Blog

  • बठिंडा: i Device Fixer का संचालक साथी सहित गिरफ्तार, देखे वीडियो

    बठिंडा: i Device Fixer का संचालक साथी सहित गिरफ्तार, देखे वीडियो

    i Phone के पार्ट्स बदल कर बेचने के स्कैंडल का हुआ खुलासा, चोरी के फोन बरमाद

    बठिंडा: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने चोरी के महंगे i Phone खरीदने हुए बेचने वाले दुकानदार और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकानदार की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ़ भंगु और उसके साथी साहिल उर्फ़ बिल्ला के रूप मे हुई है। 

    जानकारी देते डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ को  सूचना मिली थी कि बठिंडा ओल्ड सिटी के धोबी बाजार मे i Device Fixer नाम का   दुकानदार चोरी के मोबाइल खरीदता है। जिसके बाद वह मोबाइल के स्पेयर पार्ट्स  बदलकर ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बेच रहा है। 

    जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने 65 i PHONE और 3 अन्य कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए।  उक्त आरोपी इस फोनो की न तो खरीद दिखा पाया और न ही कोई पुख्ता दस्तावेज दिखा पाया। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब: सड़क पर किसानो से डिबेट मे फंसे विधायक, देखे वीडियो

    पंजाब: सड़क पर किसानो से डिबेट मे फंसे विधायक, देखे वीडियो

    मोगा: जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव माचिके में मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से सड़क पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान निहाल सिंह वाला के एमएलए मंजीत सिंह अपने कार्यकर्ताओ के साथ वह से गुजर रहे थे। 

    किसानो की ओर से विधायक मंजीत सिंह का विरोध करना शुरू कर दिया गया। जिसे देख विधायक रुक गए और किसानो के बीच चले गए। जब उन्होंने किसानो के साथ सवाल जवाब किए  तो उस समय माहोल काफी गर्म हो गया। 

    मौके पर पुलिस प्रशासन की ने दोनो को अलग अलग किया। जिसके बाद लोक सभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कर्मजीत अनमोल और विधायक मंजीत सिंह का काफिला आगे बड़ गया। इस घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

  • सुअर की किडनी लगवाने से व्यक्ति की मौ’त

    नई दिल्ली : अमेरिका के बोस्टन में आनुवंशिक रूप से संशोधित सुअर की किडनी प्रतिरोपित कराने वाले पहले व्यक्ति की इस प्रक्रिया से गुजरने के लगभग 2 महीने बाद मौत हो गई। उसके परिवार और अस्पताल ने यह जानकारी दी। रिचर्ड रिक स्लेमैन (62) नामक व्यक्ति में मार्च में ‘मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल’ में किडनी प्रतिरोपित की गई थी। चिकित्सकों ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि किडनी कम से कम 2 साल तक ठीक रहेगी।

    प्रतिरोपण करने वाली टीम ने एक बयान में कहा कि स्लेमैन के निधन से वे बहुत दुखी हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते है। टीम ने हालांकि कहा कि उनके पास ऐसा कोई संकेत नहीं है कि प्रतिरोपण के कारण उनकी मौत हुई है। रिचर्ड रिक स्लेमैन इस प्रक्रिया को अपनाने वाले पहले जीवित व्यक्ति थे। स्लेमैन का 2018 में किडनी प्रतिरोपण किया गया था। लेकिन पिछले साल कुछ दिक्कतों के कारण उन्हें ‘डायलिसिस’ कराना पड़ा था।

  • कपूरथला: IELTS सेंटर के संचालक को मिली धमकी, 50 लाख फिरौती की हुई मांग

    कपूरथला: IELTS सेंटर के संचालक को मिली धमकी, 50 लाख फिरौती की हुई मांग

    कपूरथला : पंजाब मे विदेशी नंबरों से फिरौती और रंगदारी की कॉल आने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हल ही मे सुल्तानपुर लोधी मे एक IELTS सेंटर  के मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। जानकरी के मुताबिक यह कॉल इंग्लैंड के नंबर से आया था।

    कॉलर ने रकम न देने पर उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी है। पुलिस को सुल्तानपुर लोधी के गांव पिथोराहल निवासी अमितोज सिंह उर्फ कंबोज ने शिकायत दी है कि उसका सुल्तानपुर लोधी में Akal Educational Services & Visa Advisor का दफ्तर है। 8 मई को दोपहर 2.30 बजे उसके मोबाइल पर इंग्लैंड के नंबर से अज्ञात व्यक्ति की व्हाट्सएप कॉल आई।

    जिसके बाद कालर ने उसे धमकाते हुए 50 लाख की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को शिकायत दी है।  पुलिस ने अज्ञात के ​खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब : सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 3 नाबालिग लड़कियां हुई लापता , देखे वीडियो 

    पंजाब : सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 3 नाबालिग लड़कियां हुई लापता , देखे वीडियो 

    तरनतारन :  खालड़ा के निकटवर्ती गांव भैणी मस्सा सिंह में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में खालड़ा थाने के प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खालड़ा थाने में उक्त नाबालिग लड़कियों के माता-पिता द्वारा शिकायत दी है। 

    पुलिस दिए गए बयान के अनुसार लड़की गीता पुत्री स्व. सुखदेव सिंह, बलबीर सिंह की बेटी जैस्मीन कौर और जतिंदर सिंह की बेटी बेबी कौर ये तीनों बहनें मस्सा सिंह की रहने वाली हैं। जिनकी उम्र करीब 12 से 13 साल है और आज दिनांक 10 मई को वे रोजाना की तरह सरकारी स्कूल भैणी मस्सा सिंह गई थीं।  जिसके बाद उन्होंने स्कूल से लिखित में छुट्टी ले ली और आज तक ये लड़कियां घर नहीं लौटीं। 

    इस संबंध में जानकारी देने के लिए थाना खालड़ा पुलिस ने  हेल्प लाइन नंबर 8447276769, 9592546398 जारी कर विभिन्न पुलिस स्टेशनों और संबंधित विभागों को सूचित किया है। यदि किसी व्यक्ति को इस संबंध में कोई जानकारी हो तो वह संबंधित पुलिस थाना खालड़ा में सूचित कर सकता है।

  • निर्माण स्थल से गिरे 3 श्रमिकों की मौ’त

    नई दिल्ली : नोएडा और नोएडा एक्सेंशन में निर्माण स्थल पर अलग-अलग घटनाओं में 3 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई। ये तीनों बिहार के रहने वाले थे। जिसके बाद निर्माण स्थलों पर अपनाए जाने वाले सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को लेकर सवाल उठने लगे है। मृतकों में 2 नाजिल अली (35) और राजाबुल रहमान (35 )की नोएडा एक्सटेंशन में मौत हो गई।

    ये दुर्घटनावश बिसरख इलाके के निर्माणाधीन वेरोना हाइट्स सोसायटी की 10वीं मंजिल से गिर गए। पुलिस ने बताया कि दोनों बिहार के कटिहार के रहने वाले थे। वहीं रात को ही नोएडा सेक्टर 58 के निर्माण स्थल पर आंधी के कारण स्कैफोल्डिंग के गिर जाने से 4 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

    इनमें से एक श्रमिक जय गोविंद झा (50) की मौत हो गई। जय गोविंद बिहार के दरभंगा के रहने वाले थे और नोएडा में श्रमिक के रूप में काम करते थे। बाकी तीन का इलाज चल रहा है। नोएडा पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः अकाली दल को झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी, देखें Live

    पंजाबः अकाली दल को झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी, देखें Live

    पठानकोट: लोकसभा चुनाव में नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिले के सीनियर अकाली नेता  जत्थेदार गुरमिंदर सिंह चावला ने अकाली दल को छोड़ने का एलान कर दिया है। जानकारी देते हुए चावला ने बताया कि शिरोमणी अकाली की स्थापना 1920  में सिख कौम को होने वाली दिक्कतों की वजह से हुई थी।लेकिन आज के समय में पार्टी की पंथक सोच

  • पंप पर डीजल भरवाकर चालक ने भगाई गाड़ी, कर्मचारी की हुई मौ’त

    पंप पर डीजल भरवाकर चालक ने भगाई गाड़ी, कर्मचारी की हुई मौ’त

    पाली :  पेट्रोल पंप पर सफेद रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी। ड्राइवर ने 3 हजार रुपए का डीजल भरवाया और बिना पैसे दिए गाड़ी दौड़ा दी। पेट्रोलपंप-कर्मी कार रोकने विंडो से लटक गया। ड्राइवर ने स्पीड बढ़ाई तो कर्मचारी सिर के बल गिरा। घटना में उसकी मौत हो गई। मामला पाली जिले के सदर थाना इलाके के पुनायता बाइपास स्थित पेट्रोलपंप का है। वारदात शनिवार रात 12 बजे हुई। सदर थाना इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि देर रात थाना इलाके के पुनायता बाइपास स्थित पेट्रोल पंप पर बिना नम्बर की सफेद स्कॉर्पियो आई। कार बिना नंबर की थी।

    पेट्रोल पंप पर उस वक्त कर्मचारी विशाल (21) पुत्र कानाराम था। 3 हजार रुपए का डीजल भरवाने के बाद ड्राइवर ने बिना पैसे दिए कार दौड़ा दी। यह देख कर्मचारी विशाल कार के पीछे दौड़ा और खिड़की पर लटक गया। ड्राइवर ने स्पीड तेज कर दी। झटके से विशाल कार से सिर के बल गिरा। गम्भीर चोट लगने पर उसे बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से जोधपुर रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई। विशाल भाटो की ढाणी (जवड़िया, पाली) का रहने वाला था।

    घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवक की मौत की घटना सामने आते ही बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और परिचित, पेट्रोल पम्प कर्मी रविवार सुबह पेट्रोल पम्प पर जुट गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों को रोकने का मृतक ने प्रयास किया तो उन्होंने तेज गति से गाड़ी दौड़ा दी। इसके बाद मारपीट करते हुए उसके हाथ छुड़ा दिए। इससे विशाल चलती स्कॉर्पियो से गिरा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

  • जालंधर: 48 किलो हेरोइन मामले में 10 गिरफ्तार

    जालंधर: 48 किलो हेरोइन मामले में 10 गिरफ्तार

    84 लाख की ड्रग मनी, 2 लग्जरी कारें और ट्रक बरामद

    जालंधर, (ENS): पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा निर्देशों पर CIA स्टाफ की पुलिस ने पंजाब में अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन की खेप पकड़ी थी। जिसमे पुलिस ने 48 किलो हेरोइन सहित 3 तस्करो को गिरफ्तार किया था।  

    इस मामले की तह तक जाते हुए कमिशनरेट पुलिस ने इस सिंडिकेट के 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो लग्जरी कारों और एक ट्रक के साथ 84 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने आपूर्तिकर्ताओं, खरीदारों, हवाला ऑपरेटरों जैसी विभिन्न भूमिकाओं में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाब :  ट्रेन की चपेट में आने से  युवती की मौ’त, जाने मामला

    पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौ’त, जाने मामला

    संगरूर : एक युवती ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दिल्ली की रहने वाली निशा वर्मा के तौर पर हुई है।  पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। क्राइम सीन से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    दिल्ली की रहने वाली निशा वर्मा ने बिजली ग्रिड रेलवे स्टेशन लहरागागा के नजदीक रेलवे बुर्जी नंबर 111/3-4 के पास मालगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या की। मालगाड़ी के ड्राइवर ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी तो जांच के लिए जीआरपी थाने की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

    रेलवे पुलिस लहरागागा के प्रभारी जगविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया और जांच शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के वारिसों को ढूंढा गया। बाद में निशा वर्मा के वारिस यहां पहुंचे। मृतक के परिवार और लड़के प्रणय वर्मा निवासी दिल्ली के बयान के अनुसार सीआरपीसी 174 की कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया।