    इतालवी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका ऑक्सीजन टैंक वाली एक वैन में हुआ था। आतंकी हमले की अभी कोई सूचना नहीं है। वहीं, ब्रिटेन की स्थानीय मीडिया ने बताया कि मिलान के मध्य में जहां धमाका हुआ है, वहां एक वैश्विक वित्तीय केंद्र है। वहीं SkyTG24 न्यूज़ चैनल के मुताबिक, अभी स्थानीय अधिकारियों ने वैन में धमाके की पुष्टी नहीं की है। धमाके के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।