जालंधरः हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार गैंगस्टर को लेकर CP स्वप्न शर्मा का आया बयान, किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की टीम ने गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के साथी को हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उनकी टीम ने सारज उर्फ बाऊ को गिरफ्तार किया है। सीपी शर्मा ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के करीबी गैंगस्टर चंदू के टच में था। उनकी टीम ने 3 किलो हेरोइन और 2 अवैध पिस्टल बरामद किए हैं।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पाकिस्तान से हेरोइन और वेपन मंगवाता था। बाऊ के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से 12 केस दर्ज है। बाऊ का सारा हथियार और हेरोइन तस्करी का नेक्सेस गैंगस्टर चंदू के जरिए चल रहा था। सिटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को शहर से गिरफ्तार किया। आरोपी बॉर्डर पार से हेरोइन और हथियारों की खेप मंगवाते थे। जिसके बाद पूरे पंजाब में सप्लाई देते थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *