Blog

  • पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

    पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

    चंडीगढ़ः पंजाब में बढ़ रही गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम की भविष्यवाणी की है। पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब में लोगों को गर्मी से रहात मिलने के आसार जताए गए हैं। राज्य में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले एक सप्ताह में दिन के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी, जबकि दिन में अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में मौसम सुहावना रहेगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

    मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। हिमाचल में बारिश होने से यहां के तापमान में गिरावट आएगी। 15 सितंबर तक रात के तापमान में बदलाव आएगा। इसके साथ ही एक सप्ताह में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 15 सितंबर के बाद दिन के तापमान में बदलाव होने के आसार जताए गए हैं। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 8 सितंबर तक पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। 9 सितंबर के बाद मौसम बदल सकता है।

  • पंजाब रोडवेज दफ्तर में तैनात क्लर्क रिश्वत लेने के मामले में काबू

    पंजाब रोडवेज दफ्तर में तैनात क्लर्क रिश्वत लेने के मामले में काबू

    अमृतसर : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब रोडवेज दफ्तर अमृतसर-2 में तैनात बिल क्लर्क हरदयाल सिंह को ड्राइवर साहिब सिंह से 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए काबू किया है। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि तरनतारन जिले के गांव हरीके निवासी साहिब सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह पंजाब रोडवेज अमृतसर-2 में बतौर ड्राइवर काम करता है और उसने विभाग से मंजूरी लेकर 12 जून 2023 से 23 जून 2023 तक एलटीसी छुट्टी ली थी। 

    उसने आरोप लगाया कि उक्त बिल क्लर्क ने एलटीसी छुट्टी का बिल खजाने में भेजने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत मांगी और उस (शिकायतकर्ता) के विनती करने पर वह 5000 रुपए रिश्वत के बदले बिल भेजने के लिए सहमत हो गया। शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजिलेंस की टीम ने ट्रैप लगाकर बिल क्लर्क हरदयाल सिंह को सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। इस संबंधी बिल क्लर्क हरदयाल सिंह के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 के तहत तारीख 06-09-2023 को एफआईआर नं. 31 दर्ज की गई है।

  • जालंधरः बच्चों की लड़ाई में हुई बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः बच्चों की लड़ाई में हुई बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: बस्ती बावा खेल क्षेत्र में पड़ते न्यू राज नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बच्चों की लड़ाई में बड़ों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष में गर्भवती महिला के बच्चे की मौत हो गई, जोकि साढ़े पांच से गर्भवती थी। पीड़ित ने बताया कि बच्चों की आपसी लड़ाई को लेकर वह दूसरे पक्ष के घर शिकायत लेकर गए थे कि उनकी लड़की के साथ बच्चे ने झगड़ा किया है। इस दौरान पीड़ित का कहना हैकि उन्होंने वह महिला से यह कहा कि बच्चों की लड़ाई है कल को बच्चों ने फिर इकट्ठे हो जाना है।

    लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान वहां पर महिला, बहू और 2 बेटे ने उनकी गर्भवती महिला के पेट में लाते मुक्के मारे। जिस कारण गर्भवती महिला के बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा काफी हंगामा किया जा रहा है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने शिकायत दी है उस पर उन्होंने कार्रवाई कर दी है। हालांकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए। इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने इंसाफ की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना लगा दिया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आज 13 दिन हो गए है लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

  • भारत के बाद अब इस देश ने मून मिशन किया लॉन्च

    भारत के बाद अब इस देश ने मून मिशन किया लॉन्च

    नई दिल्लीः भारत के बाद अब जापान ने वीरवार सुबह राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के चंद्रमा लैंडर को ले जाने वाला रॉकेट H-IIA लॉन्च किया। मौसम की खराबी के चलते पिछले महीने एक हफ्ते में तीन बार मिशन स्थगित करने के बाद आखिरकार जापान ऐसा करने में सफल रहा। तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से एच-आईआईए रॉकेट के जरिए यह लॉन्चिंग की गई। बार-बार खराब मौसम के चलते जापानी अंतरिक्ष एजेंसी को मून मिशन की लॉन्चिंग की तारीख को बदलना पड़ा था। जापानी एयरोस्पेश एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) द्वारा लॉन्च किया जाने वाले मून मिशन ‘मून स्नाइपर’ में रॉकेट एक लैंडर को ले जाएगा, जिसके चार से छह महीने में चंद्रमा की सतह पर पहुंचने की उम्मीद है।

    जापान के मून मिशन में ब्रह्मांड के विकास की जांच के लिए डिजाइन किया गया एक एक्स-रे इमेजिंग उपग्रह भी होगा। यह कार्यक्रम JAXA के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया गया, जिसमें अंग्रेजी और जापानी दोनों भाषाओं में प्रसारण की पेशकश की गई। जापान काफी लंबे समय से अपने मून मिशन पर काम कर रहा है। जापान के मून मिशन में कई चीजें शामिल हैं। इस मिशन के तहत चंद्रमा पर जांच करने के लिए स्मार्ट लैंडर को उतारना है। जापानी अंतरिक्ष एजेंसी मून स्नाइपर को एच2ए रॉकेट के जरिए चांद पर भेज रही है। मून स्नाइपर में हाई टेक्नोलॉजी के कैमरे लगे हुए हैं, जो चांद को समझने के लिए काम करेगा। SLIM की चंद्र लैंडिंग अगले साल की शुरुआत में निर्धारित है।

    जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) द्वारा चंद्रमा पर उतरने का यह पहला प्रयास है। इस साल मई में एक निजी जापानी कंपनी द्वारा किया गया पिछला प्रयास विफलता में समाप्त हो गया था। SLIM (चंद्रमा की जांच के लिए स्मार्ट लैंडर) एक बहुत छोटा अंतरिक्ष यान है, जिसका वजन लगभग 200 किलोग्राम है। इसकी तुलना में, चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल का वजन लगभग 1,750 किलोग्राम था। एसएलआईएम का मुख्य उद्देश्य चुनी गई साइट के 100 मीटर के भीतर सटीक लैंडिंग का प्रदर्शन करना है।

  • भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, लोगों में मची भगदड़, देखें वीडियो 

    भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, लोगों में मची भगदड़, देखें वीडियो 

    जर्मनः सेंट्रल चिली के तट के पास बुधवार रात भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के अनुसार भूकंप की 6.2 थी। भूकंप की तीव्रता तेज होने की वजह से धरती जोर से कांपने लगी और लोग डरकर घरों का निकलकर भागने लगे। ताकि लोगों की जन बच सके. रात का समय होने की वजह से लोग अपने घरों में थे। ऐसे में अचानक से जब घर कांपने लगे तो लोग डर कर घर से बाहर निकल पड़े। फिलहाल जान- माल का कितना नुकसान हुआ है।

    अब तक पता नहीं चल पाया है। भूकंप के बाद सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है कि भगदड़ मची हुई है। वहीं रविवार देर रात (12 बजे के बाद 10 जुलाई को) को अफगानिस्तान की भी धरती कांपी है। यहां भी हल्की ही तीव्रता का झटका महसूस किया गया है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि रविवार (9 जुलाई) को चिली-अर्जेंटीना सीमा क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था। जीएफजेड ने कहा कि भूकंप 112 किलोमीटर (69.59 मील) की गहराई पर था।

    चिली के अधिकारियों ने इस भूकंप के कारण तत्काल क्षति या चोटों की सूचना नहीं दी है। चिली की राष्ट्रीय आपदा रोकथाम और प्रतिक्रिया सेवा (SENAPRED) ने कहा कि भूकंप से सुनामी उत्पन्न होने का खतरा नहीं है। यह भूकंप सुनामी उत्पन्न करने की शर्तों को पूरा नहीं करता है। वहीं इसके साथ ही ,नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से बताया गया कि रात करीब 12.10 बजे अफगानिस्तान के फैजाबाद से 93 किमी दक्षिण पूर्व में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई 180 किलोमीटर थी।

  • पंजाबः BJP का बड़ा एक्शन इन नेताओं को किया पार्टी से बाहर

    पंजाबः BJP का बड़ा एक्शन इन नेताओं को किया पार्टी से बाहर

    होशियारपुरः पंजाब में चुनावों से पहले काग्रेस के बाद अब भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। अब भाजपा ने पार्टी विरोधी टिप्पणी करने वाले नेताओं पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पंजाब प्रधान बनने के बाद सुनील जाखड़ ने अनुशासनहीनता पर सख्ती दिखाते हुए जाखड़ ने होशियारपुर के गढ़शंकर में पार्टी के 4 नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दरअसल, इन नेताओं को पार्टी के सीनियर लीडर के खिलाफ बोलने की सजा मिली है। इनमें निमिषा मेहता 2022 में बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं।

    भाजपा से निकाले गए नेताओं में निमिषा मेहता और उनके समर्थकों दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह शामिल हैं। यह चारों नेता होशियारपुर के गढ़शंकर से हैं। आदेशों में लिखा गया है कि ये चारों भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संविधान के अनुच्छेद 15 के अनुसार अनुशासन के उल्लंघन के दोषी हैं। इस प्रकार अनुशासन समिति के परामर्श से प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय के अनुसार, उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाता है। इसके साथ ही उन्हें यदि कोई जिम्मेदारी या कार्य सौंपा गया है तो उसे भी तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है। निमिषा मेहता के खिलाफ यह कार्रवाई हाल ही में जिला प्रभारी मोहन लाल सेठी की उपस्थिति में एक जिला स्तरीय बैठक में कथित दुर्व्यवहार के कारण की गई है। उन्होंने कथित तौर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव में उनके खिलाफ काम किया था।

    पार्टी ने मेहता और उनके समर्थकों दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह को निष्कासित कर दिया। इन सभी चार नेताओं में से सबसे चर्चित नाम निमिषा मेहता, बाकि सभी उनके समर्थक हैं। निमिषा मेहता 2022 से पहले कांग्रेस पार्टी के साथ थी। 2022 विधानसभा चुनावों के समय गढ़शंकर हलके से कांग्रेस की टिकट की प्रबल दावेदार थी, लेकिन पार्टी ने अमरप्रीत लाली को टिकट दे दिया था। निमिषा मेहता ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा को जॉइन कर लिया था। भाजपा ने निमिषा मेहता को गढ़शंकर से उम्मीदवार घोषित कर चुनावी मैदान में उतारा था। वे चुनाव हार गई थीं।

  • पंजाबः दफ्तरों में जींस-टी-शर्ट पहनने पर लगी रोक, आदेश जारी

    पंजाबः दफ्तरों में जींस-टी-शर्ट पहनने पर लगी रोक, आदेश जारी

    फरीदकोटः जिले उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने के आदेश जारी कर दिए है। दरअसलस, डीसी विनीत कुमार ने कर्मचारियों को ऑफिस टाइम के दौरान टी-शर्ट और जींस पहनने पर रोक लगा दी है। जारी आदेश में डीसी ने कहा कि ऐसा देखा गया है कि जिले के सरकारी कार्यालयों में कई अधिकारी व कर्मचारी टी-शर्ट व जींस पहनकर आते हैं। उनका कहना है कि यह प्रथा अच्छी नहीं है, इसका जनता पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता।

    डीसी ने जिले के सभी विभागों के प्रमुखों को आदेश की कॉपी भेजकर इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उधर, सरकारी दफ्तरों के कई कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि डीसी का यह आदेश करीब 4 साल पहले डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का द्वारा की गई गलती को दोहराया गया है। तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस आदेश को ख़ारिज कर दिया था।

  • जालंधरः Thar चालक की गुंडागर्दी, देखें वीडियो

    जालंधरः Thar चालक की गुंडागर्दी, देखें वीडियो

    पहले युवक से की हाथापाई, फिर निकाल लिया हथियार

    जालंधर,ENS: बस्ती शेख़ इलाके में थार चालक की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। दरअसल, सड़क के बीच में थार फंसाने को लेकर युवक की थार चालक से कहासुनी हो गई। थार चालक की गुंडागर्दी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान थार चालक द्वारा युवक के साथ पहले हाथापाई की गई, इस दौरान गुस्से में आकर चालक ने थार में से धात जैसा तेजधार हथियार निकाल लिया और उसे जान से मारने की नीयत से हमला करने लगा।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान एक अन्य युवक उसे पकड़ने के लिए आ गया। जिसके कारण वह तेजधार हथियार से युवक पर हमला नहीं कर पाया। लेकिन इसके बावजूद थार चालक द्वारा कई बार उसने छुड़वाने वाले युवक को पीछे करने की कोशिश कर दोबारा हथियार से हमला करने की युवक पर कोशिश की। जब थार चालक इस कोशिश में नाकाम रहा तो उसने जमीन से पत्थर उठाकर उस पर मारा। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने थार चालक के खिलाफ थाना 5 की पुलिस को शिकायत दी है।

  • जालंधरः नशे में धुत्त ASI ने गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधरः नशे में धुत्त ASI ने गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  पंजाब पुलिस नशे में धुत्त गाड़ी चलाने वालों पर तो सख्ती से कार्रवाई कर रही है, लेकिन उनके अपने ही मुलाजिम इस नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। देर रात ऐसा ही एक मामला नशे में धुत्त एएसआई का प्रेजीडैंट के बाहर से सामने आया है। जहां नशे में धुत पुलिस मुलाजिम ने बीच सड़क अन्य 2 वाहनों को टक्कर मार दी। घटना होटल प्रेजीडैंट के बाहर की बताई जा रही है, जहां पर शराब के नशे में धुत्त पुलिस मुलाजिम ने 4 गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस की गाड़ी में एक ए.एस.आई. व एक कर्मी मौजूद था, जोकि नशे में धुत्त पाए गए।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाडियों के परखच्चे उड़ा दिए गए। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई तथा दोनों पुलिस मुलाजिमों को काबू कर लिया गया। घटना दौरान कई गाड़ियों के बंपर टूट गए तो कइयों के अन्य भारी नुक्सान हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मियों को मैडीकल के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि पुलिस कर्मियों के नशे में धुत होने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी महानगर में ऐसे कई तरह के मामले सामने आते रहे हैं, जिसमें शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मी पाए गए हैं।

  • आज का राशिफल 7, सितम्बर 2023

    आज का राशिफल 7, सितम्बर 2023

    मेष : व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
    वृष: कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
    मिथुन: व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी।
    कर्क: जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
    कन्या: संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
    तुला: विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।
    वृश्चिक: प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।
    धनु: कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
    मकर: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें। किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी।
    कुंभ: घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है।
    मीन: हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।