Blog

  • जालंधरः इस इलाके में नहर से बच्चे का शव बरामद 

    जालंधरः इस इलाके में नहर से बच्चे का शव बरामद 

    जालंधर, ENS: फोक्ल प्वाइंट स्थित गदईपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर में बच्चे का शव बरामद हुआ है। घटना स्थला पर मौजूद लोगों ने बताया कि लगता है कि देर रात पानी के बहाव से बहकर बच्चे का शव यहां पर पहुंच गया है। लोगों ने कहा कि घटना संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं घटना पर मौजूद एक दुकानदार ने बताया कि नहर में काफी पानी आया हुआ है। जिसको लेकर बच्चे हर रोज नहाने के लिए आते हैं, उन्होने कहा कि हो सकता है कि बच्चा नहाते हुए पानी में डूब गया हो और इस दौरान उसकी मौत हो गई हो। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बच्चे के शव की पहचान के बाद पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः गौ मास की बरामदगी को लेकर जांच करने पहुंचे SSP, देखें Live

    जालंधरः गौ मास की बरामदगी को लेकर जांच करने पहुंचे SSP, देखें Live

    जालंधर,ENS: थाना आदमपुर के अधीन आते गांव धोगड़ी में स्थित फैक्ट्री से देर रात पुलिस ने क्विंटलों के हिसाब से गौ मास सहित 13 लोगों को काबू किया था। इस मामले के बाद एसएसपी मुखविंदर सिंह मामले की जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि उक्त फैक्ट्री को सील किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक ने बिना जांच किए जगह को किराए पर दिया हुआ था। इस मामले की फैक्ट्री मालिक से भी गहनता से पुलिस द्वारा जांच की जाएगी। बता दें कि देर रात कोमी प्रधान गौ रक्षा दल ने बताया था कि गऊओं को काट कर रखा जा रहा है तथा मौके पर रोहित जोशी शिव सेना बाला साहिब ठाकरे तथा उनकी टीम ने थाना आदमपुर के एसएचओ मंजीत सिंह को सूचित किया तथा मौके पर पुलिस पार्टी पहुंची। पुलिस रेड में 13 मुस्लिम युवकों को मंजीत सिंह ने काबू किया था।

    वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त फैक्ट्री में लोग बड़ी-बड़ी गाड़ियां लेकर आते थे और गौ के मास को काटकर पैक करते थे। इस दौरान उक्त व्यक्ति गौ मास को पैक करके इसे अलग-अलग जगहों पर भेजते थे। गौरतलब है कि देर रात मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ आदमपुर मंजीत सिंह ने बताया था कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मौके पर पहुंच कर गौ मास से भरा एक कंटेनर पुलिस ने जब्त किया। इस दौरान एसएचओ मंजीत ने 13 युवकों को काबू करके इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं । इस दौरान पुलिस ने ने कंटेनर काबू कर लिया था।

  • जालंधरः इस इलाके में फैक्ट्री में लगी भीष्ण भयानक आग, मौके पर पहुंची दमकल की 12 गाड़ियां

    जालंधरः इस इलाके में फैक्ट्री में लगी भीष्ण भयानक आग, मौके पर पहुंची दमकल की 12 गाड़ियां

    जालंधर, ENS: लैदर कंप्लेक्स स्थित एक फैक्ट्री में देर रात 12 बजे के करीब आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीष्ण थी कि आग की लपटे दूर-दूर से दिखाई दे रही थी। स्थानीय लोगों के घटना की सूचना फैक्ट्री मालिक और दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पहुंची दमकल विभाग की टीम ने फैक्ट्री ने आग लगने के दौरान काफी समय से अंदर फंसे एक व्यक्ति को बाहर निकाला। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। आग भयानक होने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लीडिंग फायर मैन रजिंदर सहोता ने बताया कि 12 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिलते ही लैदर कंप्लेक्स पहुंच कर आग पर काबू पाने के साथ-साथ फैक्टरी में फंसे व्यक्ति को भी रेस्क्यू किया। रजिंदर ने बताया कि फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता लग पाया है। वहीं दूसरी ओर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

  • पंजाब: मकान की परछत्ती गिरने  से मलबे में दबे 7 बच्चे, 3 गंभीर

    पंजाब: मकान की परछत्ती गिरने  से मलबे में दबे 7 बच्चे, 3 गंभीर

    मुक्तसर: पंजाब के मुक्तसर में कच्चा भागसर रोड पर एक मकान की परछत्ती टूटकर बच्चों के ऊपर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से सात बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गौरतलब है कि एक ही घर में तीन भाई मिलकर रहते हैं। जब यह हादसा हुआ तीनों के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। जबकि पारिवारिक सदस्य दिहाड़ी मजदूरी करने गए हुए थे।

    पारिवारिक सदस्य विनोद कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे बच्चे गली में खेल रहे थे कि अचानक मकान की परछत्ती आ गिरी, जिससे बच्चे मलबे के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से उन्हें बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों की पहचान मोहित (14), हर्ष (15), गौतम (12), पवन (13), शिव (12), अमन (12), सुखमन (4) के रूप में हुई है। विनोद कुमार के अनुसार कच्चा भागसर रोड पर स्थित घर में वह तीन भाई रहते हैं जोकि मजदूरी का काम करते हैं।

    उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनके बच्चों का उपचार करवाया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। उधर, ऊषा बांसल नर्सिंग होम के डॉक्टर मुकेश बांसल ने बताया कि घायलों में तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई। इनमें से एक-दो बच्चों की टांग टूटी हैं। किसी की बाजू और किसी का जबड़ा टूट गया है।

  • 3 घंटों में दो व्यक्तियों की हुई हत्या

    3 घंटों में दो व्यक्तियों की हुई हत्या

    चंडीगढ़: शहर में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों की हत्या हुई है। सेक्टर 38 मोटर मार्केट में बूथ के सामने मारपीट के दौरान एक युवक को चाकू मार दिया। उसकी पीजीआइ में मौत हो गई। यह वारदात रात करीब 2.20 बजे की बताई जा रही है। जबकि दूसरी वारदात मनी माजरा के एनएसी में घायल व्यक्ति की मौत हुई है। इस चोटिल व्यक्ति की मौत सुबह 5 बजे वारदात के बाद जीएमसीएच 32 में हुई है। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी हैं। आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। 

  • जालंधरः इस इलाके में ट्रक के नीचे आया व्यक्ति, हालत नाजुक, देखें Live

    जालंधरः इस इलाके में ट्रक के नीचे आया व्यक्ति, हालत नाजुक, देखें Live

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक साइकिल सवार व्यक्ति को ट्रक चालक ने अपनी चपेट में ले लिया है। दरअसल, साइकिल सवार व्यक्ति काम के सिलसिले में जा रहा था। इस दौरान ट्रक के नीचे आ गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति के शरीर का आधा हिस्सा ट्रक के नीचे दब गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है।

    जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे दौरान काफी लंबा जाम लग गया है। दूसरी ओर ट्रक चालक करमवीर ने बताया कि पठानकोट बाईपास की ओर जा रहा था। इस दौरान उसने हॉर्न भी बजाया, लेकिन साइकिल सवार को पता नहीं हॉर्न सुनाई दिया। इस दौरान ट्रक की पिछले टायर की चपेट में आ गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को काबू कर लिया गया है। ट्रक चालक को काबू करके थाने में ले जाया रहा है। अस्पताल में दाखिल पीड़ित व्यक्ति के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • नामी रेस्टोरेंट के पिज्जा में कॉकरोच निकलने पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नामी रेस्टोरेंट के पिज्जा में कॉकरोच निकलने पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    शिमला: राजधानी शिमला में लोगों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। माल रोड पर स्थित एक नामी रेस्टोरेंट में पर्यटकों को परोसे गए पिज्जा में कॉकरोच निकला है। लुधियाना से आए पर्यटकों ने रेस्टोरेंट में पिज्जा ऑर्डर किया था जिसमें कॉकरेच निकला है। पिज्जा में कॉकरोच देख कर पर्यटकों में रोष है। उन्होंने इस बारे में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार लुधियाना से सौरभ अरोड़ा परिवार के साथ शिमला घूमने आए हैं। ये लोग इस नामी रेस्टोरेंट में खाने बैठे और पिज्जा ऑर्डर किया। पिज्जा खाते हुए सौरभ अरोड़ा की पत्नी की नजर पड़ी उसमें कॉकरोच था। उसने तुरंत सौरभ को खाने से रोका। कॉकरोच को देखकर सौरभ भी गुस्से में आए गए और मैनेजर से इस बारे में शिकायत की लेकिन उन्होंने रेस्टोरेंट की बदनामी के डर से कार्रवाई न करते हुए दूसरा पिज्जा लाने की बात कही।

    उन्होंने कहा कि बात पिज्जा खाने की नहीं बल्कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी है। अगर पिज्जा खा लिया जाता तो उसे खाने से स्वास्थ्य बिगड़ भी सकता था। उन्होंने साथ लगते पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत की, साथ ही फूड इंस्पैक्टर से भी संपर्क साधने का प्रयास किया।  सौरभ ने कहा कि इस मामले की शिकायत के लिए फूड इंस्पेक्टर को फोन किया तो उन्होंने बताया कि उनकी ट्रांसफर हो गई है। नए फूड इंस्पेक्टर को जब उन्होंने फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

    उधर, एक अन्य उपभोक्ता अनिशा नायर ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने इस रेस्तरां से बर्गर खाया था, जिसके बाद स्वास्थ्य बिगड़ गया था। दवा लेने के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। सौरभ ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।  वहीं सह आयुक्त, खाद्य सुरक्षा डा. विजया ने कहा कि पिज्जा में कॉक्रोच मिलने के संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी। विभागीय टीम शहर में दुकानों, ढाबों व रैस्टोरैंट में खाद्य पदार्थों की जांच करती रहती है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • जालंधरः फैक्ट्री से गौ मास बरामद कर 13 को किया काबू

    जालंधरः फैक्ट्री से गौ मास बरामद कर 13 को किया काबू

    जालंधर,ENS: थाना आदमपुर के अधीन आते गांव धोगड़ी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने फैक्ट्री में क्विंटलों के हिसाब से गौ मास सहित 13 लोगों को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए कोमी प्रधान गौ रक्षा  दल ने बताया कि गऊओं को काट कर रखा जा रहा है तथा मौके पर रोहित जोशी शिव सेना बाला साहिब ठाकरे तथा उनकी टीम ने थाना आदमपुर के एसएचओ मंजीत सिंह को सूचित किया तथा मौके पर पुलिस पार्टी पहुंची। पुलिस रेड में 13 मुस्लिम युवकों को मंजीत सिंह ने काबू किया।

    एसएचओ आदमपुर मंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मौके पर पहुंच कर गौ मास से भरा एक कंटेनर पुलिस ने जब्त किया। एसएचओ मंजीत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है ताथा पकड़े गए 13 युवकों के बारे जांच कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि पुलिस ने कंटेनर काबू कर लिया है। सोचने की बात है की पुलिस को इस बारे पता क्यूं नही चल पाया। पुलिस इस मामले में फैक्ट्री मालिक को भी जांच के बाद नामजद करने की सोच रही है। यह घिनौना कार्य नेहा टोका फैक्टरी में चल रहा था। पुलिस फैक्ट्री के मालिक को काबू करने के लिए छापेमारी रही है तथा फैक्ट्री मालिक को फरार बताया जा रिहा है।

  • आज का राशिफल, 7 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 7 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 7 अगस्त 2023

    वृष: विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा।
    मिथुन: मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति के काम में हस्तक्षेप न करें। विवाद होगा।
    कर्क: आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रमाद न करें।
    कन्या: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें।
    तुला: यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
    वृश्चिक: कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें।
    मकर: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
    कुंभ: कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। धनहानि भी आशंका है।
    मीन: भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा। चिंता तथा तनाव कम होंगे।
  • विद्यालय में शिक्षकों के साथ अच्छा व्यवहार करें अभिभावक: सतपाल सिंह सत्ती

    विद्यालय में शिक्षकों के साथ अच्छा व्यवहार करें अभिभावक: सतपाल सिंह सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने स्कूल में छात्र द्वारा प्रधानाचार्य पर हाथ उठाने और उसके बाद उसके पिता द्वारा स्कूल में आकर शिक्षकों से मारपीट करने के मामले पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है और जहां से छात्र ठीक कर अपने जीवन को एक सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यालयों में शिक्षकों के साथ ऐसा व्यवहार होगा तो आने वाले समय में कोई भी शिक्षक इस क्षेत्र के विद्यालयों में सेवाएं देने को तैयार नहीं होगा और उसका असर हमारे बच्चों पर पड़ेगा। उन्होंने अभिभावकों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने में अपनी भूमिका अदा करें। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हम पूरी तरह से शिक्षकों के साथ हैं और अच्छे कर्मचारियों का हमेशा हमारे साथ दिया है। विधायक ने कहा कि पूर्व सरकार के समय विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक पद को भरने के लिए शिद्दत से काम किया गया और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जारी रखने के लिए स्कूलों में शिक्षकों से लेकर 11 शिक्षकों तक सभी कर्मचारियों के पदों को भरा। लेकिन इस तरह की घटनाएं अच्छे शैक्षणिक माहौल के लिए बिल्कुल भी सहायक नहीं है। इसका एक तरफ जहां शिक्षक वर्ग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा वही ऐसी घटनाओं के बाद पड़ने वाले प्रभाव बच्चों के लिए नकारात्मक साबित हो सकते हैं।