Punjab: Polling Booth पर हुई बहस के बाद BLO महिला हुई बेहोश 

फरीदकोट: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। जहां शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। दोपहर 3 बजे तक 46.38 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। वहीं फरीदकोट पोलिंग बूथ पर वोट डालने आए कुछ लोगों की महिला बीएलओ से बहस हो गई। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत अब स्थिर है। बता दें कि आज सुबह फरीदकोट में तेज हवाओं के कारण पोलिंग बूथ का शेड उड़ गया। जिससे वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *