Blog

  • आज का राशिफल 9 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 9 अगस्त, 2025

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शनिवार का दिन। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर1 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान की पूर्णिमा है। आज देर रात 2 बजकर 15 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जायेगा।

    मेष राशि :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज के दिन किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में बढ़ोतरी करेगा। आज के दिन आप ऐसे काम करें जिनसे आपको ख़ुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी करने से भी बचें तो और भी अच्छा रहेगा। किसी कठिन काम को पूरा करने के लिए थोड़ी कोशिश और करें, आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा, क्योंकि यह आपका दिन है।


    वृष राशि:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज ख़ुद को आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला बनेगा। आज अचानक आए ख़र्चे आपका आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं लेकिन जीवनसाथी की सहायता से आप हर मुश्किल से पार पा लेंगे। आज बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आज आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा- क्योंकि आपको जीवनसाथी से उपहार की प्राप्ति होगी।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करेंगे इससे आपकी ख़ुशी और बढ़ेगी। आज लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि से आपको छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपको बिना देरी किये काम को शुरू कर देना चाहिए। आज अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो जरुरत के समय आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज आपको अच्छा-खासा धन लाभ होने के योग बन रहे है। जिसका उपयोग आप निजी कार्यों के लिए भी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता का मौक़ा मिलेगा, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आज आप जीवन में किसी करीबी व्यक्ति की कमी का अनुभव कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाओं में थोड़ी देर हो सकती हैं।

    सिंह राशि :आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपके विनम्र स्वभाव की सराहना होगी। आज आस – पास के व्यक्ति आपके स्वभाव की तारीफ करेंगे। आप व्यापार को मजबूती देने के लिए आज कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आज आप परिवार के साथ कुछ समय बिताएंगे। नयी योजनाओं को शुरू करने के लिए बढ़िया दिन है। अगर आप खुद को समय देना चाहते हैं, तो आज आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है, इस खाली समय में आप मनपसंद काम करेंगे।


    कन्या राशि:
    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहेगा। आज किसी से भी अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएं नहीं। आज आप आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, आप पूरे फोकस के साथ काम करें तो आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। इस राशि के छात्र आज किसी विषय को समझने के लिए अपने सीनियर की मदद ले सकते हैं। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे साथ ही पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। आज आप किसी काम को मेहनत और लगन से पूरा करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। जीवन के अहम दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करेंगे। आज मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास व्यक्तियों से मिलना जुलना हो सकता है, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होगा। आज की शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँगे और कोशिश करें कि यह आपके जीवन के यादगार पलों में से एक हो। आज आप नए मौक़ों की तलाश करेंगे। आज आप अपना कीमती समय व्यर्थ की बातों में न बर्बाद।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य समस्या से आज आपको काफ़ी रिलैक्स होने की संभावनाए हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। अचानक मिला कोई सुखद संदेश आपको खुश कर देगा।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। दोस्तों के साथ आज की शाम अच्छी रहेगी लेकिन समय का ख्याल आपको रखना पड़ेगा नहीं तो माता जी डांट पड़ सकती है। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आज पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। दफ़्तर में आपको तारीफ़ मिलेगी। आज ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज जरूरी काम में मन लगाएं और जज़्बाती बातों से बचें। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुज़रने वाला है। आज आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। पारिवारिक संबंधों में गहराई और अपनापन आपको महसूस हो सकता है। आज किसी समारोह के होने कारण से आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है जिसे आप बखूबी पूरा भी करेंगे। आज आपके जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट सकते हैं इसके आलावा साझेदार की गतिविधियों पर भी ध्यान दें। बिजनेस में फायदा हो सकता है और रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। आज आप घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आप मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल करेंगे। आज घर की छोटी-छोटी खुशियों में शामिल होकर आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आज आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है, जिससे आपका कोई जरुरी काम रुक सकता है। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा।

  • Punjab News: नशे में धुत्त युवक का वीडियो वायरल

    Punjab News: नशे में धुत्त युवक का वीडियो वायरल

    मुख्य चौक पर बेंच पर बैठा दिखा युवक, थाने से कुछ ही दूरी पर हुई घटना

    मोगा: जिले के कोट इस्से खां कस्बे से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक नशे की हालत में मुख्य चौक पर, थाना परिसर से कुछ ही दूरी पर, खुलेआम बेंच पर बैठा नज़र आ रहा है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और राज्य में चल रही ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ मुहिम पर सवाल खड़े कर रहा है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पूरी तरह नशे में है और उसके पास ही नगरपालिका का एक कर्मचारी खड़ा नजर आता है, जो हालात को देखकर वहां से चला जाता है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले युवक की आवाज़ में तंज और नाराज़गी साफ़ झलक रही है, जो बार-बार कहता सुनाई देता है:
    “युद्ध नशे के विरुद्ध का क्या फायदा? क्या फायदा सौगंध खाने का? हम नशा नहीं करते, हमने नशा खत्म कर दिया है… क्या इसे ही नशा खत्म करना कहते हैं?”

    वीडियो के वायरल होने के बाद डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस तरह का कोई व्यक्ति नशे की हालत में दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने यह भी कहा कि फेक वीडियो पोस्ट करने से पहले सोच-समझ कर कदम उठाएं और ऐसा करने से परहेज़ करें।

    डीएसपी रमनदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि नशे में लिप्त किसी भी व्यक्ति की जानकारी मिलने पर पुलिस उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजने का प्रावधान रखती है, जिससे उसकी ज़िंदगी को सही दिशा में मोड़ा जा सके।

    स्थानीय लोगों ने भी इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से मांग की है कि कोट इस्से खां और आसपास के इलाकों में नशे के खिलाफ अभियान को और सख्ती से लागू किया जाए।

  • Punjab News: एक किलो अफीम और 2.25 लाख नकदी सहित दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: एक किलो अफीम और 2.25 लाख नकदी सहित दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा: पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ अभियान के अंतर्गत बठिंडा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर एक किलो अफीम, 2.25 लाख नकद और एक चोरी की कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी संघेरा जिला बरनाला और जरनैल सिंह निवासी ढींगर, जिला बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ फूल थाना में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ पहले से ही 25 किलो भुक्की का एक मामला दर्ज है और पुलिस आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुट गई है ताकि यह पता चल सके कि वह यह नशा कहाँ से लेकर आए थे।

  • Punjab News: खालिस्तान के नारे लिखने वाले दो युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: खालिस्तान के नारे लिखने वाले दो युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: शवाला मंदिर, अमृतसर कोट और खालसा कॉलेज की दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखने के मामले में अमृतसर पुलिस ने 24 घंटे में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बटाला के रहने वाले जशनप्रीत सिंह,,जबकि दूसरा साथी उसी के गांव का है। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 6-7 अगस्त की रात की है, जब शवाला भाई मंदिर, अमृतसर कोट और खालसा कॉलेज की दीवारों और बोर्डों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे। इस घटना से शहर में चिंता का माहौल बन गया था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਦੇਸ਼ ਵਿਰੋਧੀ ਖਾਲਿਸਤਾਨੀ ਨਾਅਰੇ – ਪੁਲਿਸ ਨੇ 24 ਘੰਟਿਆਂ ਚ ਕੀਤੇ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ!

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सिविल लाइंस, कैंट और अन्य ए-डिवीज़न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी, जिसके बाद जांच के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि दोनों युवकों को विदेश में बैठे शमशेर शेरा नामक व्यक्ति ने गुमराह किया था। शेरा ने स्नैपचैट के ज़रिए उनसे संपर्क किया और पैसों का लालच देकर यह काम करवाया। आरोपियों ने दीवारों पर नारे लिखने के वीडियो बनाकर शेरा को भेजे, जिन्हें सिख फॉर जस्टिस समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया।

  • Punjab News: फौजी की बेरहमी से पिटाई, तीन गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: फौजी की बेरहमी से पिटाई, तीन गिरफ्तार, देखें वीडियो

    संगरूर: अहमदगढ़ शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक फौजी को पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते बुरी तरह पीटा गया। यह हमला किसी बाहर वाले ने नहीं बल्कि उसके अपने ही रिश्तेदारों ने किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि फौजी अब्दुल सितार को डंडों और लाठियों से बेरहमी से पीटा गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार अब्दुल सितार और उसके रिश्तेदारों के बीच लंबे समय से एक पुरानी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। पिटाई इतनी गंभीर थी कि उसके शरीर पर कई गहरे ज़ख्म आए हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई फिलहाल अब्दुल सितार का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़ित के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश में छापेमारी जारी है।

  • बारिश के कारण V2 Shopping Mall के पास Restaurant का ढांचा और खंभा गिरा, देखें वीडियो

    बारिश के कारण V2 Shopping Mall के पास Restaurant का ढांचा और खंभा गिरा, देखें वीडियो

    जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भारी बारिश के कारण वाजिदपुर के पास बने V2 शॉपिंग मॉल के पास एक खंभा और रेस्टोरेंट का ढांचा भरभराकर गिर गया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। वही हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।

    जिसमें देखा जा सकता है कि भारी बारिश के बीच खंभा अचानक ढह गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश को कमजोर ढांचा नहीं झेल पाया और गिर गया। घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। इस घटना में सबसे बड़ी राहत यह रही कि हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

    अगर यह घटना भीड़-भाड़ के समय होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश की चेतावनी जारी की है। नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे पुरानी और जर्जर इमारतों से दूर रहें। इसके साथ ही, उन्होंने बारिश के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह भी दी है।

  • विश्व स्तनपान सप्ताह पर हरजिंदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    विश्व स्तनपान सप्ताह पर हरजिंदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना द्वारा विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह के अवसर पर हरजिंदर अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अगस्त माह के प्रथम सप्ताह को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा स्तनपान जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जाता है, जिसमें माताओं और आमजन को स्तनपान के लाभों के प्रति जागरूक किया जाता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ हरजिंदर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. हरजिंदर ने स्तनपान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    उन्होंने बताया कि स्तनपान न केवल नवजात शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह माताओं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। विशेषकर यह महिलाओं में स्तन कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की संभावना को कम करता है। उन्होंने बताया कि स्तनपान से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और यह एक प्राकृतिक, सुरक्षित तथा संपूर्ण पोषण का माध्यम है। कार्यक्रम में डॉ अद्वेता ने भी महिलाओं को स्तनपान के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने कहा कि इससे माँ व बच्चों में भावनात्मक लगाव पैदा होता है। इस अवसर पर हरजिंदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा रोटरी क्लब अध्यक्ष  यशपाल ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने भी उपस्थित मरीजों और उनके परिजनों को स्तनपान से जुड़े लाभों के बारे में जागरूक किया और रोटरी क्लब की ओर से समाज हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऊना समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है और भविष्य में भी स्वास्थ्य और जनजागरण संबंधी कार्यक्रमों को प्राथमिकता देगा। कार्यक्रम के अंत में हरजिंदर अस्पताल प्रशासन ने रोटरी क्लब के सभी सदस्यों का आभार जताया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। इस अवसर पर अस्पताल की निदेशक मोनिका सिंह,क्लब सचिव रंजीत जसवाल, सदस्य संजीव अग्निहोत्री,बलदेव चंद,बरजिंदर जीत सिंह गोल्डी,सुरिंदर ठाकुर,इंदरजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: Ice Factory में पहुंची टीम ने निकाली गैस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Ice Factory में पहुंची टीम ने निकाली गैस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मकसूदां इलाके से सटे आनंद नगर में मार्च महीने मे आईस फैक्ट्री से गैस लीक होने का मामला सामने आया था। जिससे इलाके मे दहशत फैल गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए पंजाब प्रदूषण कंट्रोल रूम के डिप्टी डायरेक्टर मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री को इस जगह से शिफ्ट करने और फैक्ट्री से बची हुई गैस को सोखने के आदेश जारी कर दिए गए थे।

    आज जिला प्रशासन की ओर से ICE Factory मे बची हुई गैस को निकलने के लिए टीम को भेजा गया। डिप्टी डायरेक्टर ऑफ सेकेट्री गुरजंट सिंह खुद मौके पर पहुंचे साथ सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी दुबारा फैक्ट्री बंद करवाने पहुंच गए है।वही अमोनिया गैस को फैक्ट्री से बाहर निकाला जा रहा है। वहीं इलाका निवासियों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन द्वारा सही रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी गई थी,जिसके चलते आज फैक्ट्री को बंद करवाया जा रहा है।

    हालांकि लोगों ने कहा कि फैक्ट्री मालिक ने अकसर उनको कई बार धमकी दी थी,लेकिन फैक्ट्री मालिक को NOC कैसे मिली इसके बारे में प्रशासन ही बता सकता है। 2014 से फैक्ट्री बंद करवाने को लगे हुए थे, लेकिन राजनीती दबाव के कारण फैक्ट्री चल रही थी। इसलिए बंद करवाने में समस्या आ रही थी।फैक्ट्री मालिक के पास कोई भी दस्तावेज नहीं थे और बिना लाइसेंस के फैक्ट्री को चलाया जा रहा था। हालांकि इलाकावासियों को जिला प्रशासन दफ्तर के लगातार चक्र लगाने पड़े। अंत मे डीसी हिमांशु अग्रवाल ने कमेटी बनाकर एक्शन करवाया गया।

  • Australia में रंजिश को लेकर Punjab में हमलावारों ने घर पर चलाई गोलियां, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Australia में रंजिश को लेकर Punjab में हमलावारों ने घर पर चलाई गोलियां, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    संगरूर: ऑस्ट्रेलिया में दो युवकों के बीच हुए झगड़े की रंजिश पंजाब तक पहुंच गई। जहां गांव हसनपुर में एक घर के बाहर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए 24 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर इस वारदात का खुलासा किया। मामले की जानकारी एसएसपी सरताज सिंह चहल ने खुद प्रेस वार्ता के दौरान दी। एसएसपी ने बताया कि घटना 4 और 5 अगस्त की रात का है। उन्होंने कहा कि हसनपुर का रहने वाला कुलविंदर सिंह घटना की रात अपने ननिहाल गांव मामगढ़ मलेरकोटला गए हुए थे।

    इस दौरान उनके घर पर उनकी पत्नी और पिता मौजूद थे। करीब 1:30 बजे रात, अज्ञात लोगों ने उनके घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कुलविंदर सिंह की पत्नी ने उन्हें फोन पर यह जानकारी दी। जांच में सामने आया कि इस हमले के पीछे हरमनप्रीत सिंह, निवासी मूलोवाल का हाथ था, जिसे ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले अवरीत सिंह (निवासी सेरो, हाल निवासी मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया) ने इस साजिश को अंजाम देने के लिए कहा था।

    एसएसपी चहल ने बताया कि थाना सदर धूरी में IPC की धाराएं 109, 125, 3(5), 61(2) BNS व आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप सिंह, थाना सदर धूरी के इंस्पेक्टर करणबीर सिंह संधू, और डीएसपी धूरी दमनवीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी हरमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद तरनवीर सिंह, नतीश भट्टी और गुरनूर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 देसी पिस्तौल, मैगज़ीन और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई।

    पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्हें हथियार और गाड़ी उपलब्ध करवाई थी। आरोपी नवजोत सिंह, हरमन सिंह और अमरिंदर सिंह, सभी निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब के विभिन्न गांवों से संबंधित है। पुलिस ने नवजोत सिंह के पास से एक पिस्तौल और अमरिंदर सिंह के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी बरामद की गई।
    जांच के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई कि ये घटना ऑस्ट्रेलिया में हुई रंजिश की वजह से करवाई गई थी।

    दरअसल, कुलविंदर सिंह का बेटा अर्शदीप सिंह सिद्धू और आरोपी अवरीत सिंह दोनों मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। उनके बीच झगड़ा हुआ था और अवरीत सिंह ने धमकी दी थी कि वो उसे सबक सिखाएगा। इसी रंजिश के चलते भारत में हमले की साजिश रची गई। ऑस्ट्रेलिया की रंजिश का बदला पंजाब में लेने की कोशिश की गई। लेकिन संगरूर पुलिस ने 24 घंटे में एक्शन लेते हुए पूरे गिरोह को दबोच लिया। पुलिस अब इस केस से जुड़े और तार खंगाल रही है और पूछताछ जारी है। फिलहाल एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

  • कुटलैहड़ भाजपा के दोनों मंडलों की बैठक 10 अगस्त को

    कुटलैहड़ भाजपा के दोनों मंडलों की बैठक 10 अगस्त को

    कुटलैहड़ भाजपा मंडल की बैठक 11 अगस्त को बंगाणा में दस बजे होटल कर्णराज में व 12 बजे डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल में आयोजित की जा रही

    बैठक के बाद बंगाणा बाजार में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा और अगले कार्यक्रमों की बनेगी रूपरेखा :राजेंद्र मलांगड़

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियों को सशक्त करने और आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले आयोजनों की योजना तैयार करने के उद्देश्य से भाजपा के दोनों मंडलों की अहम बैठक 10 अगस्त को आयोजित की जा रही है। यह बैठक कुटलैहड़ भाजपा मंडल की बैठक 11 अगस्त को बंगाणा में दस बजे होटल कर्णराज में आयोजित होगी। और 12 बजे डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल में आयोजित की जा रही है।

    कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक प्रस्तावित तिरंगा यात्रा तथा हर घर तिरंगा जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक जनता को जोड़कर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को सशक्त किया जा सके। राजेंद्र मलांगड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि बैठक के उपरांत 10 अगस्त को ही बंगाणा बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा देश की एकता और अखंडता का संदेश लेकर क्षेत्र की जनता को जोड़ेगी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवादी दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

    उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा 11 अगस्त से 15 अगस्त तक देशभर में चलाए जा रहे तिरंगा अभियान के तहत कुटलैहड़ में भी विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें झंडारोहण, प्रभात फेरी, रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी। राजेंद्र मलांगड़ ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मोर्चा प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों एवं सक्रिय सदस्यों से आग्रह किया है कि वे इस बैठक में समय पर उपस्थित रहें और संगठनात्मक रूप से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं बल्कि भारत के गौरव, इतिहास और बलिदान की पहचान है, जिसे हर घर तक पहुंचाना भाजपा का कर्तव्य है।