Blog

  • नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मताधिकार के बारे जागरूक किया 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से स्वीप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डी.सी. ऊना के निर्देशानुसार  विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ स्वीप के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी के नेतृत्व में आई.आर.बी.एन. बनगढ़ के एकलव्य कला मंच ने उपमंडल बंगाणा के दुदंला के दतोल पंचायत और लंठायनी पटवार सर्कल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मताधिकार के प्रयोग के बारे में जागरूक किया।

    उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम वहां पर आयोजित किया जा रहा है जहां पर पिछले पास कम वोटिंग परसेंटेज वोट कास्ट हुआ है। मतदाताओं से चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करने , साथ ही अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने  इस नाटक के माध्यम से एक जागरूक नागरिक होने तथा लोकतंत्र में उसकी भूमिका को भी परिभाषित कर किया। इस अवसर पर विधानसभा कुडलेहड 45 स्वीप के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान  हस्ताक्षर अभियान किया गया और लोगों को जानकारी देते हुए मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के दौरान दतोल पंचायत में मेंहदी ,कुर्सी दौड़ और चमच रेस प्रतियोगिता करवाया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक ने , कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रंजना ने इसी क्रम चमच रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा कुमारी ने प्राप्त किया। इसी तरह लंठायनी पटवार सर्किल में मेंहदी प्रतियोगिता व खुर्सी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  पलक ने प्राप्त किया। इस दौरान विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया और सभी उपस्थित लोगों ने शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।

    नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर  असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर सोनू गोयल जी के दिशा निर्देश के अनुसार अब तक जनमानस को अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और इसी संदर्भ में विभिन्न तरह गतिविधियां संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अवसर पर फील्ड सुपरवाइजर मीना देवी, ब्लॉक लेवल आफिसर , अनिता कुमारी, पंचायत उपप्रधान, और पंचायत पंच मौजूद रहे।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में मनाया बैसाखी का त्योहार 

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में बैसाखी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यू.के.जी के छात्रों ने गिद्दे और भांगड़े  की शानदार प्रस्तुतियां  देकर सबका मन मोह लिया ।स्कूल के  किंडरगार्टन हेड अंजलि वशिष्ट ने सभी बच्चों को बैसाखी के बारे में जानकारी दी और बताया कि बैसाखी क्यों मनाई जाती है? बच्चों के अभिभावक बहुत खुश हुए कि ऐसे त्योहार मनाने से बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में पता चलता है ।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि ऐसे आयोजन आगे के लिए भी करवाए जाएंगे।
  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 136 चालान 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 136 वाहनों के चालान  काटे गए व जुर्माने के रूप में  58,800- रूपये वसूल किए गए हैं I वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 11 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1050/- रूपये वसूल किए गए हैं। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 04 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में  22,000/- रूपये वसूल किए गए हैं।
  • सड़क किनारे खड़ी महिला से टकराई बाइक दोनों घायल 

    ऊना /सुशील पंडित: सड़क किनारे खड़ी महिला से बाइक टकराने से महिला व वाइक सवार दोनों बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में मुबारिकपुर निवासी  राहुल ठाकुर ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि भंजाल की तरफ से एक  मोटरसाइकिल  बड़ी तेज रफ्तारी से आई व सडक के किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी I जिससे महिला व मोटरसाइकिल चालक को काफी चोटें आई है। पुलिस ने रितिश संदल पुत्र मदन लाल निवासी वीहन  त0 देहरा जिला कांगड़ा के विरुद्ध थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • वसोली में सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर

    ऊना/ सुशील पंडित :जिला ऊना के पीरनिगाह रोड़ स्थित गांव बसोली में सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई। पुलिस को दी शिकायत में पूर्ण चन्द निवासी वसोली ने बताया कि एक मोटरसाइकिल बड़ी तेज रफ्तारी से आई व पीर निगाह रोड बसोली में सड़क पार कर रही औरत को टक्कर मार दी I जिससे शम्भों देवी को काफी चोटें आई है I पुलिस ने अज्ञात वाइक सवार के विरुद्ध भा0द0स0 व 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • 10 बोतल देसी शराब पकड़ी 

    ऊना/सुशील पंडित: चिंतपूर्णी में पुलिस ने एक व्यक्ति से 10 बोतल देसी शराब पकड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चिन्तपुरनी  के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए रामपुर चौक में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 10 वोतलें शराब देसी बरामद की गई। इस सन्दर्भ में संजीव कुमार निवासी वार्ड़ न0 02 गांव व डा0 धर्मशाला महन्ता तह0 अम्व जिला ऊना के विरुद्ध एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना चिन्तपुरनी  में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • पंजाब : कार और 8 मोटरसाइकिल सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपू निवासी मलोट के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक कार और 8 मोटरसाइकिल बरामद की है।

    वीडियो देखने के लिए link पर click करे 

    जिला मुखी भगीरथ मीना ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी के पुलिस को एक मुखबिर ने जानकारी दी के दीपक कुमार चोरी करने का आदि है वह चोरी की कार में गुम रहा है। जिसको सीआईए पुलिस मलोट ने पकड़ा और उसके खिलाफ थाना सिटी मलोट में मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करने पर उनसे एक चोरी की कार और 8 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है।

  • पंजाबः कब्रिस्तान में मिट्टी में आधी दबी मिली ला+श 

    पठानकोटः हलका सुजानपुर के गांव खदावर में मुस्लिम और ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान में एक कब्र में आधी दबी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों समुदायों के लोगों का कहना है कि यह उनके इलाके में से किसी की लाश नहीं है। लाश के पास से एक लोहे की कस्सी और फोल्डिंग बैड भी मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। लाश के हाथ पांव कब्र से बाहर थे। मुस्लिम भाईचारे ने नमाज अदा करते समय शव देखा था।

  • जालंधरः हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार गैंगस्टर को लेकर CP स्वप्न शर्मा का आया बयान, किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की टीम ने गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के साथी को हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उनकी टीम ने सारज उर्फ बाऊ को गिरफ्तार किया है। सीपी शर्मा ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के करीबी गैंगस्टर चंदू के टच में था। उनकी टीम ने 3 किलो हेरोइन और 2 अवैध पिस्टल बरामद किए हैं।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पाकिस्तान से हेरोइन और वेपन मंगवाता था। बाऊ के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से 12 केस दर्ज है। बाऊ का सारा हथियार और हेरोइन तस्करी का नेक्सेस गैंगस्टर चंदू के जरिए चल रहा था। सिटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को शहर से गिरफ्तार किया। आरोपी बॉर्डर पार से हेरोइन और हथियारों की खेप मंगवाते थे। जिसके बाद पूरे पंजाब में सप्लाई देते थे।

  • जालंधरः थाने में खड़ी गाड़ियों को लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मकसूदां थाने से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इम्पाउंड की गई गाड़ियों को आग लग गई। आग लगने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार कूड़े को किसी ने आग लगाई गई। देखते ही देखते आग वहां खड़ी गाड़ियों को लग गई। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें