Blog

  • पंजाबः अस्पतालों और टीचरों सहित किसानों को CM MANN ने दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की मीटिंग खत्म हो गई है। इस दौरान जहां सीएम मान ने राशन कार्ड धारको को राहत दी है। वहीं अध्यापकों को लेकर इस मीटिंग में फैसला लिया है। इस दौरान उन्होंने कहाकि टीचरों के तबादलों का प्रोसेस आसान कर दिया गया है। जिसके चलते उनके बच्चों की पढ़ाई में उन्हें किसी समस्या से ना गुजरना पड़े। सीएम मान ने कहा कि 10 लाख 77 हजार राशन कार्ड जो पहले काटे गए थे। उन्हें अब बहाल कर दिया है। सरकार द्वारा जल्दी ही राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने जा रही है। ऐसे में सभी राशन कार्ड धारकों को राशन मिलेगा। वहीं गठबंधन के सवाल को लेकर सीएम मान ने कहा कि पंजाब में उनका कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। 

    मीटिंग होगी। इसमें राज्य में गिरते भू जल स्तर को रोकने और गैर सिंचाई कामों के लिए चार्ज पॉलिसी को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके तहत उद्योगों व व्यापारिक कामों के लिए सस्ते दामों पर नहरी पानी मुहैया करवाया जाएगा। ताकि गिरते भू जल स्तर को रोका जा सकें। जल संभाल नीति -2024 को मीटिंग में मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा दिल्ली की तर्ज पर सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों की तुरंत सहायता के लिए फरिश्ते स्कीम को मंजूरी दी जाएगी। स्कीम में हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले को राज्य सरकार सम्मान के तौर पर 2000 रुपये देगी। व्यक्ति से पुलिस या अस्पताल प्रशासन तब तक कोई पूछताछ नहीं करेगा जब तक वह खुद चश्मदीद गवाह न बनना चाहे।

    इसके अलावा शिक्षक तबादला नीति पर मोहर लगेगी। जल स्रोत विभाग ने 6 नवंबर 2012 को नोटिफिकेशन जारी करके गैर सिंचाई कामों के लिए पानी की के दाम तय किए थे। इनमें साल 2020 और 2022 में संशोधन किया गया था। इस मामले को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती भी दी गई थी। पानी के ऊंचे रेटों की दलील दी गई। जबकि राज्य के 153 ब्लाकों में से 117 ब्लॉक में पहले से ज्यादा पानी का निकास किया जा रहा है। जल स्रोत विभाग का कहना है कि नहरी पानी के रेट ज्यादा होने के चलते उद्योगपति भूमिगत जल प्रयोग करते रहे हैं। ऐसे में इसके रेट रिवाइज करने का प्रस्ताव तैयार किया गया। हालांकि थर्मल प्लांटों में पानी के रेट पहले वाले ही रहेंगे। जबकि उद्योग व व्यापारिक संस्थानों के लिए पानी का रेट आधा किया जाएगा। वहीं, नहरी पानी के बिलों की वसूली असल खपत के आधार पर होगी। इसके लिए आउटलेट व डिजीटल फ्लो मीटर स्थापित किए जाएंगे।

    मीटिंग में महाराजा रणजीत सिंह टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबंधित एजेंडा भी रहेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अनाज से संबंधित एंजेडा व आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में पदों की संरचना करने संबंधी एजेंडा भी मीटिंग आ रहा है। जल संभाल नीति 2024 के तहत जल भंडारण के लिए तालाबों का निर्माण करने की योजना है। धरती के नीचे के पानी को रिचार्ज करने के लिए एक- एक एकड़ के तालाब बनाए जाने की योजना है। इन तालाबों की मिट्टी को निर्माण प्रोजेक्टों में प्रयोग किया जाएगा। इस दौरान अस्पतालों में दवाईंयों को लेकर आ रही दिक्कत को लेकर सीएम मान ने मरीजों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि अब मरीजों को दवाईंयों की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने कहाकि डॉक्टर भी अस्पतालों में मौजूद दवाईंया मरीजों को मुहैय्या करवाएंगे। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा बाहर से दवाईंया लिखकर दिए जाने पर रोक लगाई गई है।

  • जालंधर एसटीएफ ने 500 ग्राम हेरोइन सहित 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में बढ़ती नशे की लत को रोकने के लिए पंजाब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं पंजाब पुलिस के विभिन्न विंगों ने भी नशे के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इसी के चलते जंडियाला गुरु में एसटीएफ जालंधर पुलिस ने नशे की खेप सहित 3 तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसटीएफ जालंधर के डीएसपी ने बताया कि उनकी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नशा तस्कर जंडियाला गुरु के भद्रकाली मंदिर के पास कहीं नशे की खेप पहुंचाने के लिए पहुंच रहे है।

    जिसके बाद एसटीएफ जालंधर ने नाकाबंदी कर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियोँ के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन और एक एक्टिवा भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

  • रामामंडी में 2 कारों की आमने-सामने हुई टक्कर, Axis Bank का मैनेजर और कर्मी घायल

    बठिंडाः पंजाब में घने कोहरे के चलते सड़क हादसों के मामलों में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं रामामंडी में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो रोड़ पर दोनों कारों में टक्कर हुई है। इस हादसे में एक्सिस बैंक का मैनेजर और कर्मी घायल हो गया। घायलों की पहचान मैनेजर मोहित सिंगला और कर्मी राज वर्मा के रूप में हुई है। घायलों को स्थानीय हेल्प लाइन वेलफेयर सोसायटी के स्वयंसेवकों की मदद से एंबुलेंस से तलवंडी साबो सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

  • पंजाबः हाईवे पर पलटा इथेनॉल से भरा टैंकर, देखें वीडियो

    संगरूरः NH7 हाईवे पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां पटियाला से संगरूर जाने वाले NH7 हाईवे पर इथेनॉल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दे दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग, पुलिस अधिकारियों और इंडियन ऑयल के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला।

    इस घटना को लेकर इंडियन ऑयल कर्मचारियों द्वारा केमिकल लाकर टैंकर पर फोरम लेयर बनाई गई ताकि कोई भयानक दुर्घटना न हो सके। जिसके बाद पुलिस प्रशासन दवारा यातायात को दोबारा से सुचारू ढंग से शुरू किया गया। प्रशासन का कहना है कि जब तक टैंकर सीधा नहीं हो जाता, तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहीं लगी रहेंगी।

  • पंजाब : चोरों ने शोरुम को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातें कम होने का नाम नही ले रही है। आए दिन चोरी और लूट की वारदातें सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला लुधियाना के शिवपुरी चौक में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चोरों ने एक शोरूम को निशाना बनाया। चोरों ने शिवपुरी चौक में पीएस डेकोर स्टोर की टिन की छत तोड़ दी और अंदर घुसकर दुकान के अंदर रखा सामान और 15 मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।

    चोर काफी देर तक स्टोर रूम में घटना को अंजाम दे रहे थे। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोरूम मालिक ने बताया कि चोर काफी देर से दुकान के अंदर घूम रहे थे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।

  • पंजाबः IPS अधिकारी जितेंद्र सिंह औलख बनेंगे PPSC के नए चेयरमैन

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने पंजाब कॉडर के सेवानिवृत्त IPS अधिकारी जितेंद्र सिंह औलख को पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन (PPSC) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बता दें कि चेयरमैन पद के लिए IPS अधिकारी जितेंद्र सिंह औलख की फाइल कैबिनेट में अप्रूव करने के बाद पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के पास भेजी थी।

    बताया जा रहा है कि इस फाइल पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपनी स्वीकृति की मुहर लगा दी है। गौर हो कि पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन में चेयरमैन का पद पिछले साल सितंबर महीने से खाली पड़ा हुआ था। चेयरमाैन का पद रिक्त होने से सरकार को नियुक्तियां करने में दिक्कत आ ही थी।

  • पंजाब : घर मेंं लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : बटाला के नजदीकी शहर कादिया के मोहल्ला धर्मपुरा में उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जब एक घर में अचानक आग लग गई। घर की मालकिन सुमन ने बताया कि मेरे पति काम पर गए हुए थे और मैं सब्जी खरीदने के लिए घर के पास एक दुकान पर गई। जिसके बाद लोगों ने मुझे बताया कि आपके घर में आग लग गई है। जब वह घर पहुंची तो घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

    सुमन ने बताया कि पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन सारा सामान किश्तों में लिया था, अभी किस्तें पूरी भी नहीं हुई थीं। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार आग घर में लगी एलसीडी के शॉर्ट सर्किट से लगी है।

  • Air India पर लगा 1.10 करोड़ रुपए का जुर्माना, जाने मामला

    नई दिल्लीः डीजीसीए ने कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर एयर इंडिया की ओर से संचालित उड़ानों में सुरक्षा उल्लंघन के आरोपों पर प्रवर्तन कार्रवाई शुरू की है। विमानन नियामक ने एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेग्यूलेटरी बॉडी को एयरलाइन्स के एक कर्मचारी द्वारा कुछ मार्गों पर सुरक्षा उल्लंघनों का आरोप लगाते हुए एक सुरक्षा रिपोर्ट मिली थी, जिस पर कार्रवाई की गई है।

    डीजीसीए ने कहा, “एक एयरलाइन कर्मचारी से एक स्वैच्छिक सुरक्षा रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, जिसमें एयर इंडिया द्वारा कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर संचालित उड़ानों में सुरक्षा उल्लंघन का आरोप लगाया गया है, कथित उल्लंघनों की एक व्यापक जांच की गई।” रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा समूह द्वारा संचालित एयर इंडिया के खिलाफ मिली शिकायत की जब डीजीसीए ने जांच की तो प्रथम दृष्टया एयरलाइन्स को सुरक्षा मानकों के अनुपालन में दोषी पाया गया है।

    जांच रिपोर्ट के आधार पर नियामक ने एयरलाइन्स मैनेजमेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीजीसीए ने कहा है कि चूंकि पट्टे पर दिए गए विमानों का संचालन नियामक मानदंडों के साथ-साथ विमान निर्माता द्वारा सुझाई गई प्रदर्शन सीमाओं के अनुरूप नहीं था,इसलिए डीजीसीए ने प्रवर्तन कार्रवाई शुरू की है और एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। हाल ही में DGCA ने इंडिगो एयरलाइंस पर भी 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। क्योंकि उसकी एक फ्लाइट के यात्री रनवे की सड़क पर आकर खाना खाने लगे थे। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और कहा था कि यह किसी भी सूरत-ए-हाल में स्वीकार्य नहीं है।

  • पंजाब : विदेश में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : बटाला के नजदीक गांव डूडीपुर के एक और पंजाबी की अमेरिका में भयानक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक बेहतर भविष्य के लिए 3 साल पहले अमेरिका गया था। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह (30) के तौर पर हुई है। वह अपनी विधवा मां का इकलौता बेटा था और उसके पिता की एक साल पहले मौत हो गई थी। मृतक अपने परिवार में विधवा मां, बहन, पत्नी और 2 बेटियां छोड़ गया है। मृतक का पिता पंजाब रोडवेज में ड्राइवर के पद से सेवानिवृत्त थे और उन्होंने अपने बेटे गुरविंदर को बेहतर भविष्य के लिए कर्ज लेकर अमेरिका भेजा था। इसके बाद उनके पिता की मृत्यु हो गई।

    ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने बताया कि गुरविंदर बहुत ही अच्छे स्वभाव का था और उसने अपने परिवार के बारे में बहुत कुछ सोच रखा था , जो शायद भगवान को मंजूर नहीं था।  मृतक की पत्नी और मां ने बताया कि गुरविंदर से उनकी रोज फोन पर बात होती थी। इस घटना से एक दिन पहले गुरविंदर ने परिवार से फोन पर बात की थी। फिलहाल परिवार ने सरकार से अपील की है कि गुरविंदर का शव जल्द से जल्द परिवार के पास लाया जाए ताकि वे अपने बेटे को आखिरी बार देख सकें और अपने हाथों से उसका अंतिम संस्कार कर सकें।

  • राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, इस दिन होगा भारत बंद, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आगामी 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। उन्होंने किसानों और दुकानदारों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि MSP, नौकरी, अग्निवीर, पेंशन के मुद्दे उठाए जाएंगे। मीडिया को जानकारी देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के साथ और भी बहुत सारे संगठन हैं। किसान 16 फरवरी को खेत में काम न करें।

    उन्होंने कहा, ‘हमने साथ ही दुकानों को भी बंद रखने का अनुरोध किया है। इस प्रदर्शन में एमएसपी, बेरोजगारी, अग्निवीर, पेंशन आदि मुद्दे उठाए जाएंगे। ये प्रदर्शन मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ है।’ राकेश टिकैत ने ट्रांसपोर्टर्स से भी एक दिन के लिए बंद रखने और अन्य संगठन से भी इसमें साथ देने की अपील की है।

    भाकियू नेता ने कहा कि 16 फरवरी को भारत बंद है। उसमें बहुत से यूनियन शामिल हैं। उस दिन किसान भी अपने खेत में न जाएं, एक दिन काम न करें। पहले भी अमावस्या जब होती थी तो हम एक दिन काम नहीं करते थे। 16 फरवरी किसान के लिए अमावस्या ही है। एग्रीकल्चर हड़ताल देश में रखें तो इससे एक बड़ा मैसेज जाएगा।

    इन मुद्दों पर भारत बंद

    • टिकैत ने दुकानदारों से अपील की है कि वह दुकान न खोलें। एक दिन किसान और मजदूर के नाम। इसमें बेरोजगारी, पेंशन, सरीखे मुद्दे शामिल हैं।
    • उन्होंने कहा कि हमारी दुकानदारों और किसानों से अपील है कि 16 फरवरी को खरीददारी न करें. मुद्दों के बारे में राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून, पेंशन, अग्निवीर,बेरोजगारी का मुद्दा है।
    • उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर्स से भी कहा है कि एक दिन के लिए बंद रखें. अन्य संगठन भी इसमें शामिल होंगे।