Blog

  • बड़ी खबरः किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम किया, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, 34 ट्रेनें प्रभावित, 11 कैंसिल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने शंभू रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। बॉर्डर पर नेशनल हाईवे बंद कर डटे किसान शंभू बॉर्डर के पास ही रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे पुलिस-किसानों की धक्कामुक्की हुई। मगर, किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और ट्रैक पर बैठ गए। किसान सरकार से युवा नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा समेत 3 किसानों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में पहले उनकी हरियाणा और पंजाब सरकार से मीटिंग हुई थी, जिसके बाद रिहाई का भरोसा मिला था। जिसके बाद किसानों ने सरकार को 16 अप्रैल तक का समय दिया था।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    सरकार ने रिहाई नहीं की तो वे ट्रैक पर उतर आए। किसानों के प्रदर्शन के चलते 34 ट्रेन प्रभावित हुई हैं। 11 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं तो कुछ के रूट शॉर्ट किए गए हैं। किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि सरकार ने भरोसा देकर भी उन्हें रिहा नहीं किया। हमारा किसान साथी जेल में मरणव्रत पर बैठा है। जब तक सरकार उसे रिहा नहीं करती, हम ट्रैक खाली नहीं करेंगे। अगर सरकार अभी रिहा कर दे तो हम 10 मिनट में हट जाएंगे।

    आम लोगों की परेशानी को लेकर डल्लेवाल ने कहा कि हमारा साथी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है, इसमें लोग हमें सहयोग करें। आंदोलन की अगुआई कर रहे किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हम रेल नहीं रोकना चाहते थे। मगर, हमें इसके लिए मजबूर करना सरकार का फेलियर है। सरकार ने 16 अप्रैल तक रिहाई का भरोसा देकर वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि रेल रोको आंदोलन अनिश्चितकाल के लिए रहेगा।

  • जालंधरः मेन बाजार में पूजा सामग्री की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला सबसे भीड़-भाड़ वाले मेन बाजार सैदां गेट से सामने आया है। जहां आरएस एक्सोटिकिस की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। इस पूजा सामग्री की दुकान में चोर छत्त में बनी ग्रिल को तोड़कर अंदर घुसे। जहां वह दुकान में नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक सुरेंद्र ने बताया कि आज सुबह 9.40 पर जब उन्होंने दुकान खोली तो तिजौरी से पैसे गायब थे।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    उन्होंने कहा कि दुकान पर ताले लगे हुए थे। जब उन्होंने छत्त पर जाकर देखा तो पता चला छत्त से ग्रिल को तोड़कर चोर घुसे थे। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि तिजौरी से 3600 रुपए गायब थे। जबकि अन्य सामान की वह जांच कर रहे है। पीड़ित ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े है। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान के पीछे सेवक धूप वालों की दुकान लगती है। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित दुकान मालिक के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधरः राजनीति में बड़ा उल्टफेर, भाजपा का दिग्गज नेता कांग्रेस में हो सकता है शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीति में बड़ा उल्टफेर होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार भाजपा का दिग्गज नेता जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकता है। बताया जा रहा हैकि कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ उनकी मुलाकात भी हो चुकी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि कांग्रेस दिग्गज नेता को पार्टी में शामिल करने के बाद उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है।

  • पंजाबः नशे के कारोबार को लेकर कुवंर विजय प्रताप ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में नशे पर नकेल कसने के लिए भले ही सरकार द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे है। वहीं आप पार्टी के विधायक कुवंर विजय प्रताप ने एक प्रोग्राम में नशे के कारोबार को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए है। प्रोग्राम में कुवंर विजय प्रताप ने कहा कि शहर में अगर नशा बिक रहा है वह पुलिस का बिक रहा है। उन्होंने कहा कि यह वहीं पुलिस है जो नशे पर नकेल के दावे कर रही है। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2 सालों में नशे को अभी तक नशा कंट्रोल नहीं हुआ है। विधायक ने कहा कि उन्हें एक-एक चीज का पता है। कौन लोग इसमें इकट्ठे हुए है, कौन नशा बिकवा रहा है। उन्होंने कहा कि जिल में प्रत्येक कमिशनर आए। अब तक 5 कमिश्नर बदल दिए गए।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    विजय प्रताप ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने डीजीपी के साथ बात भी की। उन्होंने कहाकि कम से कम इन लोगों को अमृतसर से हटाकर बटाला में कर दो, जिनका नशा बिक रहा है। विजय प्रताप ने कहा कि इसमें एक एसपी, एक डीएसपी शामिल है, जो सिविल लाइन को देखते है। विजय प्रताप का आरोप है कि वह राघव चड्ढा के खासमखास है। उन्होंने कहा कि वह कभी नहीं बोलते कि आपने किसी की पोस्टिंग क्यों की या किसी अफसर को बदल दें। उन्होंने कहा कि अगर आपको यह लोग पसंद है तो आप काम चलाएं। विजय प्रताप ने कहा कि मैं कौन होता हूं काम चलाने वाला आप काम चलाएं। कुवर विजय प्रताप के इस बयान से राजनीति गलियारे में हलचल मच गई है।

  • पंजाबः संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, उम्मीदवारों सहित पार्टी नेताओं की गांवों में एंट्री बैन

    लुधियानाः संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मोर्चा से जुड़े विभिन्न किसान संगठनों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध तेज करने का एलान किया है। पिछले दिनों हुई संयुक्त बैठक में भाजपा प्रत्याशियों के साथ-साथ इन दलों के नेताओं का भी गांवों में विरोध करने और गांवों में ना घुसने का वादा दोहराया गया। बैठक में भारतीय किसान यूनियन (दकौंदा-बुर्ज गिल), भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल), बीकेयू (कादियां) और बीकेयू (लाखोवाल) के जिला अध्यक्षों ने भाग लिया।

    जिला अध्यक्ष महिंदर सिंह कमालपुरा, तरलोचन सिंह बरमी, गुरजीत सिंह गिल और जोगिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों को हर गांव और शहर में सवालों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसान पूछेंगे कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों के सामने किलें और बैरिकेडिंग लगाकर बाधाएं क्यों खड़ी की गईं। युवा किसान शुभकरण को गोली मारकर क्यों किया गया शहीद? किसानों के ट्रैक्टर तोड़ने के साथ ही किसानों पर हमला क्यों किया गया? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एमएसपी की कानूनी गारंटी का वादा पूरा नहीं किया और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की।

    लखीमपुर खीरी मामले में न्याय नहीं मिला। दिल्ली आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे अभी तक वापस नहीं हुए हैं। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। वादाखिलाफी करते हुए विद्युत संशोधन विधेयक 2020 संसद में पेश किया गया। इसके साथ ही इन किसान नेताओं द्वारा सत्तारूढ़ आप आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों को सत्ता में आने से पहले जारी चुनावी घोषणा पत्र में पंजाब के किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए किए गए वादों को याद दिलाने के लिए सवाल पूछे जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार केंद्र सरकार के सामने झुक गई है। इस तरह इस बदली हुई सरकार ने पंजाब और किसानों को धोखा दिया है।

  • अरबपतियों के ‘स्‍वर्ग’ दुबई में भारी बारिश से सड़कों से लेकर एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन तक घुसा पानी, देखें वीडियो

    दुबई: यूएई का सबसे स्मार्ट शहर दुबई यूं तो दुनिया भर के अरबपतियों की पसंद है, लेकिन इस शहर पर इस समय एक बड़ा संकट छाया हुआ है। देश में भारी बारिश के चलते यहां हाहाकार मचा हुआ है। शहर की भव्यता को दिखाने वाले शॉपिंग मॉल बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पानी भर गया है, जिसके बाद दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट को बंद करना पड़ गया। ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें हवाई जहाज पानी से भरे एयरपोर्ट से निकलने के लिए जूझ रहे हैं। एयरपोर्ट प्रशासन को घोषणा करनी पड़ी कि मौसम की स्थिति ठीक होने तक वह उड़ानों को डायवर्ट करेगा। लोगों के घरों, मेट्रो स्टेशन और यहां तक कि सड़कों पर भी पानी भरा हुआ है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    बता दें कि दुबई में भारत के मुकेश अंबानी, शाहरूख खान जैसे अरबपतियों ने अपना आशियाना ले रखा है। यूएई के पड़ोसी ओमान में बारिश ने भीषण नुकसान पहुंचाया है। यहां बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है, जबकि अन्य अभी भी लापता हैं। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक्स पर लिखा, मौसम की स्थिति ठीक होने तक आने वाली उड़ानों को अस्थायी रूप से डायवर्ट कर रहे हैं। यात्रियों को अपनी एयरलाइन के साथ अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी और हवाई अड्डे तक पहुंचने के घर से पहले निकलने को कहा। इस बीच दुबई पुलिस ने तूफान की चेतावनी जारी की है और लोगों को समुद्र तटों और घाटियों से दूर रहने को कहा है।

    पुलिस ने कहा कि “बारिश, तेज़ हवाएं और बिजली और ओलावृष्टि के चलते बाढ़ आ सकती है। दुबई से वीडियो और तस्वीरें आए हैं जिसमें आसमान में अंधेरा छाया हआ है और रुक-रुककर बिजली चमक रही है। बाढ़ के चलते सड़कों पर गाड़ियों की कतारें लगी हुई हैं। लोगों को कार से घर जाने में भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें लोग घुटनों तक गहरे पानी के बीच अपनी कारों को धकेलते नजर आ रहे हैं। कई वीडियो में सड़कों पर पानी भर गया है और कारें उसमें तैरती नजर आ रही हैं।

    एक क्लिप में एक रॉल्स रॉयस को सड़क पानी के बीच खड़े दिखाया गया है। वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स ने एक्स पर लिखा, रॉल्स रायस के लिए मेरी संवेदनाएं। दुबई में मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। ओमान में 10 स्कूली बच्चों समेत 18 की मौतयूएई के पड़ोसी ओमान, बहरीन, कतर और सऊदी अरब में भी बारिश हुई है। ओमान के राष्ट्रीय आपातकाल प्रबंधन समिति के अनुसार, हाल में हुई बारिश में देश के भीतर कम से कम 18 लोग मारे गए हैं। इसमें एक वाहन में बह गए 10 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। ओमान की सल्तनत ने इन मौतों पर संवेदना जताई है।

  • पंजाबः आप पार्टी के उम्मीदवार करमजीत अनमोल मंदिर में हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    मोगाः रामनवमी के दिन आज फरीदकोट से आप पार्टी के उम्मीदवार और पंजाबी कलाकार करमजीत अनमोल मोगा के प्राचीन मंदिर में पहुंचे। जहां उन्होंने और विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। माथा टेकने के बाद करमजीत अनमोल ने इस सीट से जीत का दावा किया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    करमजीत अनमोल की रामनवमी के उपलक्ष्य में हलके को लोगों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहाकि वह माता के दरबार में आशीर्वाद लेने आए है। उन्होंने कहा कि 9 की 9 विधानसभा हलकों से उन्हें बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वही जब भी पार्टी के विरोध के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हम सबको खुश नहीं कर सकते यह सब होता रहता है। भाजपा से उम्मीदवार हंस राज हंस को लेकर उन्होंने कहा कि वह मुझसे बड़े हैं और मैं उनकी इज्जत करता हूं। वह अपनी पार्टी के दिशा निर्देशों पर है मुझे उनसे कोई दिक्कत नहीं है।

  • इंजीनियर की सड़क हादसे में हुई मौत, 2 दिन पहले हुई थी शादी

     पानीपत : जिले के समालखा कस्बे में सड़क हादसे में कुरूक्षेत्र के 31 वर्षीय इंजीनियर की मौत हो गई। जिस हादसे की शिकायत उसके जीजा ने पुलिस को दी है। बताया है कि वह नोएडा जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे किसी बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। शव को सिविल अस्पताल रखवाया गया है। जहां बुधवार को उसका पोस्टमॉर्टम होगा।समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार सैनी ने बताया कि वह मॉडल टाउन करनाल का रहने वाला है।

    16 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ कुरूक्षेत्र से ग्रेटर नोएडा जा रहा था। उसके पीछे उसका साला पीतेंद्र उर्फ प्रीत सैनी निवासी अर्बन स्टेट सेक्टर 13, कुरूक्षेत्र अपनी बाइक पर आ रहा था। राजेश ने बताया कि जब वह मुरथल टोल टैक्स के पास पहुंचा, तो उसे पता लगा कि उसके साला प्रीतेंद्र का समालखा के पास एक्सीडेंट हो गया है, वह समालखा सिविल अस्पताल में है। सूचना मिलने पर वह वापस समालखा गया। जहां पहुंचने पर देखा कि उसकी एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण मौत हो गई।

    राजेश ने बताया कि यह एक्सीडेंट किसी अज्ञात बड़े वाहन की टक्कर से हुआ है। जो अज्ञात आरोपी हादसे के बाद फरार हो गया।मृतक के जीजा राजेश सैनी वासी करनाल ने बताया कि बीते शनिवार को ही प्रीतेंद्र सैनी की शादी हुई थी। प्रीतेंद्र सैनी 2 बहनों का इकलौता भाई था। वह नोएडा एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। मंगलवार कुरूक्षेत्र से नोएडा काम पर जा रहा था। समालखा करहंस के पास गौतम होटल के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हो गया।

  • सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले का जांलधर से जुड़ा कनेक्शन

    मुबंईः सलमान खान के घर के बाहर 2 दिन पहले हमलावारों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस मामले में मुबंई पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घटना को लेकर बीते दिन सीएम शिंदे भी सलमान खान के घर उनके परिवार के साथ मुलाकात करने के लिए गए थे। जहां उन्होंने सलमान को सिक्योरिटी अधिक मुहैय्या करवाने का आश्वासन दिया था। वहीं उन्होंने लारेंस को लेकर चेतावनी दी थी कि यहां पर किसी लारेंस की नहीं चलेंगी। यहां मुंबई पुलिस सख्त कार्रवाई करेंगी। वहीं फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सागर पाल के पिता जोगिंदर शाह ने कहा कि वह इस घटना में अपने बेटे की संलिप्तता के बारे में जानकर स्तब्ध हैं।

    उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि सागर इस केस में संलिप्त है। मैं इससे काफी हैरान हूं। उन्होंने कहा कि हम नहीं जानते कि यह कैसे हुआ। वह पहले कभी किसी अपराध में शामिल नहीं था। बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने रविवार को सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग के मामले में बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के महसी गांव के रहने वाले सागर पाल (21) और विक्की गुप्ता (24) को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक सागर पाल के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं, उन्होंने कहा कि वह एक साधारण व्यक्ति हैं। वह जालंधर (पंजाब) में काम कर रहे थे, उन्हें नहीं पता कि सागर मुंबई कैसे पहुंचा।

    मुंबई पुलिस के मुताबिक सलमान खान के घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग करने के बाद सागर पाल और विक्की गुप्ता भाग रहे थे। उन्हें सोमवार रात गुजरात के कच्छ जिले के एक गांव से उठाया गया। पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश ने कहा कि आरोपी के परिवार के किसी भी सदस्य को गिरफ्तार नहीं किया गया है।जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी से पहले दोनों आरोपियों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करते हुए और पुलिस से बचने के लिए कई रूट बदले थे। इस तरह दोनों आरोपी मुंबई से गुजरात के भुज भाग गए थे। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मुंबई पुलिस को बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद उन्होंने दोपहिया वाहन को माउंट मैरी चर्च के पास फेंक दिया और बाद में बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया।

    बांद्रा स्टेशन से आरोपी बोरीवली जाने वाली लोकल ट्रेन में चढ़ गया और बांद्रा से दूसरे स्टॉप सांताक्रूज़ रेलवे स्टेशन पर उतर गया। सांताक्रूज़ से वे वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की ओर पैदल आगे बढ़े। जबकि वकोला से आरोपी सूरत की ओर निकल गए। सूत्रों ने बताया कि सूरत में उन्होंने पिस्तौल को एक तालाब में फेंक दिया और फिर रेलवे स्टेशन गए, लेकिन उन्हें भुज के लिए कोई ट्रेन नहीं मिली। इसलिए, उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद पहुंचने के लिए बस लेने का फैसला किया। अहमदाबाद से उन्होंने फिर भुज पहुंचने के लिए बस ली। आरोपी कच्छ के माता नो मढ़ गांव के एक मंदिर में छिपे हुए थे।