Blog
-

Phagwara News : Truck और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, मौत, देखें वीडियो
फगवाड़ा/राजेश : नेशनल हाईवे कांशी नगर के पास खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको 1033 एंबुलेंस की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भगवत सिंह निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक भगवान लुधियाना से जालंधर की ओर मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था कि रास्ते में कांशी नगर के पास खड़े ट्रक के पीछे मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 1033 एंबुलेंस के कर्मचारी ईशान ने बताया कि फोन आया कि कांशी नगर मे एक्सीडेंट हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे मोटरसाइकिल की ट्रक के साथ टक्कर हुई है। इस हादसे में मोटरसाइकिल की मौत हो गई। मृतक की पहचान भगवत उर्फ दीपक के तौर पर हुई है। ईशान ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरु कर दी है। -

Punjab News: Supreme Court के आदेशों के बाद पराली जलाने वालों को लेकर सरकार सख्त
संगरूरः पराली जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के पैनल कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा सरकारों को भी फटकार लगाई है। जिसके कारण पंजाब प्रशासन हरकत में आया हुआ है। पंजाब सरकार की ओर से गांव-गांव जाकर पराली जलाने वालों पर नज़र रख्खे हुए है।
पंजाब सरकार द्वारा लगातार किसानों को पराली ना जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संगरूर में पुलिस प्रशासन पराली को आग लगाने वालों पर पैनी नज़र रख रहा। पर्यावरण की रक्षा के लिए आज डीएसपी सुखदेव सिंह अपनी टीम के साथ गांव कनोई पहुंचे ओर गांव वालों से अपील की गई कि धान की पराली में आग न लगाएं। उन्होंने कहा कि सरकार आपके लिए पर्याप्त इंतजाम कर रही है, हो सकता है दो-चार दिन देर हो जाए, लेकिन आपको संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।
-

Punjab News: जिम के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो
लुधियानाः शिंगार सिनेमा रोड नजदीक शगुन पैलेस के सामने स्थित जिम के बाहर में आज सुबह 6.30 बजे एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ शव मिला। मामले की जानकारी देते हुए जिम मालिक ने बताया कि जब सुबह जिम खोलने आया तो वह सीढ़ियों में खून फैला देख दंग रह गया। उसने देखा कि एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में गिरा हुआ था। जिम मालिक ने शोर मचाया और आस-पास के अन्य लोग एकत्र हुए। मौके पर पहुंच पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि शव की हालत काफी बुरी थी और सिर से खून बह रहा था। सीढ़ियों पर हैडफोन भी पड़े थे। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस पहुंची। जांच अधिकारी ASI सुलखन सिंह ने मौका देखा। इस उपरांत एसएचओ अमृतपाल शर्मा भी मौका देखने आए। आस-पास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ की। अभी तक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस इस मामले में विभिन्न एगलों पर जांच कर रही है। आस-पास की बिल्डिंगों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस चैक कर रही है। एसएचओ अमृतपाल शर्मा ने कहा कि युवक की पहचान नहीं हो पाई। यह भी शक है कि वह जिम की पहली मंजिल या सीढ़ियों से गिरा लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।संदिग्ध परिस्थितियों मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो
Punjab News: जिम के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों मिला व्यक्ति का शव#PunjabNews #Punjab #News pic.twitter.com/CPEYR9QxRH
— Encounter India (@Encounter_India) October 19, 2024 -

Punjab News: CM Bhagwant Mann के साथ आज किसानों की मीटिंग, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए आज शाम 4 बजे पंजाब भवन सेक्टर-3 चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना है। हालांकि बीते दिन किसानों द्वारा पंजाब में धान की उचित खरीद ना होने के विरोध में चंडीगढ़ में सीएम मान की रिहायश का घेराव करने की कोशिश की गई थी। इस दौरान बड़ी गिनती में सेक्टर 55 किसान भवन में किसान पहुंचे थे।
लेकिन आज सीएम मान और किसानों के बीच होने वाली मीटिंग में किसानों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर उठाए गए मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), फसलों के सही दाम और अन्य कृषि संबंधी नीतियां शामिल हो सकती हैं। मुख्यमंत्री की यह बैठक किसानों के साथ संवाद स्थापित करने और राज्य में कृषि क्षेत्र की चुनौतियों को हल करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बैठक की थी।
यह बैठक किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें आढ़ती व राइस मिलर्स एसोसिएशन, मजदूर यूनियन और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में फैसला लिया गया कि एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक इसका काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। साथ ही मंडियों से धान की लिफ्टिंग का काम भी बंद है, जिसके चलते किसानों की फसल खराब हो रही है। यही कारण है कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से 18 अक्तूबर को चंडीगढ़ में सीएम आवास के बाहर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने किसान भवन में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि एक हजार किसान, मजदूर, आढ़ती व राइस मिलर्स के पदाधिकारी सीएम आवास जाएंगे और तब तक वह यह मोर्चा जारी रखेंगे, जब तक कि धान की खरीद व उठान का काम शुरू नहीं हो जाता है। पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब खरीफ सीजन शुरू होने के इतने दिन बाद भी मंडियों में किसानों की फसल पड़ी है और वह खराब हो रही है। राजेवाल ने कहा कि इसके अलावा वह मंडियों में आने वाले आम आदमी पार्टी की सरकार के सभी मंत्रियों व विधायकों का काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसी तरह सभी आढ़तियों ने मंडियों में काले झंडे लगाने का फैसला भी लिया है।
-

Jalandhar News: Diwali Golf Cup Tournament में पहुंचे ADGP Farooqui, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पीएपी गोल्फ क्लब की तरफ से आज दीवाली गोल्फ कप टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर एडीजीपी M F farooqui भी पहुंचे और उन्होंने भी गोल्फ खेला। गोल्फ खेलने के दौरान उन्होंने युवाओं को स्नेह दिया। एडीजीपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज इस खेल में युवा के साथ 80 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी न किसी तरह प्रत्येक व्यक्ति को खेल के साथ जरूर जुड़ना चाहिए। एडीजीपी ने कहा कि गोल्फ बहुत ही अच्छी गेम है और इससे शरीर तंदुरुस्त रहता है। वहीं अन्य खेलों में पुलिस कर्मियों को लेकर एडीजीपी ने कहा कि स्पोर्ट्स की हॉकी की गेम से पुलिस के कई अधिकारी शामिल है। एडीजीपी ने कहा कि खेल को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहाकि पुलिस प्रत्येक खेल को बढ़ावा देती है। एडीजीपी ने कहा कि जैसे कई बार नशे की बाते सामने आ रही है। ऐसे में खेल एक अच्छा विकल्प है, जिससे बच्चे स्वस्थ रहेंगे और नशे से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी खेल को वह प्रमोट कर रहे है। जिसके लिए बाहर से कोच को कोचिंग देने के लिए बुलाया जा रहा है। उन्होंने गोल्फ को लेकर कहा कि जो लोग इस गेम के साथ जुड़ जाते है तो वह इसी पॉजिटिवी के साथ जिंदगी भर गुजारा करते है। खेलों को लेकर एडीजीपा ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है एक बार जब खेलना शुरू करते हैं तो सब कुछ सही लगने लगता है। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से हमेशा ही स्पोर्ट्स को प्रोत्साहन किया जाता है और गोल्फ क्लब की तरफ से भी हमेशा जो भी चीजों की जरूरत होती है उसे पूरा किया जाता है।Diwali Golf Cup Tournament, देखें वीडियो
-

Jalandhar News : 5 करोड़ के फ्रॉड मामले में पीड़ितों पर कातिलाना हमला
जालंधर,ens : 5 करोड़ के केस के शिकायतकर्ता अमित जैन और उसके साथी पर कातिलाना हमला करने पर थाना नई बारादरी की पुलिस ने फ्रॉड केस के आरोपियों को नामजद किया है। हालांकि फ्रॉड केस में शांति स्वरूप शर्मा के दोनों बेटे नामजद नहीं थे, लेकिन कातिलाना हमला करने के मामले में पुलिस ने उसके दोनों बेटों वरुण शर्मा और तरुण शर्मा को नामजद किया है। तरुण को हिरासत में ले लिया है। अमित जैन निवासी कृष्णा नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी नरेश के साथ रामामंडी में एक प्रॉपर्टी देखने के लिए एक्टिवा पर जा रहे थे।
इसी दौरान दो गाड़ियों में सवार होकर आए शांति स्वरूप शर्मा, उसके दो बेटे वरुण और तरुण शर्मा, भतीजे दीपक और प्रवेश शर्मा ने उनकी एक्टिवा रोकी और गाड़ी से उत्तरते ही उन पांचों ने उन दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में अमित जैन को काफी गंभीर चोटें आई है जबकि नरेश की हालत खतरे से बाहर है। आनन फानन में घायलों को निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया और उनके परिजनों को सूचना दी। मौके पर थाना रामामंडी से एएसआई जर्मन सिंह भी पहुंच गए थे। पुलिस ने पीड़ितों के बयानों के आधार पर शांति स्वरूप शर्मा निवासी कैलाश नगर, उसके बेटे वरुण और तरुण, भतीजों दीपक शर्मा पुत्र ध्रुव देव शर्मा सहित प्रवेश खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमला करने पर बीएनएस की धारा 115, 117,118,109,191, 190 तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने तरुण शर्मा को हिरासत में ले लिया है। तरुण और वरुण शर्मा की ट्रांसपोर्ट नगर में जेबीएस लैबोरेटरी हैं। बता दें कि अमित जैन पुत्र सोम प्रकाश जैन निवासी कृष्णा नगर ने आरोप लगाए कि एसएस कैमिकल के मालिक ध्रुव देव शर्मा निवासी न्यू शंकर गार्डन कालोनी अपने भाई शांति स्वरुप शर्मा, बेटे दीपक व प्रवेश शर्मा और भतीजे हरदेश शर्मा के साथ मिल कर उसे पैट्रोल पंप और अमेरिका की कैमिकल कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर 5 करोड़ रुपए में डील की थी।
उसमें से कुछ पैसे उसने अपने व अपनी पत्नी के बैंक खाते से ट्रांसफर किए थे, जबकि कुछ रकम कैश में ध्रुव देव शर्मा की पत्नी रीना और बहू कंचन को घर देकर आया था। काम न करवाने पर थाना आठ में अमित जैन ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद थाना आठ में ध्रुव देव शर्मा, उसकी पत्नी रीना शर्मा, बेटे दीपक और प्रवेश शर्मा, दीपक की पत्नी कंचन शर्मा, ध्रुव देव के भाई शांति स्वरुप शर्मा और भतीजे हरदेश शर्मा के खिलाफ धारा 406,420 अधीन केस दर्ज कर लिया था।
-

क्यों झड़ते हैं बाल? जानें कंघी करने का सही तरीका
हेल्थः बाल किसे पसंद नहीं होते हैं। महिला हो या पुरुष बाल दोनों के लिए बहुत मायने रखते हैं। क्योंकि इस पर उनका ओवरऑल लुक डिपेंड करता है। ऐसे में लोग इनका ख्याल रखने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। लेकिन जाने-अनजाने कई बार लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनसे बालों को बहुत नुक्सान होता है। ऐसी ही एक गलती है बालों को गलत तरीके या बहुत ज्यादा कंघी करना। ज्यादा कंघी करने से बालों को नुक्सान होता है। जितना आप बाल झाड़ेंगे, ये टूटेंगे, कमजोर होंगे। चलिए जानते हैं अधिक कंघी करने से बालों को क्या नुक्सान हो सकता है, कब और कितनी बार करनी चाहिए कंघी। देखभाल की कमी से बाल टूटते हैं। डैंड्रफ, हॉर्मोनल प्रॉब्लम, शरीर में पोषक तत्वों की कमी से भी बालों को नुक्सान होता है। ज्यादा कंघी करने से भी कुछ लोगों को हेयर फॉल की समस्या होती है। जिन लोगों के बाल बहुत पतले होते हैं उन्हें बालों को ज्यादा कंघी करने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों के बाल जड़ों से कमजोर होते हैं। जल्दी-जल्दी कंघी करने से स्कैल्प को नुक्सान पहुंचता है।बालों में कैसे करनी चाहिए कंघी
जब आपको लगे कि आपके बाल उलझे हुए हैं तो ही कंघी करें। बालों को हर समय खुला ना रखें। इससे ये उलझेंगे नहीं और आपको बार-बार कॉम्ब नहीं करनी पड़ेगा। पुरुषों के बाल छोटे होते हैं, ऐसे में वे कंघी ना भी करें तो चलेगा। महिलाओं के बाल बहुत घने, लंबे हैं तो बेहतर होगा कि इन्हें बांधकर रखें। दिन भर में दो बार बालों को कंघी करना काफी है। घुंघराले बालों को भी दो बार कंघी करें। कंघी हमेशा चौड़े, मोटे दांतों वाली ही खरीदें। क्वालिटी का ध्यान रखें। कभी भी शैम्पू करने के बाद गीले बालों में कंघी ना करें। इससे बाल अधिक टूटते हैं। -

Jalandhar News: कनाडा जाने वाले छात्रों की संख्या में आई गिरावट, जानें कारण
जालंधर: पंजाब के नौजवानों में विदश जाने के काफी इच्छा होती है, लेकिन कनाडा-भारत के बीच चल रहे तनाव के कारण कनाड़ा जाने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट आई है। सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संबंधों में सुधार नहीं हुआ तो इसका सीधा असर पंजाब से विदश जाने वाले नौजवानों पर पड़ेगा। शिक्षा सलाहकारों के मुताबिक अगले साल कनाडा में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों की रुचि में 50-60 फीसदी की गिरावट आई है। यग गिरावट केवल कनाड़ा के कूटनीतिक संबंधों के कारण ही नहीं आई , इसके लिए जीवन-यापन की बढ़ती लागत, आवास संकट और रोजगार बाजार में मंदी भी जिम्मेदार है। सितम्बर, 2023 में जब कनाडा सरकार ने 2024 में छात्र परमिट आवेदनों में 35 प्रतिशत की कटौती की तभी से विदेश जाने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट दर्ज की जाने लगी।कनाडा में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित पैरेंट्स
मिली जानकारी के मुताबिक 2025 सत्र में ग्रेजुएशन के लिए आवेदन सामान्य से केवल एक चौथाई रह गए हैं। खासकर वीजा और सुरक्षा संबंधित चिंताओं के कारण कई छात्र और उनके माता-पिता अब कनाडाई संस्थानों में आवेदन पर पुनर्विचार कर रहे हैं। वहीं, शैक्षिक परामर्श सेवाओं के अनुसार, 2025 सत्र के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या में 50-60% तक की कमी आई है।भारत और कनाडा के बीच चल रहा विवाद
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह गिरावट सिर्फ राजनयिक तनाव के कारण नहीं है, बल्कि कनाडा में बढ़ती जीवनयापन लागत, आवास संकट और रोजगार के सीमित अवसरों ने भी छात्रों का आकर्षण कम किया है। 2021 से 2023 के बीच कनाडा भारतीय छात्रों के लिए सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन था, लेकिन सितंबर 2023 में शुरू हुए कूटनीतिक तनाव ने हालात को बदल दिया।कनाडा में भारतीयों के एडमिशन में कमी
कनाडा में भारतीय छात्रों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आवास संकट, वीजा प्रोसेसिंग में देरी, और वीजा नीतियों में बदलाव जैसी समस्याओं से यह गिरावट बढ़ रही है। -

BJP को बड़ा झटकाः चुनाव से पहले पूर्व प्रभारी मंत्री छोड़ सकते है पार्टी
मुबंई: महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल बज चुका है। प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है। वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बीच टिकटों के एलान से पहले पाला बदलने की तैयारी भी चल रही है। खबर है कि बीजेपी के दिग्गज नेता लक्ष्मण धोबले पार्टी को अलविदा कहने का मन बना चुके हैं। वे शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी में शामिल होने जा रहे हैं।
बता दें कि बीजेपी के सोलापुर जिले के पूर्व प्रभारी मंत्री लक्ष्मण धोबले ने कहा कि वे अजित पवार के कारण बीजेपी से इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं। उन्होंने शुक्रवार को मुंबई में शरद पवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे एनसीपी में अजित पवार के कारण तंग आ गए थे। इसके बाद उन्होंने बीजेपी में जाने का फैसला किया। धोबले ने कहा कि अब वे बीजेपी में तंग आ गए हैं। इसकी वजह भी अजित पवार ही है।
इसलिए मैंने एक फिर शरद पवार के साथ जाने का फैसला कर लिया है। मैं अपने समर्थकों से बातचीत के बाद अगले दो दिनों में बीजेपी छोड़ने का फैसला करूंगा। बता दें कि अजित पवार जुलाई 2023 में अपने समर्थक विधायकों के साथ अलग हो गए और शिंदे की अगुवाई वाली महायुति सरकार में शामिल हो गए। इसके बाद चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह भी प्राप्त कर लिया था। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी पार्टी 4 में से सिर्फ 3 सीटें ही जीत पाई थी।
-

कुएं से मिला युवक का शव, घर से मंदिर के लिए निकला था
दतियाः घर से मंदिर जाने का कहकर निकले युवक का शव गांव के कुएं में पड़ा मिला। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना मध्य प्रदेश के दतिया जिले में दूरसड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले गांव बीकर का है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीकर गांव का रहने वाला दीनदयाल गुप्ता का 25 साल का बेटा अनिकेत घर से मंदिर जाने की की कहकर निकला था। लेकिन जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई।
पता चला कि अनिकेत मंदिर नहीं गया है। उसके बाद गांव में उसकी तलाश की गई ग्रामीणों ने बताया कि उसकी बाइक उसी के खेत पर खड़ी हुई है, परिजन खेत पर पहुंचे तो खेत की मेड़ पर युवक का मोबाइल फोन और तौलिया रखी मिली इसके बाद उसकी खोज की गई तो युवक का शव कुएं में मिला है।