Blog

  • भीषण सड़क हादसे में पार्टी के 6 सदस्यों की मौ+त

    भुवनेश्वर: ओडिशा में मयूरभंज जिले के बांगिरीपोषी घाटी में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। स्थानीय कलाकारों को लेकर जा रहा एक ट्रक संतुलन खोकर घाटी में पलट गया। इस हादसे में जात्रा पार्टी के 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना का शिकार होने वाली गाड़ी धौली गड़नाट्य संस्थान की होने की बात पता चली है। जानकारी के मुताबिक धौली गड़नाट्य के कर्मचारी आज सुबह एक ट्रक में रायरंगपुर से जलेश्वर आ रहे थे, जिसमें लाइट, बाक्स आदि सामान भरे हुए थे। वाहन सुबह करीब 11 बजे बंगिरीपोषी घाटी रोड पार कर रहा था तभी आखिरी मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया जिससे वाहन सड़क से करीब 20 फीट नीचे जा गिरा।

    नतीजतन, कई लोग वाहन में रोशनी और बाक्स के नीचे दब गए। सूचना मिलने पर बांगिरिपोषी पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। घटना में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें रेस्क्यू कर पहले बांगिरिपोषी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे 49 पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।

    बता दें कि मयूरभंज जिले के बांगिरिपोषी से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर मौजूद दुआरसुणी घाटी को मयूरभंज जिले की जीवन रेखा कहा जाता है। हालांकि अब यह घाटी मार्ग अब मौत की घाटी बन गया है। इसका विस्तार कार्य वर्षों से रुका हुआ है क्योंकि बांगीरीपोषी घाटी का 9 किमी का हिस्सा सिमलीपाल जैव मंडल के अंतर्गत आता है। नतीजतन इस घाटी में लगातार हो रहे हादसों में कई लोगों की जान चली गई है। इस घाटी रोड पर दो साल में 160 से अधिक हादसे हो चुके हैं और लगभग 40 लोगों की जान समय से पहले चली गई है। इसके अलावा हादसे में 200 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

  • पंजाब : मुर्गों की लड़ाई के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 11 ट्राफियां बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडा : जिले के बल्लुआना गांव में कुछ लोगों द्वारा मुर्गों की लड़ाई करवाने का मामला सामने आया है। थाना सदर बठिंडा की पुलिस ने इस प्रतियोगिता को अंजाम देने वाले 3लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 2 की गिरफ्तारी अभी बाकी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मुर्गा और पुरस्कार देने के लिए रखी गई 11 ट्राफियां बरामद की हैं। गौरतलब है कि उक्त लोगों ने मुर्गों की लड़ाई का टूर्नामेंट आयोजित किया था और जीतने वाले मुर्गे के मालिक को इनाम देने की भी घोषणा की थी। जबकि सरकार ने मवेशी, पक्षी और जानवरों की लड़ाई प्रतियोगिताओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे टूर्नामेंट आयोजित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ बेजान पक्षियों और जानवरों के प्रति क्रूरता के आरोप में मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं।

    इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक निर्मल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव बल्लुआना में कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई प्रतियोगिता करवा रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए बल्लुआना निवासी राजविंदर सिंह, जगसीर सिंह और गुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। राजविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि जगसीर सिंह और गुरजीत सिंह को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस दौरान एक मुर्गा और 11 ट्रॉफियां बरामद की गई हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • जालंधर रो़ड़ पर फाइनेंस कंपनी पर फायरिंग करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपियों में कपूरथला का एक कांस्टेबल भी शामिल

    बटालाः जालंधर रोड़ पर स्थित पंजाब फाइनेंस के बंद दफ्तर पर फायरिंग करने का मामला सामने आया था। सूचना मिलने के बाद बटाला पुलिस ने कार्रवाई फाइनेंस कंपनी के मालिक के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस पार्टी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की और मौके से 05 चले हुए खोल बरामद किए। दोषियों का पता लगाने के लिए पुलिस के सीनियर अधिकारी और सीआईए स्टाफ बटाला की टीम ने 24 घंटे के अंदर तीनों आराेपियाें को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 20 से 22 साल है।

    मामले की जानकारी देते हुए बटाला के एसएसपी अश्वनी गोटियाल ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि कुछ दिन पहले फाइनेंस कंपनी के मालिक को विदेशी नंबर से कॉल करके 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी। पुलिस ने बताया कि फाइनेंसर के दफ्तर के साथ Octave Showroom में काम करते आरोपी सौरव ने फाइनेंसर को अपना टारगेट बनया था। इस आरोपी के साथी सरताज सिंह और जश्नप्रीत सिंह भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि ये तीनों बचपन के दोस्त हैं।

    आरोपी सरताज सिंह पंजाब पुलिस में जिला कपूरथला में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। उनकी प्लानिंग के मुताबिक, सरताज सिंह का रिश्तेदार सतनाम सिंह निवासी कंडियाल जोकि विदेश में रहता है। उसने दीपिंदर सिंह निवासी यूएसए के जरिए फाइनेंसर को फिरौती के लिए धमकी भरे कॉल करवाए। मामलों में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए हथियार 32 बोर पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, करेटा कार और एक्टिवा बरामद कर ली गई है। 

  • पंजाब : लापता युवक का संदिग्ध परिस्थियों में शव बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसर :  19 जनवरी से लापता एक युवक का रहस्यमय परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में दशहत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान शरणप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। मृतक युवक के परिजनों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उनका बेटा शरणप्रीत सिंह गुरु नानक देव अस्पताल में काम करता था। वह 19 जनवरी से घर से लापता था। रिश्तेदारों से मिली जानकारी के अनुसार यह पता चला कि लड़के की मौत हो गई है और उसका शव मोकमपुरा पुलिस स्टेशन के कब्जे में है, जिसके बाद परिवार ने मोहकमपुरा पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि लड़के की पुरानी रंजिश चल रही है, जिसके तहत उन्हें शक है कि उनके लड़के की हत्या की गई है।

    पुलिस सिर्फ धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है और हमारा पुलिस से अनुरोध है कि इस मामले में धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाए और जिस युवक से उनके बेटे की दुश्मनी थी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। वहीं मोहकमपुरा थाना अधिकारी नवतेज सिंह ने बताया कि 20 तारीख को पुलिस को एक युवक का शव लावारिस हालत में मिला था। जिसके बाद पुलिस ने धारा के तहत कार्रवाई करते हुए शव की पहचान के लिए 24 घंटे तक के लिए शवगृह में रखा गया था। वहीं अब उसके परिजन आ गए हैं और युवक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः टॉवर को लेकर लोगों में भारी रोष, देखें Live 

    जालंधर, ENS: गुरु रामदास नगर में टॉवर को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर मोहल्ला निवासी इकट्ठे हो गए है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए है कि उनके मोहल्ले में कुछ दिन पहले टॉवर लगाने का इसी व्यक्ति ने विरोध किया था। लेकिन आज उक्त व्यक्ति द्वारा अपने घर पर टॉवर लगाया जा रहा है। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए लोगों ने आरोप लगाए है कि उक्त व्यक्ति द्वारा रातों-रात घर की छत पर टॉवर लगा दिया गया है।

    लोगों का कहना हैकि उनके मोहल्ले में छोटे-छोटे बच्चे रहते है। ऐसे में उनके बच्चे अगर बीमार हो जाते है या उन्हें कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा, यह बड़ा सवाल है। लोगों ने कहा कि मोहल्ला निवासियों में से बिना किसी परमिशन की परमिशन लिए रातों-रात टॉवर लगा दिए गए है। जिसको लेकर लोग विरोध कर रहे है। हालांकि इस मामले को लेकर उक्त व्यक्ति का पक्ष जानने की कोशिश की गई।

    वहीं इस मामले को लेकर जग्गी ने कहा कि उन्होंने परमिशन ली हुई है। लेकिन मोहल्ला निवासियों को एतराज को लेकर वह कोई बात नहीं कर रहे। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा एयरटेल का टॉवर लगाया गया है। जग्गी ने फोन पर बात करते हुए कहा कि उनकी मोहल्ला निवासियों के साथ कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि टॉवर लगाए हुए 4 दिन हो गए है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर लोगों का कहना है कि अभी भी छत पर काम चल रहा है। 

  • सड़क हादसे में CM घायल

    नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कांग्रेस से गठबंधन ना करने के एलान के बाद से ही वो सुर्ख़ियों में हैं। इसी बीच सूचना मिली है कि घने कोहरे के कारण ममता बनर्जी की कार हादसाग्रस्त हो गई। इस हादसमें में ममता बनर्जी के सिर में चोट लग गई। ममता पश्चिम बर्धमान जिला में प्रशासनिक सभा में शामिल होने गयीं थी ।वहीं जब वो कार में सफ़र कर रही थीं तो उनके ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे उनका सिर कार के शीशे से टकरा गया। हालाकिं प्राप्त जानकारी के अनुसार चोट बहुत गंभीर नहीं है लेकिन फिलहाल ममता बनर्जी उसी कार से वापस आ रही हैं।

  • 65 युद्धबंदियों को ले जा रहा विमान हुआ क्रैश, देखे Live वीडियो

    रूसः 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों को ले जा रहा उनका आईएल-76 ट्रांसपोर्ट विमान यूक्रेन की सीमा के निकट पश्चिमी बेलग्रूड क्षेत्र में क्रैश हो गया है। इस हादसे का लाईव वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि विमान तेज़ी से नीचे गिर रहा है।  वीडियो देखकर साफ महसूस हो रहा है कि पायलट का विमान से नियंत्रण खत्म हो चुका था, और एक रिहायशी इलाके में जा गिरा। समाचार एजेंसी रिया-नोवोस्ती ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया, “विमान में 65 कैद किए गए यूक्रेनी सैन्यकर्मी थे, जिन्हें एक्सचेंज के लिए बेलग्रूड क्षेत्र में ले जाया जा रहा था… उनके साथ छह क्रू सदस्य तथा तीन एस्कॉर्ट भी विमान में मौजूद थे।”

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ 26 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਭਰ ‘ਚ ਕਢਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦਿਲੀ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਵੱਡਾ ਅੰਦੋਲਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਭਾਵੇ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਵਲੋਂ ਉਦੋਂ ਕਿਸਾਨੀ ਬਿਲ ਵਾਪਿਸ ਲੈ ਲਏ ਗਏ। ਲੇਕਿਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਜੋ ਹੋਰ ਮੰਗਾ ਸਨ, ਉਹ ਹਾਲੇ ਪੁਰੀਆ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਚ ਮੁਖ ਤੌਰ ਤੇ ਕਣਕ ਝੋਨੇ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰਨਾਂ ਫ਼ਸਲਾਂ ਤੇ ਐਮਐਸਪੀ ਕ਼ਾਨੂਨ ਅਤੇ ਇਸ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਸੂਬਿਆਂ ਦੇ ਕਿਸਾਨ ਲਗਾਤਾਰ ਸੰਗਰਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਦੇ ਚਲਦੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਪ੍ਰਤੀ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਵਲੋਂ 26 ਜਨਵਰੀ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਹਾੜੇ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੀਆ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਥੇ ਹੀ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਰਣਜੋਧ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਕਿਸਾਨ ਦਾ ਇਕੱਠ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਇਕ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਪਿੰਡ ਵਡਾਲਾ ਗ੍ਰਥਿਆ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਬਟਾਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਚ ਮਾਰਚ ਕਰਦਾ ਹੋਇਆ, ਐਸਡੀਐਮ ਦਫਤਰ ਬਟਾਲਾ ਚ ਪਹੁਚੇਗਾ। ਉਥੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਜਿਥੇ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਉਥੇ ਹੀ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨਾਂਅ ਤੇ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦਿਤੇ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਚ ਹੋਣਗੇ।

  • पंजाब: शराब के शौकिनों के लिए राहत भरी खबर 

    पंजाब: शराब के शौकिनों के लिए राहत भरी खबर 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को तैयार करना शुरू कर दिया है। इस पॉलिसी में सरकार टैक्स की लीकेज को रोकने पर ध्यान दे रही है। चुनावी वर्ष होने के कारण सरकार शराब की कीमत में बढ़ोत्तरी करने का जोखिम नहीं उठाएगी। वहीं, चालू वित्त वर्ष के पहले तीन तिमाहियों में सरकार को शराब से मिलने वाली एक्साइज ड्यूटी से 16 फीसदी की वृद्धि मिली है। जिससे सरकार उत्साहित है। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में एक्साइज ड्यूटी से 40 फीसदी की वृद्धि का वादा किया था।

    सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष (2022-23) में 8,896 करोड़ रुपये एकत्रित किए थे। जबकि कांग्रेस के सत्ता वाली सरकार के वित्त वर्ष 2021-22 में यह 6,152 करोड़ रुपये था। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहना है, हमने चालू वित्त वर्ष के लिए 10 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य रखा था। पहले तीन तिमाही में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर चुकी हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य ने 31 दिसंबर तक पहली तीन तिमाहियों में 6,697 करोड़ रुपये एकत्रित किए, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में राज्य ने 5,770 करोड़ रुपये कमाए थे।

  • पंजाब : 1 किलो 300 ग्राम हेेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारन :  सीआईए स्टाफ पुलिस को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में जिले के एसएसपी अश्वनी कपूर ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान तरनतारन बाईपास से बाठ गांव की ओर जाने वाली सड़क पर एक थार को रुकने का इशारा किया गया। थार की तालाशी के दौरान 1 किलो 300 ग्राम हेरोइन, 2 पिस्तौल, 15 जिंद रौंद, थार नंबर पीबी -10-बीडब्लू-6363, 1,07,000 की ड्रग मनी सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नवप्रीत सिंह के उर्फ ​​रिंका निवासी अमृतसर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि नाकेबंदी दौरान थार चालक ने गाड़ी को मोड़कर भगाने की कोशिश की लेकिन सीआईए स्टाफ की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तालाशी के दौरान उसके बाईं जेब से एक पिस्टल 09 एमएम मेड इन ऑस्ट्रिया सहित 05 राउंड जिंदा बरामद हुए। इस दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ किए जाने पर उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम हेरोइन, 1 पिस्तौल 32 बोर 15 जिंदा राउंड और 1,07,000 ड्रग मनी बरामद की गई। आरोपी पर आमर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेशकर एक दिन का रिमांड हासिल किया है।