Blog

  • Punjab News: सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद पराली जलाने वालों को लेकर सरकार सख्त

    Punjab News: सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद पराली जलाने वालों को लेकर सरकार सख्त

    संगरूरः पराली जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के पैनल कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा सरकारों को भी फटकार लगाई है। जिसके कारण पंजाब प्रशासन हरकत में आया हुआ है। पंजाब सरकार की ओर से गांव-गांव जाकर पराली जलाने वालों पर नज़र रख्खे हुए है।

    पंजाब सरकार द्वारा लगातार किसानों को पराली ना जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संगरूर में पुलिस प्रशासन पराली को आग लगाने वालों पर पैनी नज़र रख रहा। पर्यावरण की रक्षा के लिए आज डीएसपी सुखदेव सिंह अपनी टीम के साथ गांव कनोई पहुंचे ओर गांव वालों से अपील की गई कि धान की पराली में आग न लगाएं। उन्होंने कहा कि सरकार आपके लिए पर्याप्त इंतजाम कर रही है, हो सकता है दो-चार दिन देर हो जाए, लेकिन आपको संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।

  • Punjab News: जिम के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: जिम के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिंगार सिनेमा रोड नजदीक शगुन पैलेस के सामने स्थित जिम के बाहर में आज सुबह 6.30 बजे एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ शव मिला। मामले की जानकारी देते हुए जिम मालिक ने बताया कि जब सुबह जिम खोलने आया तो वह सीढ़ियों में खून फैला देख दंग रह गया। उसने देखा कि एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में गिरा हुआ था। जिम मालिक ने शोर मचाया और आस-पास के अन्य लोग एकत्र हुए। मौके पर पहुंच पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि शव की हालत काफी बुरी थी और सिर से खून बह रहा था। सीढ़ियों पर हैडफोन भी पड़े थे। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस पहुंची। जांच अधिकारी ASI सुलखन सिंह ने मौका देखा। इस उपरांत एसएचओ अमृतपाल शर्मा भी मौका देखने आए। आस-पास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ की। अभी तक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस इस मामले में विभिन्न एगलों पर जांच कर रही है। आस-पास की बिल्डिंगों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस चैक कर रही है। एसएचओ अमृतपाल शर्मा ने कहा कि युवक की पहचान नहीं हो पाई। यह भी शक है कि वह जिम की पहली मंजिल या सीढ़ियों से गिरा लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    संदिग्ध परिस्थितियों मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

  • Punjab News: ठेकेदार के खिलाफ अतिरिक्त चार्ज वसूलने को लेकर Police Commissioner को सौंपा मांग पत्र, देखें वीडियो

    Punjab News: ठेकेदार के खिलाफ अतिरिक्त चार्ज वसूलने को लेकर Police Commissioner को सौंपा मांग पत्र, देखें वीडियो

    लुधियाना। सुर्खियों में रहने वाली जिले के नवी सब्जी मंडी आए दिन किसी न किसी विवाद में रहती है। इसी बीच ताजा मामला बहादुर के रोड स्थित नवी सब्जी मंडी का सामने आया है। जहां सब्जी बेचने वालों से अतिरिक्त चार्ज वसूलने को लेकर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को एक मांग पत्र दिया गया।

    पत्रकारों से बात करते हुए सब्जी बेचने वाले प्रवासी लोगों ने कहा कि पिछले कुछ समय से ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा हमारे द्वारा निर्धारित पर्ची के अलावा अतिरिक्त पैसे भी लिए जा रहे हैं, जिसकी आवाज हमने समय-समय पर उठाई है, लेकिन किसी ने भी सब्जी मंडी और न ही पुलिस प्रशासन को ऐसा करने से रोका, जिससे हमें मजबूर होना पड़ा।

    लुधियाना पुलिस कमिश्नर कार्यालय से न्याय की मांग करने के लिए यदि निकट भविष्य में ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है, तो ठीक नहीं तो हम लोग विरोध तेज करेंगे।

  • Punjab News: व्यक्ति का शव रख परिजनों ने हाइवे किया जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति का शव रख परिजनों ने हाइवे किया जाम, देखें वीडियो

    मोहाली। जिले के गांव बट्टा से रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि परिजनों व ग्रामीणों ने चुनावी रंजीश को लेकर की गई हत्या की आशंका जताते हुए शव खरड़ लुधियाना हाईवे पर रखकर जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक के परिजनों का कहना है कि हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया है, ताकि हत्या का पता न चल सके। जिसके के बाद परिजनों ने कहा कि पुलिस प्रशासन से यही मांग है कि हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए।

    इधर, मामले संबंधी पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल जीआरपी थाने की ओर से आत्महत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी और जो भी तत्व सामने आएंगे, उनके संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: फिल्म ‘Emergency’ को लेकर Kangana Ranaut के हक में उतरे केंद्रीय मंत्री Ravneet Bittu, देखें वीडियो

    Punjab News: फिल्म ‘Emergency’ को लेकर Kangana Ranaut के हक में उतरे केंद्रीय मंत्री Ravneet Bittu, देखें वीडियो

    लुधियाना। हिमाचल के मंडी से सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ काफी दिनों से विवादों में रहने के बाद फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी थी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई हुई थी। अब सेंसर बोर्ड ने गुरुवार को इस फिल्म को हरी झंडी दे दी है। अब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। जल्द ही इसको लेकर तारीख भी जारी कर दी जाएगी।

    इसको लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर यू-टर्न लेते हुए कहा कि फिल्म इमरजेंसी में अब कोई भी ऐसा सीन नहीं है, जो सिख या हिंदुओं की भावनाओं को आहत कर रहा हो।

    बिट्टू ने कहा की फिल्म को क्लियर करने से पहले दो बुद्धिजीवियों ने देखा और जब उन्होंने फिल्म को हरी झंडी दी, उसके बाद ही यह सर्टिफिकेट जारी हुआ। लिहाजा फिल्म को लेकर अब किसी भी तरह का विवाद खड़ा करना संगठन द्वारा ठीक नहीं है।

    इसके साथ ही रवनीत बिट्टू ने फिल्म का विरोध करने वालों से सवाल पूछा कि आखिर क्यों वह नहीं चाहते कि 1984 का सच जनता को पता चले। जनता को पता चलना चाहिए कि उस दौरान क्या कुछ हुआ था? किस तरह के हालात थे? और इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिखों के साथ किस तरह का बर्ताव हुआ?

    उन्होंने आपातकाल हटाने का विरोध करने वाले संगठनों से सवाल किया कि वे स्वर्गीय इंदिरा गांधी के कामों को उजागर क्यों नहीं करना चाहते। क्या ये संगठन स्वर्गीय इंदिरा गांधी का पक्ष ले रहे हैं। इसके बाद कहा कि मेरा संगठन से अपील हैकि सब कुछ सार्वजनिक होने दें।

  • उद्योग प्रतिनिधियों को ईएलआई योजना के जानकारी दी

    उद्योग प्रतिनिधियों को ईएलआई योजना के जानकारी दी

    केवाईसी व ई नामिनेशन की महत्ता पर भी प्रकाश डाला

    बद्दीसचिन बैंसल: क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त रवि आनंद ने भारत सरकार की ओर से चलाई जाने वाली इंप्लाईमेंट लिंक्ड इंसेंटिव(ईएलआई)  योजना  की उद्योगपतियों को जानकारी दी। उन्होंने मौके पर उद्यमियों की शंकाओं को भी दूर किया।

    बैठक में श्रम अधिकारी  अमित ठाकुर, ऊना के प्रवर्तन अधिकारी दीपक राज शर्मा,  ऊना के बिलासपुर के रफ़ीक मोहम्मद  व सोलन के मदन लाल भट्टी  ने उद्योगपतियों को विभागीय जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान  उद्योगपतियो की ओर से  पूछे गये प्रश्नों के उत्तर व विधिन्न प्रकार की समस्याओं का निवारण किया गया । इसी के साथ उन्होंने  केवाईसी. व ई-नॉमिनेशन की महत्वता के बारे में भी बताया गया ।

    बद्दी कार्यालय में आयोजित बैठक में लुमिनीऔस, लिवगार्ड,  औरो स्पिनिंग मिल्स, अरिस्ट स्पिनिंग,   एमएस सर्विसेज, स्टेसलिद,  बिरला, विनसम टेक्सटाइल, व रत्नासागर आदि कंपनियों के प्रतनिधियिों ने भाग लिया।

  • टाऊन हॉल ऊना में 4 नवम्बर को लगेगा दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – विश्वमोहन देव चौहान

    टाऊन हॉल ऊना में 4 नवम्बर को लगेगा दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – विश्वमोहन देव चौहान

    ऊनासुशील पंडित: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से ऊना उपमंडल के तहत टाउन हॉल ऊना में 4 नवम्बर को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों का कृत्रिम अंग लगाने के लिए मूल्यांकन किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने इस शिविर की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक के बाद दी।

    एसडीएम ने बताया कि यह शिविर दो चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में दिव्यांग व्यक्तियों का मूल्यांकन किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में उन्हें निःशुल्क कृत्रिम अंग और यंत्र वितरित किए जाएंगे। शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों का पंजीकरण उनकी आवश्यकताओं के आधार पर उपकरण मुहैया कराने के लिए किया जाएगा।

    उन्होंने आगे बताया कि इस शिविर में शामिल होने के लिए दिव्यांगजनों को कुछ आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। इनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी या किसी समकक्ष चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र आवश्यक है। इसके अलावा, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र (जिसमें मासिक आय 22,500 रुपये या इससे कम हो), एक फोटोग्राफ, और आवासीय प्रमाण पत्र (जैसे राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, या यूडीआईडी कार्ड) भी साथ लाना जरूरी है। इनमें से एक भी दस्तावेज कम होने पर व्यक्ति का पंजीकरण नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने बीडीओ ऊना को निर्देश दिए कि वे अपने विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों के माध्यम से इस शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि हर पात्र दिव्यांगजन इसका लाभ उठा सकें। नगर परिषद ऊना, मैहतपुर, और संतोषगढ़ के अधिकारियों को भी अपने क्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों को इस शिविर की जानकारी देने के लिए कहा गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि सरकारी और निजी स्कूलों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को इस शिविर में शामिल होने के लिए जागरूक करें।

    इस बैठक में बीडीओ ऊना केएल वर्मा, कार्यकारी अधिकारी मैहतपुर बसदेहड़ा वर्षा चौधरी, तहसील वेलफेयर अधिकारी जतिंद्र कुमार, ईओ एमसी ऊना ललित कुमार, नायब तहसीलदार मैहतपुर इकबाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • दुकानों के आगे अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई- विश्वमोहन देव चौहान

    दुकानों के आगे अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई- विश्वमोहन देव चौहान

    निर्देश…पटाखे बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस

    ऊना सुशील पंडित: दीपावली पर ऊना शहर में कानून व यातायात व्यवस्था चाक चौबंद रखने के दृष्टिगत एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एमसी ऊना, संतोषगढ़ और मैहतपुर-बसदेहड़ा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्राधिकार में यह सुनिश्चित करें कि दुकानदार अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण न करें। यदि कोई व्यापारी अतिक्रमण करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

    उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि रेड लाइट चौक, पुराना बस अड्डा से हमीरपुर रोड की ओर अनाधिकृत गाड़ियां खड़ी न हों, जिससे आम जनता को यातायात में किसी प्रकार की असुविधा का  सामना न करना पड़े।

    चिहिन्त स्थलों पर ही बेचे जाएंगे पटाखे
    एसडीएम ने बताया कि एमसी ऊना, मैहतपुर-बसदेहड़ा व संतोषगढ़ में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। नगर परिषद ऊना के तहत पटाखों की बिक्री के लिए रामलीला ग्राउंड ऊना, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के तहत एमसी कार्यालय मैहतपुर के सामने ग्राउंड में तथा नगर परिषद संतोषगढ़ के अंतर्गत राम लीला मैदान संतोषगढ़ को चिन्हित किया है।

    एसडीएम ने ग्रीन पटाखों को लेकर जारी की हिदायतें
    एसडीएम ने ग्रीन पटाखों की सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीन पटाखों को गैर-ज्वलनशील सामग्री से बने शेड में रखा जाए, और शेड एक-दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी पर हों। शेड का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि वे एक-दूसरे के सामने न हों। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेल और गैस लैंप का उपयोग शेड के भीतर नहीं किया जाएगा। हर दुकान में स्विच दीवार के साथ सटे होने चाहिए, और प्रत्येक पंक्ति के लिए एक मास्टर स्विच आवश्यक होगा।

    आगजनी की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दुकानों में पर्याप्त मात्रा में पानी, फायर एक्सटिंग्यूशर, और रेत से भरी बाल्टियाँ उपलब्ध होनी चाहिए।

    एसडीएम ने स्पष्ट किया कि फायर क्रैकर्स स्टॉल लगाने के लिए संबंधित क्षेत्राधिकार के अनुविभागीय मजिस्ट्रेट से लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस के ग्रीन पटाखों का स्टॉक और बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    इस अवसर पर, बीडीओ केएल वर्मा, नायब तहसीलदार मैहतपुर-बसदेहडा इकबाल सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिनाश कपिला, प्रधान प्रिंस राजपूत, कार्यकारी अधिकारी एमसी ऊना ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी मैहतपुर वर्षा चौधरी, अतिरिक्त एसएचओ संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • महाविद्यालय बंगाणा के छात्र सुमन ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट व स्लेट की परीक्षा , रचा इतिहास।

    महाविद्यालय बंगाणा के छात्र सुमन ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट व स्लेट की परीक्षा , रचा इतिहास।

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के 2021-23 बैच के एमकॉम के छात्र सुमन राणा ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट व स्लेट की परीक्षा , रचा इतिहास। इस  उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर और महाविद्यालय प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया । आप को बता दें कि सुमन राणा महाविद्यालय बंगाणा पहले बैच के छात्र रहे हैं उन्होंने  नेट और स्लेट की परीक्षा हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन के माध्यम से अप्रैल माह में आयोजित की गई थी साथ में नेट की परीक्षा  जून मैं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा पूरे भारतवर्ष में आयोजित की गई थी और यह महाविद्यालय को और कुटलेहड के क्षेत्र के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि महाविद्यालय के छात्र ने कठिन परीक्षा नेट ओर  स्लेट की पास कर  यह छात्र कॉलेज में अध्यापक लगने के योग्य हो गया है । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने सुमन राणा को बधाई दी है । इस अवसर पर कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर अनिल शर्मा, प्रोफेसर कृष्ण चंद बडोगा व प्रोफेसर कमलेश को बधाई दी है । सुंमन राणा ने बताया कि  मुझे अपने अध्यापकों विशेष रूप से अनिल शर्मा, प्रोफेसर कृष्ण चंद, प्रोफेसर राम सिंह और प्रोफेसर कमलेश के सही दिशा निर्देश और प्रेरणा से यह संभव हो पाया है।
  • एनएसएस का मतलब समाज को अच्छी सेवाएं प्रदान करना: जोगेंद्र देव आर्य

    एनएसएस का मतलब समाज को अच्छी सेवाएं प्रदान करना: जोगेंद्र देव आर्य

    थाना कलां स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस कैप का समापन
     
    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का विधिवत समापन हुआ। समापन पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ के वरिष्ठ ,बीडीसी सदस्य एवं आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के प्रबंधक जोगेंद्र देव आर्य ने मुख्यातिथि शिरकत की। जोगेंद्र देव आर्य ने कहा कि सर्वप्रथम मैं आप सभी को इस सफल और ज्ञानवर्धक शिविर के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देना चाहता हूँ। यह शिविर न केवल हम सभी के लिए सीखने का एक अनूठा अवसर रहा है, बल्कि यह हमें समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की गहरी समझ भी प्रदान करता है।
    आर्य ने कहा कि इस एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) का उद्देश्य केवल सेवाएं देना ही नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी यात्रा है जो हमें समाज की समस्याओं को समझने, उन पर विचार करने, और समाधान निकालने के लिए प्रेरित करती है। इस शिविर के माध्यम से, हमने यह सीखा कि समाज की सेवा करना कितनी महत्वपूर्ण और संतोषजनक गतिविधि है। जोगेंद्र देव आर्य ने कहा कि इस शिविर के दौरान हमने विभिन्न सामाजिक कार्य किए होंगे – जैसे स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, और समाज के कमजोर वर्गों के लिए सहायता।
    ये सभी कार्य न केवल हमारे समुदाय की बेहतरी के लिए हैं, बल्कि यह हमारे स्वयं के विकास का भी एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि एनएसएस हमें एकजुटता, अनुशासन और नेतृत्व की भावना सिखाता है। यह हमें सिखाता है कि चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां क्यों न हों, हम मिलकर किसी भी समस्या का सामना कर सकते हैं। समाज की बेहतरी के लिए किया गया हर छोटा प्रयास महत्वपूर्ण है, और यही भावना हमें आगे भी प्रेरित करेगी। आर्य ने कहा कि अब जब यह शिविर समाप्त हो रहा है, मैं आप सभी से यह अपील करता हूँ कि आप इस भावना को केवल यहाँ तक सीमित न रखें।
    समाज सेवा और राष्ट्रीय सेवा एक सतत प्रक्रिया है, जिसे हमें अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। चाहे वह छोटे स्तर पर हो या बड़े, हमारा योगदान हमेशा मायने रखता है। आर्य ने कहा कि आखिर में, मैं फिर से एनएसएस के आयोजकों, हमारे मार्गदर्शकों और आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूँ, जिनकी मेहनत और समर्पण के बिना यह शिविर संभव नहीं हो पाता।
    हम सभी को गर्व होना चाहिए कि हम एनएसएस का हिस्सा हैं, जो हमारे देश के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जोगेंद्र देव आर्य ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सबसे पहले हमें सभी नशे का त्याग करना होगा। इस मौके स्कूल प्रिंसिपल संजीव पराशर के साथ स्कूल स्टाफ एवम अभिभावक मौजूद थे।