मिली जानकारी के मुताबिक ऐहजू के समीप सड़क किनारे कालेज की 20 वर्षीय नेहा वर्मा निवासी गांव सूजा संद्राहल पंचायत मटरू पंचायत घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। छात्रा को अकेला पाकर बैजनाथ की तरफ से बिना नंबर एक कार आई और युवती से छीना झपटी करने की कोशिश की। वह पर्स छीनने में सफल नहीं हो पाए तो युवती को अपने साथ ही घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गए। इस मामले में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाकाबंदी के दौरान गुम्मा के पास कार सवार तीनों शातिरों को दबोच लिया। तीनों ही युवक पंजाब के बताए जा रहे हैं। उधर, डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच पड़ताल की जा रही है। युवती के लिखित बयान के आधार पर पुलिस अपनी छानबीन आगे बढ़ाएगी। वहीं, उक्त कार सवार युवकों ने जोगिंद्रनगर के साईं बाजार में एक स्कूटी सवार महिला और होमगार्ड जवान को भी कुचलने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान ने एक शातिर को दबोच ही लिया था कि शातिर ने मौके पर खड़ी पांच गाड़ियों को टक्कर मारते हुए फरार हो गए। इसी तरह अपरोच रोड के समीप भी एक गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना के बाद शातिर पुलिस को चकमा देने के लिए बिना नंबर वाली कार में नंबर भी लगा चुके थेवहीं घायल छात्रा को उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया है।Youths riding a car in Punjab carried out the incident, dragged a college student on the road, see CCTV#Youths #riding #car #Punjab #carried #incident #encounternews #Instagram #dragged #college #student #road #see #CCTV pic.twitter.com/j3boEXcYZa
— Encounter News (@Encounter_India) July 20, 2024
Blog
-

Punjab के Car सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम, College Student को सड़क पर घसीटा, देखें CCTV
मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंजाब के कार सवार युवकों का कारनामा सामने आया है। जहां कार में सवारों युवकों में मंडी में कॉलेज छात्रा से मोबाइल, पर्स और चेन छीनने का की कोशिश की। जब महिला ने पर्स नहीं छोड़ा तो कार सवार युवक महिला को सड़क पर घसीटते हुए 20 मीटर की दूरी पर ले गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि छात्रा सड़क किनारे खड़ी थी, वहीं कार सवार युवकों ने भी उसके पास गाड़ी खड़ी कर दी और उसका पर्स छीनने की कोशिश की, लेकिन छात्रा ने पर्स नहीं छोड़ा तो वह उसे 20 मीटर तक कार के साथ घसीटकर ले गए। -

Punjab: Toll के बढ़े दामों के विरोध में किसानों की बुलाई मीटिंग, देखें वीडियो
लुधियानाः भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन दोआबा, टैक्सी यूनियन और ट्रक यूनियन की एक संयुक्त बैठक डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में बुलाई गई। बैठक में डिप्टी कमिश्नर एनएचआई के अधिकारी और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक एनएचआई की ओर से टोल प्लाजों पर बढ़ाए गए दामों के विरोध में बुलाई गई थी।
मीटिंग खत्म होने के बाद बाहर आए किसानों ने बताया कि बैठक में सिर्फा विचार-विमर्श हुआ है, लेकिन किसी भी बात को लेकर कोई हल नहीं निकाला गया। उन्होंने कहा कि वह एनएचआई को कई बार पत्र लिख चुके हैं लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है।उन्होंने आरोप लगाया कि एनएचआई की ओर से जो अधिकारी मौके पर आया था उसे मामले संबंधी कोई भी जानकारी नहीं थी, वह जब उनसे कुछ पूछा जाता था तो वह सिर्फ अपना सिर हिलाते रहे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। किसानों ने कहा कि वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे, अब 23 जुलाई को माननीय उच्च न्यायालय में तारीख है, वहां अपना जवाब दाखिल करेंगे। उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा से करोड़ों रुपये वसूले जाते हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर शून्य है।
-

Punjab: एयरपोर्ट पर यात्री से 50 लाख का सोना हुआ बरामद
अमृतसर : श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने सोना जब्त किया है। सोने की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। जानकारी के अनुसार आरोपी कल रात मिलान से अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा था। आरोपी के पास से सोना जब्त कर उसका मूल्यांकन कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कस्टम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नियोस की फ्लाइट संख्या NO534 रात को अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी थी। कस्टम जांच के दौरान एक यात्री के सामान की जांच की गई। उसके बैग से 4 सोने की चूड़ियां बरामद हुईं। जांच के दौरान यात्री पूरे दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
कस्टम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 24 कैरेट कच्चे सोने को 4 चूड़ियों में बदलकर लाए थे। कस्टम द्वारा जब चूड़ियों का वजन किया गया तो उनका वजन 672 ग्राम निकला। आगे की जांच अभी जारी है।
-

Punjab: Congress पार्षद सहित 3 पर मामला दर्ज, जानें मामला
लुधियानाः खन्ना में नगर निगम दफ्तर में सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में पूर्व मंत्री के करीबी पार्षद सहित 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई। दरअसल, नगर निगम की महिला कर्मी की शिकायत पर सिटी थाना 2 की पुलिस ने पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली के नजदीकी कांग्रेसी पार्षद अमरीश कालिया सहित 3 लोगों खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में अमरीश कालिया, हरदीप और बिन्नी (प्रेम पकौड़े वाले) को नामजद किया गया है।
नगर कौंसिल की जूनियर असिस्टेंट परमजीत कौर ने पुलिस को शिकायत में कहा कि उन्हें कुछ दिनों पहले नगर कौंसिल की तहबाजारी शाखा की इंचार्ज लगाया गया था। जिसके चलते वह नगर कौंसिल के ईओ के आदेशों पर टीम के साथ अमलोह रोड पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान वहां पर पार्षद अमरीश कालिया ने उनके साथ बहसबाजी करते हुए सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली।
शिकायत में महिला कर्मी ने कहा कि पार्षद के चांदला मार्केट में अतिक्रमण हटाने पर प्रेम पकौड़े वालों के दोनों बेटों हरदीप और बिन्नी समेत अन्य लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए सरकारी काम में बाधा डालते हुए सर्विस रोड पर धरना लगा दिया था। इसी मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालांकि पार्षद सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज होने पर कांग्रेसी नेताओं ने आने वाले दिनों में रोष प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
-

यह सपना आए तो समझे लगने वाली है Lottery, जानें
सोते समय आने वाले सपने आपकों कुछ संकेत देते है, यह आपकों भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। लेकिन इन सपनों को समझना समझना सरल नहीं है। कुछ सपने शुभ और कुछ सपने अशुभ फल देने वाले होते हैं। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताया गया है जिन्हें देखने से आप अंदाजा लगा सकता है कि आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है। सपने में कुछ चीजों का दिखाई देना बहुत ही शुभ फलदायी माना गया है।
सपने में खुद को दूध से स्नान करते हुए यदि कोई व्यक्ति देखता है तो यह बहुत ही शुभ माना गया है। इस तरह का सपने आने का मतलब है कि आपको कोई बड़ा धन लाभ मिल सकता है। इस तरह के सपने आपके अच्छे करियर की तरफ भी इशारा करते हैं।
यदि आपको सपने में कमल का फूल दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में मां लक्ष्मी का आगमन होने जा रहा है। मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में भी काफी वृद्धि देखने को मिलेगी। सपने इस बात का भी संकेत देते हैं कि आपकी इनकम के अन्य स्रोत बनने वाले हैं।
अक्सर लोगों को सपने में बारिश होती दिखाई देती है। स्वप्न शास्त्र में इस तरह के सपनों को भी बहुत शुभ और धनवान बनाने वाला बताया गया है। इस तरह का सपने आने पर आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है। आपको किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने का संकेत भी इस तरह के सपने देते हैं। साथ ही बारिश का दिखना आपके जीवन में आपके लव पार्टनर के आने का इशारा भी करता है।
सपने में यदि आपको अच्छा-अच्छा खाना दिखाई देता है जिसका सेवन आप कर रहे हों। इस तरह के सपने आपके अच्छे समय शुरू होने का संकेत देते हैं। इस तरह का सपना दिखाई देने का अर्थ है कि आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। साथ ही आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है।
-

Punjab: Shiv Sena नेता पर हुए हमले के बाद Police ने बढ़ाई Sandeep Thapar की सिक्यिोरिटी
लुधियानाः जिल में कुछ दिन पहले शिव सेना नेता संदीप गोरा थापर पर सरेआम निहंग बाणे में सिंहों द्वारा तलवार से हमला कर घायल कर दिया गया। इस घटना को लेकर हिंदू नेताओं में भारी रोष भी पाया गया था। वहीं अब शिवसेना नेता की सिक्योरिटी में पुलिस ने बढ़ौतरी कर दी है। इस घटना के बाद पुलिस ने 3 सुरक्षा कर्मचारी मुहैया करवाए है। हालांकि घटना के दौरान थापर के साथ उस समय भी एक सुरक्षा कर्मी मौजूद था।
वहीं सिक्योरिटी में बढ़ौतरी होने के मामले में गोरा थापर की धर्मपत्नी रीटा थापर ने एडीजीपी अर्पित शुक्ला, पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल और डीसीपी लुधियाना को वॉट्सऐप के जरिए पत्र लिखा है। जिसमें हिंदू नेता की पत्नी ने सुरक्षा कर्मचारियों को फिजिकल फिट न होने के हवाला दिया है। वहीं पुलिस अधिकारियों के लिखे पत्र में हिंदू नेता की पत्नी ने लिखा है कि हमारे परिवार की सुरक्षा वापस ले ली जाए।
क्योंकि उन्हें जो सुरक्षा कर्मचारी प्रशासन ने मुहैया करवाए है वह अपने काम में कोताही बरत रहे है। पत्र में रीटा ने कहा कि 3 सुरक्षा कर्मचारियों में से 1 नदारद रहता है। बाकी के दो कर्मचारी शारीरिक रूप से अनफिट है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कर्मचारियों के बदलने को लेकर 5 दिन पहले हिन्दू संगठन ने डीसीपी से मुलाकात भी की थी।
-

बारिश का कहर, Bridge ढहने से 11 की मौ’त
नई दिल्ली : चीन हमेशा से ही अपने मॉर्डन इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई टेक्नोलॉजी को लेकर देशभर में जाना जाता है। लेकिन हाल ही में बारिश में इस देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सवाल उठाए जा रहे है। चीन में भारी बारिश की वजह से 30 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं और बाढ़ जैसे हालात हैं।
खराब मौसम को देखते हुए देश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत मध्य चीन के हेनान प्रांत के शहरों में है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी चीन के शानक्सी प्रांत में भारी बारिश के चलते गत रात करीब 8:40 बजे एक पुल ढहने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।
अचानक आई बाढ़ ने काफी मुश्किलें पैदा कर दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक नानयांग शहर की सीमा के भीतर दाफेंगयिंग में एक ही दिन में 606.7 मिमी (24 इंच) की बारिश दर्ज की गई।
-

Honeymoon पर गया दुल्हा हुआ परेशान, पहुंचा पुलिस स्टेशन
मध्य प्रदेशः राज्य के शिवपुरी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक नवविवाहित जोड़ा जो शादी के बाद हनीमून मनाने गया था, लेकिन हनीमून मनाने गए इस शख्स की दुल्हन ही लापता हो गई। यह आशंका जताई जा रही है कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।
पीड़ित पति अपनी पत्नी की तलाश करने में हुटा हुआ है। उसने पत्नी को का पता बताने वाले को इनाम देने की बात भी कही है। पीड़ित ने पुलिस को इस मामले की शिकायत भी दे दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह 14 जुलाई को हनीमून के लिए निकले थे, लेकिन हनीमून पर वह सिर्फ 2 दिन साथ रही ओर तीसरे दिन वह अचानक लापता हो गई। पीड़ित ने शक जताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भागी है। पीड़ित ने पुलिस को इस मामले की जांच करके इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।
-

Punjab: 1 किलो Ice, 2.45 किलो Heroin और 520 ग्राम Pseudoephedrine सहित 3 काबू, देखें वीडियो
अमृतसरः नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती के कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने 3 तस्करों को काबू करके भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सीमा पार नशे की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों काबू किया है। डीजीपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 1 किलोग्राम आइस (मेथामफेटामाइन), 2.45 किलोग्राम हेरोइन और 520 ग्राम स्यूडोएफेड्रिन (Pseudoephedrine) जब्त की गई है।
डीजीपी ने कहा कि swift intel-led operation के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अमृतसर के इस्लामाबाद थाने एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक स्थापित करने के लिए जांच जारी है। जल्द ही इस मामले को लेकर पुलिस प्रेत वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है। -

Punjab: सरकारी कार्यालयों को Bomb से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
पठानकोट: जिले के सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार ढाकी रोड पर धमकी भरे पोस्टर पुलिस ने बरामद किए है, जिसमें लिखा गया है कि पाकिस्तान जिंदाबाद। साथ ही सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने के लिए लिखा गया है।
इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। यह क्षेत्र सेना का होने के साथ जम्मू-कश्मीर की संवेदनशील सीमा के साथ लगने से संवेदनशील बन गया है। जानकारी के अनुसार पंगोली के समीप गांव गंदला लाहड़ी में कुछ संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने पर लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद जिले की पुलिस व आईटीवीपी की ओर से संयुक्त रूप से काबिंग आप्रेशन के साथ कासो ऑपरेशन शुरू किया गया है।