Home International भीषण हवाई हमले से धार्मिक स्थल हुआ क्षतिग्रस्त, 18 की मौत

भीषण हवाई हमले से धार्मिक स्थल हुआ क्षतिग्रस्त, 18 की मौत

0
भीषण हवाई हमले से धार्मिक स्थल हुआ क्षतिग्रस्त, 18 की मौत

नई दिल्ली : इजरायली सेना ने मध्य गाजा में हमास आतंकवादियों को निशाना बनाते हुए एक मस्जिद पर भीषण हवाई हमला किया है। इजरायल के इस हवाई हमले में मस्जिद के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। पूरी इमारत मिट्टी के ढेर की तरह बिखर गई। इजरायली सेना ने यह हमला आज तड़के किया। इस दौरान मस्जिद में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी।

फिलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं अल-अक्सा शहीद अस्पताल ने एक बयान में बताया कि ‘देर अल-बला’ शहर में स्थित अस्पताल के समीप मस्जिद में शरण लेने वाले विस्थापित लोगों पर हमला किया गया।फिलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन ताजा हमलों से गाजा में फलस्तीनियों की मृतक संख्या अब 42,000 के करीब पहुंच गयी है।

मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि इनमें से कितने आम नागरिक और आतंकवादी हैं, लेकिन मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक एक पत्रकार ने अस्पताल के मुर्दाघर में शवों की गिनती की। अस्पताल के रिकॉर्ड से पता चलता है कि सभी मृतक पुरुष थे। दो अन्य पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं। इजरायली सेना ने अभी मस्जिद पर हमले के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here