क्यों झड़ते हैं बाल? जानें कंघी करने का सही तरीका

हेल्थः बाल किसे पसंद नहीं होते हैं। महिला हो या पुरुष बाल दोनों के लिए बहुत मायने रखते हैं। क्योंकि इस पर उनका ओवरऑल लुक डिपेंड करता है। ऐसे में लोग इनका ख्याल रखने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। लेकिन जाने-अनजाने कई बार लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनसे बालों को बहुत नुक्सान होता है। ऐसी ही एक गलती है बालों को गलत तरीके या बहुत ज्यादा कंघी करना। ज्यादा कंघी करने से बालों को नुक्सान होता है। जितना आप बाल झाड़ेंगे, ये टूटेंगे, कमजोर होंगे। चलिए जानते हैं अधिक कंघी करने से बालों को क्या नुक्सान हो सकता है, कब और कितनी बार करनी चाहिए कंघी।
देखभाल की कमी से बाल टूटते हैं। डैंड्रफ, हॉर्मोनल प्रॉब्लम, शरीर में पोषक तत्वों की कमी से भी बालों को नुक्सान होता है। ज्यादा कंघी करने से भी कुछ लोगों को हेयर फॉल की समस्या होती है। जिन लोगों के बाल बहुत पतले होते हैं उन्हें बालों को ज्यादा कंघी करने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों के बाल जड़ों से कमजोर होते हैं। जल्दी-जल्दी कंघी करने से स्कैल्प को नुक्सान पहुंचता है।
Leave a Reply