लघु उद्योग भारती ने पंजाब व केंद्र सरकार को भेजा ज्ञापन 

ज्ञापन के माध्यम से उठाई पुलों व सड़कों को जल्द दुरुस्त करने की मांग 

बद्दीसचिन बैंसल: लघु उद्योग भारती के प्रदेश ईकाई, बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ चैप्टर ने जहां दभोटा पुल की मरम्मत में हो रही देरी को लेकर पंजाब सरकार को ज्ञापन भेजा। वही संगठन ने केंद्र की मोदी सरकार, सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व नेशनल हाईव अथॉरिटी को ज्ञापन भेजकर बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ को सड़कों व पुलों की अतिशीघ्र मरम्मत की गुहार लगाई। लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल, प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, बद्दी चैप्टर के अध्यक्ष राजीव चौहान, बरोटीवाला चैप्टर के अध्यक्ष अजय चौहान, नालागढ़ चैप्टर के अध्यक्ष समर सिंह चंदेल ने कहा के आज सड़कों और पुलों की खस्ता हालत की मार सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन झेल रहा है।

अभी तक बद्दी टोल बेरियर पुल शुरू नहीं हो पाया। पिछली बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हुआ दभोटा पुल हिमाचल और पंजाब सरकार के आपसी तालमेल न होने की वजह से दुरुस्त नहीं हो पाया। जबकि महादेव पुल भी बेंटिलेटर पर होने के चलते वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। आज पूरे बीबीएन की भाग्यरेखाएं व पुल अपनी जर्जर हालत पर आंसू बहा रहे हैं। जिसके चलते लघु उद्योग भारती ने दभोटा पुल की मरम्मत में पंजाब सरकार की तरफ से हो रही देरी को लेकर पंजाब सरकार व मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से लघु उद्योग भारती ने दभोटा पुल को जल्द दुरुस्त करने की मांग उठाई। 

लघु उद्योग भारती के प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम शर्मा ने बताया के संगठन ने उद्योगों के हस्ताक्षर करवाकर केंद्र की मोदी सरकार, परिवहन व सड़क मंत्री नितिन गडकरी व नेशनल हाइवे अथॉरिटी को ज्ञापन भेजकर बीबीएन के पुलों और सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग उठाई है। 

लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल, प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, बद्दी चैप्टर के अध्यक्ष राजीव चौहान, बरोटीवाला चैप्टर के अध्यक्ष अजय चौहान, नालागढ़ चैप्टर के अध्यक्ष समर सिंह चंदेल ने बताया के संगठन के सभी 8 चैप्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द शिमला में नेशनल हाइवे अथॉरिटी व प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर सड़कों व पुलों की मरम्मत का मामला उठाएगा ओर इन्हें प्राथमिकता के आधार जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग रखेगा।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...