Blog

  • ट्रेन पर गिरा ओवरहेड तार, एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल

    ट्रेन पर गिरा ओवरहेड तार, एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल

    जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में ट्रेन का ओवरहेड तार टूटकर ट्रेन पर ही गिर गया। जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग गंभीर घायल हो गए है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के चांडिल- मुरी रेलखंड के सुइसा और तिरलडीह का है।

    जानकारी के अनुसार नीलांचल एक्सप्रेस में जोरदार आवाज हुई। ट्रेन के ऊपर पेंट्री तार गिर गया। आवाज होने के बाद करीब 2 किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन रुक गयी। घटना में ट्रेन में सवार 2 यात्रियों को चोट आई है। एक यात्री का चेहरा फट गया है। जबकि दूसरे यात्री का सिर फट गया है। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

    दुर्घटना की वजह से इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को तत्काल रोक दिया गया। इस दुर्घटना की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी के दरवाजे वाले एरिया में 2 यात्री लटके हुए थे। इसी बीच एक तार आकर उनके ऊपर गिरी। वहीं चलती ट्रेन पर टूटकर गिरा है या किसी की लापरवाही से यह हादसा हुआ है, इसकी जांच की जा रही है।

  • Punjab: Polling Booth पर हुई बहस के बाद BLO महिला हुई बेहोश 

    फरीदकोट: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। जहां शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। दोपहर 3 बजे तक 46.38 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। वहीं फरीदकोट पोलिंग बूथ पर वोट डालने आए कुछ लोगों की महिला बीएलओ से बहस हो गई। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत अब स्थिर है। बता दें कि आज सुबह फरीदकोट में तेज हवाओं के कारण पोलिंग बूथ का शेड उड़ गया। जिससे वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

  • Punjab: इस हलके के पोलिंग बूथ पर पड़ी सिर्फ 82 वोटें, लोगों ने किया वोटिंग का बायकॉट

    Punjab: इस हलके के पोलिंग बूथ पर पड़ी सिर्फ 82 वोटें, लोगों ने किया वोटिंग का बायकॉट

    मानसाः लोकसभा चुनावों को लेकर आज 7वें चरण पर वोटिंग हो रही है। वहीं गांव अहमदपुर में लोगों में जनवरी माह में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में वोट का बहिष्कार कर जिला प्रशासन व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 82 वोट पड़ चुके हैं और बाकी वोटों का ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया है। इसके बाद अहमदपुर गांव का स्कूल पूरी तरह खाली नजर आ रहा है, कोई भी मतदाता मतदान केंद्र पर वोट डालने नहीं जा रहा है।

    बता दें कि 10 जनवरी की रात को मनसा जिले के अहमदपुर गांव में दो बुजुर्ग जंगीर सिंह और रंजीत कौर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने मनसा के एसएसपी से शिकायत की लेकिन अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बुढलाडा के नगर थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना भी दिया गया था, लेकिन हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई।

    जिसके बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को 31 मई तक का समय दिया था। इस दौरान कहा गया था कि अगर हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो वोट का बहिष्कार किया जायेगा। जिसके चलते आज लोगों ने वोटों का बहिष्कार किया हुआ है। अब तक यहां पर 82 वोटे पड़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अमन-कानून व्यवस्था बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर धरने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में भी जिला प्रशासन के खिलाफ धरना जारी रहेगा।

  • Jalandhar: इस इलाके में सरेआम पिलाई जा रही थी शराब, कई काबू, देखें Video

    Jalandhar: इस इलाके में सरेआम पिलाई जा रही थी शराब, कई काबू, देखें Video

    जालंधर, ENS: चुनाव में इस्तेमाल होने वाली शराब को खुलेआम समर्थकों को पिलाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी तो जालंधर के वडिंग गांव में लोग सरेआम शराब पी रहे थे। हालांकि मीडिया से पहुंचने से पहले पुलिस ने शराब जब्त कर ली। वहीं शराब पीने वालों को हिरासत में लेकर पुलिस वहां से निकल गई थी।

    इस दौरान शराब पिलाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं ने मीडिया को रोकने की कोशिश की, लेकिन चुनाव आयोग की टीम और पुलिस पार्टी ने सामान जब्त कर हिरासत में लिए लोगों का मेडिकल करवाने होने सिविल अस्पताल ले गई थी। सूत्रों का कहना है कि जहां शराब पिलाई जा रही थी वह सभी आम आदमी पार्टी से संबंधित समर्थक थे और वोट की खातिर लुभाने के लिए शराब परोसी जा रही थी। यहां तक की शराब पीने वाले लोगों के लिए टेबल सजाए गए थे और उन्हें शराब गिलासों में पड़ोसी गई थी। जिसकी कुछ तस्वीरें मीडिया ने कमरे में कैद ली।

    इस पूरे मामले को लेकर जब पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कितने लोग हिरासत में लिए गए हैं और क्या सामान जब्त किया गया है इसके बारे में वह नहीं जानते है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी और वह मौके पर पहुंचे हैं इसके सिवाय वह कुछ नहीं जानते।

  • Jalandhar: पोलिंग बूथ पर व्यक्ति को घायल करने के मामले में 4 पर मामला दर्ज 

    Jalandhar: पोलिंग बूथ पर व्यक्ति को घायल करने के मामले में 4 पर मामला दर्ज 

    जालंधर,ENS: आदमपुर के वडाला गांव में आज सुबह पोलिंग बूथ पर झगड़ा होने का मामला सामने आया था। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा बलों को घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना आदमपुर पुलिस ने संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर लिए है।

    उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद तजिंदर सिंह की शिकायत पर आदमपुर थाने में 4 लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया है। जिसमें भूपिंदर सिंह पुत्र रणजीत सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्र रणजीत सिंह, रणजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी वडाला गांव और जसवंत राम पुत्र हजारा राम निवासी मंसूरपुर गांव शामिल हैं। डीसी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323,341,506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसी ने कहा कि इस पूरे मामले के दौरान मतदान प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा और मतदान बिना किसी रुकावट के जारी रहा।

  • गगरेट :मंदवाड़ा पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने में लापरवाही बरतने पर प्रिसाइडिंग ऑफिसर और सेक्टर ऑफिसर सस्पेंड

    ऊना/ सुशील पंडित:ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के मंदवाड़ा पोलिंग बूथ पर मॉक पोल के दौरान ईवीएम खराब होने की घटना में लापरवाही बरतने पर प्रिसाइडिंग ऑफिसर और सेक्टर ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल  ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया है ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोका जा सके और निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित हो सके।
  • EVM के इस्तेमाल में गड़बड़ी पाये जाने पर 2 अफसर सस्पेंड 

    ऊना: लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण में आठ राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर वोटिंग जारी है। सभी सीटों के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा।  चुनाव आयोग ने बताया कि लोकसभा की 57 सीटों पर 11 बजे तक 26.30 प्रतिशित और ओडिशा विधानसभा के चौथे एवं अंतिम चरण के मतदान में बाकी 42 सीटों पर पहले चार घंटों में 22.97 प्रतिशत वोट डाले गए हैं।

    पूर्वाह्न 11 बजे तक हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक 31.92 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि ओडिशा में सबसे कम 22.64 प्रतिशत मत पड़े थे। आयोग के सूत्रों के अनुसार सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखी गयी हैं, मतदान शांति पूर्ण ढंग से जारी है। 

    इसी बीच हिमाचल के ऊना के गगरेट में डीसी ने पीठासीन अधिकारी राकेश कुमार और सेक्टर ऑफिसर गोविंद कौशल को सस्पेंड कर दिया। ये दोनों अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव की ईवीएम मशीन विधानसभा उपचुनाव की जगह लगा दी। जबकि उपचुनाव वाली ईवीएम मशीन, लोकसभा वाली मशीन की जगह लगा दी। जिसको लेकर ये कार्रवाई की गई है।

  • Salman Khan पर AK-47 से छलनी करने का था प्लान…लॉरेंस गैंग के चार शूटर गिरफ्तार

    Salman Khan पर AK-47 से छलनी करने का था प्लान…लॉरेंस गैंग के चार शूटर गिरफ्तार

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर एक बार फिर हमला करने की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान खान की कार पर हमला करने का प्लान बना रहे थे। नवी मुंबई पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हैं। जिनकी पहचान पहचान धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान के रूप में की गई है। मामले में पुलिस ने अब तक लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़, संपत नेहरा समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

    रिपोर्ट में दावाः फार्म हाउस और कई जगहों पर की गई रेकी 

    जानकारी के मुताबिक एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है, आरोपियों ने फार्म हाउस और कई जगहों की रेकी की थी। इन लोगों को सलमान खान पर Ak- 47 सहित कई अन्य हथियारों से फायरिंग करने का आदेश मिला था। पुलिस ने कई वीडियो आरोपियों के मोबाइल से बरामद किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर AK-47, M-16 और AK-92 मंगवाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को इनके मोबाइल से ऐसे कई विडियोज भी बरामद हुए हैं।

    पुलिस ने दिया पूरा सुरक्षा का आश्वासन 

    आपको बता दें कि सलमान खान की सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है।  इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके परिवार को आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को सख्ती से रोका जाएगा।

  • Jalandhar: फोन छीनना स्नेचरों को पड़ा महंगा

    जालंधर,ENS: थाना बारादरी के अंतगर्त आते पुलिस लाइन के पास फोन पर बात करने के दौरान बाइक सवार युवक फोन छीन भागने लगे। इस दौरान पीड़ित रोहितांश ने एक्टिवा सवार से लिफ्ट लेकर बाइक सवारों का पीछा किया और उन्हें काबू करने की कोशिश की। वहीं बाइक सवारों को काबू करने के दौरान लुटेरों की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गए। वहीं पीड़ित रोहितांश ने उक्त बाइक सवारों को काबू करने की कोशिश तो उक्त स्नेचर बाइक छोड़कर फरार हो गए।

    पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना बारादरी की पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने बताया कि वह रणजीत नगर का रहने वाला है। रोहितांश ने बताया कि वह परिजनों के साथ बात करता हुआ पैदल घर जा लौट रहा था। इस दौरान बाइक सवार युवक आए और उसका फोन छीनकर फरार होने लगे। जहां पीछा करने के दौरान बाइक सवार लुटेरों की गाड़ी की संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक छोड़कर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। 

  • Jalandhar: Panchavati मंदिर में सूट बांटने के मामले में FIR दर्ज

    जालंधर,ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर बस्ती गुजा में बीते दिन पंचवटी मंदिर में सूट बांटने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिसमें महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए आरोप लगाए थे कि मंदिर में भाजपा प्रत्याशी की पत्नी द्वारा सूट बांटे जा रहे है। वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर बस्ती बावा खेल थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके धारा 171 एच लगा दी है।

    एसआई अजमेर लाल का कहना है कि महिला द्वारा एक वीडियो भेजी गई थी। जिसमें पंचवटी मंदिर में कुछ औरतों द्वारा महिलाओं को सूट बांटे जा रहे थे और उसके महिलाओं को वोटों के लुभाया जा रहा था। वायरल वीडियो के आधार पर उन्होंने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चुनाव आयोग की उलंघना के तहत यह कार्रवाई की गई है।