Blog

  • गन्दे पानी ने खराब करदी किसानों की उपजाऊ जमीन

    गन्दे पानी ने खराब करदी किसानों की उपजाऊ जमीन

    15 साल से किसानों की जमीन में जा रहा गंदा पानी

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के लोगों ने खेतों में जाने वाले गंदे पानी को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हरिंद्र ठाकुर, जगदीश ठाकुर, कर्ण ठाकुर के नेतृत्व में जमीनदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो वह जल्द ही अंादोलन को तेज करेंगे।

    स्थानीय किसान हरिंद्र ठाकुर ने बताया कि पिछले पंद्रह सालों से उनके जमीन में उद्योगों से निकलने वाले गंदे पानी का नाला खेतों में जा रहे है जिससे उनकी फसलें तबाह हो गई है। अगर थोड़ी बहुत फसल होती है तो वह उसे खाने से डरते है। यहां पर कैंसर जैसे रोगी भी आने शुरू हो गए है। इस गंदा पानी को रोकने के लिए किसी ने भी आज तक प्रयास नहीं किया है।  
    ग्रामीण इस बारे में नालागढ़ के एसडीएम से मिले थे। ग्रामीणों ने गंदे पानी को सडक़ के साथ नाली बना कर ट्रक यूनियन के समीप गंदे नाले में डालने की मांग की थी लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। कर्ण ठाकुर  ने बताया कि बरसात के समय गंदा पानी ओवर फ्लो होकर उनके फसलो में जाता है जिससे उनकी फसलें बर्बाद हो रही है। जगदीश ठाकुर ने बताया कि वह इस बारे में राष्ट्रीय मार्ग निर्माण करने वाले कंपनी के अधिकारियों से मिले है। उन्होंने भी उन्हें इसका समाधान करने का आश्वासन दिया है।

  • 2.15 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू

    2.15 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: थाना हरोली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो युवकों को 2.15 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाहलीवाल पुलिस अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान गोंदपुर रेनशेल्टर के पास दो युवक मोटर साईकिल पर दुलेहड़ की और जा रहे थे ज़ब पुलिस ने चेकिंग  के लिए उन्हें रोका तो पुलिस टीम को देखकर वह घबराहट में भागने की कोशिश करने लगे पुलिस टीम ने शक के आधार पर तलाशी ली तो उनके पास 2.15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवकों की पहचान रमन कुमार  (32) निवासी नंगल खुर्द , गोल्डी(25) निवासी टाहलीवाल के रूप में हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि आरोपित युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • 21 व 22 जनवरी जोड़ मेले की फतेह यात्रा पर ऊना में बरसे ड्रोन से फूल

    21 व 22 जनवरी जोड़ मेले की फतेह यात्रा पर ऊना में बरसे ड्रोन से फूल

    डॉ सिकन्दर ने  कहा सद्भाव और  मानवता का संदेश देता है जोड़ मेला , 

    संत समाज संग किया यात्रा को रवाना

    ऊना/सुशील पंडित: नगर परिषद संतोषगढ़ के ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास मंदिर में दो दिवसीय सालाना 21-22 जनवरी 17वें जोड़ मेले का आगाज शनिवार को फतेह शोभा यात्रा से किया गया। पंजाब गढ़शंकर के पूर्व विधायक एवं जोड़ मेला के संस्थापक  क्रांतिकारी शिंगारा राम सहूंगड़ा जी को समर्पित मेले के पहले दिन शोभा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य रूप से राज्य सभा सदस्य डा  सिकन्दर कुमार ने धर्म पत्नी ज्योति सिकंदर सहित पहुंचे। जबकि जोड़ मेले की अध्यक्षता  चेयरमैन बलवंत सिंह एवं जोड़ मेले के संयोजक बलवीर बग्गा सहित अध्यक्ष अश्वनी कुमार दगोड़ ने की।

    इस दौरान आल इंडिया समता आंदोलन हिमाचल पंजाब के अध्यक्ष डॉ केआर आर्य, सहूंगड़ा परिवार से   कुंवर जगवीर सिंह सिद्धू, आल इंडिया आदि धर्म मिशन के राष्ट्रीय प्रधान संत सतविंदर हीरा और चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब के प्रधान सन्त सुरिंदर दास, दलित नेता रवि दलित भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गुरु महाराज की प्रतिमा स्वरूप से सजाई पालकी को जय गुरुदेव के जयकारों संग रवाना किया। राज्य सभा सदस्य डॉ सिकन्दर कुमार ने अपनी ओर से 11 लाख रुपये मंदिर कमेटी को देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज, गुरु कबीर, गुरु नानक , गुरु गोबिंद सिंह , बाबा साहब अम्बेडकर जी ने मानवता और समानता का संदेश दिया। जोड़ मेले भी आपसी भाईचारे का संदेश दे रहा है। हम सभी को गुरु की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान मंदिर कमेटी ने सभी गण्यमान्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। जोड़ मेला कमेटी के चैयरमैन बलवंत सिंह ने  बताया कि क्रांतिकारी  शिंगारा राम सहूंगड़ा ने इस मेले का शुभारंभ 2005 के मंदिर प्रकरण की याद में किया।

    इसे युग युग तक मनाया जाता रहेगा। संतोषगढ़ मंदिर के लिए विभिन्न राज्यों और गांवों के लोगों की कुर्बानियां है उनको हर वर्ष सम्मान देने का कार्य जोड़ मेले के माध्मय से किया जाता रहेगा।संतोषगढ़ गुरु रविदास सभा के प्रधान बलवीर सिंह ने सभी मुख्य अतिथियों को मंदिर के ऊपरी मंजिल पर लगी सर्व धर्म सद्भाव को दर्शाती प्रदर्शनी दिखाई और उसका महत्व बताया । सभी ने युवाओं के प्रयास को सराहा। इससे पूर्व स्थानीय मंदिर में सभी ने गुरु रविदास महाराज की विशाल प्रतिमा को माथा टेक आशीर्वाद भी लिया। कई वाहनों में गुरु रविदास महाराज की सुंदर सुंदर झांकियों को प्रदर्शित किया गया।

    यात्रा संतोषगढ़ से होते हुए खानपुर, नंगड़ा, जनकौर, ऊना मुख्यालय पहुंची यहां कृष्ण चंद , सुरेश कुमार, अभिनव सहित समाजसेवियों ने ड्रोन से पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद रक्कड़ में हलवा पूरी  और बहडाला में लंगर का प्रसाद संगत ने ग्रहण किया। जबकि शोभा देहला, मैहतुपर, बसदेहड़ा तथा छत्तरपुर टाडा से संतोषगढ़ गुरु रविदास मंदिर में संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान ट्रैक्टर ट्रालियों में मौजूद श्रद्धालुओं ने जय गुरु देव जाप व गुरु रविदास के जयकारों ने वातावरण भक्तिमय बना दिया। विभिन्न गांवों में यात्रा के स्वागत के लिए खीर, हलवा, चाय पकोड़े तथा लंगर का प्रबंध किया गया। जहां पर फतेह यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद को ग्रहण किया। बलवंत सिंह ने बताया कि  दो दिवसीय मेले की शोभा यात्रा को फतेह शोभा यात्रा हुई है। समाजिक एवं धार्मिक सद्भावना के तहत जोड़ मेला 17वीं वार है।  

    इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी, गुरु रविदास सभा के वरिष्ठ उप प्रधान कश्मीरी लाल सिंघा, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंघा,  कोषाध्यक्ष मंगत राम, महासचिव बलराम महे, चीफ पैटर्न सुखराम, सुरेश कुमार, राज कुमार महें, बचन चन्द पटेल, अमर सिंह सैनी , राम कुमार, एससी कमीशन पंजाब सदस्य ज्ञान चन्द दिवाली, एडवोकेट  नरेश कुमार सेंसोवल, शकुंतला संधू, यशपाल बग्गा, नानक चंद, मदन लाल, सत्य प्रकाश, हरि चंद संधू, चीफ पैटर्न सुखराम, नरेश सिंघा, अमरजीत पिंकू, सोनू, तरसेम लाल बसन, सुलिंद्र चोपड़ा,  सुरिंद्र बस्सी, पार्षद संदीप पहेश, मूल राज,  नवीन महे, हनीश, बलदेव चंद,  संजय भाटिया, शिव राम भाटिया, रामदास भाटिया, लव प्रीत सिंह, बिट्टू, लवली दगोड़ आदि सहित पंजाब व जिला के अनेक श्रद्धालुओं सहित विभिन्न गुरु रविदास सभाओ के प्रधान व पदाधिकारियों ने  उपस्थिति दर्ज कराई।

  • राज्यपाल का प्रवास कार्यक्रम

    राज्यपाल का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर 22 जनवरी रविवार को जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल 21 जनवरी को रात्रि 11ः30 बजे ऊना पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह ऊना में होगा। उन्होने बताया कि राज्यपाल 22 जनवरी को दोपहर 1ः30 बजे गुरु रविदास मंदिर संतोषगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे और एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल इसके उपरांत सायं 4ः30 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे।
  • श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 45 लोग घायल, देखें वीडियो

    श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 45 लोग घायल, देखें वीडियो

    ठूठीबारी: मौनी अमावस्या के अवसर पर नेपाल के त्रिवेणी धाम से स्नान कर वापस भारत अपने घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस शनिवार की सुबह नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र महेशपुर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस पलटने से उसमें सवार 45 लोग घायल हुए हैं। जिसमें 10 बच्चे हैं। घायलों को इलाज के लिए पृथ्वीचंद जिला अस्पताल नवलपरासी में भर्ती कराया गया है।

    गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज, भौराबारी के अलावा महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर के श्रद्धालु दो दिन पूर्व ही मौनी अमावस्या पर्व को लेकर नौतनवा से एक बस बुक कर नेपाल राष्ट्र के त्रिवेणी धाम में स्नान करने गए थे। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे स्नान के बाद 70 श्रद्धालुओं को लेकर बस भारत के लिए रवाना हुई। अभी बस महेशपुर पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिया में टक्कर के बाद करीब 15 फीट नीचे गिरने की वजह से बस में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। अफरा-तफरी के बीच आनन-फानन घायल लोगों को निकाला गया। अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है।  

    इस हादसे में अभी तक घायलों में लक्ष्मीपुर निवासी रामगोपाल, विन्ध्यांचल, फागू और किशन तथा गोरखपुर कैंपियरगंज निवासी श्रीनिवास, सुनीता यादव और रामदास यादव सहित अन्य श्रद्धालुओं को पृथ्वीचंद जिला अस्पताल नवलपरासी में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य में लगे जिला प्रहरी कार्यालय के एसआइ जेके आचार्य ने बताया कि नेपाल सशस्त्र प्रहरी और नेपाल पुलिस की संयुक्ट टीम द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। अबतक बस से 45 लोगों को निकाला जा चुका है, जबकि कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

  • पंजाबः The Rich Mix Bar & Lounge हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक और बेटा गिरफ्तार

    पंजाबः The Rich Mix Bar & Lounge हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक और बेटा गिरफ्तार

    अमृतसरः लॉरेंस रोड पर रेस्टोरेंट में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने छापेमारी कर रेस्टोरेंट के मालिक और बेटे को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इसी दौरान पुलिस ने बार में हुक्कों के साथ फ्लेवर्ड तंबाकू को भी जब्त कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी नॉर्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि थाना सिविल लाइन की पुलिस को लॉरेंस रोड स्थित द रिच मिक्स बार एंड लाउंज के बारे में इनपुट मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने होटल में रेड की। रेस्टोरेंट में कई बालिग व नाबालिग हुक्के का सेवन कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सेवन कर रहे युवक फरार हो गए।

    इसी दौरान रेस्टोरेंट के अंदर मालिक डैमगंज निवासी राजेश अरोड़ा और मोहक अरोड़ा युवाओं को हुक्का सर्व कर रहे थे। पुलिस ने इस दौरान दोनों आरोपियों के हाथ से तीन हुक्के जब्त कर लिए। सर्च के दौरान रेस्टोरेंट से दो और हुक्के बरामद किए गए। इसके साथ ही भारी मात्रा में फ्लेवर्ड तंबाकू भी रखा हुआ था। एसीपी वरिंदर खोसा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

  • दिव्यांग वृद्ध महिला को व्हील चेयर की प्रदान

    दिव्यांग वृद्ध महिला को व्हील चेयर की प्रदान

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना ने एक दिव्यांग वृद्धा को व्हील चेयर प्रदान की है। क्लब सदस्यों ने बसाल गांव की दिव्यांग वृद्ध महिला सगनों देवी जोकि चलने फिरने में असमर्थ है को व्हील चेयर प्रदान की। उक्त वृद्धा पिछले कुछ समय से विस्तर पर है तथा घर पर भी चलने फिरने में असमर्थ थी। क्लब ने जनसेवा के अपने प्रकल्प के तहत वृद्धा की मदद की है। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऊना के प्रधान बलदेव चंद, सचिव र्इं. संजीव अग्रिहोत्री व वरिष्ठ रोटेरियन एचएन चीटू, डा. राजीव व संबंधित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः सुनार से लूट की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    पंजाबः सुनार से लूट की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    अमृतसरः गुरु बाजार में सुनार की दुकान पर हुई 15 लाख के सोने की लूट के मामले को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया है। घटना को अंजाम देने के लिए प्लानिंग करने वाला लुटेरा पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ा गया लुटेरा कोई और नहीं सुनार का पड़ोसी ही है। आरोपी की पहचान चौक माना सिंह निवासी सूजल बब्बर के तौर पर हुई है।

    पुलिस ने जानकारी दी कि पकड़ा गया सूजल सुनार का पड़ोसी है। उनके पास से ही आरोपी ने काम सीखा था। लेकिन उसकी नीयत खराब हो गई और उसने अपने 2 साथियों को भेज लूट की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, पकड़ा गया आरोपी ने लूट से पहले एक खिलौना पिस्तोल भी खरीदी। जल्द ही अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    सूजल ने लूट को अंजाम देने के लिए चुने अपने दो साथियों को अपना मोटरसाइकिल दिया था। जब पुलिस सीसीटीवी की मदद से लुटेरों को ट्रेस कर रही थी, तभी उनका ध्यान मोटरसाइकिल पर गया। जब मोटरसाइकिल की डिटेल खंगाली गई तो सूजल का नाम सामने आ गया। इस घटना में तकरीबन 300 ग्राम सोने की लूट हुई थी। जिसमें से 123 ग्राम सोना पुलिस ने सूजल से बरामद कर लिया है। अन्य सोना दोनों लुटेरों के पास है। जिसे जल्द पकड़ पुलिस बाकी सोना भी बरामद कर लेगी।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में 4 की मौत, एक की हालत गंभीर

    दर्दनाक सड़क हादसे में 4 की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेलंगानाः भद्राद्री कोठागुडेम जिले में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार येल्लंदु और महबूबाबाद के बीच कोटिलिंगला के पास देर रात कार विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार लॉरी से टकरा गई। सभी मृतक फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर थे। पुलिस ने मृतकों की पहचान ओडेला कल्याण (28), कोम्पेल्ली शिवा कोटि (31), बैरी रामू (32) और बाशाबथिनी अरविंद (21) के रूप में की है। जबकि एक अन्य शख्स की पहचान रणधीर के रूप में हुई है, जिसे येल्लंदू सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देने के बाद खम्मम के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है।

    प्री-वेडिंग की शूटिंग के लिए जा रहे थे गांव

    अधिकारी के अनुसार, सभी पीड़ित फोटोग्राफर थे जो गांव में प्री-वेडिंग शूट के लिए भद्राद्री कोठागुडेम जिले के बुर्गमपहाड़ ब्लॉक के मोथे गांव जा रहे थे।जैसे ही वे कोटि लिंगाला चौराहे के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार लॉरी ने नियंत्रण खो दिया और उनकी कार में जा घुसी। जहां रामू, कल्याण और शिवा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अरविंद की येल्लंदू अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले की सूचना पीड़ितों के परिजन को दी है।

    दूसरे हादसे में बच्चे की मौत

    उन्होंने बताया कि येल्लंदू पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं येल्लंदु मंडल में एक कार के पलट जाने से एक बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कार ड्राइवर गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक की टक्कर से बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने सभी घायलों को येल्लंदु अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

  • घर के बाहर खेल रही बच्ची का कत्ल

    घर के बाहर खेल रही बच्ची का कत्ल

    मोदीनगरः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 6 साल की बच्ची की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घर के बाहर खेल रही बच्ची का शव लहूलुहान हालात में मिला। उसकी ईंट से पीटकर हत्या की गई। यह घटना मोदीनगर क्षेत्र के गदाना इलाके की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    वहीं उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर अपने बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। बिजनौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) राम अर्ज ने बताया कि नन्ही और उसके प्रेमी टींकू सैनी ने 16 जनवरी को 10 वर्षीय वरुण की हत्या कर शव को चांदपुर थाना इलाके के जाफरपुर कोट गांव के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि बाद में शव बरामद कर लिया गया।

    एएसपी ने कहा कि आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने वरुण की गला दबाकर हत्या की, क्योंकि उसने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पुलिस ने कहा कि नन्ही के कुछ समय पहले पड़ोस में रहने वाले टिकू के साथ संबंध बने और उसके बेटे ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। एएसपी ने कहा, नन्ही और टिकू के खिलाफ चांदपुर थाने में आईपीसी धारा 363 (अपहरण), 302 (हत्या), और 201 (साक्ष्य मिटाने) के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।