Blog

  • Jalandhar: AAP और BJP पर बरसे Charanjit Channi, देखें वीडियो

    Jalandhar: AAP और BJP पर बरसे Charanjit Channi, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कांग्रेस की सुरिंदर कौर आज कुछ देर में नामाकंन भरने के लिए रवाना होगी। वहीं बीते दिन आप पार्टी के कैबिनेट मंत्रियों द्वारा आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के नामाकंन भरने से पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने आप पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर बार चुनाव से पहले आप पार्टी के नेता मीटिंग करते रहते है। वहीं उन्होंने जब चुनाव आते है तो आप पार्टी के नेता रहने के लिए भी आ जाते है और मीटिंगें भी करने लग जाते है। चन्नी ने कहा कि आज वेस्ट हलके में गंदा पानी आ रहा है। चन्नी ने कहा 2 साल हो गए आप पार्टी की सरकार को सत्ता में आए हुए, लेकिन इनकी सरकार ने किसी भी ट्यूबवैल की केयर नहीं की।

    चन्नी ने कहा कि इलाके का पानी इतना गंदा है कि कोई इससे नहा भी नहीं सकता, पानी पीने की तो बात दूर की है। चन्नी ने कहाकि इसी तरह गलियों में सीवरेज का गंदा पानी बह रहा है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी को चाहिए था कि सवा दो साल में वह जनता के लिए कुछ बेहतर सोचते। चन्नी ने कहाकि अब इस पार्टी के नेताओं को हराने का समय आ गया है। वहीं भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल के इलाका निवासियों द्वारा जीत दर्ज करवाने के बयान पर निशाना साधते हुए चन्नी ने कहा कि शीतल के इलाके में नशा और रेहड़ी चालकों से पैसे इकट्टे किए जा रहे है। 

    वहीं केजरीवाल की जमानत को लेकर चन्नी ने कहा कि उन्हें पता लगा है कि बॉर्डर पर लड़ाई लड़ने के लिए केजरीवाल गए हुए थे और वहां पर जीत हासिल हुई तो वह वापिस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी वापसी को लेकर पटाखे चलाए जा रहे थे कि रास्ते में पता चला कि अभी लड़ाई बाकी है, जिसके चलते उन्हें वापिस बुला लिया गया। केजरीवाल ने कहा कि 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को जा रही है। चन्नी ने कहा कि कौन सा ऐसा काम करके लौट रहे थे कि कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाने शुरू कर दिए।

  • Jalandhar: वित्त मंत्री Harpal Cheema के साथ नामाकंन भरने पहुंचे Mohinder Bhagat, देखें वीडियो

    Jalandhar: वित्त मंत्री Harpal Cheema के साथ नामाकंन भरने पहुंचे Mohinder Bhagat, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव को लेकर आज मोहिंदर भगत नामांकन भरने के लिए डीसी कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, सासंद राजकुमार चब्बेवाल, पवन टीनू सहित कई नेता मौजूद रहे। वहीं नामाकंन भरने से पहले मोहिंंदर भगत ने मंदिर ने नतमस्तक हुए। मीडिया से बात करते हुए मोहिंदर भगत ने बताया कि आज वह सतगुरु कबीर जी का आर्शीवाद लेने पहुंचे है। जिसके बाद वह वह पेपर भरने के लिए कुछ देर में रवाना हो रहे है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भगवान वाल्मीकि मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक हुए और इस चुनाव को लेकर उन्होंने जीत के लिए अरदास की। मोहिंदर भगत ने कहा कि वह इस चुनाव में जीत हासिल करके लोगों की सेवा कर सके। वहीं उन्होंने कबीर दिवस को लेकर सभी लोगों को बधाई दी। 

  • दर्दनाक हादसा : Bus हुई हादसे का शिकार, 4 की मौ’त, 3 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसा : Bus हुई हादसे का शिकार, 4 की मौ’त, 3 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला के जुब्बल इलाके में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर के साथ कुल 4 लोगों की मौत हुई है जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हुए है। इनमें से 2 घायलों को रोहड़ू में प्राथमिक उपचार देने के बाद IGMC शिमला रेफर किया गया, जबकि एक घायल रोहड़ू अस्पताल उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त बस में ड्राइवर-कंडक्टर समेत कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से बस ड्राइवर कर्म दास पुत्र भोगी राम गांव कुडू जुब्बल, कंडक्टर राकेश पुत्र शिव राम निवासी बिलासपुर, बिरमा देवी (62 साल) पत्नी अमर सिंह निवासी धांसर गांव और धनशाह ( 52) नेपाल की मौत हुई है, जबकि जयेंद्र सिंह रांगटा (63), दीपिका (25) पुत्री संजय ठाकुर निवासी गिल्टाड़ी और हस्त बहादुर घायल हैं।

    जयेंद्र रांगटा और दीपिका की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहड़ू से रेफर किया गया है। बिरमा देवी और अमर सिंह ने मौके पर ही तम तोड़ दिया, जबकि ड्राइवर-कंडक्टर की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हुई। सूचना के अनुसार HRTC के रोहड़ू डिपो की बस सुबह 6:35 बजे जुब्बल के कुडू से गिल्टाड़ी के लिए चली। कुडू से यह बस मुश्किल से 3 किलोमीटर आगे पहुंचने के बाद चौरी कैंच में सुबह 6 बजकर 55 मिनट के करीब यह बस हादसे का शिकार हो गई और ढांक से करीब 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी।

    यह बस पहाड़ी के ऊपर वाली सड़क से गिरने के बाद निचली सड़क पर जा रुकी, जहां आधी बस हवा में बाहर लटक गई। यहां से बस खाई में गिरती तो और भी भीषण हादसा हो सकता था। स्थानीय प्रशासन ने लोकल लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया। चारों मृतकों के शवों का रोहड़ू में पोस्टमॉर्टम करवा कर दिया गया है और शव परिजनों को सौंप दिए गए है।

    SDM जुब्बल राजीव सांख्यान ने बताया कि हादसा सुबह 7.10 बजे के करीब हुआ है। इस हादसे में 4 की मौत हो गई है, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि अब तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • Girlfriend की शादी रुकवाने के लिए प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, फेंका तेजाब

    Girlfriend की शादी रुकवाने के लिए प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, फेंका तेजाब

    भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से दुल्हे पर तेज़ाब फेंके जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर कोतवाली स्थित मोढ़ पुलिस चौकी इलाके से सुदामा गौतम की बारात मंगलवार रात जिले के सुरयावा इलाके के तुलापुर बहादुरान गांव में सभाजीत गौतम के यहां जा रही थी। बारात के रथ पर दूल्हा ओर उनके साथ दो बच्चे बैठे थे, इसी बीच मोटरसाइकिल सवार दो युवक हाथ में तेज़ाब से भरा कैन लेकर दूल्हे के रथ पर उड़ेल दिया। इस घटना में दूल्हा और उसके पास बैठे दोनों बच्चे गम्भीर रूप से झुलस गये। 

    इस मामले में पुलिस ने सचिन बिन्द नामक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़ा और पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सभाजीत गौतम की बेटी से प्रेम करता है, मगर लड़की के परिवार के लोग उसकी शादी जबरन सुदामा गौतम से करा रहे थे। जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। 

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऊना के इंदिरा स्टेडियम में लगा योग शिविर

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऊना के इंदिरा स्टेडियम में लगा योग शिविर

    सकारात्मक जीवन के लिए योग और फिटनेस का बहुत महत्व, नियमित करें योगाभ्यास: जतिन लाल

    ऊना/सुशील पंडित: सकारात्मक जीवन के लिए योग और फिटनेस का बहुत महत्व है। आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक स्थिरता के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर ऊना में आयुष विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने यह शब्द कहे। आयुष विभाग ने यह कार्यक्रम एसबीआई, नेहरू युवा केंद्र, केसीसी बैंक और रेडक्रॉस के साझे सहयोग से आयोजित किया था।  

    जतिन लाल ने कहा कि हमारी रोजमर्रा की खानपान की आदतें और अव्यवस्थित जीवन शैली का शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इनके चलते धीरे धीरे शरीर हमारा साथ छोड़ने लगता है। बहतु सी बीमारियां व्यक्ति को घेर लेती हैं। वहीं युवा नशे की जकड़ में आ जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों से बचाव में योग और फिटनेस का बहुत महत्व है। योग तथा व्यायाम जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। इनसे आप शरीर में अच्छे बदलाव देखते हैं, जिससे प्रेरणा पाकर व्यक्ति प्रोत्साहित अनुभव करता है।

    उन्होंने कहा कि शरीर सबसे पवित्र मंदिर है। इसे अच्छा बनाना सबसे बड़ा काम है। आवश्यक है कि योग और व्यायाम को हम सब अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए प्रतिदिन इसका अभ्यास करें।
    उपायुक्त ने कहा कि योग भारत की विश्व को अमूल्य भेंट है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। योगाभ्यास से केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक, मानसिक और वैचारिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। उन्होंने कहा कि इसकी उपयोगिता और आवश्यकता को समझते हुए संयुक्त राष्ट्र ने भारत के आग्रह पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया।
    कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी किरण शर्मा और डॉ. जगजीत कौर ने योगाभ्यास करवाया। इसमें उपायुक्त जतिन लाल के साथ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी उत्तम डौड, रेडक्रॉस के सचिव संजय सांख्यान, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार, एसबीआई की क्षेत्रीय प्रबंधक संजू बंगा सहित अन्य अधिकारियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।
  • बड़ी खबरः Airport को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    बड़ी खबरः Airport को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    इंदौरः एयरपोर्ट काे एक बार फिर से उड़ाने को लेकर धमकी मिली है। इस मामले में एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अफसर ने थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। एरोड्रम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अफसर करण पुत्र आलोक तिवारी ने एक आवेदन दिया था। एयरपोर्ट की ओर से बताया गया कि एयरपोर्ट डायरेक्टर की मेल आईडी apdiindore@aai.aero पर वीरवार सुबह 10.26 मिनट पर BOMB विषय पर मेल आईडी nobody@dizum.com से मेल मिला।

    जिसमें Patrick द्वारा एयरपोर्ट पर बम प्लेस करने की धमकी दी गई। जिममें किसी संगठन का जिक्र नहीं किया गया। मामले में आवदेन आने के बाद केस दर्ज किया गया है। बता दें कि 2 माह पहले 18 मई 2024 को भी मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत देश के 50 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अज्ञात शख्स ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट अथॉरिटी को धमकी भरा ये ई-मेल भेजा था।

    भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। शिकायत के आधार पर CISF ने एयरपोर्ट पर सर्चिंग की गई थी। वहां मौजूद लोगों की भी चेकिंग की गई थी। हाालंकि जांच के दौरान कोई सस्पेक्टेड चीज नहीं मिली। हालांकि, एयरपोर्ट पर बम थ्रेट असेस्टमेंट कमेटी ने मैनुअल चेकिंग बढ़ा दी गई थी। टीआई सुनील मेहर के मुताबिक, एयरपोर्ट अथॉरिटी को अंग्रेजी में लिखा मेल आया। इसे भोपाल के अलावा अन्य एयरपोर्ट्स को भी टैग किया।

  • Punjab: इन इलाकों में ADGP और CP की रेड, वाहनों सहित नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab: इन इलाकों में ADGP और CP की रेड, वाहनों सहित नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब सरकार लगातार अलग-अलग शहरों और गांवों में नशे के खिलाफ छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में आज लुधियाना के चीमा चौंक घोड़ा कालोनी और छावनी मोहल्ले में छापेमारी करके नशे के सौदागरों के पास से नशीला पदार्थ पकड़ा जा रहा हैं। मौके का जायजा पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल और ADGP प्रवीण कुमार ने लिया। ADGP प्रवीण कुमार ने कहा कि आज पूरे पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान उन्हें नशीला पदार्थ और कुछ चोरी के वाहन भी बरामद हुए है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा समय-समय पर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह की कार्रवाई की जाती है।

    जिस कॉलोनी में पुलिस ने छापेमारी की थी, वहां के लोगों ने कहा कि पुलिस अच्छा काम कर रही है। लोगों का कहना है कि कि नशा तस्करों को पहले ही इस कार्रवाई की जानकारी मिल जाती है। लोगों का आरोप हैकि समगलरों की गाड़ियों में पुलिसकर्मी बैठे रहते है। फिर इस तरह जब पुलिस कार्रवाई करती है तो उन्हें हाथ कुछ हासिल नहीं होता। उन्होंने कहा कि कई बार यहां के ड्रग बेचने वालों के वीडियो भी वायरल हो चुकी है। जिसके चलते तस्कर इलाका निवासियों को धमकियां भी दे चुके हैं।

    जिसकी शिकायत मोहल्लेवासियों की ओर से पुलिस कमिश्नर को भी दी चुकी है। मोहल्ला निवासियों ने मांग की कि नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। घोड़ा छाप कालोनी में रहते विनोद घई ने कहा कि पूरी कालोनी में 10 प्रतिशत लोग ऐसे है जो चिट्टा बेचते है। इन लोगों को पुलिस कर्मचारी पहले ही सुचेत कर देते है जिस कारण छापामारी के वक्त ये तस्कर पुलिस के हाथ नहीं आते। इलाका निवासियों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों के स्पष्ट आदेश है कि किसी भी हाल में नशा तस्करों को छोड़ना नहीं है। लुधियाना के अभी कई और भी संदिग्ध इलाके है जहां आने वाले दिनों में भी रेड करवाई जाएगी।

  • बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत, 14 घायल

    बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत, 14 घायल

    नई दिल्ली : देवरिया में यूपी रोडवेज की सरकारी बस और ट्रक की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक महिला व 12 साल का लड़का शामिल है। वहीं इस हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए, इनमें कुछ गंभीर स्थिति में है। इन्हें मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

    हादसा इतना भीषण था कि बस के ड्राईवर साइड का पूरा हिस्सा डैमेज हो गया। सूचना पर डीएम व एसपी इमरजेंसी पहुंचे व घायलों हाल जाना। अधिकारियों ने इनके समुचित इलाज़ के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया है। डीएम व एसपी सिटी मेडिकल कॉलेज में काफी देर तक डटे रहे और घायलों का एक्सरे करवाया।

    घायल बस चालक सिराज अहमद ने बताया कि वह देवरिया के रुद्रपुर से आजमगढ़ सवारी लेकर जा रहा था। बराव चौराहे के आगे बहसुआ गांव के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।  

  • बड़ी खबरः Arvind Kejriwal की जमानत पर लगाई रोक, जानें मामला 

    नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज बहुत बड़ा झटका लगा है, क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी जमानत पर रोक लगा दी है। ED ने केजरीवाल की जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और उनकी याचिका पर जस्टिस सुधीर कुमार जैन और रविन्द्र जडेजा की बेंच ने सुनवाई की। बेंच ने दलीलें सुनने के बाद फिलहाल के लिए केजरीवाल की जमानत पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है। बीते दिन ही दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें रेगुलर जमानत दी थी। वहीं ED ने जमानत के खिलाफ याचिका दायर करने के लिए 48 घंटे का समय मांगा था, लेकिन दिन निकलते ही और हाईकोर्ट खुलते ही ED ने वकील के जरिए याचिका दायर करके केजरीवाल की जमानत को चुनौती दे दी।

    ED की याचिका पर सुनवाई जारी है और इस बीच हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी। ED का कहना है कि निचली अदालत ने उनका पक्ष सुना तक नहीं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को ED ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाया है। वे एक अप्रैल से तिहाड़ जेल में हैं। 10 मई को सुप्रीम कोर्ट उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 का प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी थी। केजरीवाल ने 2 जून को सरेंडर किया और वापस जेल गए, लेकिन जेल जाने से पहले उन्होंने मेडिकल ग्राउंड पर 7 दिन की अंतरिम जमानत मांगी थी, लेकिन उनकी याचिका खारिज हो गई। वहीं केजरीवाल की रेगुलर बेल वाली याचिका पर सुनवाई जारी रही, जिसकी फैसला कल शाम आया और आज उस फैसले पर रोक भी लग गई।

    ED की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू पेश हुए और ED का पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी है कि निचली अदालत ने उनका पक्ष नहीं सुना और न ही उन्हें पक्ष रखने का सही तरीके से मौका दिया गया, इसलिए केजरीवाल को जमानत देने वाले फैसले पर विचार किया जाए। वह घोटाले के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी हैं और अगर उन्हें जमानत मिली तो वे सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। केस के गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

  • Jalandhar: नामाकंन भरने से पहले सुरिंदर कौर के घर पहुंचे Punjab प्रधान Raja Warring, देखें वीडियो

    Jalandhar: नामाकंन भरने से पहले सुरिंदर कौर के घर पहुंचे Punjab प्रधान Raja Warring, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को उपचुनाव होने जा रहे है। वहीं कांग्रेस ने दो दिन पहले देर रात को पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को टिकट दी है। जिसके बाद आज सुरिंदर कौर नामाकंन भरने के लिए डीसी दफ्तर के लिए कुछ देर में रवाना होगी। वहीं नामाकंन भरने से पहले पंजाब कांग्रेस प्रधान और सासंद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सुरिंदर कौर के घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, विधायक लाडी शेरोवालिया, नवजोत दहिया, राजिंदर बेरी सहित अन्य नेता सुरिंदर कौर के घर पहुंचे।

    वहीं मीडिया से बात करते हुए राजा वडिंग ने कहा कि सभी पार्टी के दावेदार आज सुरिदंर के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिदंर कौर को टिकट देकर मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि सुरिदंर कौर 5 बार पार्षद रह चुकी है। सुरिदंर ने जहां पति के स्वर्गवास होने के बाद परिवार का पालन पोषण कर रही है, वहीं इलाके के लोगों की भी तह दिल से सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि जालंधर के लोग काफी समझदार है और लोग पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को भी देख रहे है।

    जैसे कि आजकल कुछ नेता पार्टी छोड़कर दल बदल रहे है। वहीं इन सभी चीजों को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने सुरिदंर कौर ने टिकट दी है। राजा वडिंग ने कहाकि आज सुरिदंर कौर के नामाकंन के दौरान देश भर में कांग्रेस ने नीट पेपर को लेकर धरने लगाने का फैसला किया है, जिसके चलते वह नामाकंन में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसी के चलते वह आज सुरिंदर कौर के घर पहुंचे और सभी नेताओं को एक साथ होकर सुरिदंर कौर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की अपील की है।