Blog
-

Jalandhar: मुंशी पर कार चालकों ने किया हमला, 4 काबू
जालंधर, ENS: नरिंदर सिनेमा के पास बाइक पर जा रहे थाना 6 के मुंशी सतपाल पर कार सवारों ने हमला कर दिया। इस हमले में मुंशी को गंभीर चोटे आई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को काबू कर लिया है।
आरोपियों की पहचान आजाद पुत्र गोरख गुप्ता निवासी गांव नूरपुर, मकसूदा, सुखविदंर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह, विक्रमजीत सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी कलानौर के रूप में हुई है, जबकि चौथा व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। शिकायत में मिट्ठू बस्ती का रहने वाले सीनियर सिपाही सतपाल ने बताया कि बीते दिन वह ड्यूटी के सिलसिले में मोटरसाइकिल से जा रहा था।
इस दौरान नरिंदर सिनेमा के पास कार सवारों ने तुरंत बिना नंबर प्लेट की एक गाड़ी को सड़क पर रोका और उसे तेजी से मोड़ने लगा। इस दौरान मुंशी ने कार चालकों को गाड़ी सही तरीके से चलाने के लिए कहा। जिसके बाद कार से निकल कर चारों व्यक्तियों ने मुंशी पर हमला करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिस कर्मी पर हमला और ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें काबू कर लिया है।
-

जीजा बना साली का दुश्मन, गला घोंटकर व चाकू गोदकर ली जान, जाने मामला
रेलवे ट्रैक पर फेंका साली का शव
करनाल: घोघडीपुर फाटक के पास मंगलवार को एक बच्ची का शव बरामद हुआ, जो बुरी तरह से क्षत-विक्षत था। शव पर चाकू के कई जख्म थे और रस्सी से गला घोंटा गया था। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और आरोपी के तौर पर बच्ची के जीजा को गिरफ्तार कर लिया।
अंबाला और करनाल जीआरपी की टीमों के साथ करनाल पुलिस और सीआईए ने मामले की गहराई से जांच की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में बच्ची को एक व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा गया। परिवार ने फुटेज देखकर उस व्यक्ति को बच्ची का जीजा पहचान लिया।
पुलिस ने जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और बताया कि उसने बच्ची को चाकू से गोदकर और गले में रस्सी बांधकर मौत के घाट उतार दिया। शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और फरार हो गया।
आरोपी ने हत्या की वजह भी काफी मामूली बताई। उसने खुलासा किया कि उसकी शादी इस बच्ची की बहन से डेढ़ साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से घर से गायब थी। आरोपी को शक था कि बच्ची उसकी पत्नी के ठिकाने के बारे में जानती है। जब बच्ची ने बहन के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसे रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैलाकर रख दी है।
-

Jalandhar: पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu का इतने दिनों का मिला ED को रिमांड
जालंधर, ENS: कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को आज कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। वहीं काफी देर तक कोर्ट में चली दलीलों के बाद भारत भूषण आशु की ओर से केस लड़ रहे सीनियर एडवोकेट मनदीप सचदेवा ने बताया कि कोर्ट ने फैसा सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद अब कोर्ट से फिर भारत भूषण आशु का 5 दिन का ईडी को रिमांड हासिल हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए सीनियर एडवोकेट मनदीप सचदेवा ने बताया कि ईडी की टीम ने भारत भूषण आशु का 7 दिन का रिमांड और मांगा गया था, लेकिन कोर्ट ने भारत भूषण आशु के 5 दिन के रिमांड के आदेश जारी किए है।
जिसके बाद दोनों ओर के वकीलों ने दलीले रखी। सीनियर एडवोकेट मनदीप सचदेवा ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में दलील दी है अगर ईडी की टीम ने भारत भूषण आशु को गिरफ्तार करना था तो ईडी की टीम ने भारत भूषण आशु को उस समय गिरफ्तार क्यों नहीं किया जब वह 8 महीने जेल की सजा काट कर आए थे। इस मामले में 2 साल किस बात का ईडी की टीम इंतजार करती रही।
उन्होंने कहा कि भारत भूषण आशु की बेल के इतनी देर बाद अब दोबारा ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में वह बताए कि ऐसा क्या वजह है ? भारत भूषण के वकील ने कहा कि ईडी की टीम ने 1 अगस्त को पूछताछ के लिए आशु को दफ्तर में बुलाया था। जहां पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में अन्य व्यक्तियों के नाम को लेकर वकील ने कहा कि अभी तक उन्होंने कोर्ट में कोई नाम नहीं बताए है कि किस- किस व्यक्ति को इस केस में शामिल किया है। वहीं ईडी के सबूत को लेकर वकील ने कहा कि सबूत जब सामने आएंगे तभी पता चल पाएगा।
-

दोस्त-दोस्त न रहा! 5 रुपये के कुरकुरे के लिए दोस्त को चाकू घोंपकर उतरा मौत के घाट
बिहार: गोपालगंज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें सिर्फ पांच रुपये के कुरकुरे के लिए एक युवक ने अपने बचपन के दोस्त को चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू समेत अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।
एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि दोनों दोस्तों के बीच सिर्फ पांच रुपये के कुरकुरे के लिए विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने अपने ही दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिससे पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। इस मामले में एफएसएल की टीम से भी मदद ली गई थी।
मृतक की पहचान सावन कुमार के रूप में हुई है और आरोपी उसके बचपन का गहरा दोस्त था। दोनों साथ ही घूमते-फिरते थे, लेकिन पांच रुपये के कुरकुरे ने उनकी दोस्ती में दरार डाल दी। नगर थाना क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी के समीप यह घटना हुई। पुलिस ने इस हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया और मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।
घटना की रात, सावन कुमार को उसके दोस्त ने घर से बुलाया था और दोनों ने मिलकर शराब पार्टी की। शराब के नशे में दोनों के बीच कुरकुरे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोस्त ने चाकू से गोदकर सावन कुमार की हत्या कर दी। इस घटना के बाद सावन के परिजनों ने युवक के शव को एनएच 27 पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा किया।
इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि एक छोटी सी चीज के लिए किस तरह से एक गहरी दोस्ती का अंत हो सकता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
-

भरभराकर गिरा नदी पर बना पुल, यातायात बाधित
नई दिल्ली: बिहार के कई जिलों में पुल टूटने की मीडिया में आए दिन आती रहती है। इन टूटते पुल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाता है लेकिन इस बार एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें नदी पर बना पुल भरभरा कर गिर गया। मगर यह वीडियो बिहार का नहीं, बल्कि गोवा का है। दरअसल, गोवा को कर्नाटक से जोड़ने वाला काली नदी पर बना पुल बुधवार तड़के ढह गया, जिससे राजमार्ग संख्या 66 पर यातायात बाधित हो गया। अधिकारी ने बताया कि पुल ढहने के समय एक ट्रक पुल पार कर रहा था जो काली नदी में गिर गया।
गनीमत रही कि चालक को स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया, जो सही समय पर नदी में कूद गए, पड़ोसी राज्य कर्नाटक के कारवार के एक पुलिस अधिकारी ने बताया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक के सदाशिवगढ़ में काली नदी पर बना पुराना पुल रात करीब 1 बजे ढह गया। अधिकारी ने बताया कि एक दशक पहले नए पुल के निर्माण के बाद से इस पुल का इस्तेमाल गोवा जाने वाले यात्री करते थे। घटना के बाद बुधवार तड़के कुछ देर के लिए नए पुल पर यातायात रोक दिया गया था।
कारवार पुलिस ने बताया कि बाद में भारी वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों को गुजरने दिया गया। गोवा के कैनाकोना पुलिस स्टेशन के प्रभारी हरीश राउत देसाई ने कहा कि पुराने पुल के ढहने के बाद कर्नाटक के अधिकारी इसकी स्थिरता की जांच कर रहे थे, इसलिए नए पुल पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई थी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस हाईवे पर स्थिति की निगरानी के लिए कारवार में अपने समकक्षों के साथ समन्वय कर रही है।
बता दें कि इससे पहले 1 अगस्त को महाराष्ट्र के गोंदिया में एक पुल ढह गया था। अधिकारियों ने कहा था कि नवेगांव-कोहलगांव-केशोरी रोड पर स्थित यह पुल 1 अगस्त की रात को ढह गया था, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ था। उनके अनुसार, एक राहगीर ने अधिकारियों को पुल ढहने की सूचना दी, जिसके बाद अधिकारियों की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और यातायात को खैरी-सुकड़ी गांव से डायवर्ट किया गया।हालांकि, घटना के पीछे का सटीक कारण पता नहीं चल पाया है, पुल लगभग पांच दशक पुराना था और पुराने तरीके से बनाए जाने के कारण यह कमजोर हो गया था। साथ ही, उस समय इस क्षेत्र में भारी बारिश भी हुई थी।
-

इन जिलों मे भारी बारिश के कारण कईं ट्रेनें हुई रद्द, देखें पूरी लिस्ट
राजस्थान: कुछ जिलों में भारी बारिश के कारण सड़क और रेल यातायात पर गंभीर असर पड़ा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल में केरला-रोहट, मारवाड़ खारा-मारवाड़ बीठड़ी और फलौदी-मलार के बीच जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे कईं ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। साथ ही, कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है। इस स्थिति के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है और रेलवे स्टेशन पर लंबी कतारें लग गई हैं।
रद्द की गई ट्रेनें:
1. गाड़ी संख्या 12461, जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस (07.08.24)
2. गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस (08.08.24)
3. गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस (07.08.24)
4. गाड़ी संख्या 04841, जोधपुर-भीलड़ी एक्सप्रेस (07.08.24)
5. गाड़ी संख्या 04842, भीलड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस (07.08.24)
6. गाड़ी संख्या 12462, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस (07.08.24)परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:
1. गाड़ी संख्या 19055, वलसाड-जोधपुर एक्सप्रेस (06.08.24): महेसाना-पाटन-भीलड़ी-समदड़ी-लूनी
2. गाड़ी संख्या 16508, बेंगलुरु-जोधपुर एक्सप्रेस (05.08.24): महेसाना-पाटन-भीलड़ी-समदड़ी-लूनी
3. गाड़ी संख्या 20476, पुणे-बीकानेर एक्सप्रेस (06.08.24): महेसाना-पाटन-भीलड़ी-समदड़ी-लूनी
4. गाड़ी संख्या 16533, जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस (07.08.24): लूनी-समदड़ी-भीलड़ी-पाटन-महेसाना
5. गाड़ी संख्या 19224, जम्मू तवी-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस (06.08.24): लूनी-समदड़ी-भीलड़ी-पाटन-महेसाना
6. गाड़ी संख्या 07054, लालगढ़-काचीगुड़ा स्पेशल (06.08.24): लूनी-समदड़ी-भीलड़ी-पाटन-महेसाना
7. गाड़ी संख्या 14801, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस (07.08.24): मेड़ता रोड-फुलेरा-अजमेरभारी बारिश के कारण रेल यात्रियों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए, रेलवे प्रशासन ने मार्ग परिवर्तन और ट्रेन रद्दीकरण के निर्णय लिए हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
-

महाविद्यालय ऊना में डॉ. मीता शर्मा ने “एक पेड़ मॉं के नाम” अभियान के तहत रोपा जामुन का पौधा
ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में बुधवार को प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने “एक पेड़ मॉं के नाम” अभियान के तहत महाविद्यालय छात्रावास के समीप ख़ाली स्थान पर जामुन का पौधा लगा कर किया। यह अभियान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर और रोवर्स एवं रेंजर के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया।
इस मौक़े पर प्राचार्या डॉ. शर्मा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सभी विद्यार्थी इस अभियान का हिस्सा बनें तथा अपने घर के आसपास एक पौधा अवश्य लगायें। इस अभियान के तहत पर्यावरण के लिए अनुकूल हर प्रकार के उपयोगी पौधे पीपल, जामुन, नीम, आम, शीशम, अमरूद तथा सागौन इत्यादि के पौधे परिसर में लगाये गए।
इस कार्यक्रम में सभी शैक्षणिक कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। अभियान में विभिन्न ईकाईयों के स्वयं सेवकों ने अपने हाथों में नारे लिखे पट्टीका तथा बैनर लिए थे। उन्होंने अपने द्वारा मॉं के नाम लगाए गए पौधे के साथ सेल्फ़ी और फ़ोटो भी लिए।
-

Punjab : दो ट्रकों में हुई भीषण टक्कर
खन्ना : दो ट्रकों में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। घटना नेशनल हाईवे पर शनिदेव मंदिर के पास हुई। हादसे में एक ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर घायल हो गए। वहीं ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि रफ्तार धीमी होने के चलते इनकी जान बच गई।
हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और क्रेन की मदद से वाहनों को नेशनल हाईवे से हटाकर ट्रैफिक को सुचारु बनाया गया। घायलों की पहचान बलजिंदर सिंह (40) और तरणदीप सिंह निवासी ग्वालियर के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार ट्रक में सामान लेकर छत्तीसगढ़ के रायपुर से लुधियाना आ रहे थे।
बलजिंदर सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर उनके आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। उनके ट्रक की दूसरी तरफ अन्य वाहन था। अगर वो कट मार देते तो दूसरे वाहन के लोगों की जान को खतरा था। उन्होंने अपना ट्रक रोकने की काफी कोशिश की लेकिन आगे वाले ट्रक से टक्कर हो गई। गनीमत रही कि उनके ब्रेक लगाने के चलते ट्रक की रफ्तार धीमी हो गई थी। इस वजह से उनकी जान बच गई। लेकिन ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी है।
-

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
ऊना/ सुशील पंडित : शिक्षा विभाग के द्वारा तीन दिवसीय 38 वीं खंड स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता 4 अगस्त से 6 अगस्त तक गवर्नमेंट हाई स्कूल रायपुर सहोड़ा में संपन्न हुई । इस प्रतियोगिता में 33 स्कूलों के लगभग 500 छात्रों तथा छात्राओं ने भाग लिया। वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अंडर- 14 खंड स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल चार खेलो में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तीन में गोल्ड मेडल और एक में सिल्वर मेडल प्राप्त किये। रेसलिंग प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं के छात्र हरजिंदर सिंह अटवाल ने 74 किलोग्राम में गोल्ड मेडल हासिल किया। लड़कों की खंड स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के स्वास्तिक शर्मा, हर्षदीप सिंह तथा कक्षा सातवीं के विभास ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
लड़कियों की बेडमिंटन प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं की मन्नत शर्मा तथा श्रुति, कक्षा आठवीं की तनवी सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया। लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के सोहम, अक्षित, सुमित, अंश, वंश तथा कक्षा सातवीं के जशनदीप, जसकीरत, सुधांश, हर्षदीप तथा कुलजीत ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वशिष्ट पब्लिक स्कूल के लिए यह बड़े गौरव की बात है कि इन सभी छात्रों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है,उन्होंने स्कूल के शारीरिक शिक्षकों का धन्यवाद किया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने इस उपलब्धि के लिए विजेता रहे छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।
