जानकारी देते यूएस नेवी ने बताया कि रविवार (17 मई) को इडाहो के ‘माउंटेन होम एयर फोर्स बेस’ के पास एक एयर शो के दौरान दो मिलिट्री जेट हवा में आपस में टकरा गए। राहत की बात यह रही कि दोनों विमानों में सवार चारों क्रू मेंबर्स सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। बेस अधिकारियों के मुताबिक, चारों की हालत अभी स्थिर है। जमीन पर मौजूद दर्शकों या सैन्य कर्मियों में से किसी को भी चोट नहीं आई है। Read in English: Four US Navy Aviators Escape After Fighter Jets Crash Mid-Air During Idaho Show मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फाइटर जेट्स हवा में करतब दिखा रहे थे, इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने या तालमेल में कमी के चलते दोनों विमान आपस में टकरा गए और देखते ही देखते आग का गोला बनकर जमीन पर गिर पड़े। इस खौफनाक घटना का वीडियो भी बन गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे के शिकार विमान अमेरिकी नौसेना के EA18-G ग्राउलर थे। ये दोनों विमान वॉशिंगटन स्थित ‘इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन 129’ का हिस्सा थे। हादसे के तुरंत बाद एयर शो को रोक दिया गया और सैन्य अधिकारियों ने दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।View this post on Instagram