Entertainmentफिर एक साथ दिखेंगे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, देखें वीडियो

फिर एक साथ दिखेंगे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का फ्लाइट में ऐसा झगड़ा हुआ कि दोनों ने अपनी अपनी राहें अलग कर ली। करीब 6 साल तक दोनों का झगड़ा रहा। मगर अब नेटफ्लिक्स ने दोनों की लड़ाई खत्म करवा दी है। जी हां, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर साथ में एक साथ आ रहे हैं। दोनों का अपकमिंग शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगा, जिसका ऑफिशियल ऐलान भी हो चुका है। नेटफ्लिक्स ने अपकमिंग शो को लेकर पोस्ट किया है।

इस पर लिखा है, ‘दिल थामकर बैठिए। जिस गाड़ी का इंतजार था, वो आ गई है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर वापस लौट रहे हैं। जल्द ही इनका नया पता होगा नेटफ्लिक्स।’ शो से जुड़े वीडियो में कपिल शर्मा की पूरी टोली नजर आ रही है। सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर दिख रहे हैं। इस वीडियो में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा अपनी फ्लाइट में हुई लड़ाई का भी जिक्र करते हैं। कपिल शर्मा कहते हैं कि वह साथ में लौट रहे हैं। तभी सुनील ग्रोवर तंज मारते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। फिर वो ये भी कहते हैं कि इस बार बाय रोड जाएंगे फ्लाइट से नहीं। साल 2017 में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई हुई थी।

ऑस्ट्रेलिया से आते वक्त फ्लाइट में दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा ने फ्लाइट में शराब पी थी। जब उनकी पूरी टीम खाना खा रही थी तब नशे में कपिल ने आपा खो दिया और कहा कि वह उनके बिना कैसे खा सकते हैं। फिर कॉमिडयन ने जूता उतार कर फेंका। सुनील ग्रोवर की कॉलर तक पकड़ ली। इसके बाद सुनील ने शो में भी वापसी नहीं की और दोनों की लड़ाई की खबरें आग की तरह फैल गई। हालांकि कई इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने लड़ाई की बात मानी थी। उन्होंने कहा था कि सुनील ग्रोवर उनके छोटे भाई जैसे हैं। कभी कभी मतभेद हो जाते हैं। वहीं सुनील ग्रोवर ने शो में गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी जैसे पॉपुलर किरदार प्ले किये हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...