Blog

  • पंजाबः एक्टिवा पर पलटी फॉर्च्यूनर, व्यक्ति की मौत

    पंजाबः एक्टिवा पर पलटी फॉर्च्यूनर, व्यक्ति की मौत

    लुधियाना: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टक्कर के बाद पलटियां खाती हुई एक्टिवा सवार 2 लोगों पर गिर गई। जिसमें मौके पर ही एक्टिवा चालक की मौत हो गई और पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही फॉर्च्यूनर में सवार 2 लोगों को भी चोटें आई है। हादसा समराला चौक से जोधेवाल बस्ती रोड के बीच दादा मोटर के पास हुआ है।

    मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला का नाम ज्योति है। घटना के पास सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचित किया। एंबुलेंस की मदद से घायल ज्योति को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक सोनू के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। संबंधित थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में एक्टिवा और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके है।

  • कपूरथला : बारिश के कारण बनें बाढ़ जैसे हालात, PU ने परीक्षा की स्थगित

    कपूरथला : बारिश के कारण बनें बाढ़ जैसे हालात, PU ने परीक्षा की स्थगित

    कपूरथला : पंजाब में भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से लोहियां और सुल्तानपुर लोधी इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं। तीन दर्जन से अधिक गांवों की करीब 25 हजार धान की फसल पानी में डूब गई है। इस गंभीर स्थिति का जायजा लेने के लिए पर्यावरणविद् और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने गिद्दड़पिंडी और जानियां चाहल का दौरा किया। कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ का पहले ही प्रबंधन करने के लिए उनकी ड्यूटी संत सीचेवाल की मदद के लिए लगाई है। इसीलिए वह आज गिद्दड़पिंडी और अन्य इलाकों का दौरा करने आए थे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि सरकार लोगों के साथ खड़ी है।

    इससे पहले संत बलबीर सिंह सीचेवाल को गांव किल्लीवाड़ा, गिद्दड़पिंडी, भरोआणा के किसानों ने बताया कि पानी की निकासी के लिए बनी पुलियां लोगों ने बंद कर दी हैं। भरोआणा में तो मंड के कुछ लोगों ने जल निकासी के लिए बनाए गए गेट को भी खोलने से मना कर दिया है। इससे हजारों एकड़ फसल डूब सकती है। गिद्दड़पिंडी के सरपंच कुलवंत सिंह ने कहा कि 2019 में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी।

    अब सतलुज नदी में पानी लगातार बढ़ रहा है और खेतों में पहले से ही पानी भरा है लेकिन कई लोग पानी निकालने में बाधा बन रहे हैं। बाढ़ रोकथाम कमेटी के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह और डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल को बताया कि वर्ष 2020 और 2021 में संत बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में रेलवे पुल के नीचे से मिट्टी निकालकर गिद्दड़पिंडी को बाढ़ से बचाया गया था। इस बार हालात पहले से भी ज्यादा खराब हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भरोआणा में पानी की निकासी को बाधित किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगों ने बताया कि कुतबीवाल, गिद्दड़पिंडी, वाड़ा जोध सिंह, किल्लीवाड़ा, वाटावाली कलां, वाटावाली खुर्द, सेखां मंगा, नल्ल, मंडला, भरोआणा समेत तीन दर्जन से अधिक गांवों की 25 हजार एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई है। 

    लोगों ने बताया कि अगर दो-तीन दिनों तक खेतों से पानी नहीं निकला तो धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। डीसी जालंधर विशेष सारंगल और डीसी कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह ने अपने-अपने जिलों के सभी अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर खेतों से पानी निकालने का निर्देश दिया है।

  • पंजाबः आज भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    पंजाबः आज भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में आज भी भारी बारिश होने के आसार हैं। सोमवार सुबह 9.30 बजे तक पूर्वी मालवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दोआबा के लिए येलो अलर्ट है, जिसके तहत आने वाले कुछ घंटों में जमकर बारिश होगी। वहीं प्रदेश में दरिया व नहरें खतरें के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते सतलुज दरिया के आस-पास बसे 15 से 20 गांव खाली करा लिए गए हैं। जालंधर के 2 शहरों में स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा कर दी गई है। जंडियाला गुरु में बंडाला के आसपास के एरिया में नहर की दीवार टूटने से 200 एकड़ के करीब फसल पानी में डूब गई है।

    मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, संगरूर, धुरी, मलेरकोटला, समाना, पटियाला, नाभा, राजपुरा, समराला, रूपनगर, बलाचौर, लुधियाना पश्चिमी, फिल्लौर, फगवाड़ा, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। जालंधर, धुरी, मलेरकोटला, समाना, नाभा, लुधियाना पूर्वी, फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर-1, नवांशहर, गढ़शंकर, होशियारपुर में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने माझा और पश्चिमी मालवा में आज के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया। अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और मालवा के सरहदी इलाकों में सुबह धूप खिली हुई है।

    माझा, दोआबा और पश्चिमी मालवा में आज, मंगलवार और बुधवार को धूप खिलने के आसार हैं। बीच-बीच में बादल छाएंगे, लेकिन बारिश होने के आसार कम ही बन रहे हैं, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अभी जो तापमान 30 डिग्री के करीब चल रहा था, आने वाले 2 दिन में 36 डिग्री के पार जा सकता है, जिससे उमस भी बढ़ेगी। पूर्वी मालवा की बात करें तो यहां गुरुवार को बारिश से राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं, लेकिन यहां भी शुक्रवार से दोबारा बारिश हो सकती है।

  • आज का राशिफल, 10 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 10 जुलाई 2023

    आज 10 जुलाई सावन के पहले सोमवार पर चंद्रमा का संचार मीन राशि मेष राशि में होने जा रहा है। साथ ही आज रेवती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और गुरु आज शाम धनिष्ठा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। इन ग्रह स्थितियों के बीच आज सावन के पहले सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की कृपा से किन-किन राशियों को मिलेगा खूब लाभ। आइए जानते है…

    मेषः राशि के जातक आज आप अपने व्यवसाय के किसी काम को पूरा करने में अटके रहेंगे और अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण आपका जीवनसाथी आपसे नाराजगी व्यक्त कर सकता है। आपके लिए सलाह है, जो भी काम करें सोच-समझकर करें, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े, नहीं तो आपके सम्मान को हानि पहुंच सकती है। आज आपको बिजनस में संयम से काम लेने होगा नहीं तो किसी सहकर्मी से कहासुनी हो सकती है। धर्म-कर्म और आध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। देवस्थान की यात्रा कर सकते हैं।

    वृषभः राशि वालों आज आपको व्यवसाय में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज का दिन संकेत दे रहा है कि, आपके पास कोई नई संपत्ति होगी, जिसके लिए दिन अच्छा रहेगा और भाग्य भी आपका साथ देगा। व्यापार के क्षेत्र में आपको कुछ नए सहयोगी मिलेंगे और उनके साथ मिलकर आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ धन भी खर्च करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक छात्रों को आज प्रयास करना चाहिए सफलता मिलेगी। आज वृषभ राशि के जातक व्रत पूजन से पुण्य रूपी धन भी कमा सकते हैं। शिव कृपा से करियर में उन्नति भी पाएंगे।

    मिथुनः राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि, आज आपके ऊपर एक विशेष प्रकार की चिंता बनी रहेगी, जिसके कारण आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। दिन के आरंभ वैसे भक्ति भाव से होगा। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा, किसी सगे-संबंधी के सहयोग से आपकी कोई चिंता परेशानी दूर हो सकती। अगर आपकी संतान के विवाह की बात चल रही है तो आज इस मामले में आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य आज आपको मिलता नजर आ रहा है। शाम को आपके घर कुछ मेहमान आ सकते हैं।

    कर्कः राशि वालों को आनंददायक खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग अगर आज पार्ट टाइम काम करने का मन बनाते हैं तो इसके लिए समय निकाल पाएंगे। लव लाइफ के मामले में बात करें तो आज जीवनसाथी से कुछ तनाव मिल सकता है। आज आप लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाइयों के सहयोग की आवश्यकता होगी, इनसे आपको अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। शाम के समय आज आपको अचानक से उलझन की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

    सिहः राशि वालों के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। आलस में आकर अगर आज आप कोई भी काम टालेंगे तो आपको नुकसान होगा। आज वैसे आज, कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातों से खुश और प्रभावित होंगे, जिससे आपको फायदा होगा। धन और पद, प्रतिष्ठा का लाभ पाएगे। अगर आज आप व्यापार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। शाम के समय आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

    कन्याः राशि के जातकों को आज नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। अगर आज किसी से बहस होती है तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखकर आगे बढ़ना होगा और बहस से बचना होगा। आज आपको अपनी समझदारी का इस्तेमाल करके किसी की मदद करनी पड़ सकती है। आज आप जिन लोगों की मदद कर रहे हैं। भविष्य में कहीं न कहीं आपके काम आएगा. आज परिवार के सदस्यों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा।

    तुलाः राशि वालों के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपके सुख के साधन बढ़ेंगे। आज आप अपने लिए समय निकाल पाएंगे और अपने ऊपर कुछ धन भी खर्च करेगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा और शॉपिंग की प्लानिंग हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर आपको खुशी महसूस होगी। आज किसी प्रिय मित्र की मदद से आपके बिगड़े काम बन सकते हैं और उनसे आपको लाभ भी मिलेगा। आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आध्यात्मिक भाव से भी मन आनंदित होगा।

    वृश्चिकः राशि के सितारे बताते हैं कि, किसी विशेषज्ञ की सलाह भविष्य में आपके काम आएगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होने से आपको खुशी होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी खुश नजर आएंगे। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। पिता अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत को लेकर अचानक से आपकी चिंता परेशानी बढ सकती है।

    धनुः राशि के सितार बताते हैं कि आपको धन लाभ मिल सकता है और आपकी पूंजी में वृद्घि होगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। आज आप अपनी दैनिक जरूरतों पर कुछ पैसे भी खर्च करेंगे। लेकिन आपको अपनी आमदनी का ध्यान में रखते हुए खर्च करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। गृहस्थी में जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।

    मकरः गणेशजी कहते हैं कि आज सुबह से ही आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा और आप थोड़ा तनाव भी महसूस करेंगे, लेकिन दोपहर बाद किसी बिजनेस डील के फाइनल होने से आपका तनाव कम हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से लाभ मिल सकता है। सायंकाल का समय यदि आज आपके आस-पड़ोस में कोई विवाद उत्पन्न होता है तो आपको उससे बचना होगा, अन्यथा मामला कानूनी हो सकता है।

    कुंभः राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ विशेष योग बना रहा है, जो आपको हर काम में सफलता दिलाएगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाओं में भी निवेश कर सकते हैं। आपके विरोधी परास्त होंगे और शत्रुओं के इरादे विफल होंगे, जिससे वे निराश होंगे और आप सफलता पाकर प्रसन्न होंगे। कारोबार में आज आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। मन में भक्तिभाव का संचार होगा। मंदिर अथवा आध्यात्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

    मीनः सिंतारे बताते हैं कि आज मीन राशि के जातकों के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। आज धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी और इसके लिए आपको कुछ धन भी खर्च करना पड़ेगा। रोजगार प्राप्ति की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज कामयाबी मिल सकती है। नौकरी में आज कुछ लोगों जातकों को जिनकी ग्रहदशा उत्तम चल रही है उन्हें कार्य के सिललिसे में विदेश अथवा लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, इससे आपको खुशी मिलेगी। यदि आपके पिता को कोई रोग परेशान कर रहा था तो आज उसमें सुधार संभव है।

  • जालंधरः कल सरकारी और प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, DC ने जारी किए आदेश

    जालंधरः कल सरकारी और प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, DC ने जारी किए आदेश

    जालंधर, ENS: जिला मजिस्ट्रेट विशेष सारंगल ने बारिश के चलते शाहकोट और फिल्लौर के सभी सरकारी वं प्राइवेट स्कूलों में कल छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं। पढ़ें आदेश की कॉपी

  • पंजाब : कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व डिप्टी CM OP Soni गिरफ्तार

    पंजाब : कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व डिप्टी CM OP Soni गिरफ्तार

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच, पंजाब सतर्कता ब्यूरो (वीबी) ने रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

    आज यहां यह खुलासा करते हुए वीबी के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि एक मामले की एफआईआर नं. 20 दिनांक 9/7/2023 को अक्टूबर में आदेशित जांच के बाद ओपी सोनी के खिलाफ पुलिस स्टेशन वीबी, अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत 10, 2022 को मामला दर्ज किया गया है।

    उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक चेक अवधि के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम और उनके परिवार की आय 4,52,18,771 रुपये थी जबकि खर्च 12,48,42,692 रुपये था। जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 7,96,23,921 रुपये या 176.08 प्रतिशत अधिक था। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी ओपी सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां बनाईं। प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

  • चंडीगढ़-मोहाली सहित पंजाब के इस जिले में कल स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    चंडीगढ़-मोहाली सहित पंजाब के इस जिले में कल स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    चंडीगढ़: शिक्षा विभाग की तरफ से सभी निजी और सरकारी स्कूलों को भारी बारिश की चेतावनी के चलते बंद करने की सलाह दी है। इसमें प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि रविवार को हुई भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव की समस्या हुई थी। शिक्षा विभाग की तरफ से सोमवार और मंगलवार को स्कूल बंद करने की सलाह दी है।

    शिक्षा विभाग की तरफ से यह भी कहा गया है कि जिस प्रकार रविवार को भारी बारिश और जलभराव देखने को मिला था। पूरे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। उसी प्रकार मौसम विभाग की तरफ से आगे 2 दिन भी इसी प्रकार की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। इस कारण स्कूल प्रशासन अपने स्तर पर बंद करने का फैसला ले सकता है। अगर कोई स्कूल छुट्टी नहीं करता है, तो उसको अपने छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखना होगा।

    मोहाली जिले में भी जिला मजिस्ट्रेट ने स्कूलों को सोमवार को बंद करने के आदेश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने जीरकपुर, डेराबस्सी, मोहाली, खरड़ आदि इलाकों में भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेजों को पूरी तरह से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। वहीं नवांशहर में भी सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में भी प्रशासन के द्वारा छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। ज़िला प्रशासन द्वारा भारी बारिश के कारण यह निर्णय लिया गया है।

    जब कि पटियाला डीसी ने भी कल यानी 10.07.23 को जिला पटियाला के सभी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी के दिए आदेश जारी कर दिए हैं। शनिवार सुबह से लेकर रविवार 12 बजे तक हुई भारी बारिश के कारण पंजाब के कई ज़िलों में जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है और राज्य के ज़िलों के कई इलाकों में पानी भर गया है। ज़िला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ज़रूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रूपनगर ज़िले में भी भारी बारिश के कहर के कारण जिला प्रशासन ने वहां के स्कूलों एवं कॉलेजों में कल यानि सोमवार की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

  • जालंधरः Midwest Immigration का मालिक गिरफ़्तार, पत्नी फरार

    जालंधरः Midwest Immigration का मालिक गिरफ़्तार, पत्नी फरार

    जालंधर, ENS: थाना 4 की पुलिस ने बिना लाइसेंस की आड़ में ट्रेवल एजेंट का काम रहे मिडवेस्ट इमीग्रेशन के मालिक जीटीवी नगर निवासी इशप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है। हालांकि उसकी पत्नी ज्योति कपूर फरार चल रही है। जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना 4 के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जिमखाना क्लब के पास ज्योति और इशप्रीत सिंह बिना लाइसेंस मिडवेस्ट इमीग्रेशन का दफ़्तर चला रहे हैं। जहां उन्होंने अपनी टीम सहित रेड कर इशप्रीत सिंह को गिरफ़्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी धारा 406, 420 और 13 PTPR के तहत दर्ज कर लिया है। उसकी पत्नी की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • सती ने प्रवासी मजदूरों और बुजुर्गों के ठहरने की व्यवस्था भाजपा कार्यालय में करवाई

    सती ने प्रवासी मजदूरों और बुजुर्गों के ठहरने की व्यवस्था भाजपा कार्यालय में करवाई

    सतपाल सत्ती ने मानवता की मिसाल पेश की

    ऊना/सुशील पंडित :मूसलाधार बारिश और बाढ़ की स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावितों को शरण देने के लिए भाजपा ने अपने जिला कार्यालय के कपाट खोल दिए। ऊना सदर के विधायक का सतपाल सिंह सत्ती बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के दौरान जैसे ही भाजपा कार्यालय के समीप पहुंचे तो वहां उन्होंने प्रवासी श्रमिकों की झुग्गियों को करीब 4 फुट पानी में देखा। इसके बाद उन्होंने फौरन भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क करते हुए सड़क पर आ चुके सैकड़ों प्रवासी मजदूरों महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों के ठहरने की व्यवस्था भाजपा कार्यालय में करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं भाजपा विधायक खुद प्रवासी महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों को साथ लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के बड़े हॉल में उन्हें ठहरने की व्यवस्था की। दरअसल पुराना होशियारपुर रोड स्थित प्रवासी श्रमिकों की झुग्गियां जल भराव के चलते करीब 4 फुट पानी की चपेट में आ गई थी। इसके चलते उनका पूरा सामान बरसाती पानी में बर्बाद हो गया।
    इस परिस्थिति में प्रवासी मजदूरों की मदद को भाजपा विधायक ने हाथ बढ़ाते हुए न सिर्फ उन्हें भाजपा कार्यालय में आश्रय लिया अपितु उनके खाने-पीने की व्यवस्था करने के भी निर्देश कार्यकर्ताओं को जारी किए। इतना ही नहीं विधायक सतपाल सत्ती ने समूचे विधानसभा क्षेत्र में घूम कर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को तत्काल लोगों की मदद करने के लिए उचित दिशा निर्देश भी जारी किए। इस मौके पर विधायक पार्षद ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा का समय है और ऐसे में सभी लोगों को एक दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए। जलभराव की समस्या से जूझ रहे प्रवासी श्रमिकों के दर्जनों परिवार सड़क पर आ चुके हैं जिसके चलते उन्हें रात रुकने के लिए भी कोई आश्रय नहीं है। ऐसे में उन्होंने प्रवासी मजदूरों को भाजपा कार्यालय मे रुकने को कहा है। विधायक ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के घर काफी हद तक टूट चुके हैं जिसके चलते केवल एक रात नहीं अपितु उनके घरों की व्यवस्था होने तक उन्हें भाजपा कार्यालय में रखा जाएगा। प्रवासी मजदूरों के खाने पीने की व्यवस्था को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में कोई व्यक्ति, बच्चा, महिला, बीमार और बुजुर्ग किसी परेशानी में न आए इसके लिए भाजपा कार्यालय को पूरी तरह लोगों के लिए खोल दिया गया है।
  • उपमंडल बंगाणा में भारी बारिश में 2 करोड़ 84 लाख का नुक्सान 

    उपमंडल बंगाणा में भारी बारिश में 2 करोड़ 84 लाख का नुक्सान 

     विधायक पीड़ित परिवारों को देंगे आर्थिक सहायता;रोहित कँवर

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 24 घण्टे की मूसलाधार बारिश से 2 करोड़ 84 लाख का जनता का नुक्सान हुआ है। जिसमें अधिकतर रिहायशी मकानों के डंगे, रिहायशी मकान ,पशुशालाओं के नुक्सान का लोकनिर्माण विभाग की रिपोर्ट ने खुलासा किया है। तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील बंगाणा उप तहसील जोल ओर बीहडू की रिपोर्ट के अनुसार अधिकतर रिहायशी मकानों के साथ लगे सेफ्टी डंगे व  पशुशालाओं को नुकसान हुआ है।
     रोहित कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र   में हुई भारी बारिश के नुक्सान की रिपोर्ट  कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो के साथ बैठकर चर्चा कर ली गई है। जिसमें सभी पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र या फिर उपमंडल स्तर पर किसी प्रकार के जान माल नुक्सान की सूचना नहीं प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि लोकनिवि के साथ मिलकर अधिकतर सड़कों में आवाजाही शुरू करवा दी है। हर जगह पर प्रशासनिक कर्मचारियों ने भी मौके पर नुक्सान मुआयना किया है और नुक्सान की पूरी रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने कहा कि आज कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे।