Home International क्या फिर से खुलेगा Hormuz, Donald Trump ने दिया जवाब, Pakistan ने कही ये बात

क्या फिर से खुलेगा Hormuz, Donald Trump ने दिया जवाब, Pakistan ने कही ये बात

0
क्या फिर से खुलेगा Hormuz, Donald Trump ने दिया जवाब, Pakistan ने कही ये बात
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि ईरान के साथ शांति समझौता लगभग तय हो चुका है और अब सिर्फ अंतिम औपचारिकताओं पर बातचीत चल रही है। ट्रंप के मुताबिक इस समझौते से तीन महीने से चल रहे युद्ध के खत्म होने का रास्ता बन सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान और कई अन्य देशों के बीच बातचीत के बाद यह समझौता अंतिम चरण में पहुंच गया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की जो बहुत पॉजिटिव रही है। उन्होंने कहा कि – ‘अलग से मेरी प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात हुई है जो बहुत अच्छी रही। समझौते के अंतिम बिंदुओ पर चर्चा रही है और जल्द घोषणा की जाएगी’। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की जो बहुत पॉजिटिव से भी बात की। उन्होंने कहा कि – अलग से मेरी प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात हुई है जो बहुत अच्छी रही। समझौते के अंतिम बिंदुओं पर चर्चा चल रही है और जल्द घोषणा की जाएगी।

ईरान का होर्मुज पर बड़ा बयान

ट्रंप ने यह भी कहा कि समझौते के अंतर्गत होर्मुज जलडमरुमध्य को फिर से खोला जाएगा लेकिन ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान सिर्फ युद्ध से पहले जितने जहाज गुजरते थे। उतनी अनुमति देने पर सहमत है लेकिन इसे पूरी तरह मुक्त मार्ग नहीं माना जा सकता है।

14 बिंदुओं वाली शांति समझौता

ट्रंप ने इसे मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग बताया है जिसमें शांति से जुड़े कई बिंदु शामिल हैं। उनके अनुसार, यह समझौता अभी अमेरिका ईरान और अन्य देशों की मंजूरी के बाद ही अंतिम रुप लेगा। ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वार्ता का मुख्य फोकस युद्ध खत्म करने पर है। इसमें समुद्री हमलों को रोकना और कुछ प्रतिबंधों में ढील जैसे मुद्दे शामिल हैं।

पाकिस्तान ने जताई उम्मीद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि जल्द ही अमेरिका ईरान-वार्ता का अगला दौर पाकिस्तान में हो सकता है। उन्होंने ट्रंप की शांति प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें असाधारण प्रयास बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के सेना प्रमुख असिम मुनीर ने भी ट्रंप से फोन पर बातचीत की। जिसमें क्षेत्रीय शांति और अमेरिका ईरान समझौते पर चर्चा हुई है। शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा और अगली बातचीत की मेजबानी के लिए तैयार हैं।      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here