Blog
-

बसोली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन सुनाया कृष्ण रासलीला का प्रसंग
ऊना /सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बसोली में स्थित कम्युनिटी हॉल प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन की कथा प्रारंभ करते हुए कथावक्ता श्री नीलकंठ कौशिक महाराज ने भगवान की अनेक लीलाओं में श्रेष्ठतम लीला रास लीला का वर्णन करते हुए बताया कि रास तो जीव का शिव के मिलन की कथा है। यह काम को बढ़ाने की नहीं काम पर विजय प्राप्त करने की कथा है। इस कथा में कामदेव ने भगवान पर खुले मैदान में अपने पूर्व सामर्थ्य के साथ आक्रमण किया है लेकिन वह भगवान को पराजित नही कर पाया उसे ही परास्त होना पड़ा है रास लीला में जीव का शंका करना या काम को देखना ही पाप है गोपी गीत पर बोलते हुए व्यास ने कहा जब तब जीव में अभिमान आता है भगवान उनसे दूर हो जाता है लेकिन जब कोई भगवान को न पाकर विरह में होता है तो श्रीकृष्ण उस पर अनुग्रह करते है उसे दर्शन देते है। भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग को सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह विदर्भ देश के राजा की पुत्री रुक्मणि के साथ संपन्न हुआ लेकिन रुक्मणि को श्रीकृष्ण द्वारा हरण कर विवाह किया गया। इस कथा में समझाया गया कि रुक्मणि स्वयं साक्षात लक्ष्मी है और वह नारायण से दूर रह ही नही सकती यदि जीव अपने धन अर्थात लक्ष्मी को भगवान के काम में लगाए तो ठीक नही तो फिर वह धन चोरी द्वारा, बीमारी द्वारा या अन्य मार्ग से हरण हो ही जाता है। धन को परमार्थ में लगाना चाहिए और जब कोई लक्ष्मी नारायण को पूजता है या उनकी सेवा करता है तो उन्हें भगवान की कृपा स्वत ही प्राप्त हो जाती है। श्रीकृष्ण भगवान व रुक्मणि के अतिरिक्त अन्य विवाहों का भी वर्णन किया गया। कथा के दौरान कथा व्यास नीलकंठ महाराज ने श्रद्धालुओं से श्री भगवान की लीलाओं का श्रवण और मनन करने का आह्वान किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान शशि देवी, उप प्रधान बलदेव सोनी, सतनाम सिंह, अशोक कुमार शर्मा, प्रवीण देवी, जगतार सिंह, रजनी देवी, परमजीत कौर, जगमोहन सिंह, रणवीर सिंह व बा अन्य प्रभु प्रेमियों ने भाग लिया। -

Punjab News: इस इलाके में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
लुधियानाः जवाहर नगर कैंप लेबर कालोनी में महिला द्वारा जीवनलीला समाप्त करने की घटना सामने आई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए मृतिका की बहन ने बताया कि उसे फोन आया कि छोटी बहन का बीपी घट गया है। जिसके बाद पता चला कि बहन की मौत हो गई। महिला ने कहा कि बहन की शादी को 20 साल हो गए और उसके 3 बच्चे है।
महिला ने कहा कि पहले भी कई बार उसकी छोटी बहन का पति के साथ झगड़ा होने को लेकर फोन आता था। महिला ने कहा कि पति द्वारा कई बार उसकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी, लेकिन हर बार वह दोनों में समझौता करवा देते थे। लेकिन अब काफी परेशान होने के चलते बहन ने आत्महत्या कर ली। वहीं मृतिका के भाई सन्नी ने बताया कि उसकी जीजा शराब का सेवन करता था और बहन के साथ अक्सर मारपीट करता था। सन्नी ने कहा कि देर रात 2.30 बजे फोन आया कि बहन का बीपी कम हो गया और उसे अटैक आ गया। जिसके बाद जब वह सुबह आए तो पता चला बहन की मौत हो गई।सन्नी ने कहा कि यह मामला उसे आत्महत्या का नहीं लग रहा। सनी ने आरोप लगाए है कि ससुराल पक्ष ने हत्या की है। इस मामले को लेकर परिवार ने पुलिस को शिकायत दे दी है और इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं मनीष कुमार ने कहा कि उसकी बहन की मौत के बारे में आज सुबह पता लगा है। मनीष ने कहा कि देर रात 3 बजे बहन का बीपी घटने को लेकर फोन आया था और उसका शरीर ठंडा पड़ गया।
मनीष ने कहा कि 7 महीने पहले बहन और जीजे में झगड़ा होने का मामला सामने आया था और उस दौरान जीजा ने बैंक में किसी ओर महिला के साथ शादी करने की जिद्द पकड़ी हुई थी। जिसके बाद दोनों में समझौता करवाया गया था। मनीष ने कहा कि बहन की हत्या की गई। परिवार ने कहा कि बहन के गले पर निशान पड़े हुए है। परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
-

Birthday Party देने के बहाने बुलाकर किया नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो
पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सेक्टर 27 के अधीन आते इलाके में देर रात 12:30 बजे घग्गर नदी के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृत के शरीर पर सिर से लेकर कमर तक चाकू के कई वार किए हुए है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय बिंदर निवासी बरवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बिंदर मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। जांच के दौरान पुलिस ने सैंपल लिए है। पुलिस ने कहा कि लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी ने बिंदर को बर्थडे पार्टी देने के बहाने बुलाया था, जहां दोनों में विवाद हो गया।
पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक बिंदर और आरोपी ने पहले शराब पी। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद आरोपी ने चाकू से वार कर बिंदर को मौत के घाट उतार दिया। पंचकूला चंडीमंदिर थाना सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया कि युवक मजदूरी का काम करता था। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल और नमकीन अपने कब्जे में की ले लिया है।
-

Punjab News: 3 सीट जीतने पर CM Mann और Kejriwal का आया बयान
चंडीगढ़ः पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। चार में से 3 सीटों पर आप उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वहीं सीएम भगवंत मान ने उम्मीदवारों को इस बड़ी जीत के लिए बधाई दी है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट कर लिखा कि उपचुनाव में शानदार जीत के लिए पंजाबियों को बधाई। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पूरे देश में दिन-प्रतिदिन ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब की प्रगति और समृद्धि के लिए बिना भेदभाव और ईमानदारी से दिन-रात काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मान ने यह भी कहा कि हम उपचुनाव के दौरान पंजाबियों से किया हर वादा प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे।

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने भी जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को 4 में से 3 सीटें देकर पंजाब की जनता ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी की विचारधारा और हमारी सरकार के कार्यों पर भरोसा जताया है। पंजाब की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद और सभी को बधाई।’
-

चुनावी नतीजों के बाद BJP नेता का बयान, हिंदू बंट गये, इसलिए हम हार गए’, देखें वीडियो
सीसामऊः उत्तर प्रदेश में कानपुर के सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं। बस आधिकारिक घोषणा बाकी है। सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी को टिकट दिया था जबकि भाजपा ने सुरेश अवस्थी को मैदान में उतारा था। हालांकि इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी चुनाव जीत गई हैं। चुनाव रिजल्ट सामने आने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी का बयान सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सुरेश अवस्थी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हार के कारणों पर बात की। सुरेश अवस्थी ने कहा कि हिंदू एकजुट नहीं थे, उनके बंट जाने से ही हमारी हार हुई है। हम लोग सोच रहे थे कि हमारे वोटों का बंटवारा नहीं होगा लेकिन ऐसा हो गया। अगर हिंदू वोटों में बंटवारा नहीं होता तो स्थिति कुछ और होती। बता दें कि इरफान सोलंकी सीसामऊ विधानसभा से विधायक थे लेकिन अपराधिक मामले में दोषी पाए जाने के बाद सात साल की सजा सुनाई गई। इसके बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई। इसी वजह से इस सीट पर उपचुनाव हुए।समाजवादी पार्टी ने इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दे दिया। वहीं भाजपा ने सुरेश अवस्थी को मैदान में उतारा। भाजपा नेताओं ने इस इस सीट पर जीतोड़ मेहनत की लेकिन चुनाव में सफलता नहीं मिल पाई। अब भाजपा उम्मीदवार का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि हिंदू वोटरों के बंट जाने के कारण उनकी हार हुई है। 20 राउंड की वोटो की गिनती होने के बाद नसीम सोलंकी को 69714 मत मिले थे, जबकि सुरेश अवस्थी को 61150 मिले. दोनों उम्मीदवारों के बीच 8564 मतों का अंतर था।
-

8वीं के छात्र को शराब पिला टीचर ने बनाए अवैध संबंध, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा
न्यूयॉर्कः टीचर और स्टूडैंट के बीच के रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां, अमेरिका के मैरीलैंड में एक टीचर ने पहले तो उसके पास पढ़ने वाले छात्र को शराब पिलाई, फिर बाद में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। इस मामले में कोर्ट ने टीचर को कड़ी सजा सुनाई है।
जानकारी मुताबिक, मेलिसा कर्टिस (32) ने कथित तौर पर 8वीं कक्षा के छात्र को पहले शराब पिलाई और फिर बाद में उसके साथ शराब के नशे में 20 से अधिक बार यौन संबंध बनाए। कर्टिस लगभग दो साल तक शिक्षिका रही थीं और उसने लेकलैंड्स पार्क मिडिल स्कूल में भी पढ़ाया था। युवा किशोर के साथ टीचर एक आफ्टर-स्कूल कार्यक्रम में अकेले होने के दौरान भी संबंध बनाती थी। जानकारी अनुसार, मोंटगोमरी काउंटी में कर्टिस ने कई बार अपनी कार तो कई बार अलग-अलग घरों में संबंध बनाए।
पूर्व शिक्षिका ने 7 नवंबर 2023 को खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। पूर्व शिक्षिका को कोर्ट ने 30 साल की जेल की सजा सुनाई है। मेलिसा कार्टिस को यौन अपराध के तीन मामलों में तीन दशक की सजा काटनी होगी, जिसमें 12 महीने की सजा निलंबित रहेंगी और पांच साल की निगरानी वाली जेल होगी। रिहा होने के बाद कर्टिस को 25 साल के लिए यौन अपराधी के रूप में पंजीकरण कराना होगा और उसे अपने बच्चों के अलावा किसी अन्य नाबालिग के साथ बिना निगरानी के संपर्क करने की अनुमति नहीं होगी।
-

Punjab News: रोडवेज की BS-6 मॉडल की बसों पर लगी रोक, लग सकता है 20 हजार तक जुर्माना
लुधियाना : पंजाब रोडवेज की बीएस-6 मॉडल की वोल्वो बसों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इन बसों पर 14 दिसंबर तक दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अगर कोई बस लेकर दिल्ली जाता है तो उस पर 20,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। दिल्ली सरकार ने यह फैसला बढ़ते प्रदूषण के कारण लिया है।दरअसल, पंजाब से बीएस-6 मानकों से कम डीजल पर चलने वाले वाहनों के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगाने के बाद अब दिल्ली एयरपोर्ट के लिए अपनी वोल्वो बस सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
इस निलंबन के कारण कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर उन यात्रियों को जो एयरपोर्ट तक आरामदायक और सीधे मार्ग के लिए वोल्वो बसों पर निर्भर हैं। लुधियाना डिपो में पंजाब रोडवेज के महाप्रबंधक नवराज बातिश ने मीडिया को बताया कि वोल्वो बस सेवा बंद करने का कारण पुरानी बीएस-4 मॉडल की बसें हैं, जिन्हें अब 14 दिसंबर तक दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं है। बातिश ने कहा कि इस रोक से डिपो को हर दिन करीब 4.5 लाख रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है। लुधियाना डिपो इस रूट पर 12 वोल्वो बसें चलाता है, जो रोजाना करीब 240 यात्रियों को सेवा देती हैं।
यात्रियों को अब बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज की सामान्य बसों पर रोक का कोई असर नहीं है और वे पहले की तरह ही चलती रहेंगी। इसके अलावा, पीआरटीसी की वोल्वो और सामान्य बस सेवाओं को भी रोक से छूट दी गई है, क्योंकि उनकी नई बीएस-6 बसों को किलोमीटर स्कीम के तहत शामिल किया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर अक्सर आने वाले सचिन ने कहा, “मुझे पहले कभी ऐसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। मुझे तुरंत फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन जब मैं बस स्टैंड पहुंचा, तो मुझे रोक के बारे में पता चला। अब मुझे आखिरी समय में विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।”
-

Punjab News: भारी मतों से ‘AAP’ के इशांक की जीत, पार्टी में जश्न का माहौल, देखें वीडियो
होशियारपुरः पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आप पार्टी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि बरनाला सीट पर कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल हुई है। वहीं चब्बेवाल सीट पर आप पार्टी के उम्मीदवार डॉ. इशांक कुमार ने भारी मतो से जीत हासिल की है। इस सीट पर डॉ. इशांक कुमार 28690 मतों से जीते। चारों सीटों में से सबसे ज्यादा अंतर से डॉ. इशांक कुमार ने जीत हासिल की है।
इस जीत को लेकर आप पार्टी में जश्न का माहौल बना हुआ है। जीत के बाद आप पार्टी से सांसद राजकुमार चब्बेवाल रैली निकाल कर लोगों का धन्यावाद कर रहे है। इस दौरान सांसद राजकुमार चब्बेवाल के साथ डॉ. इशांक कुमार मौजूद है। ढोल की थाप पर आप पार्टी के वर्करों भांगड़ा डालकर जश्न मना रहे है। बता दें कि इशांक कुमार चब्बेवाल को कुल 51904 वोट मिले हैं।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत कुमार को 23214 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी सोहन सिंह ठंडल को 8692 वोट मिले हैं। गौर हो कि चब्बेवाल सीट, गिद्दड़बाहा सीट और डेरा बाबा नानक सीट पर पहले कांग्रेस का कब्जा था, जबकि बरनाला सीट पर आप पार्टी का कब्जा था। लेकिन उपचुनाव में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। कांग्रेेस की तीनों सीटों पर अब जहां आप पार्टी ने कब्जा किया है, वहीं बरनाला की आप पार्टी की सीट पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है।
-

Punjab News: 3 सीटों पर App की जीत, MLA Gogi और Ashok Pappi का आया बयान, देखें वीडियो
लुधियानाः चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हो गए हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है, जिसके बाद आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। इस मौके पर लुधियाना के हलका वेस्ट से विधायक गुरप्रीत गोगी ने लोगों के बीच लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की है, इस मौके पर उन्होंने ढोल बजाए हैं और भांगड़ा किया है, इसी तरह पटाखे भी छोड़े गए हैं।
विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी ने कहा कि चुनाव के नतीजे साबित करते हैं कि लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक है। इस बीच उन्होंने आगामी नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने का भी दावा किया है। वहीं दूसरी औऱ लुधियाना सैंट्रल हलके से एमएलए अशोक पराशर पप्पी ने भी जीत का जश्न मनाया। खुशी में अपने दफ्तरों में लड्डू बांटे और ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला।
-

UPI Fraud से रहें सावधान! सेफ्टी के लिए इन बातों का रखें ध्यान
नई दिल्लीः ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है, अगर आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करते हैं तो आपको जरूर पढ़ना चाहिए। लोग छोटी से लेकर बड़ी से बड़ी पेमेंट तक के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं, स्कैमर्स ने भी लोगों को ठगने के लिए यूपीआई स्कैम (UPI Scam) करना शुरू कर दिया।
अगर आप यूपीआई स्कैम से बचना चाहते है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए
– किसी भी अनजान मोबाइल नंबर और यूजर्स से सावधान रहें।
– यूपीआई के जरिए पैसे हासिल करने के लिए यूपीआई पिन न बताएं।
– किसी भी अनजान पेमेंट रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें।
– फेक यूपीआई ऐप से सावधान रहें।
– किसी को पैसे भेजने से पहले पहचान वेरीफाई करें।
– किसी अजनबी के सामने अपना यूपीआई पिन न डालें और न बताएं।
– QR कोड के जरिए पेमेंट करते वक्त डिटेल्स वेरीफाई कर लें।गौरतलब है कि यूपीआई एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है। डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई जैसी सुविधा आपको घर बैठे आसानी से पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देती है। इसके लिए आपको यूपीआई सपोर्ट करने वाले ऐप जैसे पेटीएम, फोनपे, भीम, गूगलपे आदि की जरूरत होती है। खास बात है कि यूपीआई आपको स्कैनर, मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी इनमें से सिर्फ एक जानकारी होने पर भी पैसे ट्रांसफर की सुविधा देता है।