Blog

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों के लिए ‘पर्यावरण और विज्ञान  क्विज’ का आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों के लिए ‘पर्यावरण और विज्ञान क्विज’ का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में छात्रों के मानसिक विकास और गणितीय कौशल को बढ़ावा देने के लिए कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘अबेकस प्रतियोगिता’ तथा कक्षा पांँचवी से दसवीं तक के छात्रों के लिए ‘पर्यावरण और विज्ञान  क्विज’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देना था। ‘अबेकस प्रतियोगिता ‘का उद्देश्य बच्चों में गणना कौशल ,एकाग्रता और त्वरित सोच को प्रोत्साहित करना था ।स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा प्रथम) से रोहन सिम्हा गौड़ प्रथम,  नित्या धीमान ,गीतांशी शर्मा द्वितीय तथा जपनूर सैनी, दलराज तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से रूही रहल प्रथम, रिद्धि, कृषिका द्वितीय तथा अभिनव ,आयुष और रिद्धिका सैनी तृतीय स्थान पर रहे।

    एप्पल ग्रुप में (कक्षा तीसरी )’ से रिद्विका प्रथम, समृद्धि शर्मा द्वितीय तथा तनवीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे । कक्षा चौथी से प्राक्षी राणा प्रथम, मन्नत परमार द्वितीय तथा अर्शदीप कौशल तृतीय स्थान पर रहे।

    ‘पर्यावरण और विज्ञान क्विज’

    ऑरेंज ग्रुप में ‘इलेक्ट्रा  एलीट टीम ”से काशवी पराशर, हेजल, समर्थय, इशिका राणा तथा सक्षम राणा प्रथम स्थान पर रहे। ‘एटम एडमायर टीम ‘से  दीक्षिता ठाकुर, गुंजन ,ध्रुव मदान ,

    रान्या शर्मा , अर्णव राणा तथा दक्ष द्वितीय स्थान पर रहे । ‘इनोवेटर्स टीम ‘ से सानिया , रुद्र कालरा, सतिंदर  चौधरी ,जय कौशल, विहान तथा शौर्य ठाकुर तृतीया स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप में ‘हाइड्रोजन टीम ‘से गुरलीन, दिव्यम, सुहाना तथा अर्णव जसवाल प्रथम स्थान पर रहे।  ‘ऑक्सीजन टीम’ से सुहाना पांडा, वामन ,मनराज तथा अर्शिया द्वितीय स्थान पर रहे। ‘हीलियम टीम ‘से जैस्मिन धीमान, संयम, दिव्यांशिका , प्रत्यूष आहूजा तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप मेलन में ‘अर्थटीम’ से सहजदीप सिंह ,अरिंजय ओजस्विन इंदौरिया , अक्षिता राजपूत, सानवीं सिंह तथा हरकीत कौर प्रथम स्थान पर रहे।

    ‘वीनस टीम’ से जाग्रत शर्मा, हरमनजोत सिंह, गुंजन, स्वरित प्रसाद गोंड ,कनव राठौर द्वितीय स्थान पर रहे ।’सैटर्न टीम’ से दक्ष भारद्वाज, कृष्णव शर्मा, हर्षदीप कौर, सार्थक शर्मा तथा तक्ष पुंज तृतीय स्थान पर रहे।  स्कूल  के निदेशक श्री अनुज वशिष्ट जी ने कहा कि हम पर्यावरण संरक्षण और विज्ञान की समझ को बेहतर बनाएं। मुझे गर्व है कि आप सभी ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। हारने और जीतने से अधिक महत्वपूर्ण है,  आपकी भागीदारी और सीखने की इच्छा।स्कूल के प्रधानाचार्य श्री दीपक कौशल जी  ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएंँ शैक्षिक विकास के साथ-साथ छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में भी मदद करती हैं ।

  • स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    बिहार: शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल जारी किया है। जिसके तहत अब हर स्कूल में क्लासेस सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेंगी। सर्दियां शुरू हो गई हैं, ऐसे में माना जा रहा कि बच्चों को सुबह की ठंड से बचाने के लिए सरकार के आदेश में शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।

    बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में संशोधन करते हुए कहा कि इस टाइम टेबल को सभी स्कूलों को जिनमें प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक/उच्च माध्यमिक, संस्कृत स्कूल, मदरसा हैं, मानना होगा। नए आदेश के मुताबिक, स्कूलों में अब कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेंगी।

    इस टाइम टेबल में कुल 8 पीरियड शामिल हैं, जो सुबह की सभा से शुरू होकर आठवें पीरियड के साथ समाप्त होंगी, साथ ही दोपहर 12:40 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक लंच ब्रेक होगा। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे संस्थानों में एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए इन समयों का सख्ती से पालन करें। साथ ही यह भी बताया गया कि यह टाइम टेबल 1 दिसंबर से सभी स्कूलों में लागू होंगे।

  • स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    बिहार: शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल जारी किया है। जिसके तहत अब हर स्कूल में क्लासेस सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेंगी। सर्दियां शुरू हो गई हैं, ऐसे में माना जा रहा कि बच्चों को सुबह की ठंड से बचाने के लिए सरकार के आदेश में शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।

    बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में संशोधन करते हुए कहा कि इस टाइम टेबल को सभी स्कूलों को जिनमें प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक/उच्च माध्यमिक, संस्कृत स्कूल, मदरसा हैं, मानना होगा। नए आदेश के मुताबिक, स्कूलों में अब कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेंगी।

    इस टाइम टेबल में कुल 8 पीरियड शामिल हैं, जो सुबह की सभा से शुरू होकर आठवें पीरियड के साथ समाप्त होंगी, साथ ही दोपहर 12:40 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक लंच ब्रेक होगा। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे संस्थानों में एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए इन समयों का सख्ती से पालन करें। साथ ही यह भी बताया गया कि यह टाइम टेबल 1 दिसंबर से सभी स्कूलों में लागू होंगे।

  • मारुति सुजुकी ने लांच की नई डिजायर

    मारुति सुजुकी ने लांच की नई डिजायर

    ऊना सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते झलेडा में मारुति सजुकी के शोरूम में नई डिजायर लॉन्च की गई भारत में नई कार की लांचिंग जबकि 11 तारीख को कर दी गई है। परंतु गाड़ी की उपलब्धता न होने के कारण ऊना में इस गाड़ी की लांचिंग आज हुई। गाड़ियों के नए-नएवेरिएंट की बात की जाए तो ग्राहक को माइलेज को लेकर ज्यादा दिक्कत होती है परंतु इस गाड़ी में पेट्रोल पर माइलेज 24.79 व सीएनजी पर 30 कंपनी बता रही है। इसी चीज़ को देखते हुए लोगों में इस कर को लेकर क्रेज भी है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए शोरूम प्रबंधक नितिन शर्मा ने बताया कि इस नई डिजायर कार की खरीद के लिए अभी तक 70 बुकिंग हमारे शोरूम में हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस कार के फीचर को देखते हुए ग्राहकों की संख्या में पूरे भारत में वृद्धि दर्ज की गई है। इस आधुनिक टेक्नोलॉजी से सुसज्जित इस नई डिजायर कार को फाइव स्टार रेटिंग पर रखा गया है। इसकी शुरुआती दौर में 6 लाख 79 हजार कीमत में बाजार में उतारी गई है।

    मारुति सुजुकी शोरूम झलेडा में इस नई कर का विधिवत्त उद्घाटन आरटीओ ऊना अशोक धिमान द्वारा किया गया जबकि पहली गाड़ी हाल ही में सेवानिवृत्ति डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन दविंदर चंदेल ने खरीदी।

  • बसोली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन सुनाया कृष्ण रासलीला का प्रसंग

    बसोली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन सुनाया कृष्ण रासलीला का प्रसंग

    ऊना /सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बसोली में स्थित कम्युनिटी हॉल प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन की कथा प्रारंभ करते हुए कथावक्ता श्री नीलकंठ कौशिक महाराज ने भगवान की अनेक लीलाओं में श्रेष्ठतम लीला रास लीला का वर्णन करते हुए बताया कि रास तो जीव का शिव के मिलन की कथा है। यह काम को बढ़ाने की नहीं काम पर विजय प्राप्त करने की कथा है। इस कथा में कामदेव ने भगवान पर खुले मैदान में अपने पूर्व सामर्थ्य के साथ आक्रमण किया है लेकिन वह भगवान को पराजित नही कर पाया उसे ही परास्त होना पड़ा है रास लीला में जीव का शंका करना या काम को देखना ही पाप है गोपी गीत पर बोलते हुए व्यास ने कहा जब तब जीव में अभिमान आता है भगवान उनसे दूर हो जाता है लेकिन जब कोई भगवान को न पाकर विरह में होता है तो श्रीकृष्ण उस पर अनुग्रह करते है उसे दर्शन देते है। भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग को सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह विदर्भ देश के राजा की पुत्री रुक्मणि के साथ संपन्न हुआ लेकिन रुक्मणि को श्रीकृष्ण द्वारा हरण कर विवाह किया गया। इस कथा में समझाया गया कि रुक्मणि स्वयं साक्षात लक्ष्मी है और वह नारायण से दूर रह ही नही सकती यदि जीव अपने धन अर्थात लक्ष्मी को भगवान के काम में लगाए तो ठीक नही तो फिर वह धन चोरी द्वारा, बीमारी द्वारा या अन्य मार्ग से हरण हो ही जाता है। धन को परमार्थ में लगाना चाहिए और जब कोई लक्ष्मी नारायण को पूजता है या उनकी सेवा करता है तो उन्हें भगवान की कृपा स्वत ही प्राप्त हो जाती है। श्रीकृष्ण भगवान व रुक्मणि के अतिरिक्त अन्य विवाहों का भी वर्णन किया गया। कथा के दौरान कथा व्यास नीलकंठ महाराज ने श्रद्धालुओं से श्री भगवान की लीलाओं का श्रवण और मनन करने का आह्वान किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान शशि देवी, उप प्रधान बलदेव सोनी, सतनाम सिंह, अशोक कुमार शर्मा, प्रवीण देवी, जगतार सिंह, रजनी देवी, परमजीत कौर, जगमोहन सिंह, रणवीर सिंह व बा अन्य प्रभु प्रेमियों ने भाग लिया।
  • Punjab News: इस इलाके में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जवाहर नगर कैंप लेबर कालोनी में महिला द्वारा जीवनलीला समाप्त करने की घटना सामने आई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए मृतिका की बहन ने बताया कि उसे फोन आया कि छोटी बहन का बीपी घट गया है। जिसके बाद पता चला कि बहन की मौत हो गई। महिला ने कहा कि बहन की शादी को 20 साल हो गए और उसके 3 बच्चे है।


    महिला ने कहा कि पहले भी कई बार उसकी छोटी बहन का पति के साथ झगड़ा होने को लेकर फोन आता था। महिला ने कहा कि पति द्वारा कई बार उसकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी, लेकिन हर बार वह दोनों में समझौता करवा देते थे। लेकिन अब काफी परेशान होने के चलते बहन ने आत्महत्या कर ली। वहीं मृतिका के भाई सन्नी ने बताया कि उसकी जीजा शराब का सेवन करता था और बहन के साथ अक्सर मारपीट करता था। सन्नी ने कहा कि देर रात 2.30 बजे फोन आया कि बहन का बीपी कम हो गया और उसे अटैक आ गया। जिसके बाद जब वह सुबह आए तो पता चला बहन की मौत हो गई।

    सन्नी ने कहा कि यह मामला उसे आत्महत्या का नहीं लग रहा। सनी ने आरोप लगाए है कि ससुराल पक्ष ने हत्या की है। इस मामले को लेकर परिवार ने पुलिस को शिकायत दे दी है और इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं मनीष कुमार ने कहा कि उसकी बहन की मौत के बारे में आज सुबह पता लगा है। मनीष ने कहा कि देर रात 3 बजे बहन का बीपी घटने को लेकर फोन आया था और उसका शरीर ठंडा पड़ गया।

    मनीष ने कहा कि 7 महीने पहले बहन और जीजे में झगड़ा होने का मामला सामने आया था और उस दौरान जीजा ने बैंक में किसी ओर महिला के साथ शादी करने की जिद्द पकड़ी हुई थी। जिसके बाद दोनों में समझौता करवाया गया था। मनीष ने कहा कि बहन की हत्या की गई। परिवार ने कहा कि बहन के गले पर निशान पड़े हुए है। परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Birthday Party देने के बहाने बुलाकर किया नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

    Birthday Party देने के बहाने बुलाकर किया नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सेक्टर 27 के अधीन आते इलाके में देर रात 12:30 बजे घग्गर नदी के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृत के शरीर पर सिर से लेकर कमर तक चाकू के कई वार किए हुए है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी।

    वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय बिंदर निवासी बरवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बिंदर मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। जांच के दौरान पुलिस ने सैंपल लिए है। पुलिस ने कहा कि लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी ने बिंदर को बर्थडे पार्टी देने के बहाने बुलाया था, जहां दोनों में विवाद हो गया।

    पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक बिंदर और आरोपी ने पहले शराब पी। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद आरोपी ने चाकू से वार कर बिंदर को मौत के घाट उतार दिया। पंचकूला चंडीमंदिर थाना सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया कि युवक मजदूरी का काम करता था। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल और नमकीन अपने कब्जे में की ले लिया है।

  • Punjab News: 3 सीट जीतने पर CM Mann और Kejriwal का आया बयान

    Punjab News: 3 सीट जीतने पर CM Mann और Kejriwal का आया बयान

    चंडीगढ़ः पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। चार में से 3 सीटों पर आप उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वहीं सीएम भगवंत मान ने उम्मीदवारों को इस बड़ी जीत के लिए बधाई दी है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट कर लिखा कि उपचुनाव में शानदार जीत के लिए पंजाबियों को बधाई। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पूरे देश में दिन-प्रतिदिन ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब की प्रगति और समृद्धि के लिए बिना भेदभाव और ईमानदारी से दिन-रात काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मान ने यह भी कहा कि हम उपचुनाव के दौरान पंजाबियों से किया हर वादा प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे।

    इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने भी जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को 4 में से 3 सीटें देकर पंजाब की जनता ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी की विचारधारा और हमारी सरकार के कार्यों पर भरोसा जताया है। पंजाब की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद और सभी को बधाई।’

     

  • चुनावी नतीजों के बाद BJP नेता का बयान, हिंदू बंट गये, इसलिए हम हार गए’, देखें वीडियो

    चुनावी नतीजों के बाद BJP नेता का बयान, हिंदू बंट गये, इसलिए हम हार गए’, देखें वीडियो

    सीसामऊः उत्तर प्रदेश में कानपुर के सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं। बस आधिकारिक घोषणा बाकी है। सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी को टिकट दिया था जबकि भाजपा ने सुरेश अवस्थी को मैदान में उतारा था। हालांकि इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी चुनाव जीत गई हैं। चुनाव रिजल्ट सामने आने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी का बयान सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


    सुरेश अवस्थी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हार के कारणों पर बात की। सुरेश अवस्थी ने कहा कि हिंदू एकजुट नहीं थे, उनके बंट जाने से ही हमारी हार हुई है। हम लोग सोच रहे थे कि हमारे वोटों का बंटवारा नहीं होगा लेकिन ऐसा हो गया। अगर हिंदू वोटों में बंटवारा नहीं होता तो स्थिति कुछ और होती। बता दें कि इरफान सोलंकी सीसामऊ विधानसभा से विधायक थे लेकिन अपराधिक मामले में दोषी पाए जाने के बाद सात साल की सजा सुनाई गई। इसके बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई। इसी वजह से इस सीट पर उपचुनाव हुए।

    समाजवादी पार्टी ने इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दे दिया। वहीं भाजपा ने सुरेश अवस्थी को मैदान में उतारा। भाजपा नेताओं ने इस इस सीट पर जीतोड़ मेहनत की लेकिन चुनाव में सफलता नहीं मिल पाई। अब भाजपा उम्मीदवार का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि हिंदू वोटरों के बंट जाने के कारण उनकी हार हुई है। 20 राउंड की वोटो की गिनती होने के बाद नसीम सोलंकी को 69714 मत मिले थे, जबकि सुरेश अवस्थी को 61150 मिले. दोनों उम्मीदवारों के बीच 8564 मतों का अंतर था।

     

     

     

  • 8वीं के छात्र को शराब पिला टीचर ने बनाए अवैध संबंध, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

    8वीं के छात्र को शराब पिला टीचर ने बनाए अवैध संबंध, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

    न्यूयॉर्कः टीचर और स्टूडैंट के बीच के रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां, अमेरिका के मैरीलैंड में एक टीचर ने पहले तो उसके पास पढ़ने वाले छात्र को शराब पिलाई, फिर बाद में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। इस मामले में कोर्ट ने टीचर को कड़ी सजा सुनाई है।

    जानकारी मुताबिक, मेलिसा कर्टिस (32) ने कथित तौर पर 8वीं कक्षा के छात्र को पहले शराब पिलाई और फिर बाद में उसके साथ शराब के नशे में 20 से अधिक बार यौन संबंध बनाए। कर्टिस लगभग दो साल तक शिक्षिका रही थीं और उसने लेकलैंड्स पार्क मिडिल स्कूल में भी पढ़ाया था। युवा किशोर के साथ टीचर एक आफ्टर-स्कूल कार्यक्रम में अकेले होने के दौरान भी संबंध बनाती थी। जानकारी अनुसार, मोंटगोमरी काउंटी में कर्टिस ने कई बार अपनी कार तो कई बार अलग-अलग घरों में संबंध बनाए।

    पूर्व शिक्षिका ने 7 नवंबर 2023 को खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। पूर्व शिक्षिका को कोर्ट ने 30 साल की जेल की सजा सुनाई है। मेलिसा कार्टिस को यौन अपराध के तीन मामलों में तीन दशक की सजा काटनी होगी, जिसमें 12 महीने की सजा निलंबित रहेंगी और पांच साल की निगरानी वाली जेल होगी। रिहा होने के बाद कर्टिस को 25 साल के लिए यौन अपराधी के रूप में पंजीकरण कराना होगा और उसे अपने बच्चों के अलावा किसी अन्य नाबालिग के साथ बिना निगरानी के संपर्क करने की अनुमति नहीं होगी।