Blog

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौ+त, देखें वीडियो

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौ+त, देखें वीडियो

    अमृतसरः फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर गांव रामपुरा में पिछले दिनों स्कूटर सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों का ट्रैक्टर ट्रॉली से एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया था, जिसमें स्कूटर सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जिसका आज पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुर्घटना को लेकर पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने में आनाकानी की जा रही थी, मीडिया के पहुंचने पर पुलिस अधिकारी ने बात करना बंद कर दिया और कहा कि गांव के लोग जो बयान देंगे वह उसी बयानों को लिखकर उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे। इस दौरान पीड़ित परिवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि वह मुरादपुरा गांव के रहने वाले है।

    वह एक कार्यक्रम में स्कूटी से जा रहे थे, जब वह गांव रामपुरा के पास पहुंचे तो आगे एक ट्रैक ट्रॉली जा रही थी, जब उन्होंने उनसे रास्ता पूछा तो ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने अचानक उन्हें साइड मार दी, जिससे उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई। 19 अप्रैल को बेटी की हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद बीते दिन उनकी पत्नी की मौत हो गई, जिसके चलते उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया, इस मौके पर पीड़ित परिवार ने कहा कि पुलिस द्वारा हम पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि पुलिस द्वारा हमारा केस भी दर्ज नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते वह पुलिस प्रशासन से न्याय और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    इस मौके पर शव के साथ आए पुलिस अधिकारी से बात की गई तो पहले तो उन्होंने पहले तो कैमरे के आगे बोलने से मना कर दिया। बाद में पुलिस कर्मी ने बताया कि उन्हें परिवार द्वारा शिकायत मिली थी कि 19 अप्रैल को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में उनकी बेटी की मौत हो गई। जिसके बाद अब पत्नी की भी मौत हो गई। मीडिया द्वारा पूछा गया कि परिवार का कहना है कि पुलिस उन पर राजीनामा करने का दबाव बना रही है तो पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिवार वाले जो भी बयान देंगे वह उसके हिसाब से कार्रवाई कर देंगे। इस मामले को लेकर जब पुलिस अधिकारी से कहा गया कि यह एक्सीडेंट का मामला बन रहा है और आप गलत केस दर्ज कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से गुरेज करते हुए नजर आए। 

  • जालंधरः Ganga Hospital में डॉक्टर पर लगे गलत ऑपरेशन करने के आरोप, हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधरः Ganga Hospital में डॉक्टर पर लगे गलत ऑपरेशन करने के आरोप, हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: गंगा अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां मरीज के परिजनों द्वारा भारी हंगामा किया जा रहा है। दरअसल, परिजनों का आरोप है कि सुल्तानपुर के रहने वाले 35 वर्षीय सुखदेव की टांग में क्लॉट जम गया था, जिसका उन्होंने गंगा अस्पताल में 4 मार्च को ऑपरेशन करवाया था। परिजनों ने कहा कि 3 माह के बाद भी उसकी टांग की नस से खून बहने से रूक नहीं रहा। परिजनों का कहना है कि वह अब 2 से 3 अन्य अस्पताल के डॉक्टरों को दिखा चुके है, उनका कहना है कि टांग काटनी पड़ सकती है। परिजनों का कहना है कि वह दोबारा जब गंगा अस्पताल में डॉक्टर पियूष शर्मा के पास आए और इस मामले को लेकर बात की तो डॉक्टर द्वारा गलत व्यवहार किया गया।

    परिजनों ने आरोप लगाए है कि डॉक्टर पियूष शर्मा कह रहे है कि जिसे शिकायत करनी है वह कर सकते है। जिसको लेकर परिजनों में भारी रोष पाया जा रहा है। उनका कहना है कि वह सुखदेव की टांग के ऑपरेशन के लिए 1 से डेढ़ लाख रुपए खर्च कर चुके है। उन्होंने कहा कि 3 माह बीत जाने के बाद अभी भी सुखदेव की टांग में कोई सुधार नहीं हुआ है, बल्कि अब अन्य डॉक्टरों को दिखाने के बाद पता चला है कि सुखदेव की टांग काटनी पड़ सकती है। परिजनों का आरोप है कि सुखदेव की टांग की गलत नस काटने के कारण उसका खून बहने से नहीं रूक रहा, जिसके चलते उसकी टांग अंदर से गल रही है। वहीं परिजनों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक डॉक्टर पियूष शर्मा का कोई बयान सामने नहीं आया है।

  • जालंधरः सुशील रिंकू की पत्नी आप पार्टी के लिए मांग रही वोट, वीडियो वायरल

    जालंधरः सुशील रिंकू की पत्नी आप पार्टी के लिए मांग रही वोट, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू की पत्नी सुनीता रिंकू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में सुनीता रिंकू भाजपा के एक कार्यक्रम में पहुंची। जहां वह जनता से आप पार्टी के लिए वोट मांग रही है। इस दौरान वहां पर कोई सुनीता रिंकू को कुछ कहता है। जिसके बाद वह भाजपा के लिए वोट मांगने के लिए अपील करती है। बता दें कि सुनीता रिंकू का यह वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है। बता देंकि भाजपा में शामिल होने से पहले सुशील रिंकू आप पार्टी में ही शामिल थे।

  • कांग्रेस उम्मीदवार को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका 

    करनालः लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने दिव्यांशु बुद्धिराजा की याचिका को खारिज कर दिया। दिव्यांशु बुद्धिराजा पर 2018 में पूर्व CM मनोहर लाल के खिलाफ बेरोजगारी को लेकर फ्लैक्स बोर्ड लगाने पर केस दर्ज हुआ था। कोर्ट द्वारा मामले में पेश होने के लिए कई बार सम्मन जारी किए गए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। जिसके कारण उन्हें पंचकूला कोर्ट ने पीओ घोषित किया था। इसके बाद बुद्धिराजा ने हाईकोर्ट का रुख किया था।

    ये है मामला

    दरअसल, दिव्यांशु बुद्धिराजा पर साल 2018 में पूर्व CM मनोहर लाल के खिलाफ बेरोजगारी को लेकर फ्लैक्स बोर्ड लगाने पर केस दर्ज हुआ था। इसमें दावा किया जा रहा है कि कोर्ट द्वारा मामले में पेश होने के लिए कई बार समन जारी किए गए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुए।जिसके चलते उन्हें पंचकूला कोर्ट ने भगोड़ा घोषित करार दे दिया। हालांकि बुद्धिराजा का इस पूरे मामले में कहना है कि सरकार हथकंडे अपना रही है। वह मेरे ऊपर 4 केस करवा चुके हैं। 8 साल से मैं खट्‌टर के साथ दो-दो हाथ कर रहा हूं। 174A के ऊपर FIR ही दर्ज नहीं हो सकती। इस बारे में जस्टिस मोहन लाल का फैसला है। कांग्रेस से टिकट अनाउंस होने के बाद करनाल से लोकसभा से प्रत्याशी दिव्यांशू बुद्धिराजा भगोड़ा वाले केस में हाईकोर्ट गए थे। हाईकोर्ट में उन्होंने याचिका के जरिए केस खारिज करने के लिए मांग की थी। हाईकोर्ट ने याचिका मंजूर कर सुनवाई के लिए 2 मई की डेट फिक्स की थी। इसमें केस से जुड़े दूसरे मामलों का भी याचिकाकर्ता की ओर से हवाला दिया गया था।

    दिव्यांशु ने पंचकूला के गर्वनमेंट कॉलेज सेक्टर 1 में युवाओं से मिलने के लिए मनोहर लाल के काफिले में घुस नारेबाजी की। जिसके बाद केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था। इसके बाद मनोहर लाल जवाब दो के पोस्टर पंचकूला में लगाए थे। उन्होंने युवाओं को नौकरी देने के संबंध में जब पोस्टर लगाए थे, तो उन पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद केस कोर्ट में भेजा था। दिव्यांशु बुद्धिराजा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 3 जनवरी 2024 को पंचकूला सेक्टर 14 के पुलिस थाना में धारा 174ए के तहत मामला दर्ज किया गया। बुद्धिराजा के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की पुलिस में शिकायत दर्ज थी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान वह पेश नहीं हुए थे। बुद्धिराजा अभी तक भगोड़ा ही हैं। पुलिस के रिकाॅर्ड में लापता रिपोर्ट सब्मिट है।

  • पंजाबः तूड़ी से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंजाबः तूड़ी से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    तरनतारनः खेमकरण हलके और सुर सिंह कस्बे में सड़क पर जाते समय तूड़ी से भरे ट्रक में अचानक आग लगने की खबर सामने आई है। जिसमें ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए राहगीर लोगों ने बताया कि तूड़ी से भरे ट्रक के साइलेंसर से निकली चिंगारी से आग लगी है। राहगीरों ने बताया कि उन्होंने पहले खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग कम होने की जगह बढ़नी शुरू हो गई। जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • जालंधरः पार्टियां बदल रहे नेताओं को लेकर परगट सिंह का आया बयान 

    जालंधरः पार्टियां बदल रहे नेताओं को लेकर परगट सिंह का आया बयान 

    भाजपा के 10 सालों के कामकाज को लेकर किए चौकाने वाले खुलासे

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव से पहले जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लड़ाई में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिस मकसद से ये चुनाव हो रहे हैं उस पर बात करना बहुत जरूरी है। साथ ही विधायक ने पंजाबियों से अपील करते हुए कहा, ‘उन नेताओं को वोट न दें जो पार्टियां बदल रहे हैं और सीटों के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहाकि बेशक वह कांग्रेस के उम्मीदवार क्यों ना हो। उन्होंने कहा कि आज वह पंजाबियों को बताना चाहते हैं कि भाजपा के पिछले 10 साल के कार्यकाल के दौरान उनके कार्यकर्ताओं ने देश को अच्छे दिनों में ले जाने का सपना देखा था, लेकिन सब कुछ बिल्कुल विपरीत हो गया है।

    परगट सिंह का आरोप है कि पिछले 67 साल में देश पर 55 लाख करोड़ का कर्ज था, लेकिन पिछले 10 साल में यह बढ़कर 205 लाख करोड़ हो गया। उन्होंने पंजाबियों से अपील की कि हमें अपने असली मुद्दों को नहीं भूलना चाहिए। परगट सिंह ने कहा कि पिछले 10 सालों में बीजेपी ने जाति और धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने मोदी को तोहफे के तौर पर पेश किया, जैसे भगवान राम के बाद मोदी का नाम आता है। उन्होंने कहा कि एक कैडर-आधारित पार्टी में अन्य दलों के 125 संसदीय उम्मीदवार हैं, जिनमें से 25 पर 5,000 करोड़ रुपये से 70,000 करोड़ रुपये के सीबीआई और ईडी घोटाले हैं, लेकिन भाजपा उन सभी दागियों को पार्टी में शामिल करके साफ-सुथरा कर देती है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि देश में सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल हो रहा है। इसी तरह पंजाब में भी विजिलेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 750 किसान शहीद हुए, उसके बाद 2022 में पंजाबियों ने आम आदमी पार्टी के 92 विधायक बनाए, लेकिन इस साल आंदोलन में नौजवान की जान चली गई।  उन्होंने कहा कि 150 किसान घायल हुए, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने जीरो एफआईआर के लिए 8 दिन का समय दिया। उसमें भी न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। परगट सिंह ने कहा कि जिस तरह से हरियाणा सरकार ने बैरिकेडिंग की, उससे देश में यह बात फैल गई कि पंजाबी ‘खालिस्तान समर्थक’ हैं, जबकि आज कोई खालिस्तान की बात नहीं करता। कांग्रेस विधायक का कहना है कि, ‘पंजाब सरकार हर काम में यू-टर्न ले रही है, आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी टीम है।

    राज कुमार चब्बेवाल और दलवीर गोल्डी को पार्टी में शामिल करना, यही दर्शाता है कि वह भाजपा के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांट रही है और यहां पंजाब सरकार युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगा रही है। परगट सिंह ने कहा कि उनके फेसबुक अकाउंट पर एक चेतावनी भी आई है। उम्मीदवारों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर परगट सिंह ने कहा कि हमें हिंसक नहीं होना चाहिए, विरोध करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन अगर हम हिंसक हो गए तो नुकसान पंजाब का होगा। हमें जुनून और बुद्धिमत्ता के संयोजन से कार्य करना चाहिए। कोवीशील्ड पर बोलते हुए परगट सिंह ने कहा कि कंपनी ने विदेशों में इसके दुष्प्रभाव को स्वीकार किया है जबकि उस कंपनी से चुनावी बांड लिए गए हैं।

  • पंजाबः पड़ोसी का कत्ल करने वाले पती-पत्नी काबू, देखें वीडियो 

    पंजाबः पड़ोसी का कत्ल करने वाले पती-पत्नी काबू, देखें वीडियो 

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब पुलिस ने जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव बूढा गुजर में जगदेव सिंह का कत्ल करने वाले पती-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए जिला श्री मुक्तसर साहिब के एस.पी. मनमीत सिंह ने बताया के 24 अप्रैल को सुखमंदर सिंह ने बयान दिया था कि जगदेव सिंह की उनके पडोसी अंग्रेज सिंह और उनकी पत्नी ने बुरी तरह मारपीट की थी, जिसके कारण वह गंभीर ज़ख्मी हो गया ओर उसे इलाज के लिए हसप्ताल मे भर्ती करवाया है। हस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना  पर कारबाई करते हुए पुलिस ने म्रतक के पड़ोसी अंग्रेज सिंह ओर उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर उनपर केस दर्ज कर लिया है। 

  • पंजाबः अकाली दल को झटका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व पार्षद सहित कई नेता आप पार्टी में हुए शामिल

    पंजाबः अकाली दल को झटका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व पार्षद सहित कई नेता आप पार्टी में हुए शामिल

    पटियालाः लोकसभा चुनावों को लेकर नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है। नेताओं के दूसरी पार्टियों में शामिल होने के कारण राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदल गए है। वहीं आज सीएम भगवंत मान ने अकाली दल को पटियाला से बड़ा झटका दिया है। सीएम मान की मौजूदगी में अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह और जसपाल कल्याण सहित 2 अन्य पूर्व पार्षद आप पार्टी में शामिल हो गए। ऐसे में अकाली दल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं आप पार्टी में शामिल होने पर सीएम मान ने नेताओं का स्वागत किया और उन्हें पार्टी में सम्मान मिलने का आश्वासन दिया। इस मौके कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा और विधायक अजीतपाल कोहली मौजूद रहे।

  • पूर्व प्रधानमंत्री के पोते की बढ़ी मुश्किलें, लुकआउट सर्कुलर जारी

    नई दिल्लीः विशेष जांच दल (SIT) को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी के पोते प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हो गया है। कर्नाटक सरकार ने प्रज्वल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनपर आरोप है कि उन्होंने कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया और अब वह जर्मनी में हैं। इससे पहले प्रज्वल ने एसआईटी के सामने पेश होने के लिए 7 दिन का समय मांगा था। एसआईटी ने उसी दिन प्रज्वल और उनके पिता एचडी रेवन्ना को भी नोटिस जारी किया, जिन्हें एक महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी बनाया गया है।

    सूत्रों के हवाले से डेक्कन हेराल्ड ने बताया कि सर्कुलर जारी होने के बाद, प्रज्वल को देश में प्रवेश करते ही हिरासत में ले लिया जाएगा। मंगलवार को कर्नाटक सरकार की तरफ से गठित एसआईटी ने प्रज्वल और उनके पिता को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए समन जारी किया था। समन पर प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को प्रज्वल ने एक्स पोस्ट कर कहा कि वह बेंगलुरु में नहीं हैं और सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा था, ‘चूंकि मैं पूछताछ में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में नहीं हूं, इसलिए मैंने अपने वकील के माध्यम से सी.आई.डी. बेंगलुरु को सूचित कर दिया है. सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।’

    मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन के बाद प्रज्वल देश छोड़कर भाग गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तुरंत कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब रेवन्ना 26 अप्रैल को कथित तौर पर जर्मनी के फ्रैंकफर्ट भाग गए थे, क्योंकि बड़ी संख्या में स्पष्ट वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, जिसमें उन्हें कई महिलाओं के यौन शोषण में लिप्त दिखाया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री और JD(S) के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के पोते और पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल, JD(S) के टिकट पर हासन से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

  • BSP ने किया उम्मीदवार का ऐलान, इस महिला को दी टिकट

    BSP ने किया उम्मीदवार का ऐलान, इस महिला को दी टिकट

    चंडीगढ़ः बहुजन समाज पार्टी ने चंडीगढ़ सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बसपा ने चंडीगढ़ से डॉ. रितु सिंह को लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा के संजय टंडन, कांग्रेस के मनीष तिवारी और शिरोमणि अकाली दल के हरदेव सैनी से होगा। चंडीगढ़ सीट पर एक जून को मतदान होना है। गौर हो कि डॉ रितु सिंह राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में खूब सक्रिय रहती हैं। वह दिल्ली विश्विद्यालय में प्रोफेसर भी रह चुकी हैं। रितु सिंह इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और भिन्न-भिन्न मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात रखती हैं। एक्स (पूर्व ट्वीटर) पर उनके द्वारा जारी एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि वह चंडीगढ़ संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग उन्हें सपोर्ट करें। इस दौरान उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के द्वारा कही गई कई बातों का भी जिक्र किया।