Blog

  • Punjab News: व्यापारी का गोलियां मारकर कत्ल, दोस्तों का आरोप 6 घंटे बाद पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यापारी का गोलियां मारकर कत्ल, दोस्तों का आरोप 6 घंटे बाद पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    अमृतसरः जंडियाला गुरु के गांव जाबोवाल में हुई खूनी वारदात ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। दरअसल, मृतक मनजिंदर सिंह रोजाना की तरह देर रात लगभग 9:50 बजे दुकान बंद कर घर वापस जा रहा था। इस दौरान रास्ते में अजनबी हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। आलेख इतनी भयानक थी कि मनजिंदर सिंह को करीब 4 से 5 गोलियां लगीं। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे 3 गोलियां लगी हैं। गोलियों के लगे होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर ही गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही उसके दोस्त और परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी मदद करनी चाही।

    लोगों ने बताया कि मनजिंदर सिंह कांग्रेस पार्टी से जुड़ा था और इलाके में उसकी अच्छी पहचान थी। मृतक मनजिंदर सिंह के दोस्त साहिब सिंह मान ने कहा कि गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद दोस्तों ने मनजिंदर को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा गोलियां लगने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।साहिब सिंह मान ने आरोप लगाया कि घटना के बाद 6 घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

    उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय से कार्रवाई करती तो हो सकता था कि कुछ महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठे किए जा सकते थे। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की पहचान करने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। डीएसपी बलजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • सोना घोटाले मामले के आरोपी मुरारी बाबू का निधन

    सोना घोटाले मामले के आरोपी मुरारी बाबू का निधन

    केरलः चर्चित सबरीमाला सोना घोटाले से जुड़े दूसरे आरोपी और त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी मुरारी बाबू का शनिवार को निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे और कोच्चि के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी मौत ऐसे समय हुई है जब सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोने की परत वाले पैनलों के कथित गबन और अन्य वित्तीय अनियमितताओं की जांच अब भी जारी है। इस मामले ने वर्षों से केरल की धार्मिक और प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक चर्चा पैदा की हुई है। सबरीमाला मंदिर के दरवाजों के फ्रेम और द्वारपालक मूर्तियों पर लगे सोने की परत वाले पैनलों को हटाने और उनके कथित गबन को लेकर जांच शुरू हुई थी। आरोप था कि मंदिर से हटाए गए सोने की परत वाले पैनलों का सही रिकॉर्ड नहीं रखा गया और उनकी हेराफेरी की गई।

    इसी मामले में मुरारी बाबू को आरोपी बनाया गया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने दावा किया था कि सोने के पैनलों को तांबे के पैनल के रूप में दर्ज करने की प्रक्रिया मंदिर के पुजारी के एक पत्र के आधार पर की गई थी। हालांकि जांच एजेंसियां इस दावे की भी जांच कर रही थीं। विजिलेंस जांच के दौरान मुरारी बाबू का नाम कई अन्य विवादों में भी सामने आया था। जांच एजेंसियों ने आरोप लगाया था कि टीडीबी में अपेक्षाकृत निचले पद पर रहने के बावजूद उन्होंने अपने कार्यकाल में करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की। चंगनासेरी स्थित उनकी पैतृक जमीन पर बने आलीशान मकान की भी जांच की गई थी।

    इसके अलावा प्रमुख मंदिर उत्सवों में हाथियों की आपूर्ति से जुड़े ठेकों में कथित अनियमितताओं, मंदिर परिसर से सोने-चांदी की वस्तुएं गायब होने और प्रशासनिक फैसलों को लेकर भी सवाल उठे थे। सबरीमाला जैसे संवेदनशील धार्मिक स्थल पर उनकी नियुक्ति को लेकर भी विवाद हुआ था। आरोपों का सामना कर रहे कर्मचारियों को ऐसी जगहों पर तैनात न करने संबंधी हाई कोर्ट के निर्देशों के बावजूद बाद में उन्हें सबरीमाला में प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया गया था। विजिलेंस की जांच में यह भी सामने आया था कि उन्होंने कथित रूप से देवस्वोम बोर्ड को पूरी जानकारी दिए बिना द्वारपालक मूर्तियों पर सोने की परत चढ़ाने के काम को लेकर एक निजी कंपनी से बातचीत की थी। इन आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया था। मुरारी बाबू एक साधारण परिवार से आते थे। वर्ष 1994 में उन्होंने पुलिस कांस्टेबल के रूप में चयन प्राप्त किया था, लेकिन प्रशिक्षण पूरा होने से पहले ही नौकरी छोड़ दी।

    इसके बाद 1997 में वह त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड से जुड़े। अपनी सेवा के दौरान उन्होंने एट्टुमानूर, वाइकोम और थिरुनक्कारा जैसे प्रमुख मंदिरों में विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालीं। समय के साथ वह बोर्ड के प्रभावशाली अधिकारियों में गिने जाने लगे, लेकिन बाद में कई विवादों और जांचों के चलते उनका नाम सुर्खियों में आ गया। मुरारी बाबू के निधन के साथ सबरीमाला सोना घोटाले मामले में के एक प्रमुख आरोपी का अध्याय समाप्त हो गया है, लेकिन मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई है। जांच एजेंसियां अब भी कथित वित्तीय अनियमितताओं, सोने की परत वाले पैनलों के गबन और संबंधित प्रशासनिक फैसलों की जांच कर रही हैं। उनकी मौत से कुछ सवाल हमेशा के लिए अनुत्तरित रह सकते हैं, लेकिन मामले से जुड़े दस्तावेज, अन्य आरोपी और जांच रिपोर्ट आगे की कार्रवाई का आधार बने रहेंगे। केरल में यह मामला धार्मिक संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर बहस का विषय बना हुआ है।

  • Punjab News: 2027 में BJP सरकार बनाना लक्ष्य, गठबंधन पर नेतृत्व करेगा फैसलाः खट्टर, देखें वीडियो

    Punjab News: 2027 में BJP सरकार बनाना लक्ष्य, गठबंधन पर नेतृत्व करेगा फैसलाः खट्टर, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमृतसर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पहले व्यापारियों के साथ बैठक की और बाद में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीतिक तस्वीर बदलने और राजनीतिक नेतृत्व में लोगों का भरोसा बढ़ाने का काम किया है। खट्टर ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के कल्याण, बुनियादी ढांचे के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अहम काम किए हैं।

    उन्होंने दावा किया कि करोड़ों लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं और आवास, बिजली, पानी और मुफ्त अनाज जैसी योजनाओं का लाभ देश भर के लोगों तक पहुंचा है। पंजाब की राजनीति पर बात करते खट्टर ने कहा कि BJP का अगला लक्ष्य पंजाब में सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि BJP सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने में पूरी तरह सक्षम है और अगर अकेले चुनाव लड़ती है, तब भी पार्टी पीछे नहीं रहेगी। अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी की नीति और नेतृत्व का फैसला होगा।
    व्यापारियों की ओर से भारत-पाकिस्तान व्यापार फिर से शुरू करने की मांग पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों और व्यापार के फैसलों पर समय और हालात के हिसाब से विचार किया जाता है। उन्होंने कहा कि हालात के अनुसार भविष्य में इस मामले पर फैसला लिया जा सकता है। पंजाब में ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स आने के मामले में केंद्र सरकार पर लगे आरोपों को खारिज करते खट्टर ने कहा कि विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं क्योंकि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता समझदार है और वह काम के आधार पर अपने फैसले लेती है।
    केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में तेजी से विकास हुआ है और सड़कों, रेलवे, हवाई सेवाओं और बिजली उत्पादन में बड़े सुधार हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य सेवा, विकास और आत्मनिर्भर भारत की सोच को और मजबूत करना है।

     

  • Jalandhar News: फायरिंग में नौजवान की मौत मामले में पुलिस का एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फायरिंग में नौजवान की मौत मामले में पुलिस का एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: न्यू दशमेश नगर में दो पक्षों में हुई लड़ाई में चली गोलियों के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अमन नगर के रहने वाले सिमरनजीत सिंह और घायल की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। घटना में घायल सौरव का पटेल अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव ने कहा कि देर रात न्यू दममेश नगर में फायरिंग की सूचना मिली थी।

    सूत्रों के अनुसार आरोपियों की पहचान नन्नू और राहुल के रूप में हुई है। घटना के बाद थाना भार्गव कैंप के एसएचओ और एसीपी आतिश भाटिया घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया तो पता चला कि 8 से 9 नौजवान बाइक व एक्टिवा सवारों ने सौरव नामक नौजवान पर हमला कर दिया। इस घटना में पाया गया कि कुछ नौजवानों की एक दिन पहले भी सौरव के साथ लड़ाई हुई थी।

    इसी रंजिश को लेकर दोबारा से सौरव पर हमला करने पहुंचे। पुलिस कमिशनर की हिदायतों पर 3 से 4 टीमों का गठन किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। घटना में नौजवानों के खिलाफ एफआईआर नंबर 136 के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है। एडीसीपी ने कहा कि एक नौजवान की घटना में मौत हो गई। वहीं हादसे में 2 नौजवानों को गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि जल्द अन्य दोषियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: मौसम ने ली करवट, Jalandhar में तेज बारिश, पठानकोट में छाया अंधेरा, देखें वीडियो

    Punjab News: मौसम ने ली करवट, Jalandhar में तेज बारिश, पठानकोट में छाया अंधेरा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में कई शहरों में देर रात से बारिश और अंधेरी चल रही है। जिससे मौसम में गर्मी का प्रकोप भी कम हुआ है। वहीं शनिवार सुबह से ही जालंधर के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है। पठानकोट में भी सुबह से बादल छाए हुए है।

    पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार आज पंजाब के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई।

    राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में दर्ज किया गया। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं बीते दिनों चली अंधेरी ने भी लोगों का जीना मुहाल किया है। जिससे कई जगहों पर बिजली के खंभे और ट्रासफार्मर गिर चुके है और बिजली भी गुल है। पावरकॉम को अंधेरी से लगभग 2.6 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

    अमृतसर में बारिश के कारण दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि फाजिल्का के गांव झंगड़ भैणी में सीमेंट का शेड उड़कर सुनीता रानी पर गिर गया, जिससे उसकी गर्दन कट गई और उसकी मौत थी। इसके अलावा संगरूर में भी एक व्यक्ति की मौत को गई।

     

     

  • Jalandhar News: नगर निगम की ट्राली से बाइक की टक्कर में नौजवान गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नगर निगम की ट्राली से बाइक की टक्कर में नौजवान गंभीर घायल, देखें वीडियो

    घटना के बाद ट्राली चालक फरार

    जालंधर, ENS: शेखों ग्रेंड होटल के पास बाइक और नगर निगम की ट्राली की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बाइक सवार नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नौजवान की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर काफी समय से ट्राली खड़ी थी और ट्राली में नौजवान भी मौजूद था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक ट्राली से टकराने के बाद ट्राली के नीचे घुस गई। हादसे में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्राल सवार 3 नौजवान ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गए। साहिल ने बताया कि कोट महिंदरा ब्रांच में मौजूद था। इस दौरान जोरदार सड़क हादसे की आवाज आई। घटना के बाद ट्राली चालक मौके से फरार हो गए। इस दौरान टैक्सी स्टैंड व्यक्ति की मदद से नौजवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। साहिल के अनुसार नौजवान की हालत काफी गंभीर है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। राजकुमार ने कहाकि उनका टैक्सी स्टैंड है। इस दौरान रास्ते में खड़ी ट्राली में बाइक की टक्कर आई। घटना के दौरान एंबुलेंस को सूचित किया गया, लेकिन काफी समय तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद बेटा अन्य साथी की मदद से उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया। नौजवान की हालत काफी गंभीर है। राजकुमार के अनुसार दोनों वाहन चालकों की गलती से हादसा हुुआ है। वहीं एएसआई जोरावर ने कहा कि वह रास्ते से थाना 3 में ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान बाइक की ट्राली से टक्कर हो गई। राहगीरों के अनुसार बाइक सही दिशा में थी और काफी तेज रफ्तार में थी। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन चालकों की गलती है। घटना के बाद नौजवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया और परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद घायल नौजवान का भाई मौके पर पहुंच गया।
  • एयरबेस पर वायुसेना का विमान हुआ क्रैश, 2 हिस्सों में बंटने के बाद लगी आग, देखें वीडियो

    एयरबेस पर वायुसेना का विमान हुआ क्रैश, 2 हिस्सों में बंटने के बाद लगी आग, देखें वीडियो

    जोराहटः असम के जोरहाट स्थित वायुसेना स्टेशन पर शनिवार सुबह लैंडिंग के दौरान एक सैन्य विमान क्रैश हो गया। दुर्घटनाग्रस्त विमान एएन-31 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल रसद और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयरबेस के अंदर लैंडिंग के बाद विमान में आग लग गई।

    ये हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने का प्रयास कर रहा था। दुर्घटना में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है। बचाव और राहत कार्य जारी है। भारतीय वायुसेना ने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। हादसा देख एयरबेस में हड़कंप मच गया और राहत कार्य शुरू किया गया। हालांकि वायुसेना के अधिकारियों द्वारा अभी तक विमान में सवार लोगों की स्थिति के बारे में नहीं बताया गया है। वायुसेना के आपातकालीन यूनिट को तुरंत सक्रिय किया गया। सूचना मिली है कि विमान में आग लगने के बाद 2 हिस्सों में टूट गया है।

    हादसे की सूचना मिलते ही एयरबेस की फायर टेंडर गाड़ियों और त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने मौके पर मोर्चा संभाला। आग पर काबू पाने और विमान में सवार चालक दल के सदस्यों व कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत आपातकालीन बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

    इस घटना के बाद भारतीय वायु सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि जोरहाट में आज IAF के एक AN-32 विमान का एक्सीडेंट हो गया। जानकारी मिलने पर आगे की अपडेट दी जाएगी। अधिकारियों द्वारा आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है। स्थिति का जायजा ले रहे हैं और जानकारी जुटा रहे हैं।

     

  • Punjab News: 32 वर्षीय नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

    Punjab News: 32 वर्षीय नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

    अमृतसरः जंडियाला गुरु के तहत आने वाले गांव जबोवाल में देर रात मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने 32 वर्षीय युवक की बेरहमी से गोली मारकर कत्ल कर दिया। इस वारदात के बाद गांव में डर का माहौल पाया जा रहा है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मनीन्द्र सिंह उर्फ़ मन्ना के रूप में हुई है। मनीन्द्र सिंह विवाहित था और उसकी 5 महीने की एक छोटी बच्ची है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात लगभग 10 बजे हुई। मनीन्द्र सिंह रोज़ की तरह रात में अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंचा, वहां पहले से ही घात पर बैठे एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात युवकों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

    हमलावरों ने करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से 3-4 गोलियां मनीन्द्र सिंह की पीठ में लगीं और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज़ सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। जख्मी मनीन्द्र सिंह को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन गंभीर चोटों के चलते रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गम्भीरता से जांच कर रही है और हमलावरों का सुराग लगाने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

     

  • Punjab News: आंधी का कहर, महिला की मौत, उखड़े बिजली के खंभे और शेड

    Punjab News: आंधी का कहर, महिला की मौत, उखड़े बिजली के खंभे और शेड

    तरनतारनः जिले में रात तेज आंधी व वर्षा भारी नुकसान किया। करीब एक दर्जन गांवों में पशु घायल हो गए। सड़कों के किनारे व खेतों में विजली के बड़े खंभे, पेड़, व शेड उखड़ गए। आंधी के दौरान लोहे की टीन से संबंधित 40 शेड उखड़‌कर दूर तक जा गिरे। इस दौरान हादसों में छह जैसे व गाय घायल हुई। गांव सभरा, रत्ता गुदा, मरहाणा, गंडीविंड घत्तल, चूसलेवड़, प्रिंगड़ी, कोट बुड्‌ढा, मुठियांवाला, खालड़ा मंडी, वीरम, दासूवाल, घरियाला (राड़ियावाली), नभीपुर समेत भिखीविंड व पट्टी सब डिविजन के गांवों में घरों की दीवारें व छतें टूट गई।

    कस्वा झब्बाल, ठ‌ट्ठा, बाबा बुड्‌ढा साहिब, खैरदीनके, मन्नण, भोजियां, नौशहरा ढाला, बुर्ज 169, पलासौर, जिओवाला में भी आंधी से किसानों के शेड उखड़ गए। पट्टी शहर से संबंधित चार दुकानों की छतें टूटने से लाखों के नुकसान का अनुमान हैं। विधानसभा हलका खेमकरण के गांव वां तारा सिंह से संबंधित कंबलजीत कौर जेठानी रमनदीप कौर के साथ वुटीक चलाती थी, दोनों के पति विदेश में हैं। एक्टिवा पर भिखीविंड गई। लौटते समय 9 बजे गांव दराजके के समीप आंधी व वर्षों से बिजली की टूटी हुई तारें सड़क पर लटकी हुई थीं। इस क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद थी।

    अंधेरे में एक्टिवा तारों की चपेट में आ गई। इससे स्कूटी चालक कंवलजीत कौर मुंह के बल सड़क पर गिरी। इससे उसकी मौत हो गई और जेठानी रमनदीप घायल हो गईं। आप के ब्लॉक अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह वां ने बताया कि गांव दराजके से वां तारा सिंह तक 8 जगह बिजली की तारें टूटकर सड़क पर गिरीं। उधर, जम्मू कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा हरिके पत्तन क्षेत्र में कई पेड़ टूटकर सड़क व खेतों में रात भर बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों को पेयजल की सप्लाई के लिए परेशान होना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित खेतों में घर बनाकर रहने वाले किसान परिवारों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।

     

  • फिल्मी अंदाज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, आरोपियों के पैरों में मारी गोलियां, एक फरार

    फिल्मी अंदाज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, आरोपियों के पैरों में मारी गोलियां, एक फरार

    कैथलः शहर के होटल में लूट और छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते आरोपियों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार शनिवार अल सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच फिल्मी अंदाज में मुठभेड़ हुई। आरोपी शहर में वारदातों के बाद शहर छोड़कर भाग रहे थे, जिसकी सूचना पुलिस की मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों का पीछा लेकिन इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिए। इस फायरिंग में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी। जबकि एक साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चौथे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी क्राइम और डीएसपी मुख्यालय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान की निगरानी की। फरार आरोपी की तलाश में जिलेभर में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

    पुलिस के अनुसार सीआईए और एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) टीम को सूचना मिली थी कि चार युवकों ने देर रात एक होटल में हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोप है कि इसके बाद सुबह करीब साढ़े चार बजे आरोपियों ने शहर क्षेत्र में एक व्यक्ति से स्कूटी और लगभग 50 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली।

    सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीमें सक्रिय हो गईं और आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। पहली मुठभेड़ कैथल शुगर मिल के समीप हुई। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की कार्रवाई में दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी। दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

    कुछ समय बाद पुलिस को तीसरे आरोपी की लोकेशन गांव ग्योंग के खेतों में मिली। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान हुई दूसरी मुठभेड़ में तीसरा आरोपी भी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। घायल तीनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रारंभिक तौर पर जींद जिले के गांव खांडा निवासी अंकित, गोलू और निरंजन के रूप में हुई है। पुलिस उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि, पुराने मामलों और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।