ऊना/ सुशील पंडित: थाना ऊना के अंतर्गत आते गांव अप्पर बसाल में अश्वनी कुमार पुत्र केहर सिंह के रिहायशी मकान के स्टोर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्नि शमन विभाग द्वारा आग पर काबू पाया गया।आग से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ तथापि आग से करीब 80 हजार रुपए के सामान जलने से नुकसान हुआ है।