ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਪੰਜਾਬ ਗੁਆਂਢੀ ਰਾਜ ਹਿਮਾਚਲ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਜਾਰੀ ਹੈ ,ਅਤੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ ਹੈ। ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਹਲਕੇ ਦੀ ਤਾਂ ਇੱਥੇ ਵੀ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਅਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਤੋਂ ਆ ਰਹੇ ਭਾਰੀ ਪਾਣੀ ਦੇ ਕਾਰਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦਰਜਨਾਂ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹ ਵਾਲੇ ਹਾਲਾਤ ਬਣੇ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਵੜ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਿਆ ਕੀਮਤੀ ਸਮਾਨ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਕੀਮਤੀ ਫਸਲ ਵੀ ਬਰਬਾਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਰਥਿਕ ਤੰਗੀ ਤੋਂ ਵੀ ਉਲਝਣਾਂ ਪੈ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਮਾੜੇ ਹਲਾਤਾਂ ਦੇ ਚਲਦੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਖੁਦ ਇਸ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ, ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਬਿਨਾਂ ਜ਼ਰੂਰੀ ਕੰਮ ਤੋਂ ਘਰਾਂ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਨਾ ਨਿਕਲੋ , ਤਾਂ ਜੋ ਕੋਈ ਅਣਸੁਖਾਵੀਂ ਘਟਨਾ ਨਾ ਵਾਪਰੇ। ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਕਿਸੇ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਨਹੀਂ ਕਰਨਾ ਪਏਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਹਰ ਜ਼ਰੂਰੀ ਸਮਾਨ ਅਤੇ ਹੋਰ ਚੀਜ਼ਾਂ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ। ਰਾਹਤ ਭਰੀ ਗੱਲ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਤੋਂ ਗੇਟ ਨਹੀਂ ਖੋਲ੍ਹੇ ਜਾ ਰਹੇ, ਜੇ ਗੇਟ ਖੋਲੇ ਗਏ ਤਾਂ ਹੋਰ ਵੀ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ ਝੱਲਣਾ ਪੈ ਸਕਦਾ ਹੈ।
Blog
-

जालंधरः चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में गृह मंत्रालय की शिकायत पर FIR दर्ज
जालंधर, ENS: साइबर टिपलाइन ने सिटी के केपी नगर से चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला पकड़ा है। गृह मंत्रालय की शिकायत पर थाना भार्गव कैंप में पॉक्सो एक्ट की धारा 15 और आईटी एक्ट की धारा 67 (ए) और 67 (बी) के तहत केस दर्ज किया गया हैसीपी कुलदीप सिंह चहल ने मामले की जांच थाना- 5 के एसएचओ रविंदर कुमार को सौंपी है। देश में चाइल्ड पोर्नोग्राफी रोकने के लिए काम कर रही साइबर टिपलाइन ने 20 जनवरी 2022 को 10 बजकर 51 मिनट पर इंस्ट्राग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला पकड़ा। सोशल मीडिया पर फोटो के साथ-साथ एक वीडियो अपलोड की गई थी। साइबर टिपलाइन ने अपनी कानूनी प्रकिया पूरी कर मामला नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लाइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) को भेज दिया था।

इसके बाद साइबर क्राइम ने मामला ट्रेस करना शुरू किया था। अमेरिका से डेटा मंगवाया गया। तो पता चला कि कर्ण ढिल्लों की आईडी सामने आई थी। गूगल से ई-मेल ट्रेस करवाई गई थी। पता चला कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में दो मोबाइल कनेक्शन का इस्तेमाल हुआ है। दोनों मोबाइल कनेक्शन जालंधर से जुड़े हैं। इसके बाद एक रिपोर्ट कमिश्नरेट पुलिस के साइबर क्राइम को आई। दोनों मोबाइल के मालिकों के नाम पता करवाए गए तो पता चला कि कनेक्शन किरन और जीत राम वासी केपी नगर ( जल्लोवाल ) के नाम पर है।

पुलिस अब जांच करेगी कि दोनों मोबाइल कौन इस्तेमाल कर रहा है। एडवोकेट कर्णवीर सिंह कोहली ने बताया कि पोर्न साइट्स पर बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड, डाउनलोड व शेयर करने वाले लोगों पर पुलिस कड़ी नजर रखती है। इंटरनेट के जरिये चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड या अपलोड करते हैं तो उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 ए व 67 बी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाता है। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो फोटो डाउनलोड, अपलोड व शेयर करना अपराध है।

-

पंजाब : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार ने लगाया धरना
अमृतसर: भंडारी ब्रिज पर हुए सड़क दुर्घटना में आज युवक की मौत हो गई। वहीं परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर धरना दिया। जिसके बाद अमृतसर पुलिस के डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इसमें शामिल कार भी बरामद कर ली जाएगी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने ने धरना उठाया।
डीसीपी भंडाल ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में एसीपी वीरेंद्र खोसा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है जो पूरे मामले की गंभीरता से जांच करेगी और आरोपियों और इस्तेमाल की गई कार को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे चौराहे के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि 19 जून को युवक का इसी पुल के पास एक्सीडेंट हो गया था और तीन सप्ताह तक उसका इलाज चला था और आज सुबह उसकी मौत हो गयी।
-

34 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
भोपाल: देश के कई राज्यों में मौसम का कहर देखा जा रहा है। कई शहरों में झमाझम बारिश से लोगों को हाल बेहाल हो गया है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजस्थान, हरियाणा और पंजाब, मध्यप्रदेश, दिल्ली, यूपी, छग, राजस्थान, गुजरात, मुंबई में अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए परिस्थिति अनुकूल बनती दिख रही है। इसी बीच अगर मध्यप्रदेश की बात करें तो राज्य में भी भारी बारिश का दौर देखा जा रहा है। शनिवार को प्रदेश के 27 जिलों में तेज और रिमझिम बारिश होती रही। ऐसा ही मौसम रविवार को भी रहेगा। जबलपुर-नरसिंहपुर समेत 34 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रविवार को सागर, पन्ना, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, खंडवा, धार, बड़वानी, डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर, इंदौर, देवास, उज्जैन, रायसेन, शाजापुर, झबुआ, भोपाल, आगर-मालवा और हरदा जिले में हल्की और मध्यम बारिश जारी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार रीवा सतना सीधी सिंगरौली शहडोल उमरिया अनूपपुर भिंड मुरैना श्योपुर भोपाल राजगढ़ बैतूल खंडवा हरदा झाबुआ धार इंदौर रतलाम उज्जैन देवास शाजापुर मंदसौर गुना अशोकनगर शिवपुरी डिंडोरी जबलपुर कटनी सिवनी मंडला बालाघाट पन्ना दमोह सागर छतरपुर एवं टीकमगढ़ जिला में भारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में 24 घंटे के भीतर 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण जनजीवन प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। नागरिकों से अपील की है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी गतिविधियों का संचालन करें। -

पंजाब : बारिश के कारण नहर मार्ग का हिस्सा धंसने से गड्ढे में गिरी कार
रूपनगर: पंजाब में लगातार हो रही बारिश से भारी नुकसान होने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं रूपनगर में शनिवार से लगातार वर्षा हो से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। रूपनगर के सरहिंद नहर मार्ग पर डा.आंबेडकर भवन के पास सड़क का पद्रह फीट का हिस्सा धंस गया है। वहीं, शनिवार रात धंसे हिस्से में एक कार भी फंस गई। कार सवार बाल-बाल बच गए। सड़क के धंसे हिस्से में एक बिजली का खंभा भी टूट गया है। एक जुलाई से लगभग हर रोज जिले में वर्षा हो रही है। जिले में जुलाई माह में बुधवार को 75 एमएम वर्षा हुई थी और शनिवार शाम तक 39.5 एमएम वर्षा दर्ज की गई। जिले में एक जुलाई से 156 एमएम वर्षा शनिवार सायं तक हो चुकी है। शनिवार से लेकर रविवार सुबह तक लगभग लगातार वर्षा हो रही है।
सुबह ही डिप्टी कमिश्नर डा.प्रीति यादव और एसडीएम रूपनगर हरबंस सिंह ने सरहिंद मार्ग के बहे हिस्से का जायजा लिया। इस दौरान सभी स्कूल कॉलेज 10 जुलाई को बंद करने के निर्देश दिए। डीसी डा.प्रीति यादव ने जिलावासियों को अपील की है कि वो मौसम थोड़ा और समय खराब रहेगा। इसलिए लोग दरिया और नहरों के किनारों पर जाने से गुरेज करें। उन्होंने लोगों को अगर कोई जरूरी काम नहीं है तो लोग घरों में ही रहे और किसी इमरजेंसी में जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 01881- 221157 पर संपर्क करें। -

पंजाब : भारी बारिश के कारण रोपड़-नंगल रेल ट्रैक उखड़ा
फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोपड़-नंगल रेलवे ट्रैक नौगावां स्टेशन के पास भारी बरसात की वजह से उखड़ गया है। जिसका कारण पटरी के नीचे पानी बहना है। वहीं मिट्टी का कटान होने से पटरी झूल रही है। जिले भर में भारी बरसात से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। लगातार हो रही बारिश से लोग सहमे हुए हैं और बाढ़ आने का डर सता रहा है।
उधर, एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने चुन्नी के पास सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के आसपास के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बुजुर्ग किसान नेता ने बताया कि नौगावां स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के नीचे से गुजर रहा पानी बाढ़ का संकेत है। इसी इलाके में यहां वर्ष 1993 बाढ़ आई थी। तब मंडी गोबिंदगढ़, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रोपड़ जिले के कई इलाके करीब 8 फुट पानी में 15 दिनों तक डूबे रहे थे। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। यही वजह है कि अब लोगों को फिर से बाढ़ का डर सताने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार लगभग 200 एमएम बारिश हुई है। उधर, फतेहगढ़ साहिब के डिप्टी कमिश्नर परनीत शेरगिल पहले ही बता चुकी है कि जिला प्रशासन बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने को बिल्कुल तैयार है। विधायक लखबीर सिंह राय ने हेल्पलाइन नंबर 01763 232838 जारी किया है। उन्होंने लोगों से कहा है कि वे किसी भी आपात स्थिति में इस नंबर पर संपर्क करें। बरसात से होने वाले नुकसान से पीड़ितों को इस हेल्पलाइन नंबर से हर सुविधा प्रदान की जाएगी।
-

ਪੰਜਾਬ: ਇਮੀਗ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਸੰਚਾਲਕ ‘ਤੇ 2 ਹੋਰ FIR ਦਰਜ
ਫਰੀਦਕੋਟ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਫਰੀਦਕੋਟ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਵਿਵਾਦਾਂ ਵਿੱਚ ਘਿਰੇ ਐਸਬੀਈ ਵੀਜ਼ਾ ਇਮੀਗ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਦੀਪਕ ਸ਼ਰਮਾ ਪਤਨੀ ਸ਼ਿਖਾ ਸ਼ਰਮਾ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ ਸਿਟੀ ਪੁਲੀਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਦੋ ਹੋਰ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਸਟੱਡੀ ਵੀਜ਼ੇ ’ਤੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਬਹਾਨੇ ਦੋਵਾਂ ਪੀੜਤਾਂ ਤੋਂ 20.49 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਲੈ ਲਏ। ਹੁਣ ਨਾ ਤਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਪੀੜਤਾਂ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਿਆ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਅਸਲ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਵਾਪਸ ਕੀਤੇ।
SBE ਵੀਜ਼ਾ ਇਮੀਗ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਦੀਪਕ ਸ਼ਰਮਾ ਖਿਲਾਫ 26 ਜੂਨ ਤੋਂ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਂ ‘ਤੇ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ 8 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਮੈਨੇਜਰ ਨੂੰ ਵੀ ਕਈ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਾਮਜ਼ਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਂ ‘ਤੇ ਠੱਗੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਏ ਸਾਰੇ ਪੀੜਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਫਰੀਦਕੋਟ ਜ਼ਿਲੇ ਦੇ ਉੱਚ ਪੁਲਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਪੀੜਤਾਂ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਹੈ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠੱਗੀ ਮਾਰਨ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਅਸਲ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਵੀ ਆਪਣੇ ਕੋਲ ਰੱਖ ਲਏ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਬੱਚੇ ਹੁਣ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਵਿਦੇਸ਼ ਜਾਣ ਦੇ ਯੋਗ ਨਹੀਂ ਹਨ।
ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਦੀਪਕ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਵੱਡੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਠੱਗੀ ਮਾਰੀ ਹੈ। ਉਹ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਂ ‘ਤੇ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਉਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਨ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲੁੱਕਆਊਟ ਨੋਟਿਸ ਵੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰ, ਪੁਲਿਸ ਅਜੇ ਤੱਕ ਦੀਪਕ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਲੱਭਣ ਵਿੱਚ ਅਸਫਲ ਰਹੀ ਹੈ।25 ਮਈ 2023 ਨੂੰ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਾਸੀ ਸੰਦੀਪ ਕੌਰ ਪਤਨੀ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਸੀ ਕਿ ਐਸਬੀਈ ਇਮੀਗ੍ਰੇਸ਼ਨ ਵੀਜ਼ਾ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਦੀਪਕ ਸ਼ਰਮਾ, ਪਤਨੀ ਸ਼ਿਖਾ ਸ਼ਰਮਾ, ਪੁਰਸ਼ੋਤਮ ਲਾਲ ਅਤੇ ਮੈਨੇਜਰ ਅਰਸ਼ਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਪੜ੍ਹਾਈ ਲਈ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਬਹਾਨੇ 12.7 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਹੜੱਪ ਲਏ। ਨੂੰ ਆਧਾਰ ਬਣਾ ਕੇ ਉਸ ਦੇ ਅਸਲ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਲੈ ਲਏ ਪਰ ਹੁਣ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਨਾ ਤਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਿਆ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਉਸ ਦੇ ਪੈਸੇ ਅਤੇ ਅਸਲ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਵਾਪਸ ਕੀਤੇ।
17 ਜੂਨ 2023 ਨੂੰ ਬਠਿੰਡਾ ਨਿਵਾਸੀ ਸੰਦੀਪ ਗੁਰਨੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਸੀ ਕਿ ਐਸਬੀਈ ਇਮੀਗ੍ਰੇਸ਼ਨ ਵੀਜ਼ਾ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਦੀਪਕ ਸ਼ਰਮਾ, ਪਤਨੀ ਸ਼ਿਖਾ ਸ਼ਰਮਾ ਅਤੇ ਮੈਨੇਜਰ ਅਰਸ਼ਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਸਟੱਡੀ ਬੇਸ ‘ਤੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਬਹਾਨੇ 8.42 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਲੈ ਲਏ, ਪਰ ਹੁਣ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੇ ਨਾ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਿਆ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪੈਸੇ ਵਾਪਸ ਕੀਤੇ। -

गर्भवती महिला को पुलिसकर्मी ने बेरहमी से ज़मीन पर पटका ,चिलाती रही महिला, वीडियो वारयल
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अमेरिका के फ्लोरिडा पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिसकर्मी एक महिला को जबरदस्ती जमीन पर पटकते दिख रहे हैं. वीडियो में महिला चीखते हुए खुद को गर्ववती बताती है. हालांकि पुलिस वाले अश्वेत महिला के साथ क्रूर व्यवहार जारी रखते हैं. जो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है
वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लोरिडा पुलिस का एक पुलिसकर्मी कार में बैठी अश्वेत महिला के साथ जोरदार बहस करता है. पुलिसकर्मी महिला से ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने की बात करता है, जिसपर महिला तरह तरह की दलीलें देती है. महिला को कहते सुना जा सकता है कि उसने कार पार्क रखी थी, साथ ही वह ड्राइव नहीं कर रही थी. ऐसे में पुलिसकर्मी ड्राविंग लाइसेंस देखने की जिद पर अड़ा हुआ दिखता है.वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान मैथ्यू मैकनिचोल के रूप में हुई है. जो नेरिलिया नामक महिला को कार से बाहर निकलने का आदेश देता है. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस होती है. जिसके बाद पुलिस कर्मी महिला का हाथ पकड़कर उसे जमीन पर धकेल देता है. जैसे ही वह उसे ज़मीन पर पटकता है, वह चिल्लाती है कि मैं गर्भवती हूं’. रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रमुख मिशेल मिउशियो ने कहा है कि पुलिसकर्मी द्वारा महिला के साथ किये बर्ताव की जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
-

पंजाब : सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 10 जुलाई को छुट्टी का ऐलान
रोपड़: पंजाब में भारी बारिश के बीच रोपड़ की डीसी प्रीति यादव ने 10 जुलाई को जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। हालांकि, ये आदेश फिलहाल केवल रोपड़ जिले के लिए जारी किए गए हैं।

बता दें कि श्री आनंदपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों व शहरों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, रोपड़ में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इस संबंध में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आनंदपुर साहिब के हालात का जिक्र किया है। -

पंजाब: प्रशासन ने सभी जिलों में बने बाढ़ जैसे हालात को लेकर किए हेल्पलाइन नंबर जारी
चंडीगढ़: पंजाब में बीते कल से लगातार हो रही तेज बारिश से जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसे लेकर सरकार अलर्ट हो गई है। पंजाब के सभी जिलों में बाढ़ कंट्रोल रुम बनाए गए हैं और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिसकी सूची निम्न है।

