विश्व स्तनपान सप्ताह पर हरजिंदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Written by

in

ऊना/ सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना द्वारा विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह के अवसर पर हरजिंदर अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अगस्त माह के प्रथम सप्ताह को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा स्तनपान जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जाता है, जिसमें माताओं और आमजन को स्तनपान के लाभों के प्रति जागरूक किया जाता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ हरजिंदर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. हरजिंदर ने स्तनपान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि स्तनपान न केवल नवजात शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह माताओं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। विशेषकर यह महिलाओं में स्तन कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की संभावना को कम करता है। उन्होंने बताया कि स्तनपान से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और यह एक प्राकृतिक, सुरक्षित तथा संपूर्ण पोषण का माध्यम है। कार्यक्रम में डॉ अद्वेता ने भी महिलाओं को स्तनपान के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने कहा कि इससे माँ व बच्चों में भावनात्मक लगाव पैदा होता है। इस अवसर पर हरजिंदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा रोटरी क्लब अध्यक्ष  यशपाल ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने भी उपस्थित मरीजों और उनके परिजनों को स्तनपान से जुड़े लाभों के बारे में जागरूक किया और रोटरी क्लब की ओर से समाज हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऊना समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है और भविष्य में भी स्वास्थ्य और जनजागरण संबंधी कार्यक्रमों को प्राथमिकता देगा। कार्यक्रम के अंत में हरजिंदर अस्पताल प्रशासन ने रोटरी क्लब के सभी सदस्यों का आभार जताया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। इस अवसर पर अस्पताल की निदेशक मोनिका सिंह,क्लब सचिव रंजीत जसवाल, सदस्य संजीव अग्निहोत्री,बलदेव चंद,बरजिंदर जीत सिंह गोल्डी,सुरिंदर ठाकुर,इंदरजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *