Blog

  • Lpu News Today: Lovely Professional University के 3 दर्जन से अधिक छात्रों पर इरादा कत्ल का केस दर्ज, 3 काबू

    Lpu News Today: Lovely Professional University के 3 दर्जन से अधिक छात्रों पर इरादा कत्ल का केस दर्ज, 3 काबू

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा के Lpu Law Gate महेड़ू स्थित ग्रीन वैली में शुक्रवार देर रात्रि 2 गुटों द्वारा एक दूसरे पर हमला करने के मामले में थाना सतनामपुरा पुलिस ने दोनों गुटों के दो दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ इरादा कत्ल व अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर 3 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। गौर हो कि शुक्रवार आधी रात को Law Gate महेडू में Lovely Professional University के छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था, जिसमें एक गुट द्वारा गोलियां चलाई

    Read Also: Lovely Professional University के Law Gate के पास चली गोलियां

    क्या हैं मामला ? 

    गोलीबारी व अन्य हथियारों के प्रयोग के चलते चार छात्र घायल हुए थे। महेड़ू पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई दर्शन सिंह के अनुसार ला गेट में हुड़दंग मचाने के मामले में 13 युवकों को नामजद किया है जिनमें से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है जबकि बाकी युवकों की तलाश जारी है। इसके अलावा कुछ अज्ञात युवकों के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है। एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि घटना स्थल से पिस्टल के पांच खोल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों की पहचान आदर्श त्रिपाठी निवासी मकान नं 75, राधा नगर पार्ट-2, जवाहर नगर, देवास, मध्य प्रदेश हाल निवासी लाइफ अपार्टमेंट जैज़ी संपत्ति महेड़ू, फगवाड़ा, गौरव गौतम, निवासी वीपीओ मंडकोला, तहसील हतिन, जिला पलवल, हाल निवासी कमरा नं. डी-904, छात्रावास नं. 3 LPU Phagwara और आशीष कुमार निवासी वीपीओ बकाना, तहसील रादोर, जिला जमुनानगर हाल, निवासी यश, पीजी-1, ग्रीन वैली, महेड़ू थाना सतनामपुरा फगवाड़ा के रूप में हुई है।

    Read Also: Today: Lovely Professional University में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, देखें वीडियो 

    जबकि बाकी नामजद आरोपियों की शिनाख्त जय मनी निवासी बिहार, सरफराज निवासी जम्मू, जासिन चौधरी निवासी जम्मू, परीक्षित राणा निवासी हरियाणा, अमन चौधरी निवासी रुड़की (उत्तराखंड), सत्यम निवासी बुलंदशहर, यश राठी निवासी मुजफ्फरनगर, कुलदीप डगर निवासी पलवल (हरियाणा), अर्पित उर्फ बॉक्सर निवासी फतेहाबाद (हरियाणा), मेघराज उर्फ मेघु निवासी पलवल (हरियाणा) सभी हाल निवासी लॉ गेट महेड़ू के रूप में हुई है। इनके अलावा पुलिस ने 25-30 अज्ञात युवकों के खिलाफ इरादा कत्ल व अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

  • गगरेट-कुटलैहड़ उपचुनावों के लिए संबंधित एसडीएम कार्यालय में दाखिल किए जाएंगे नामांकन

    गगरेट-कुटलैहड़ उपचुनावों के लिए संबंधित एसडीएम कार्यालय में दाखिल किए जाएंगे नामांकन

    ऊनासुशील पंडित: हिमाचल में लोकसभा चुनाव समेत विधानसभा उप चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार 7 मई को आरंभ हो जाएगी। नामांकन पत्र 14 मई तक दाखिल किए जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि लोकसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी डीसी हमीरपुर के पास होगी। वहीं जिले में गगरेट तथा कुटलैहड़ के उपचुनावों के लिए संबंधित उपमंडल के एसडीएम निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं । विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन उन्हीं के कार्यालय में लिए जाएंगे।


    उन्होंने बताया कि 11 और 12 मई को अवकाश के दिन नामांकन नहीं होंगे। 7, 8, 9, 10 और 13 और 14 मई को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन लिए जाएंगे। 15 मई को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। 17 मई को 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे, उसी दिन 3 बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। पहली जून को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा और 4 जून को मतगणना की जाएगी।


    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी प्रक्रिया के अनुसार 7 मई को प्रातः 11 बजे से पूर्व फार्म-1 में चुनाव की सूचना जारी करेंगे। उन्हें नामांकन से संबंधित फार्म-3ए को प्रतिदिन अपडेट करने और दोपहर 3.15 बजे से पहले निर्वाचन पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी नामांकन वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची वाले फार्म-7ए की सावधानीपूर्वक जांच करके उसकी प्रतियां 17 मई को सायं 3.30 बजे तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को ई माध्यम से पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।

  • हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त जिला’ घोषित होने की दहलीज पर ऊना

    हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त जिला’ घोषित होने की दहलीज पर ऊना

    आधिकारिक घोषणा से पूर्व डीसी ने जिले की सभी पंचायतों और शहरी निकायों से मांगी फाइनल रिपोर्ट


    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिला अस्वच्छ शौचालय और इससे जुड़े हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त जिला घोषित होने की दहलीज पर है। इस आशय की आधिकारिक घोषणा से पहले डीसी जतिन लाल ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों से फाइनल रिपोर्ट मांगी है। वे हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध एवं उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013 के तहत गठित जिला स्तरीय सर्वे समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अधिनियम के तहत यह कुप्रथा देशभर में प्रतिबंधित है।


    उपायुक्त ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को संबंधित ग्राम पंचायतों से और शहरी निकायों के सचिवों को सभी नगर परिषदों व नगर पंचायतों से उनके क्षेत्र में अस्वच्छ शौचालय और इससे जुड़े हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा के संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर 2 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों से मैला ढोने की प्रथा से मुक्त होने का प्रमाणपत्र लें अन्यथा इस संबंध में डेटा प्रस्तुत करें। वहीं, उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को जिला स्तरीय सर्वे समिति के सभी सदस्यों से भी यह प्रमाणपत्र लेने के निर्देश दिए जिसमें वे स्पष्ट कहें कि हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा का कोई मामला उनके संज्ञान में है अथवा नहीं है।


    बता दें, पूर्व में जिले की कुछ पंचायतें तथा नगर परिषदें अपने क्षेत्र में इस प्रकार का कोई भी मामला नहीं होने की जानकारी दे चुके हैं। वहीं इसे लेकर प्रशासन द्वारा प्रकाशित सार्वजनिक सूचना में भी आम नागरिकों से इस संबंध में प्रासंगिक जानकारी अथवा दावा प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया था, जिसमें लोगों से किसी भी प्रकार का कोई दावा नहीं आया था।


    अब आधिकारिक घोषणा से पहले डीसी ने जिले की सभी पंचायतों और शहरी निकायों से रिपोर्ट मांगी है। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त जिला घोषित करने के आशय की सार्वजनिक सूचना प्रकाशित की जाएगी। जिसमें आम नागरिकों से इस संबंध में प्रासंगिक जानकारी अथवा दावा प्रस्तुत करने का अनुरोध किया जाएगा। सार्वजनिक सूचना प्रकाशित होने के बाद 15 दिन में यदि प्रशासन के समक्ष कोई दावा नहीं आता है तो उसके उपरांत ऊना को हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त जिला घोषित किया जाएगा तथा अंतिम रूप से इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी।


    बैठक में जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए शैफाली शर्मा, जिला सांख्यिकी अधिकारी हरमिंदर सिंह, सहायक अभियंता जल शक्ति होशियार सिंह, ईओ एमसी मैहतपुर बसदेहड़ा वर्षा चौधरी, कनिष्ठ अभियंता नगर पंचायत अम्ब प्रमोद सिंह, सचिव नगर पंचायत दौलतपुर हर्ष गुप्ता, टाहलीवाल विजय सिंह व गगरेट सुषमा रानी, सैनेटरी सुपरवाइज़र तथा एमसी ऊना विजय कुमार सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

  • पंजाब : अवैध हथियारों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : अवैध हथियारों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : एक तरफ देश में चुनाव प्रचार चल रहा था तो दूसरी तरफ लूटपाट की घटनाएं भी सामने आ रही है। इन घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से सख्ती से नाकाबंदी करके कार्रवाही की जा रही है। पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एवं बंदूक के बल पर लूटपाट करने वाले 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार, मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मनी उर्फ काला भापा और जोगा सिंह उर्फ ​​बिल्ला के तौर पर हुई है।

    प्रदीप कुमार से 2 पिस्तौल .32 बोर सहित 4 रोंद, मनप्रीत सिंह से एक देशी कट्टा .315 बोर व 2 जिंदा रोंद और जोगा सिंह से एक .32 बोर की पिस्तौल सहित 2 रोंद बरामद किए है। इनके पास से .32 बोर की 6 जिन्दा कारतूस, 3 पिस्तौल एवं .315 बोर का 1 देशी कट्टा एवं 2 जिन्दा कारतूस बरामद किए है। आरोपी प्रदीप कुमार फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने हथियारों सहित फोटो पोस्ट करता था और उनसे अपने आवश्यक और अवैध काम करवाता था।

    आरोपी मध्य प्रदेश से 20 हजार रुपए में पिस्तौल खरीद कर लाता था। जिसके बाद पिस्तौल को 45 हजार रुपए में बेचता था। मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग शहरों में रहता था। अमृतसर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रदीप कुमार के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं और 6 मामलों में उसकी गिरफ्तारी होनी बाकी है।

  • अनुराग ठाकुर कल 07 मई को गगरेट में,पन्ना प्रमुख सम्मेलन लोस के साथ-साथ चैतन्य शर्मा के लिए मांगेंगे वोट 

    अनुराग ठाकुर कल 07 मई को गगरेट में,पन्ना प्रमुख सम्मेलन लोस के साथ-साथ चैतन्य शर्मा के लिए मांगेंगे वोट 

    सोमवार को गगरेट भाजपा ने बैठक कर चैतन्य शर्मा की अगुवाई में बनाई रणनीति 

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट भाजपा ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव राजू ने की, जबकि इस अवसर पर गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा, उत्तराखंड से भाजपा विधायक सुरेश सिंह घड़िया, प्रभारी पूर्व विधायक राजेश ठाकुर,सहप्रभारी नवीन धीमान एवम जिला परिषद सदस्य  सुशील कालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर  दिनांक 07 मई को ब्रह्मपुर रेलवे पुल के समीप श्रद्धा पैलेस में मंगलवार  सुबह 09 बजे होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गये। विदित रहे कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर मुख्यातिथि  के रूप शिरकत करेंगे। भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने बताया कि मंगलवार को होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर मंडल भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर रणनीति बनाई गयी है।उन्होंने समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ से आह्वान किया है कि सम्मेलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए इसे यादगार बनाये। उत्तराखंड से विधायक सुरेश सिंह घड़िया,ने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल है और बिना किसी चर्चा और सोच बिचार के कमल के फूल के लिए जुट जाये।

    उन्होंने आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर और विधानसभा उपचुनाव चैतन्य शर्मा की जीत पक्की करने के लिए जुट जायें ताकि देश एवम प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बन सके। उधर प्रभारी पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने भी भाजपा कार्यकर्ताओ को अनुशासन में रहकर विधानसभा उपचुनाव एवम लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने की घुट्टी पिलाई, साथ ही भाजपा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ किसी भी तरह की खुद पोस्ट डालने से बचें और अगर कोई फेक आई डी का सहारा लेकर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ पोस्ट डालता हैं तो उसका जबाब जरूर दे।

    उन्होंने कहा कि गगरेट में भाजपा की जीत सुनिश्चित है और विरोधी पक्ष चैतन्य शर्मा पर चाहे जितने मर्जी झूठे आरोप लगा लें ,जनता उनके झूठे वायदों में नहीं आएगी और देश और प्रदेश में भाजपा सरकार बन कर रहेगी क्योंकि जनता कांग्रेस नीयत और नीति दोनों से परेशान है। इस अवसर पर राममूर्ति शर्मा, विजय चौधरी, पवन लंबरदार, सह  विस्तारक विनोद एवम आलोक के इलावा अजय ठाकुर, सन्नी पटियाल

    इत्यादि उपस्थित रहे।

  • कुटलैहड़ की जनता मेरा परिवार,राज्य सरकार द्वारा परिवार की अनदेखी नहीं हुई बर्दाश्त:  भुट्टो

    कुटलैहड़ की जनता मेरा परिवार,राज्य सरकार द्वारा परिवार की अनदेखी नहीं हुई बर्दाश्त:  भुट्टो

    अगर विधायकों की बात सीएम सुक्खू ने सुनी होती,तो आज दौड़ने की बजाए कार्यालय में बैठकर करते काम,

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य सरकार के साथ खेला होने के बाद अब सीएम साहब हर मंच से 15 करोड़ सूटकेस की बाते करने में जुटे हुए है। अगर सीएम साहब मेरे देव तुल्य कुटलैहड़ की जनता की बात सुन लेते, काम करते तो शायद कुछ दिन सरकार के और कट जाते। लेकिन अब पछताए क्या होत है, जब चिड़िया चुग गई खेत। अब राज्य सरकार का कुछ नहीं सकता है। अब राज्य सरकार की बिदाई तय है। यह शब्द कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने नारी,डेरा बाबा रुद्रानंद आदि पंचायतों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहे।

    भुट्टो ने कहा कि  चार जून को सुक्खू सरकार की बिदाई तय है।  राज्य में सरकार बनते ही हमने कुटलैहड़ के विकास को लेकर कुटलैहड़ की जनता के साथ चर्चा करके एक बिकास का खाका तैयार किया था, और सीएम साहब के साथ बैठकर लंबी चर्चा की थी। हमने साफ शब्दों में कहा था कि चुनावी समय में हमने जनता से यह वादे किए हैं और कुटलैहड़ की जनता ने विश्वास करके विस चुनावो में हमें बढ़ी बढ़त से चुनाव जिताया है। इसलिए अब राज्य कांग्रेस के घोषणा पत्र में दी गई दस गारंटियों के साथ हमने जो वादे किए है उन्हे पूरा करने के लिए इतने धन की जरूरत है। 14 माह के कार्यकाल में सीएम साहब की तरफ से केवल आर्थिक तंगी और पैसे का रोना ही रहा। न कुटलैहड़ के लिए कोई इंस्ट्री पैकेज न सड़कों के लिए धन न खेल मैदान के लिए कोई प्रावधान किया।

    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हमने बंगाणा सीवरेज के कार्य को पूरा करने के लिए 90 लाख का एस्टीमेट 15 स्कूलों के लिए डेढ़ करोड़ करोड़,अन्य पूर्व जयराम सरकार के समय चले कार्यों को पूरा करने के लिए दो करोड़ का एस्टीमेट बनाकर भेजा। लेकिन 14 माह में सरकार की तरफ से कोई स्वीकृति नहीं मिली।  भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने हमें कुटलैहड़ के बिकास के लिए चुना था और कुटलैहड़ की जनता ने पूर्व जयराम सरकार के समय का बिकास भी देखा था। जब कुटलैहड़ विस क्षेत्र की गिनती सरकार के खाते में न हो। और पैराशूट और प्रभु श्री राम विरोधी नेताओं को राज्य सभा चयन के लिए हिमाचल भेज दिया जाए तो ऐसी सरकार से नाता तोड़ना ही बेहतर है। और हमने जो किया है। सबके सामने किया है। और खुलेआम किया है।

    ताकि सुक्खू सरकार भ्रम में न रहे। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा चुनाव प्रभारी संजीव कटवाल, मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा,बलराम बबलू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुषमा ठाकुर, जिला पार्षद सदस्य निशा भुल्लर,के अलावा सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

    कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए हर भाजपा कार्यकर्ता कर रहा ईमानदारी से काम:सुषमा ठाकुर

    जिला भाजपा महिला मोर्चा कि उपाध्यक्ष सुषमा ठाकुर ने कहा कि कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो कर्मठ ऊर्जावान ईमानदार और समाजसेवी के रूप में बीते तीस वर्षो से कुटलैहड़ की जनता के बीच काम कर रहे है। ठाकुर ने कहा कि भाजपा एक बड़ा संगठन है। और भाजपा पार्टी कोई व्यक्ति विशेष भी नहीं है। भाजपा हाई कमान ने जिसे प्रत्याशी बनाकर भेजा है। हमारा धर्म है। कि  हम उनकी जीत के लिए काम करें। और देवेंद्र भुट्टो तो हमारे बड़े भाई है। भाजपा के लिए इकठ्ठे काम किया है। आज जो कुटलैहड़ में भाजपा की आंधी चली है। यह बडी जीत की ओर अग्रसर हो चुकी है। और कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो बढ़ी बढ़त से विधायक बनकर दूसरी बार विधान सभा पहुंचेंगे। 

    कुटलैहड़ में 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस,हुए भाजपा में शामिल

    कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा की अध्यक्षता में डेरा बाबा रुद्रानंद नारी जनसभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो की कारगुजारी को देखते हुए करीब 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हुए है। सभी भाजपा में शामिल हुए लोगों का कहना है कि हमने एक तो देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दस वर्ष के कार्यकाल और दूसरा कुटलैहड़ से जो भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने जो पहले 14 माह का विधायक कार्यकाल में जनता के काम किए है और बिना किसी राजनीति द्वेष भावना से जनता के सुख दुख में हिस्सेदारी निभाई है। हम उससे बहुत प्रभावित हुए है। कुटलैहड़ में कांग्रेस पार्टी नाम की कोई पार्टी नहीं रही है। इसलिए हम अब भाजपा और देवेंद्र भुट्टो को चुनकर भाजपा में शामिल हुए हैं। 

  • चैतन्य शर्मा बोले :पेशे से वकील हूँ, झूठे आरोप लगाए तो कटघरे में करूंगा खड़ा 

    चैतन्य शर्मा बोले :पेशे से वकील हूँ, झूठे आरोप लगाए तो कटघरे में करूंगा खड़ा 

    ऊना/ सुशील पंडित: गगरेट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने रविवार को अभयपुर एवम फतेहपुर में नुक्कड़ उमड़ी कार्यकर्ताओ की भीड़ देख चैतन्य शर्मा गदगद दिखे। इस दौरान आत्मविश्वास से लबरेज होकर  उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार और विरोधी पक्ष पर भी खूब हमला बोला।उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी पकौड़े बेचने वाले से उगाही का  झूठा आरोप  लगाकर उनको  बदनाम करने की कोशिश कर रहे है, लेकिन उन्हें यह भली भांति  समझ लेना चाहिए कि चैतन्य शर्मा पेशे से एक वकील भी हैं, अगर झूठे आरोप लगाने से बाज न आये तो कटघरे में भी खड़ा करूंगा।वैसे भी पकौड़ा विक्रेता खुद घोषणा कर चुका है कि हकीकत में कुछ नहीं है और  विरोधी पक्ष झूठा प्रचार कर रहा है।

    चैतन्य शर्मा ने  कहा कि उनका  जीवन जनता की सेवा को समर्पित रहा है और अगर सच जानना है तो उन मरीजों से पूछो जिनकी कोरोना काल में जब साँसे उखड़ रही थीं और चैतन्य शर्मा ने उन्हें तुरंत ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाकर उनकी जान बचाई, एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, गरीबों को मुफ्त राशन दिया, घरों को सैनिटाइज करवाया और मुश्किल घड़ी में जनता के बीच डटा रहा, जब  जुडा है और कोरोना काल में जब विरोधी पक्ष कहीं दिख नहीं रहा था।

    उन्होंने कहा कि चैतन्य शर्मा पर झूठे आरोप लगाने से वोट नहीं मिलेंगे अपितु गगरेट के हित की लड़ाई लड़नी पड़ेगी और यह लड़ाई चैतन्य शर्मा ने जनता को लड़ कर दिखाई कि जब अपनी विधायकी की परवाह न करके विधानसभा में जनहित  सबसे ज्यादा प्रश्न पूछकर अपने ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया, शायद ही इससे पूर्व कोई विधायक ऐसा कर पाया हो। चैतन्य शर्मा ने कहा कि जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार 400 पार के नारे को सार्थक करके प्रधान मंत्री पद की शपथ लेंगे, उस वक़्त  हिमाचल में भी सभी उपचुनावों पर भाजपा जीत का परचम लहराकर भाजपा सरकार को बनाने में अहम भूमिका निभायेंगे। इसलिए गगरेट  विस क्षेत्र में हर एक मत भाजपा के पक्ष में डाल कर केन्द्र एवम प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाएं, ताकि देश और प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके। चैतन्य शर्मा ने कहा कि 14 माह में  करोड़ो रूपये का कर्जा लेकर प्रदेश  सरकार केवल मित्रो को खुश करने में लगी रही। और राज्य की जनता त्राहि त्राहि करती रही।

    उन्होंने कहा कि न तो 300 यूनिट बिजली फ्री मिली, न ही महिलाओ को 15 सौ रुपए प्रति  माह मिले , न दो रुपए प्रति  किलो गोबर खरीदा और न ही  सौ रुपए प्रति किलो दूध, फिर भी कांग्रेस सरकार   गारंटियों को पूरा करने की बात कहकर जनता को भर्मित करने का प्रयास कर रही है।चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने गगरेट में जब 14 माह तक  विकास के नाम पर मात्र झूठी घोषणाएं की, भाजपा कार्यकाल में खोले गये कार्यालयों/संस्थानों को बंद कर दिया, तब उन्होंने मजबूर होकर राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट किया तभी  पैरों तले जमीन खिसकती देख तानाशाह बनी प्रदेश सरकार को महिलाओ को 1500 रूपये देने का वायदा याद आया।

  • जालंधरः फिर विवादों में घिरे कन्हैया मित्तल, क्रिश्चियन कम्युनिटी ने किया विरोध, देखें वीडियो

    जालंधरः फिर विवादों में घिरे कन्हैया मित्तल, क्रिश्चियन कम्युनिटी ने किया विरोध, देखें वीडियो

    लुधियानाः क्रिश्चन कम्युनिटी के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में एक बार फिर से कन्हैया मित्तल विवादों में आ गए है। दरअसल, 2 दिन पहले लुधियाना में कन्हैया मित्तल के द्वारा किए गए धार्मिक समागम में क्रिश्चियन कम्युनिटी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। वहीं इस मामले को लेकर क्रिश्चियन कम्युनिटी ने मोर्चा खोल दिया है। कन्हैया मित्तल के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए क्रिश्चियन कम्युनिटी ने कहा कि कन्हैया मित्तल को बक्शा नहीं जाएगा। इस दौरान क्रिश्चियन कम्युनिटी ने पुलिस कमिश्नर को भी अपील करते हुए कन्हैया मित्तल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    मामले की जानकारी देते हुए क्रिश्चियन कम्युनिटी के प्रधान अल्बर्ट दुआ ने कहा पंजाब में इस समागम में पहुंचे कांग्रेस पंजाब प्रधान राजा वडिंग और बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू सहित दोनों पार्टियों का क्रिश्चियन कम्युनिटी इस चुनाव में बाईकट करने का ऐलान किया है। उनका आरोप है कि दोनों पार्टी के नेताओं की हाजिरी में क्रिश्चियन कम्युनिटी का अपमान किया गया है। इस दौरान उन्होंने इस चुनाव आयोग से भी अपील की है कि वह इस मामले की गहनता सें जांच करे। क्रिश्चियन कम्युनिटी ने कहना है कि यह धार्मिक समागम था या राजनीतिक समागम इस मामले की चुनाव आयोग गहनता से जांच करे।

    बता दें कि पास्टर हरजेत सेठी ने इस मामले को लेकर डीजीपी पंजाब को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने कहा कि जालंधर देहात में कन्हैया मित्तल के खिलाफ 7 माह पहले भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में मुकद्दमा दर्ज हुआ था, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहाकि इस मामले के कुछ माह बाद दोबारा कन्हैया मित्तल ने ईसाई समुदाय को लेकर विवादित टिप्पणी की है। जिसके चलते ईसाई समुदाय में काफी रोष पाया जा रहा है। ईसाई समुदाय ने डीजीपी से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।  

    इसाई भाईचारे के नेता अलबर्ट दुआ ने बताया कि चुनाव आयोग के होते हुए हिंदू राष्ट्र और बीजेपी सरकार को प्रमोट करने की कोशिश की है जो कानून के विपरित है। समाज में नफरत फैलाने वाली वीडियो जैसे ही उनकी समक्ष पहुंची तो उनके मन को काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने बताया कि भजन गायन करते समय कन्हैया मित्तल ने कहा कि पंजाब में ज्यादा से ज्यादा मंदिर बने, ज्यादा से ज्यादा गुरुद्वारे बने, यहां ज्यादा से ज्यादा चर्च बनने की जगह नहीं है। अलर्बट दुआ ने कहा कि इसाई भाईचारे ने फैसला लिया है कि लुधियाना में कन्हैया मित्तल का जहां भी मंच लगेगा उसका विरोध किया जाएगा। जालंधर में पादरी हरजोत सेठी ने पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई है। 

  • जालंधर रोड पर HDFC BANK के ATM से व्यक्ति से ठगों ने मारी 50 हजार रुपए ठगी, देखें वीडियो

    जालंधर रोड पर HDFC BANK के ATM से व्यक्ति से ठगों ने मारी 50 हजार रुपए ठगी, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले में रिटायर्ड अधिकारी से ATM कार्ड बदलकर 50000 की ठगी करने का मामला सामने आया है। नौसरबाज की यह गतिविधि ATM परिसर में लगे CCTV में भी कैद हो गई है। वहीँ बैंक अधिकारिओ ने CCTV फुटेज के लिए हेड ऑफिस को ईमेल भेज दिया है। दूसरी तरफ सिटी थाना-2 SHO मनजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम आसपास लगे CCTV कैमरे की जाँच कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जायगा। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित रिटायर्ड अधिकारी मलकीत सिंह वासी अर्बन एस्टेट ने पुलिस को बताया कि 4 मई की शाम लगभग 4:45 बजे वह अपने घर से जालंधर रोड पर गांव मंसूरवाल क्षेत्र जालंधर रोड पर स्थापित HDFC बैंक के ATM से रुपए निकलवाने गया था। ATM केबिन में जब वह दाखिल हुआ तो वहां पहले से मौजूद एक नौजवान मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था, कि उसने दोनों मशीन रिपेयर कर दी है, और इनमे कैश भी डाल दिया है। अब ATM से कैश निकालना शुरू हो जाएगा।  

    मलकीत सिंह ने यह भी बताया कि उक्त नौजवान ने उससे कहा कि एक मशीन में आप स्लिप निकलवा लो तथा दूसरी मशीन से पैसे निकलवा लो। क्योंकि दोनों मशीने ही अब रिपेयर हो चुकी है। उक्त नौजवान के कहने पर उन्होंने एक मशीन में अपना कार्ड डालकर बैलेंस की स्लिप निकलवाई। तभी उक्त नौजवान ने मशीन पर हाथ मारते हुए बड़ी सफाई से उसका ATM कार्ड बदल दिया और वहां से तुरंत चला गया। पीड़ित ने यह भी बताया कि जब वह दूसरी मशीन में कार्ड डालकर पैसे निकलवाने लगा तो मशीन ने कार्ड इनवेलिड का मैसेज दे दिया। जब उसने मशीन से कार्ड निकाल कर देखा तो वह उसका कार्ड नहीं था। कार्ड पर किसी गुरबक्श सिंह का नाम लिखा था। तभी वह बैंक में अपना खाता सीज़ करवाने के लिए गया। लेकिन इससे पहले उसको बैंक खाते से 50 हजार रुपए निकलने का मैसेज आ गया।

    सूत्रों की माने तो HDFC बैंक के उक्त ATM में पिछले 6 महीने के दौरान लगभग 20 ऐसी घटनाएं घट चुकी है। जिनमें से कुछ पीड़ितों ने तो पुलिस को शिकायत भी नहीं की है। वहीँ इन घटनाओ के बावजूद उक्त ATM में कोई सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं है। दूसरी तरफ सिटी थाना-2 अर्बन एस्टेट के SHO मनजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मलकीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और ATM केबिन में लगे CCTV कैमरे की फुटेज के लिए बैंक अधिकारिओ ने हेड ऑफिस को ईमेल भेजी है। इसके अलावा घटना स्थल के नजदीक लगे केमरो को खंगाला जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः स्नेचिंग मामले में 3 आरोपी नगदी और हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः स्नेचिंग मामले में 3 आरोपी नगदी और हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कई डकैती और स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अजीत कुमार पुत्र जम्मू राम निवासी गांव घकोवाल, थाना सदर एसबीएस नगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मई 2024 को एक ऑटो रिक्शा रुका, जिसमें तीन लोग सवार थे। उसके पास से उसका पर्स छीन लिया, जिसमें 10,000 रुपये, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज थे और उसे चाकू मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि तीनों ने अजित कुमार के खाते से 42,000 रुपये निकाल लिए। स्वपन शर्मा ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ एफआईआर 98 दिनांक 05-05-2024 के तहत 379बी(2), 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच के दौरान डिजिटल सबूतों का इस्तेमाल करते हुए मामले को ट्रेस करके 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ ​​बच्चा उर्फ ​​काका पुत्र गुरमीत सिंह निवासी एचएन WX-219 बस्ती नौ, सुनील कुमार उर्फ ​​सोनू पुत्र बूटा राम निवासी नंबर 71 ए रविदास नगर बस्ती दानिशमंदा जालंधर, मौजूदा पता चंडीगढ़ मोहल्ला जालंधर और आकाश उर्फ ​​बच्चा पुत्र मदन गोपाल निवासी एच.एन-150 कटरा मोहल्ला बस्ती दानिशमंडी के रूप में हुई है। स्वपन शर्मा ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से 29,500 रुपये, एक ऑटो रिक्शा पीबी08-डीजी-8791 और एक दात बरामद किया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपियों ने स्काईलार्क चौक जालंधर के पास एसबीआई मुख्य शाखा के पास खड़े स्कूटर से 1,87,000 रुपये चोरी करने की बात कबूल की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चोरी गई रकम में से 91,500 रुपये बरामद कर लिए गए है।